Pinned Tweet
PS बहेड़ी, बरेली क्षेत्रान्तर्गत भूमि विवाद एवं कथित उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही आदि के संबंध में श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली की बाइट।
#UPPolice
BareillyPolice retweeted
24 नवम्बर, 2026
बरेली।
"पुलिस झंडा दिवस 2026" के अवसर पर जोन कार्यालय, बरेली में झंडा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं ध्वज को सलामी दी गई। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा कार्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाए जाने के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बरें:
BareillyPolice retweeted
तेज आवाज नहीं, सड़क पर शांति और अनुशासन अपनाएं,
प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर छोड़ें, ध्वनि प्रदूषण मिटाएं।
🤖 Made with AI
BareillyPolice retweeted
Remember the name, Dost! Cyber Dost!
Cyber fraud होने पर तुरंत 1930 Dial करें या cybercrime.gov.in पर Report करें।
#CyberDost #CyberCrime #CyberAwareness #I4C
BareillyPolice retweeted
₹5,000 की extra income के चक्कर में Bunty ने अपना Bank Account खतरे में डाल दिया! 🚩
BareillyPolice retweeted
Can you guess the scam?
Drop your answers in the comment below!
#CyberDost #ScamAlert #CyberFraud #CyberSafety
BareillyPolice retweeted
📞 National Cyber Crime Helpline Number:
👉 1930 (24×7, toll-free)
🌐 Online Complaint Portal:
👉 cybercrime.gov.in
BareillyPolice retweeted
📞 National Cyber Crime Helpline Number:
👉 1930 (24×7, toll-free)
🌐 Online Complaint Portal:
👉 cybercrime.gov.in
BareillyPolice retweeted
📞 National Cyber Crime Helpline Number:
👉 1930 (24×7, toll-free)
🌐 Online Complaint Portal:
👉 cybercrime.gov.in
BareillyPolice retweeted
📞 National Cyber Crime Helpline Number:
👉 1930 (24×7, toll-free)
🌐 Online Complaint Portal:
👉 cybercrime.gov.in
आज दिनांक 23 नवम्बर, 2026 को ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके आवास पर पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री संजय प्रसाद, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री अमिताभ यश एवं जीएसओ टू डीजीपी श्री के.एस. इमैन्युअल उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज हमारी गौरवशाली विरासत, अदम्य शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।
#UPPolice #PoliceFlagDay
पुलिस झण्डा दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को स्मृति-चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर एडीजी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन श्रीमती पद्मजा चौहान ने माननीय राज्यपाल महोदया को उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज का प्रतीक लैपल-पिन लगाया। इस अवसर पर जीएसओ टू डीजीपी श्री के.एस. इमैन्युअल भी उपस्थित रहे।
23 नवम्बर, 1952 को उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रदान किया गया ‘पुलिस कलर’ हमारे गौरवशाली इतिहास, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने अपने साहस, अनुशासन और समर्पण से इस गौरवशाली विरासत को निरंतर आगे बढ़ाया है।
#UPPoliceFlagDay #UPPolice
SIMBA-STIC! A Roaring Hit at Vaama Khelotsav 2026!
The Lion’s Share of Love Went to Simba!
From playful antics to paw-some handshakes, Simba, the adorable mascot of first ever Vaama Khelotsav 2026, stole the spotlight and won hearts across the field.
And when Simba shook paws with the DGP UP Sri Rajeev Krishna and Vaama Saarthi President Mrs. Meenakshi Singh, it made for some truly picture-pawfect moments!
#Simba
#VaamaSaarthi
#VaamaKhelotsav2026
गौरवशाली परंपरा, अदम्य साहस और अटूट संकल्प!
आज ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के पावन अवसर पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित परेड के दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली ध्वज को ससम्मान नमन किया गया।
23 नवम्बर, 1952 को प्रथम राज्य पुलिस बल के रूप में प्राप्त यह विशिष्ट सम्मान हमारे वीर शहीदों के त्याग, साहस, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता की अमूल्य धरोहर है।
यह गौरवशाली ध्वज केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और सुशासन के प्रति हमारे अटूट संकल्प का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रत्येक जवान जनसेवा के इस धर्म को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
#UPPoliceFlagDay #UPPolice
Zero Tolerance Towards Narcotics—
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को @azamgarhpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी से 01 किलो 16 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद की गई है।
अभियुक्त मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करते थे तथा मादक पदार्थ को स्कूटी की डिग्गी में रखकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @shahjahanpurpol एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹01 लाख के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
One Flag. A Legacy of Valour. A Symbol of Pride. A Pledge of Duty.
A flag that embodies a glorious history, unwavering courage and an enduring commitment to duty.
Commemorating the prestigious ‘Police Colours’ conferred upon Uttar Pradesh Police on 23 November 1952, the Police Flag Day ceremony at Police Headquarters, Lucknow, was a stirring celebration of pride, discipline and distinguished traditions.
The resonant melodies of the police band, the commanding calls of the Parade Commander, the impeccable precision of the ceremonial parade, the proud salute to the Colours and the inspiring address by DGP UP Sri Rajeev Krishna—every moment reflected deep reverence for a glorious legacy and an unwavering dedication to duty.
More than an emblem of our identity, our flag is a legacy we honour and a promise we uphold.
Our Flag. Our Pride. Our Pledge.
#UPPolice #PoliceFlagDay
सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई—हर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी!
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइंस में नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा ‘एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज–2026’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, श्री धर्मवीर प्रजापति जी तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण जी भी उपस्थित रहे।
अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट, विस्फोट, आग लगने और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के काल्पनिक परिदृश्यों के माध्यम से राहत एवं बचाव की तैयारियों को परखा गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, NDRF, SDRF, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने, आग पर नियंत्रण पाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने का अभ्यास किया।
यह मॉक ड्रिल केवल आपात स्थितियों का अभ्यास नहीं, बल्कि वास्तविक संकट के समय त्वरित निर्णय, सटीक समन्वय और प्रभावी कार्रवाई की क्षमता को परखने एवं सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास था।
क्योंकि संकट की घड़ी में तैयारी ही सबसे बड़ी ताकत और समय पर कार्रवाई ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
सजग नागरिक। सक्षम सुरक्षा तंत्र। सुरक्षित उत्तर प्रदेश।
#UPPolice #CivilDefence
#EmergencyPreparedness
#MockDrill2026


























































