क्वाड बैठक के दौरान फोटो सेशन में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने तिरंगे की छवि वाले प्लेस कार्ड को बड़े ही आदर और स्नेह के साथ अपनी जेब में सहेज लिया।
यह भावपूर्ण क्षण राष्ट्रध्वज के प्रति उनके अगाध सम्मान और माँ भारती के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत प्रतीक है।
जय हिंद! 🇮🇳
शानदार जीत, ऐतिहासिक उपलब्धि!
SAFF Championship 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से पराजित कर भारतीय फुटबॉल टीम ने लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय फुटबॉल टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
विषम परिस्थितियों और तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल भावना, दृढ़ संकल्प और जुझारूपन का परिचय दिया।
#SAFFChampionship2026 #IndianFootball
लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में सहभागिता कर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित करने के साथ ही उत्तराखंड महापरिषद के पंचांग का विमोचन भी किया। इस अवसर पर किए गए आत्मीय स्वागत के लिए लखनऊ में निवास कर रहे उत्तराखंड के भाई-बहनों एवं स्थानीय नागरिकों का सहृदय आभार!
इस प्रकार के महोत्सव हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक कलाओं और विरासत को देशभर में विशिष्ट पहचान दिलाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी मातृभूमि और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के संकल्प से उत्तराखंड विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @jaiveersingh099 जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @satpalmaharaj जी, लखनऊ पूर्वी विधानसभा से माननीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पीपलकोटी (चमोली) में सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसने, जांदरा चलाकर अनाज पीसने और मथानी से दही बिलोने जैसे पारंपरिक कार्यों में सहभागिता की।
पहाड़ की मातृशक्ति का परिश्रम हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की पहचान है। हमारी सरकार स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराने के साथ मातृशक्ति के श्रम को आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
LIVE: लखनऊ में आयोजित 'उत्तराखण्ड महोत्सव' teapawt.org/i/broadcasts/2lgqqnARX…
पीपलकोटी (चमोली) में उमड़ा मातृशक्ति का यह विशाल जनसमूह और उनका अपार स्नेह व आशीर्वाद इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की मातृशक्ति विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्पों के साथ निरंतर सहभागी बन रही है।
यह पहाड़ की मातृशक्ति है, जिसका विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद प्रदेश के विकास की यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान करता है। मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के माध्यम से सरकार उनके सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
पीपलकोटी, चमोली में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में माताओं-बहनों को संबोधित कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया। इस दौरान चमोली जनपद के समग्र विकास हेतु ₹149.77 करोड़ की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मातृशक्ति द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और मिले अपार स्नेह एवं आशीर्वाद से अभिभूत हूं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार मातृशक्ति को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @Bschaudharymla जी, माननीय विधायक श्री अनिल नौटियाल जी, श्री @BhupalrTamtaMLA जी, भाजपा महिला मोर्चा की माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी, भाजपा के माननीय जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह बर्त्वाल जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
LIVE: @News18India Rising Bharat Summit teapawt.org/i/broadcasts/2dKOOdAMV…
मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। बैणी-भुली योजना के माध्यम से प्रदेश की 5 लाख से अधिक माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड की हर बहन आत्मनिर्भर बने और विकास की यात्रा में बराबर की भागीदार बने।
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को उत्तराखंड के मान-सम्मान और स्वाभिमान की कोई चिंता नहीं है। यही कारण है कि न तो उन्होंने राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी पर की गई टिप्पणी का विरोध किया और न ही अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताए जाने पर आवाज उठाई।
हमारी सरकार बहन अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार की प्रभावी पैरवी के चलते दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली है। हमारा संकल्प है कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपद के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से कैंप कार्यालय, देहरादून से दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन आरोग्य रथों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को अपने गांव और आसपास ही प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और फार्मासिस्ट की टीम के साथ ये मोबाइल यूनिट स्वास्थ्य समस्याओं की प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार में भी सहायक सिद्ध होंगी।
उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचें। इस दिशा में सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक संस्थाओं और कॉर्पोरेट क्षेत्र की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।
इस जनहितकारी पहल के लिए पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन एवं टीएसएल फाउंडेशन का आभार।
हाथ में संविधान की प्रति लेकर चलने वाले लोग ही आज संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर भ्रम और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।


























