Pinned Tweet
आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार, युवाओं के प्रेरणास्रोत और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप युग - युग जिए।
@narendramodi @BJP4Rajasthan
#followers #Everyone #narendramodiji
Madan Dilawar retweeted
"सशक्त किसान, समृद्ध राजस्थान"
किसानों के हितों के लिए समर्पित भाजपा सरकार!
#मेरी_सरकार_सबसे_अच्छी_सरकार
Madan Dilawar retweeted
"स्वस्थ राजस्थान, खुशहाल राजस्थान"
भाजपा सरकार में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार!
#मेरी_सरकार_सबसे_अच्छी_सरकार
Madan Dilawar retweeted
आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की नई रफ्तार, विकसित भारत का मजबूत आधार! 🇮🇳
2014 में महज 248 किमी से शुरू हुआ भारत का मेट्रो नेटवर्क 2026 में बढ़कर 1,170 किमी हो गया है। इस ऐतिहासिक विस्तार के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन चुका है।
यह बदलाव सिर्फ कनेक्टिविटी का नहीं, बल्कि आधुनिक, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक है। 🚇
कोटा
नवाचार और तकनीक के नए युग की ओर एक सार्थक कदम…
आज कोटा में NEEV Innovation Lab का शुभारंभ करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) एवं STEM शिक्षा के माध्यम से आधुनिक तकनीकी कौशल और नवाचार की व्यावहारिक समझ प्रदान करेगी।
मेरा विश्वास है कि ऐसे नवाचार केंद्र विद्यार्थियों को तकनीक का उपयोगकर्ता ही नहीं, बल्कि भविष्य का नवाचारकर्ता और सृजनकर्ता बनाएँगे तथा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देंगे।
मातृभूमि की रक्षा का संकल्प जब हृदय में हो, तो संख्या और संसाधनों की कमी भी साहस के आगे छोटी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही अदम्य शौर्य दिखाया था परमवीर चक्र विजेता वीर योद्धा मेजर जदुनाथ सिंह जी ने।
1947-48 के भारत-पाक युद्ध में नौशेरा की रक्षा करते हुए उन्होंने अद्भुत वीरता, नेतृत्व और अदम्य साहस का परिचय दिया।
ऐसे अमर बलिदानी वीर जदुनाथ सिंह जी की जयंती पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उनका शौर्य और बलिदान सदैव राष्ट्र की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था, तब राजस्थान की धरती से एक ऐसी निर्भीक आवाज उठी, जिसने अंग्रेजी सत्ता की नींव को चुनौती दे दी। यह आवाज थी महान क्रांतिकारी, कवि और राष्ट्रभक्त केसरी सिंह बारहठ जी की।
उनकी ओजस्वी लेखनी ने स्वाभिमान, स्वतंत्रता और मातृभूमि के सम्मान का ऐसा संदेश दिया, जो आज भी जनमानस में गूंजता है।
ऐसे महान क्रांतिधर्मी राष्ट्रभक्त केसरी सिंह बारहठ जी की जयंती पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
जिस वैज्ञानिक ने प्रकाश की किरणों में छिपे प्रकृति के रहस्य को पहचाना और भारत को विज्ञान के विश्व मानचित्र पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाया, ऐसे महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. सी. वी. रमन जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
‘रमन प्रभाव’ के माध्यम से उन्होंने विज्ञान जगत को नई दिशा दी और अपनी अद्भुत प्रतिभा, जिज्ञासा एवं साधना से सिद्ध किया कि भारतीय मेधा किसी भी क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम है।
उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ने की सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
माँ का स्नेह, आशीर्वाद और वात्सल्य जीवन की सबसे अनमोल पूँजी है। इस अपूरणीय क्षति की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवारजनों के साथ हैं।
प्रभु श्रीरामजी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
Madan Dilawar retweeted
धारा 370 के खात्मे से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर तक खेल के नियम बदल चुके हैं। ⚔️
अब आतंकी चाहे कितनी भी मजबूत दीवारों या सरहदों के पीछे छुप लें, हमारे सुरक्षा बलों और एजेंसियों ने सीधा उनके मर्म स्थान पर चोट करना सीख लिया है।
दुनिया का कोई भी कोना अब आतंकियों सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा, पाताल से भी खींचकर उनकी हर हरकत का हिसाब होगा। 🇮🇳🎯
Madan Dilawar retweeted
हर गरीब का सपना, पक्का घर हो अपना! 🏠
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण भारत में लाखों परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा करने में मदद मिल रही है। यह योजना न केवल सुरक्षित आवास प्रदान करती है, बल्कि लाभार्थियों में सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को भी मजबूत करती है।
Madan Dilawar retweeted
सुपोषित बचपन, स्वस्थ मातृत्व और सशक्त समाज के निर्माण से ही विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा। इसी लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमारी डबल इंजन सरकार पोषण सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और हर बच्चे के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
रामगंजमंडी
आज नवसृजित ग्राम पंचायत भोलू में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती मनीषा किराड़ जी एवं उपसरपंच के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर सभी को नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर लोकतंत्र की सुंदर एवं गौरवशाली परंपरा का प्रेरक उदाहरण देखने को मिला, जहाँ चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों एवं जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
रामगंजमंडी
आज रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की नवसृजित ग्राम पंचायत भटवाड़ा में आयोजित नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती हरकंवर रायका जी एवं उपसरपंच श्री बबलू गुर्जर जी के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर जनप्रतिनिधियों को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में ग्राम पंचायत भटवाड़ा विकास, जनकल्याण और सुशासन की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी।
सच्ची भक्ति वह नहीं, जो केवल मंदिरों तक सीमित रहे, बल्कि वह है जो हर हृदय में ईश्वर का दर्शन कराए।
महान संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज ने अपनी भक्ति, आध्यात्मिक चेतना और समतामूलक विचारों से समाज को प्रेम, समानता एवं मानवता का संदेश दिया।
उनकी जयंती पर मैं संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उनके आदर्श और शिक्षाएँ सदैव समाज को सद्भाव, भक्ति और सेवा की राह दिखाती रहेंगी।
संघर्षों की धूल से उठकर सफलता के आसमान में अपनी अलग पहचान बनाने वाले 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह जी का जीवन अदम्य साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की प्रेरक कहानी है। उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा और मेहनत से विश्व पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाया।
उनकी जयंती पर मैं महान धावक मिल्खा सिंह जी को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उनका संघर्ष और समर्पण सदैव युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।
































