
#Police~ Official twitter account of azamgarh police, pls do not report crime here. not monitored 24×7. dial 112 in case of emergency.
Azamgarh, India
Joined September 2013
- Tweets129K
- Following126
- Followers27K
- Likes21K
Pinned Tweet
#Azamgarh जनपद आजमगढ़ में 02 दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दौरान #AdgZoneVaranasi श्री नवीन अरोरा द्वारा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय एवं थाना सिधारी का निरीक्षण किया गया। परेड, पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं पुलिसकर्मियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए वामा सारथी के अंतर्गत क्रिकेट प्रैक्टिस नेट एवं 04 हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन किया गया।
➡️ निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश, महिला-बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, पीड़ितों की धनराशि वापसी तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। तकनीक एवं क्राइम एनालिटिक्स के उपयोग और पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया गया।निरीक्षण में अच्छी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निरीक्षण एवं जनपद की पुलिस कार्यप्रणाली के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा का आधिकारिक वक्तव्य।
@Uppolice
#annualInspection2026
@azamgarhpolice
@adgzonevaranasi
@digazamgarh
#SSPAzh
@YatayatP92731
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
मात्र 15 दिनों में लगभग ₹1.63 करोड़ मूल्य के 34.850 टन एल्यूमिनियम चोरी के मामले का अनावरण करते हुए @sonbhadrapolice द्वारा महाराष्ट्र से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत एल्यूमिनियम एवं उसके परिवहन में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUpp
दिनांक- 28.11.2026 को आजमगढ़ पुलिस समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबर।
@adgzonevaranasi
@digazamgarh
@maupolice
@balliapolice
#UPPoliceInNews
416
🚔 आजमगढ़ पुलिस का सघन वाहन चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान
🔹 SSPAzh डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन वाहन चेकिंग एवं पैदल गश्त की गई।
🔹 संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए बिना नंबर प्लेट एवं गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
🔹 पैदल गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। #AzamgarhPolice #UPPolice #DIGAzamgarh #AdgZoneVaranasi
🚨 आजमगढ़ पुलिस की अपील – राहवीर बनें, अनमोल जीवन बचाएं! ❤️
🚦 यातायात माह नवम्बर–2026 के तहत नरौली तिराहा पर राहवीर योजना के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं आमजन को राहवीर योजना के प्रति जागरूक कर पंपलेट वितरित किए।
🔹 सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा) में अस्पताल पहुंचाकर जीवन बचाने वाले नेक नागरिक को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई।
🔹 मददगार नागरिक को कानूनी संरक्षण प्राप्त है, इसलिए बिना किसी संकोच के दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आएं।
🔹 साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
आपकी थोड़ी सी मदद, किसी की जिंदगी बचा सकती है। आइए, राहवीर बनें और मानवता का परिचय दें! 🙏
#AzamgarhPolice #UPPolice #RahveerYojana #RoadSafety #TrafficMonth2026
⚖️ ऑपरेशन कनविक्शन के तहत आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता
🔹 अवैध नशीला पदार्थ रखने के मामले में 16 वर्ष पुराने मुकदमे में अभियुक्त को 01 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹7,000 के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया।
🔹 थाना अहरौला में पंजीकृत NDPS एक्ट के मुकदमे में प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0 न्यायालय ए0एस0जे0-1, आजमगढ़ द्वारा अभियुक्त हनुमान निषाद को सजा सुनाई गई।
🔹 अभियोजन, मॉनिटरिंग सेल एवं जनपदीय पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय में 07 गवाहों की गवाही के उपरांत सजा सुनिश्चित हुई।
अपराध के विरुद्ध प्रभावी पैरवी, अपराधियों को सजा दिलाने की प्रतिबद्धता!
#OperationConviction #AzamgarhPolice #UPPolice #JusticeForIranianConscripts
#Azamgarh: थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मृत्यु, क्रेटा कार की मोटरसाइकिल से हुई टक्कर; परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत, दुर्घटनाग्रस्त कार पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित; के संबंध में क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री भूपेश पांडे की बाइट।
@adgzonevaranasi
@digazamgarh
🚨 ऑपरेशन त्रिशूल के तहत आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨
🔹 52.607 किलोग्राम अवैध गांजा (05 बंडल), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये, के साथ 01 गांजा तस्कर गिरफ्तार।
🔹 थाना जहानागंज पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल सीज।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में संलिप्त रहा है।
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिशूल के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बृजेश राजभर उर्फ धरमू राजभर को ग्राम सीही से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 52.607 किलोग्राम अवैध गांजा, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल एवं 520 रुपये नकद बरामद किए गए।
➡️ अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 248/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गांजा प्राप्त करने वाले अन्य व्यक्ति के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
📢 आजमगढ़ पुलिस की अपील
मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार से संबंधित सूचना फोटो, वीडियो एवं लोकेशन सहित व्हाट्सएप नंबर 91518 28820 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
ऑपरेशन त्रिशूल – नशे के कारोबार पर प्रहार, अपराधियों पर लगातार वार।
नज़र आपकी – कार्रवाई हमारी।
Click here 👇
facebook.com/share/p/18sUeHL…
#AzamgarhPolice #UPPolice #OperationTrishul #AntiDrugCampaign #DrugFreeIndia #NDPSAct #Azamgarh
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
मोबाइल चोरी की घटना का @kanpurnagarpol द्वारा अनावरण कर मोबाइल शॉप का शटर काटकर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से लगभग ₹30 लाख 75 हजार मूल्य के 75 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
घटना के अनावरण हेतु गठित थाना गोविन्द नगर पुलिस, सर्विलांस एवं SWAT टीम द्वारा लगभग 1,200 CCTV कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से करीब 2,000 किलोमीटर तक जांच-पड़ताल की गई।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUpp
जनसुनवाई– आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से हो रहा निस्तारण
🔹 आज दिनांक 27.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
🔹 इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वर लाल गुर्जर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज सुश्री आस्था जायसवाल उपस्थित रहे।
🔹 संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ आजमगढ़ पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनविश्वास को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबद्ध है।
#AzamgarhPolice #UPPolice #जनसुनवाई #जनसेवा #आपकीपुलिस
दिनांक- 27.11.2026 को आजमगढ़ पुलिस समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबर।
@adgzonevaranasi
@digazamgarh
@maupolice
@balliapolice
#UPPoliceInNews
🚔 आजमगढ़ पुलिस का सघन वाहन चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान
🔹 SSPAzh डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन वाहन चेकिंग एवं पैदल गश्त की गई।
🔹 संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए बिना नंबर प्लेट एवं गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
🔹 पैदल गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। #AzamgarhPolice #UPPolice #DIGAzamgarh #AdgZoneVaranasi
🌸 भावभीनी विदाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं 🌸
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर दी विदाई।
➡️ आज दिनांक 26.11.2026 को पुलिस लाइन, आजमगढ़ स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद से स्थानांतरित होकर नवीन तैनाती प्राप्त करने वाले—
🔹 श्री पंकज श्रीवास्तव — अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, स्थानांतरण जनपद मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर।
🔹 श्री शुभम तोदी — क्षेत्राधिकारी नगर, स्थानांतरण जनपद संभल में।
को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।
➡️ इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों अधिकारियों के जनपद में कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन तैनाती पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
➡️ विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वरलाल गुर्जर, क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री भूपेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
💐 आजमगढ़ पुलिस परिवार की ओर से दोनों अधिकारियों को नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
#AzamgarhPolice #UPPolice #Farewell #BestWishes
🏆 आजमगढ़ पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों को मिला सम्मान 🏆
ऑपरेशन त्रिशूल के तहत बड़ी कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम सहित कुल 08 पुलिसकर्मी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित।
🚨 मुबारकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
➡️ 01 किलो 16 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद।
➡️ बरामद हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 02 करोड़ 10 लाख रुपये।
➡️ 02 तस्कर गिरफ्तार।
➡️ स्कूटी, 02 मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं अन्य सामग्री बरामद।
👏 सम्मानित पुलिसकर्मी
थाना मुबारकपुर की पुलिस टीम के 07 सदस्य—
🔹 उ0नि0 विश्वदीप सिंह
🔹 हे0का0 दीपक कुमार
🔹 का0 छोटेलाल गोड़
🔹 का0 गोविन्दा
🔹 का0 रामाकान्त यादव
🔹 का0 नन्दलाल कुशवाह सिंह
साथ ही नगर कोतवाली की चौकी पहाड़पुर के प्रभारी उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
➡️ आज दिनांक 26.11.2026 को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा सभी 08 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई।
ऑपरेशन त्रिशूल – नशे के कारोबार के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।
नज़र आपकी – कार्रवाई हमारी।
#AzamgarhPolice #UPPolice #OperationTrishul #DrugFreeIndia
🏆 आजमगढ़ पुलिस के उत्कृष्ट कार्य को मिला सम्मान 🏆
गोपनीय सूचनाओं के संकलन एवं प्रभावी विधिक कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान हेतु LIU प्रभारी सम्मानित।
➡️ वांछित गो-तस्करों, बाहरी व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शस्त्र लाइसेंस/शस्त्र प्राप्त करने, संदिग्ध विदेशी नागरिकों एवं असामाजिक तत्वों के संबंध में महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं संकलित कर प्रभावी विधिक कार्यवाही कराने में योगदान देने पर LIU प्रभारी श्री अरविन्द कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
आजमगढ़ पुलिस — सतर्कता, सुरक्षा एवं सेवा के लिए प्रतिबद्ध।
#AzamgarhPolice #UPPolice #GoodWork
9
824
🏆 आजमगढ़ पुलिस की उत्कृष्ट कार्यशैली को मिला सम्मान 🏆
TVS एजेंसी चोरी की घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम सम्मानित।
➡️ थाना तरवां क्षेत्रान्तर्गत भरतीपुर स्थित TVS एजेंसी में दिनांक 11.11.2026 को हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर चोरी का सामान बरामद करने वाली पुलिस टीम के 06 अधिकारी/कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
👏 सम्मानित पुलिसकर्मी—
🔹 श्री राजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष तरवां
🔹 उ0नि0 श्री सूरज तिवारी
🔹 हे0का0 श्री संजय द्विवेदी
🔹 का0 श्री बिपिन यादव
🔹 का0 श्री आलोक सिंह
🔹 ओपी श्री दिनेश कुमार यादव
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, निष्ठा एवं तत्परता से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
आजमगढ़ पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
#AzamgarhPolice #UPPolice #GoodWork
🥋🏆 आजमगढ़ की बेटियों ने बढ़ाया जनपद का गौरव! 🏆🥋
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए पुलिस लाइन आजमगढ़ की दो महिला खिलाड़ियों का चयन।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन में संचालित खेल पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दो महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
🌟 चयनित खिलाड़ी एवं भार वर्ग:
🔹 स्वाति निषाद – अंडर-49 किलोग्राम भार वर्ग।
🔹 अंशु यादव – अंडर-62 किलोग्राम भार वर्ग।
📍 दोनों खिलाड़ियों का चयन आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन 21 से 24 दिसंबर 2026 तक शारदा यूनिवर्सिटी, नोएडा में होगा।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आज दिनांक 26.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस लाइन में राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं रेफरी कोच श्री सुनील कुमार शिंदे के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
आजमगढ़ पुलिस की खेल पहल – प्रतिभाओं को मंच, बेटियों को नई उड़ान! 🇮🇳
#AzamgarhPolice #UPPolice #Taekwondo #WomenEmpowerment #ProudMoment #Azamgarh
📢 जनसुनवाई: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज दिनांक 26.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक, क्षेत्राधिकारी लालगंज सुश्री आस्था जायसवाल एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री भूपेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
🔹 जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔹 पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
आजमगढ़ पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनविश्वास को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#जनसुनवाई #AzamgarhPolice #UPPolice #जनसेवा #आपकी_पुलिस
🇮🇳 संविधान दिवस पर पुलिस लाइन आजमगढ़ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम 🇮🇳
आज दिनांक 26 नवम्बर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन, आजमगढ़ में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति निष्ठा रखने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने की शपथ ली गई।
संविधान के मूल्यों का सम्मान, लोकतंत्र की असली पहचान। 🇮🇳
#संविधान_दिवस #AzamgarhPolice #UPPolice #ConstitutionDay2026
1
8
614
🇮🇳 जनपद आजमगढ़ के समस्त थानों पर मनाया गया संविधान दिवस 🇮🇳
आज दिनांक 26 नवम्बर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई तथा संविधान के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।
संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता। 🇮🇳
#संविधान_दिवस #AzamgarhPolice #UPPolice #ConstitutionDay2026
82
दिनांक- 26.11.2026 को आजमगढ़ पुलिस समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबर।
@adgzonevaranasi
@digazamgarh
@maupolice
@balliapolice
#UPPoliceInNews




























