दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में रविवार शाम एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएँ का गुबार दूर तक दिखाई दिया।
सूचना पर दिल्ली फायर सर्विस की कई दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
527
पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप उठाने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला सेवा से बर्खास्त
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला को विभागीय कार्रवाई के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सुनील कुमार शुक्ला ने कुछ समय पहले पुलिस लाइन में ड्यूटी आवंटन के दौरान कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए थे। उनके आरोपों के बाद विभागीय स्तर पर जांच हुई, जिसके उपरांत पुलिस लाइन की गणना ड्यूटी से जुड़े कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यभार में परिवर्तन किया गया था।
अब विभाग ने सुनील कुमार शुक्ला को भी सेवा से पृथक कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने बिना पर्याप्त साक्ष्यों के वरिष्ठ अधिकारियों पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए, विभाग की छवि को धूमिल किया, अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति–2023, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली–1956 के नियम 3, 6, 7 एवं 27 तथा उत्तर प्रदेश वर्दी विनियम का उल्लंघन किया। इन्हीं आधारों पर उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि सुनील कुमार शुक्ला को पहले निलंबित किया गया था और अब विभागीय जांच पूरी होने के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
यह मामला एक बार फिर उस बहस को सामने लाता है कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की सीमाएं और विभागीय अनुशासन – इन तीनों के बीच संतुलन कैसे स्थापित किया जाए। हालांकि इस प्रकरण में विभाग का पक्ष स्पष्ट है, वहीं सुनील कुमार शुक्ला या उनके समर्थकों की ओर से इस कार्रवाई को लेकर क्या कानूनी कदम उठाए जाएंगे, इस पर भी सबकी नजर रहेगी।
21 साल का 'ब्रिगेडियर' निकला फर्जी,
साथ में रखता था दो नकली NSG कमांडो, हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मिलिट्री कैंप से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद को सेना का ब्रिगेडियर बताने वाले आर्यन वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह अपने साथ दो फर्जी NSG कमांडो भी रखता था और लंबे समय से लोगों को अपने प्रभाव में लेकर खुद को वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के रूप में पेश कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, सेना को उसकी तलाश अप्रैल से थी। पूर्व सैनिकों को उस पर पहले से संदेह था। इसी बीच उसे एक शहीद संग्रहालय के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, जहां उसकी गतिविधियों और पहचान की जांच के बाद उसे पकड़वा दिया गया।
जांच के दौरान उसके पास से सेना का कथित फर्जी पहचान पत्र, नकली पिस्टल और अन्य सैन्य सामान बरामद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आर्यन के पिता सिंचाई विभाग में इंस्पेक्टर हैं, जबकि उसकी मां सरकारी शिक्षिका हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आर्यन न तो सेना में भर्ती हो पाया और न ही NEET परीक्षा पास कर सका। इसके बाद उसने कथित तौर पर जनवरी 2016 में सेना की वर्दी खरीद ली और खुद को सैन्य अधिकारी बताकर लोगों के बीच पहचान बनानी शुरू कर दी।
सेना में ब्रिगेडियर का पद बेहद वरिष्ठ अधिकारियों को मिलता है और इस रैंक तक पहुंचने में वर्षों की सेवा लगती है। वहीं आर्यन कथित रूप से महज 21 वर्ष की उम्र में ही ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहा था। उसकी कम उम्र और ऊंची सैन्य रैंक के बीच असामान्य मेल न होने के कारण उस पर शक गहराया, जिसके बाद जांच शुरू हुई और आखिरकार उसका कथित फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल किन-किन उद्देश्यों के लिए किया।
दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में अब शुरू हुई एक अनोखी सुविधा, जहां लोग ‘CarryMen’ किराये पर ले सकते हैं। यह सेवा ₹110 प्रति घंटे से शुरू होती है। CarryMen ग्राहकों के शॉपिंग बैग उठाने, खाने की लाइन में लगने, सामान मेट्रो तक पहुंचाने और दुकानों में बैठने की जगह ढूंढने जैसे काम करेंगे।
2 घंटे के लिए यह सेवा ₹219 और 3 घंटे के लिए ₹319 में उपलब्ध है। भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के बीच यह सुविधा लोगों को काफी राहत दे सकती है। सोशल मीडिया पर यह नई सेवा तेजी से वायरल हो रही है।
#Delhi #LajpatNagar #Shopping #NewService #CarryMen #ViralNews #DelhiNews #Market #NCIBNews
“तहे दिल से माफी मांगता हूं…” – जेल जाने से पहले मौलाना ने जोड़े हाथ, CM योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया खेद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में बिहार निवासी मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी उर्फ चतुर्वेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कस्टडी में बहराइच लाया गया, जहां स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार शाम बिहार के पूर्णिया से आरोपी को गिरफ्तार किया और देर रात बहराइच पहुंचाया। सर्किल ऑफिसर (शहर) नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि आरोपी का एक विवादित भाषण, जो कथित तौर पर मई 2024 के एक कार्यक्रम का है, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इस भाषण में मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था, जिसके बाद व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।
गिरफ्तारी से पहले आरोपी मौलाना ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि वह “तहे दिल से माफी मांगता है” और अपने बयान पर खेद व्यक्त करता है।
रामनगरी अयोध्या में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडा।
यूपी के अयोध्या जिले में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जेरुआ गांव में नाली को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक पिकअप वाहन डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें ड्राइवर और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में कई लोग सवार थे, जो फरीदाबाद में रेहड़ी लगाकर रोज़ी कमाते हैं और होली मनाने के लिए अपने गांव लौट रहे थे।
घटना का सीसीटीवी फुटेज 👇
यूपी में गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जीशान को लोनी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
विदित हो कि सलीम वास्तिक पर हमला का मुख्य कारण उनकी सोशल मीडिया/YouTube पर धार्मिक मुद्दों खासकर मुस्लिम धर्म की कुरीतियों, कुप्रथाओं और इस्लामिक कट्टरता की आलोचना करना माना जाता हैं।
56
ओडिशा सरकार ने 22 जनवरी 2026 को जारी एक नई अधिसूचना के तहत राज्य में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी, जर्दा, पान मसाला और सभी तंबाकू/निकोटिन युक्त उत्पादों के उत्पादन, पैकेजिंग, भंडारण, वितरण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
इसका उद्देश्य तंबाकू से होने वाले कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को रोकना है। नए नियम के अनुसार उत्पादन से लेकर बिक्री तक कोई भी स्टॉक बेचना या रखना अब अवैध होगा। साथ ही पुराने स्टॉक को भी बेचने की अनुमति नहीं होगी।
यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले में हादसा, 4 लोगों की मौत हुई। टायर फटने से फॉर्च्यूनर गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकराई।
नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करते पाकिस्तान नागरिक सहित 2 गिरफ्तार
UP की बहराइच पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने दो घुसपैठियों को हिरासत में लिया है। मो० हसन और सुमित्रा शकील को बहराइच स्थित रुपईडीहा बॉर्डर के पास पकड़ा गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में पाकिस्तानी नागरिक मो० हसन अम्मान और ब्रिटिश नागरिक सुमित्रा शकील शामिल हैं। दोनों भारत में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
"बस में काटी थी गर्दन-हाथ": नोएडा में नाले में फेंके टुकड़े, प्रेमी मिटाना चाहता था सबूत – सिर कटी लाश का नोएडा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा!
नोएडा सेक्टर-82 के सामने नाले में 6 नवंबर को महिला की गर्दन और हाथ कटी लाश मिलने के मामले में @noidapolice ने पर्दाफाश कर दिया है। इस घटना की जांच के लिए पुलिस की लगभग एक दर्जन टीमें लगाई गईं। करीब 5000 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले गए और 1100 वाहनों की चेकिंग की गई। लगातार कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
मृतका की पहचान प्रीति यादव के रूप में हुई है। हत्यारोपी मोनू सोलंकी एक बस ड्राईवर है एवं मृतका प्रीति और वो दोनों नोएडा की एक जीन्स फैक्ट्री में पहले साथ में नौकरी करते थे और समय के साथ उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद संबंध बन गए।
पुलिस पूछताछ में मोनू ने बताया –
“प्रीति मुझसे कमाई के सारे पैसे ले लेती थी। वह मुझे ब्लैकमेल कर रही थी। इसलिए मैं उसे अपनी बस में ले गया। पहले पराठे खिलाए, फिर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए गंडासे से गर्दन और हाथ काटकर फेंक दिए।”
नोएडा पुलिस की तकनीकी जांच, लगातार प्रयास और गहन तलाश के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हो सका।
लखनऊ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रतिष्ठित मिठाई दुकानों की पोल खुली, 36.64 कुंतल मिठाई सीज, 595 किलो मिठाई नष्ट
लखनऊ, 12 नवम्बर 2025।
त्योहारी सीज़न से ठीक पहले राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने व्यापक स्तर पर अचानक अभियान चलाकर शहर की अनेक प्रतिष्ठित मिठाई दुकानों और उनकी विनिर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। यह अभियान कई घंटों तक चला और इसके परिणाम चौंकाने वाले रहे। जिस साफ-सुथरी और भरोसेमंद मिठाई की उम्मीद लोग इन प्रसिद्ध दुकानों से करते आए हैं, वास्तविकता उससे बिल्कुल उलट दिखाई दी।
सबसे बड़ी कार्रवाई नादरगंज स्थित प्रसिद्ध छप्पन भोग की विनिर्माण इकाई पर हुई, जहाँ 36.64 कुंतल मिठाई, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख 40 हजार रुपये बताई गई, मानक के विपरीत पाई गई। पूरी मिठाई को मौके पर ही सीज कर दिया गया, जबकि 10 किलो रंगीन पेठा तुरंत नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को यहां भारी गंदगी, अस्वच्छ उत्पादन क्षेत्रों और स्वच्छता मानकों की अनदेखी का खुला प्रमाण मिला। यह स्थिति इस बात का संकेत थी कि मिठाइयों की गुणवत्ता लंबे समय से उपेक्षित रही होगी।
इसी तरह अलीगंज स्थित श्याम स्वाद में भी मिठाइयों की स्थिति बेहद खराब मिली। यहां काजू सहित लगभग तीन कुंतल मिठाई, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये थी, मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई। स्टोरेज और किचन की अंदरूनी हालत देखकर टीम को मजबूरी में इन्हें तत्काल नष्ट कराना पड़ा। कमता चौराहा स्थित नीलकंठ में स्थिति कम भयावह नहीं थी, जहाँ 255 किलो मिठाई खराब अवस्था में मिली और पूरी मिठाई को नष्ट किया गया।
इंदिरानगर स्थित कंचन स्वीट्स में भी लगभग 30 किलो खराब मिठाई मिली जिसे तुरंत नष्ट कराया गया। दुकान के अंदर स्वच्छता का स्तर इतना कमजोर था कि खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रबंधन को कड़ी चेतावनी जारी की। वहीं राधेलाल क्लासिक में गंदगी, अस्वच्छ माहौल और उत्पादन प्रक्रिया में गंभीर खामियाँ मिलने पर खाद्य व्यापार संचालन को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गोमतीनगर के विशालखंड स्थित सियाराम स्वीट्स की स्थिति तो और भी खराब पाई गई। यहां मिठाइयों और कच्चे माल के रखरखाव में गंभीर खामियाँ, किचन में गंदगी, और खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन पाया गया। इस पर विभाग ने तत्काल खाद्य संचालन पर रोक लगाते हुए प्रतिष्ठान को बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
महालक्ष्मी स्वीट्स में भी खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया, जिसके बाद दुकान के संचालन को बंद करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। मधुरिका स्वीट्स में खराब सफाई, अस्वच्छ रसोई की स्थिति और हाइजीन की कमी मिलने पर टीम ने सख्त चेतावनी जारी की है।
इस बड़े अभियान के दौरान कुल 10 प्रतिष्ठानों से 21 नमूने एकत्र किए गए, जबकि 595 किलो मिठाई मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई और विभाग ने इन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया। पूरे अभियान ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजधानी लखनऊ की कई नामी-गिरामी दुकानों में भी गुणवत्ता और सफाई को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
NCIB ने खाद्य विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा कि जनता को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ मिलना उनका अधिकार है। NCIB टीम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी दुकान, ढाबे या खाद्य प्रतिष्ठान में गंदगी, खराब मिठाई या मानकों का उल्लंघन देखें, तो तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करवाएँ ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।







