DM Hapur (@DmHapur) header
DM Hapur (@DmHapur) profile picture

Official account of District Magistrate, Hapur.

Hapur
Joined July 2018
Photo by DM Hapur (@DmHapur)Photo by DM Hapur (@DmHapur)Photo by DM Hapur (@DmHapur)Photo by DM Hapur (@DmHapur)Photo by DM Hapur (@DmHapur)Photo by DM Hapur (@DmHapur)Photo by DM Hapur (@DmHapur)Photo by DM Hapur (@DmHapur)Photo by DM Hapur (@DmHapur)Photo by DM Hapur (@DmHapur)
जनगणना: घर-घर पहुंचकर नागरिकों को स्व-गणना के लिए किया जा रहा जागरूक, प्रगणक दे रहे आवश्यक जानकारी एवं सहयोग। जनपद में जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत स्व-गणना अभियान को प्रभावी एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए प्रगणकों द्वारा घर-घर पहुंचकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। प्रगणक नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल पर परिवार का विवरण दर्ज करने की विधि एवं इसके महत्व की जानकारी देते हुए स्व-गणना पूर्ण करने में आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जनपद के समस्त नागरिकों से अपील है कि वे 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का सही एवं सटीक विवरण दर्ज कर स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें। साथ ही अपने मित्रों, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित करें। 🌐 स्व-गणना पोर्टल: se.census.gov.in प्रत्येक परिवार द्वारा उपलब्ध कराया गया सटीक एवं प्रमाणिक विवरण देश की विश्वसनीय जनगणना तैयार करने के साथ-साथ भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के उचित वितरण एवं विकास कार्यों के प्रभावी नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आइए, जनगणना को जनभागीदारी का महाअभियान बनाएं। आपकी भागीदारी, देश के बेहतर भविष्य की तैयारी! @DCO_UP #Census2027 #SelfEnumeration #जनगणना2027
1
2
331
जनपद हापुड़ में 28 एवं 29 नवंबर को चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान- विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर-2027) के अंतर्गत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने एवं त्रुटियों के संशोधन पर रहेगा विशेष फोकस। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर-2027) के अंतर्गत जनपद हापुड़ में 28 एवं 29 नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण के विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकाधिक समावेशी, शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना तथा प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। विशेष अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता सूची में दर्ज नाम एवं अन्य विवरणों में संशोधन तथा मतदाता सूची के सत्यापन संबंधी कार्यों को पूरी गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संपादित किया जाए। अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं, महिला मतदाताओं तथा ऐसे सभी पात्र नागरिकों से अपील की जाती है, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे विशेष अभियान दिवस के दौरान अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं विवरण संशोधित कराने के लिए आवश्यकतानुसार निम्नलिखित फॉर्म भरें— 🔹 फॉर्म-6: मतदाता सूची में नया नाम दर्ज कराने हेतु। 🔹 फॉर्म-7: मतदाता सूची में दर्ज नाम पर आपत्ति अथवा नाम हटवाने हेतु। 🔹 फॉर्म-8: नाम, पता एवं अन्य विवरण में संशोधन अथवा निवास स्थान परिवर्तन हेतु। सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि 28 एवं 29 नवंबर को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि नाम दर्ज नहीं है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित फॉर्म भरकर आवश्यक कार्यवाही कराएं। लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। @ECISVEEP @ceoup
388
जनपद हापुड़ में 28 एवं 29 नवंबर को चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान- सभी ईआरओ, एईआरओ एवं बीएलओ को दिए निर्देश, पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने पर रहेगा विशेष जोर। हापुड़, 27 नवंबर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर-2027) के तहत जनपद हापुड़ में 28 एवं 29 नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम एवं विवरण में संशोधन तथा मतदाता सूची के सत्यापन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं और ऐसे पात्र नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आवश्यकतानुसार निम्नलिखित फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण अपडेट कराएं: 🔹 फॉर्म-6: मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने हेतु। 🔹 फॉर्म-7: नाम पर आपत्ति अथवा मतदाता सूची से नाम हटवाने हेतु। 🔹 फॉर्म-8: नाम एवं अन्य विवरण में संशोधन अथवा पता परिवर्तन हेतु। @ECISVEEP @ceoup
1
2
434
आज जल निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं, हर घर जल योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों, पाइपलाइन बिछाने, पेयजल आपूर्ति तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं तथा आमजन को स्वच्छ एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यों में आ रही समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने एवं नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
1
2
327
आज जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास, उद्यमियों की समस्याओं एवं औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं प्राप्त शिकायतों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनपद में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने, उद्योगों के सुचारू संचालन एवं उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP
309
माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल के चयन एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर विभिन्न संभावित स्थलों का किया गया स्थलीय भ्रमण। भ्रमण के दौरान संभावित कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड निर्माण हेतु स्थान, मुख्य मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराई जाएं तथा अतिथियों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने, संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
8
780
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027: मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण अवश्य जांचें। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत दिनांक 28 एवं 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। जिन नागरिकों को 21 एवं 22 नवंबर को बूथ पर जाने का अवसर नहीं मिल पाया, वे 28 एवं 29 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर अवश्य पहुंचें तथा आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण जांचें। आवश्यकतानुसार निम्नलिखित फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण अपडेट कराएं: 🔹 फॉर्म-6: मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने हेतु। 🔹 फॉर्म-7: नाम पर आपत्ति अथवा मतदाता सूची से नाम हटवाने हेतु। 🔹 फॉर्म-8: नाम एवं अन्य विवरण में संशोधन अथवा पता परिवर्तन हेतु। आपका एक छोटा सा प्रयास, लोकतंत्र को बनाएगा और अधिक मजबूत। आइए, मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सहभागी बनें और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक नागरिक होने का परिचय दें। @ECISVEEP @ceoup
1
287
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के माध्यम से आमजन को किया जा रहा मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक। ईवीएम प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर आमजन एवं विभिन्न कार्यों से कलेक्ट्रेट आने वाले आगंतुकों को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन तथा मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। केंद्र पर मॉक वोटिंग के माध्यम से नागरिकों को स्वयं वोट डालने का अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे वे मतदान की पूरी प्रक्रिया को सरलता एवं व्यावहारिक रूप से समझ सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया के प्रति नागरिकों के मन में विश्वास एवं जागरूकता बढ़ाना, भ्रांतियों को दूर करना तथा प्रत्येक पात्र नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। @ECISVEEP @ceoup
263
प्रभारी मंत्री श्री के0 पी0 मलिक जी की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित- आज मा० प्रभारी मंत्री श्री के0 पी0 मलिक जी द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति एवं कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए गए। @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
1
3
443
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत गंगा घाटों पर युद्धस्तर पर चलाया जा रहा वृहद स्वच्छता अभियान- मेले के सफल आयोजन के उपरांत गंगा घाटों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिका, पंचायती राज विभाग एवं जिला पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं अपशिष्ट निस्तारण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत घाटों पर एकत्रित कूड़े-कचरे एवं अन्य अपशिष्ट को हटाने के साथ ही संपूर्ण घाट क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विशेष अभियान चलाकर कल तक गंगा घाटों की साफ-सफाई का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मेले के उपरांत भी गंगा घाटों की स्वच्छता एवं सुंदरता बनी रहे तथा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो। @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
1
2
515
जनगणना - घर-घर पहुंचकर नागरिकों को स्व-गणना के लिए किया जा रहा जागरूक, प्रगणक दे रहे आवश्यक जानकारी एवं सहयोग- जनपद में स्व-गणना अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रगणकों द्वारा घर-घर पहुंचकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। प्रगणक नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल पर विवरण दर्ज करने की विधि एवं इसके महत्व की जानकारी देते हुए स्व-गणना पूर्ण कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जनपद के समस्त नागरिकों से अपील है कि वे 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर स्वयं एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का सही एवं सटीक विवरण दर्ज करते हुए स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें। साथ ही अपने मित्रों, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित करें। 🌐 स्व-गणना पोर्टल: se.census.gov.in प्रत्येक परिवार द्वारा उपलब्ध कराया गया सटीक विवरण देश की विश्वसनीय जनगणना तैयार करने तथा भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रभावी नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आइए, जनगणना-2026 को जनभागीदारी का महाअभियान बनाएं। आपकी भागीदारी, देश के बेहतर भविष्य की तैयारी! @DCO_UP #Census2027 #SelfEnumeration #जनगणना2027
2
434
ब्रजघाट में गंगा के घाटों एवं नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नगर पालिका द्वारा निरंतर व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है- अभियान के अंतर्गत गंगा के घाटों, स्नान स्थलों, श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों एवं नगर के प्रमुख स्थानों पर नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही कूड़ा-कचरा एवं अपशिष्ट का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। नगर पालिका की सफाई टीमें लगातार सक्रिय रहकर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए हुए हैं, ताकि गंगा घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छतापूर्ण वातावरण उपलब्ध हो सके। @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
1
4
452
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का अधिकारियो द्वारा निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को मतदाता पंजीकरण कार्य में तेजी लाने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। साथ ही पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। मतदाता सूची में नाम जांचने एवं आवेदन करने की प्रक्रिया: 1.मतदाता अपना नाम अपने क्षेत्र के BLO के पास उपलब्ध निर्वाचक नामावली अथवा electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर जांच सकते हैं। 2.प्ले स्टोर से ECINET अथवा Voter Helpline App डाउनलोड करके भी मतदाता सूची में नाम की जांच की जा सकती है। 3.यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो नाम सम्मिलित कराने हेतु फॉर्म-6 भरकर BLO को जमा करें। 4.यदि मतदाता सूची से किसी अपात्र अथवा मृतक व्यक्ति का नाम हटवाना है अथवा नियमानुसार किसी अन्य कारण से नाम विलोपित/स्थानांतरित कराया जाना है, तो इसके लिए फॉर्म-7 भरकर BLO के पास जमा करें। 5.यदि मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में संशोधन कराना है, तो फॉर्म-8 भरकर BLO को जमा करें । 6.फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 ऑनलाइन माध्यम से voters.eci.gov.in तथा ECINET एवं Voter Helpline App के माध्यम से भी भरे जा सकते हैं। फॉर्म-6 भरते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड सहित पूरा पता सही-सही दर्ज करें तथा आवश्यक अभिलेख एवं नवीनतम फोटो अपलोड करना सुनिश्चित करें। समस्त मतदाता अपने रिश्तेदारों, मित्रों, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। @ECISVEEP @ceoup
2
601
कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति, जर्जर एवं झूलते विद्युत तारों की मरम्मत, ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता, राजस्व वसूली तथा विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। विद्युत फॉल्ट की स्थिति में तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जर्जर तारों एवं क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समयसीमा में बदलने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विद्युत चोरी की रोकथाम, बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के साथ शालीन व्यवहार करें तथा विद्युत संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
2
9
855
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बंधु समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के व्यापारियों की समस्याओं, बाजारों में आधारभूत सुविधाओं, सड़क, विद्युत, साफ-सफाई, जल निकासी, अतिक्रमण एवं अन्य व्यापारिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनपद में व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही लंबित प्रकरणों में अनावश्यक विलंब न करते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
1
6
388
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों की स्थिति, उनके संरक्षण एवं जीवित रहने की दर की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदया ने निर्देश दिए कि सभी पौधों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा सूखे पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं। जिला गंगा समिति के अंतर्गत गंगा की स्वच्छता, घाटों की साफ-सफाई एवं गंदे पानी व कचरे का प्रवाह रोकने तथा जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत वायु एवं जल प्रदूषण की रोकथाम, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन पर प्रभावी अंकुश लगाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं जनभागीदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
2
7
542
संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा संविधान के मूल्यों एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने का संकल्प लिया। आइए, हम सभी संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, समावेशी एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
10
583
#जनता_दर्शन (प्रातः 10 बजे से) में आए जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 👉जनता दर्शन के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया। 👉यदि आपकी भी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा सकते है। 👉कृo सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं। @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
4
32
1,900
EVM प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के माध्यम से आमजन एवं कलेक्ट्रेट आने वाले आगंतुकों को मतदान प्रक्रिया की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। केंद्र पर ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मॉक वोटिंग कराकर वोट डालने की पूरी प्रक्रिया को सरल, सहज एवं पारदर्शी तरीके से समझाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक, प्रशिक्षित एवं आश्वस्त करना तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। @ECISVEEP @ceoup
1
405
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रगति की समीक्षा की पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश; युवा एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर। हापुड़, 25 नवंबर 2026। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा जी ने आज देर रात्रि कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (SSR) के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत 17 से 24 नवंबर तक संचालित आठ दिवसीय विशेष अभियान के दौरान प्राप्त फॉर्म-6, 6A, 7 एवं 8 की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी दिनों में अधिकाधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अभियान को गति देने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद हापुड़ में नए मतदाताओं के पंजीकरण की व्यापक संभावनाएं हैं। जनपद में संभावित पात्र मतदाताओं को चिह्नित करते हुए विशेष प्रयास किए जाएं तथा गाजियाबाद की तर्ज पर हापुड़ में भी फॉर्म-6 के माध्यम से अधिकाधिक पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से 18 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने ऑनलाइन प्राप्त होने वाले फॉर्म-6 के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी AERO के लॉगिन पर आवेदन एक दिन से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होते ही उसी दिन सही बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को आवंटित किया जाए। इसके लिए AERO अपने क्षेत्र के सेक्टर, आवासीय सोसायटी एवं मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति और क्षेत्राधिकार की पूरी जानकारी रखें, जिससे आवेदन सही BLO को भेजा जा सके। BLO द्वारा तत्काल स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तथा AERO स्तर से परीक्षण के उपरांत आवेदन शीघ्र ERO को प्रेषित किया जाए, ताकि नियमानुसार समयबद्ध निर्णय लिया जा सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता पंजीकरण में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों को सक्रिय करने, विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित करने तथा शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। महिलाओं के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं सखी समूहों का सहयोग लेने तथा उनके माध्यम से पात्र महिलाओं को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में उपलब्ध BLO एवं BLO सुपरवाइजर की टीम को आवश्यक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाए। मोबाइल ऐप के माध्यम से निर्वाचन संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत 16 दिसंबर तक केवल 21 दिन शेष हैं। यह अवधि अधिकाधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि निर्वाचन कार्यालय की ओर से आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद हापुड़ के सभी संबंधित अधिकारी पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदाता पंजीकरण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करेंगे। हमारा सामूहिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। @ECISVEEP @ceoup
2
15
1,227