Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar) header
Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar) profile picture

This is Official Twitter Account of Raj Bhavan, Bihar and is run by Governor's Secretariat. YouTube: https://teapawt.org/t.co/8YtdB8kFla

Patna, India
Joined February 2023
Photo by Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar)Photo by Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar)Photo by Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar)Photo by Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar)Photo by Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar)Photo by Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar)Photo by Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar)Photo by Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar)Photo by Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar)Photo by Bihar Lok Bhavan (@GovernorBihar)
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से भारतीय पुलिस सेवा के 78 आरआर के 2024 एवं 2025 बैच के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने बिहार लोक भवन, पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। @atahasnain53
1
7
666
Probationers of 78 RR of the 2024 and 2025 batches of the Indian Police Service (IPS) paid a courtesy call on the Hon’ble Governor, Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd), at Bihar Lok Bhavan, Patna. @atahasnain53
1
2
232
समस्त बिहारवासियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में श्रद्धा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। @atahasnain53
2
5
298
Heartiest greetings to the people of Bihar on the auspicious occasions of Kartik Purnima and Dev Deepawali. May this sacred occasion inspire devotion, strengthen faith and fill everyone's lives with positive energy. @atahasnain53
229
साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 558वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। गुरु नानक देव जी का जीवन एवं दर्शन सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणापुंज है। उनकी महान शिक्षाएँ हमें मानवता की सेवा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं। आइए, गुरु साहिब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लें। @atahasnain53
1
4
318
On the auspicious occasion of the 558th Prakash Parv of Sahib Sri Guru Nanak Dev Ji Maharaj, I extend my heartfelt congratulations and best wishes to the people of Bihar and the entire nation. The life and philosophy of Guru Nanak Dev Ji are an eternal source of inspiration for all humanity. His noble teachings inspire us to follow the path of service to humanity, social harmony and the welfare of all. Let us embrace the noble ideals of Guru Sahib in our lives and reaffirm our commitment to fostering mutual love, harmony and brotherhood, thereby strengthening the bonds of unity and togetherness in society. @atahasnain53
1
1
292
संकाय विकास कार्यक्रम का दूसरा चरण 02 नवंबर से 12 दिसंबर, 2026 तक संचालित हो रहा है। बिहार के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय विभागों में 29 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, समावेशी शिक्षण, शोध, डिजिटल तकनीक, भारतीय ज्ञान परंपरा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, शैक्षणिक नेतृत्व एवं गुणवत्ता आश्वासन जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) की पहल से प्रारंभ यह कार्यक्रम बिहार में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। @atahasnain53
2
2
369
The second phase of the Faculty Development Programme is underway from 2 November to 12 December 2026, with 29 training programmes being organised across colleges and university departments in Bihar. Covering areas such as Artificial Intelligence, inclusive pedagogy, research, digital technology, Indian Knowledge Systems, NEP 2020, academic leadership and quality assurance, the programme aims to equip faculty with contemporary knowledge and skills. An initiative of Hon’ble Governor Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd), the programme marks a significant step towards strengthening faculty capacity and enhancing the quality of higher education in Bihar. @atahasnain53
2
7
491
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने टी॰बी॰ रोगियों को बिहार लोक भवन में फूड बास्केट का वितरण किया। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नि-क्षय मित्र के रूप में इन मरीजों को गोद लिया था और उन्हें नियमित रूप से पोषक आहार उपलब्ध करा रहे थे। इसी क्रम में आज उन्होंने मरीजों को छठी एवं अंतिम बार फूड बास्केट प्रदान किया। @atahasnain53
1
12
559
Hon’ble Governor, Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd) distributed food baskets to TB patients at Bihar Lok Bhavan today. As a Ni-kshay Mitra under the Pradhan Mantri TB Mukt Bharat Abhiyaan, the Governor had adopted these patients and provided them with nutritional support. Today, he distributed food baskets to them for the sixth and final time under this initiative. @atahasnain53
2
9
390
विश्वविद्यालय कर्मचारियों के चौथे बैच का प्रशिक्षण आज दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारिता प्रबंधन संस्थान, पटना में प्रारंभ हुआ। इस 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम, आचरण नियमावली, अनुशासन नियमावली, सूचना का अधिकार (RTI), नैतिकता, अवकाश के नियम, बजट एवं क्रय प्रक्रिया तथा टिप्पण एवं प्रारूपण (Noting & Drafting) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। @atahasnain53
1
4
373
The training of the 4th batch of University Employees commenced today at the Deep Narain Singh Regional Institute of Cooperative Management, Patna. The 6-day Training Programme covers key areas including the Bihar Universities Act, Conduct Rules, Discipline Rules, RTI, Ethics, Leave Rules, Budget and Procurement, Noting & Drafting, and other aspects of effective university administration. @atahasnain53
1
7
340
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कवि कोकिल महाकवि स्व॰ विद्यापति की पुण्य तिथि के अवसर पर विद्यापति भवन, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। @atahasnain53
2
15
584
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने वैशाली जिले के जन्दाहा-राजापाकर-महुआ औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 34,000 करोड़ रू॰ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, शुभारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया। @atahasnain53
8
367
Hon’ble Governor Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd) attended the programme for the foundation stone laying, inauguration and dedication of development projects worth ₹34,000 crore by Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji at the Jandaha-Rajapakar-Mahua Industrial Area in Vaishali district. @atahasnain53
2
269
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से श्रीलंका के कोलंबो विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आपदा प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान, आधुनिक तकनीक और जन-जागरूकता के महत्व पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए विज्ञान, तकनीक और सामाजिक विज्ञान का समन्वय जरूरी है। उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत से भी प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। @atahasnain53
5
543
A delegation from the University of Colombo, Sri Lanka, paid a courtesy call on the Hon’ble Governor of Bihar, Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd) at Bihar Lok Bhavan. During the interaction, discussions were held on disaster management, weather forecasting, emerging technologies and public awareness. The Governor emphasised the need for an integrated approach, combining science, technology and social sciences, to strengthen disaster preparedness and response. He also highlighted Bihar’s rich historical, cultural and educational heritage. @atahasnain53
6
523
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने प्रेमचंद रंगशाला, पटना में राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘इंद्रधनुष’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजन देश के विभिन्न क्षेत्रों की कला, संस्कृति एवं परंपराओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने युवाओं से इस महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने-समझने की अपील की। @atahasnain53
3
8
558
Hon’ble Governor of Bihar, Lt Gen Syed Ata Hasnain (Retd), inaugurated the National Cultural Festival ‘Indradhanush’ at Premchand Rangshala, Patna. He said that India’s cultural diversity is our greatest strengths. Such festivals bring together the art, culture and traditions of different regions on a common platform, fostering national unity and mutual understanding. He urged the youth to participate enthusiastically and explore, appreciate and celebrate India’s rich cultural heritage. @atahasnain53
1
13
450
माननीय राज्यपाल, बिहार लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन में यूनिसेफ, बिहार द्वारा आयोजित विश्व बाल दिवस, 2026 कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “मेरा दिन, मेरे अधिकार, मेरा भविष्य” है। बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें जागरूक रहने, तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग करने, सभी जेंडर के प्रति सम्मान का भाव रखने, बड़े सपने देखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता एवं साफ-सफाई, अच्छे स्वास्थ्य, स्वतंत्र चिंतन तथा वंचित बच्चों की सहायता करने के महत्व पर जोर दिया। विकसित भारत@2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के नेतृत्वकर्ता होंगे, जो इसे साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। @atahasnain53 @UNICEF @UNICEFIndia
13
535