आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने मोरनी, पंचकूला में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति संबंधी आपत्तियों और शिकायतों के ऑनलाइन निवारण के लिए स्वामित्व पोर्टल लॉन्च किया।
ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक अब घर बैठे अपने मकान और प्लॉट का विवरण देख सकेंगे। संपत्ति के रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर ऑनलाइन आपत्ति और शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इसके साथ ही डिजिटल मानचित्र पर अपनी संपत्ति की स्थिति भी देख पाएंगे।
मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त आपत्तियों और शिकायतों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करें।
CMO Haryana retweeted
गौसेवा, करुणा और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक पावन पर्व "गोपाष्टमी" की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏🐄
CMO Haryana retweeted
PM-सेतु योजना के तहत ₹320 करोड़ से 7 ITI का आधुनिकीकरण, हरियाणा के युवाओं को मिलेंगी भविष्य की स्किल्स 🥽💻🚀
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP आज चंडीगढ़ में शहरी स्वामित्व योजना 1.0 एवं 2.0 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दुकानों के मालिकाना हक से जुड़े सभी लंबित मामलों का एक माह के भीतर निपटारा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक दिलाने में कोई अनावश्यक देरी न हो। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर समयबद्ध तरीके से मामलों का समाधान सुनिश्चित करें।
प्रदेश सरकार का संकल्प है कि पात्र लाभार्थियों को उनका वैध अधिकार मिले और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उन तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में आयोजित HPPC एवं HPWPC की बैठक में विभिन्न विभागों के लिए वस्तुओं की खरीद एवं निर्माण कार्यों से संबंधित ₹231.68 करोड़ के 13 टेंडरों को नैगोशिएशन उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित एजेंसियों को कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक जारी, सरकार की कई अहम खरीद एजेंडों पर हो रही है चर्चा।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने कुरुक्षेत्र को दी ₹44.83 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
इनमें ₹13.36 करोड़ की 4 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं ₹31.47 करोड़ की 2 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
CMO Haryana retweeted
बदलते हरियाणा की नई उड़ान 🚁
जिन हाथों ने हल और ट्रैक्टर संभाला, अब वही हाथ ड्रोन उड़ाएंगे 🎮
CMO Haryana retweeted
आज जगाधरी में नवनिर्मित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण किया।
इस वर्ष के अंत तक प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 155 से बढ़ाकर 375 की जाएगी। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत यमुनानगर को 50 बसें मिलेंगी।
इलेक्ट्रिक बसों से शहरों में वायु और ध्वनि प्रदूषण कम होगा। यात्रियों को आरामदायक सफर और बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही, ईंधन की बचत और लास्ट माइल कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
इसी वित्त वर्ष में करनाल, रोहतक, पंचकूला, रेवाड़ी, अंबाला और हिसार में भी ई-बस डिपो तैयार किए जाएंगे। हमारा लक्ष्य हर बड़े शहर में स्वच्छ और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।
CMO Haryana retweeted
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय छठ पर्व समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर छठ मैया और भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। छठ पर्व प्रकृति, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम है, जो हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ता है।
बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से हरियाणा आए हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों ने अपनी मेहनत और कर्मठता से प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी आस्था और संस्कृति का सम्मान करते हुए हमारी सरकार ने करनाल में ₹4.48 करोड़ की लागत से स्नान घाट का निर्माण कराया है। इसके अतिरिक्त पंचकूला, पानीपत और सोनीपत में भी छठ पूजा के लिए घाटों का निर्माण किया गया है।
जय छठी मैया!🙏
CMO Haryana retweeted
आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले अंतरराष्ट्रीय कौशल केंद्र एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
इन परियोजनाओं से प्रदेश में युवाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
हमारी सरकार का संकल्प है कि हरियाणा का युवा हुनरमंद बने, आत्मनिर्भर बने और विकसित हरियाणा के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
CMO Haryana retweeted
आज कुरुक्षेत्र के पिपली में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए 44 करोड़ रुपये से अधिक की 6 परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 13 करोड़ 36 लाख रुपये की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और 31 करोड़ 47.40 लाख रुपये की 2 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के सेक्टर-28 और जोगना खेड़ा में 33 केवी सब-स्टेशनों का उद्घाटन किया गया। मिर्जापुर और दयालपुर में उप-स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
इसके अलावा पिपली, बीड़ पिपली और पिपली-लाडवा रोड की आवासीय कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था और 6.50 एमएलडी क्षमता के इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का निर्माण होगा। वहीं, थानेसर में केडीबी रोड का जीटी रोड (सेक्टर 2/3 विभाजक मार्ग) से उधम सिंह चौक तक नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे लोगों का आवागमन सुगम होगा।
CMO Haryana retweeted
आज कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब नीलधारी संप्रदाय (पिपली) में माथा टेककर गुरु साहिब के चरणों में सरबत दे भले के लिए अरदास की।
इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
आज कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पीपली में आयोजित कार्यक्रम में नीलधारी गुरुद्वारा पीपली साहिब में माथा टेककर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की अरदास की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पिपली, लाडवा और थानेसर क्षेत्र को ₹44.83 करोड़ की 6 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें ₹13.36 करोड़ की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा ₹31.47 करोड़ की 2 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बिजली, स्वास्थ्य, सीवरेज और सड़क सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।
CMO Haryana retweeted
आज पंचकूला में परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्री कृष्ण कृपा धाम का शिलान्यास किया। इस पुनीत कार्य के लिए श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्री कृष्ण ने गीता के माध्यम से हमें कर्म, कर्तव्य और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया है। यह धाम सत्संग, सेवा, सिमरन, योग और ज्ञान का प्रमुख केंद्र बनेगा।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि श्री कृष्ण कृपा धाम गीता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और भावी पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति के आदर्शों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
CMO Haryana retweeted
आज पंचकूला में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का प्रेरणादायी संबोधन सुना। उन्होंने जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराते हुए विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
भारत की आजादी की लड़ाई से लेकर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण तक, जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय रहा है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी ने अपने संघर्ष, अदम्य साहस और स्वाभिमान से देश को नई प्रेरणा दी।
हमारी प्रतिबद्धता है कि जनजातीय समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विकास की हर पहल का लाभ उन तक पहुंचे।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
आज पंचकूला में आयोजित "राज्य स्तरीय कार्यक्रम" में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर संबोधित करेंगे।







































