CMO Rajasthan (@RajCMO) header
CMO Rajasthan (@RajCMO) profile picture

Official handle of Chief Minister's Office, Rajasthan. मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान का आधिकारिक अकाउंट Managed by @DoITCRaj

Jaipur, India
Joined October 2016
Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)
महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक समानता के अग्रदूत, महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने, अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त भेदभाव, कुरीतियों एवं असमानता के विरुद्ध संघर्ष करते हुए, वंचित वर्गों और महिलाओं की शिक्षा एवं अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और आदर्श, सदैव समाज को समरसता, समानता एवं मानव कल्याण की राह दिखाते रहेंगे। #MahatmaJyotibaPhule
2
4
3,344
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में, यमुना जल समझौता एवं रामजल सेतु लिंक परियोजना को लेकर, उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री ने दोनों परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करते हुए, जनता को लाभान्वित किया जाए। सभी अधिकारी, निर्धारित अंतराल पर मौके पर पहुँचे और धरातल पर हो रही कार्य प्रगति की, निरंतर मॉनिटरिंग करें। परियोजनाओं से संबंधित भूमि अवाप्ति, विद्युत लाइन शिफ्टिंग सहित, सभी संबंधित कार्यों को लेकर, विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और काम में तेजी लाएँ, ताकि प्रदेश जल्द से जल्द, जल आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सके। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
3
1
8
4,208
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, राज्य सरकार ने देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए, पिछले 3 वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में प्रवासियों के लिए नए विभाग का गठन, राजस्थान फाउंडेशन द्वारा नए चैप्टर का गठन, जिलों में प्रवासी प्रकोष्ठ का गठन, प्रवासी राजस्थानी दिवस, प्रवासियों के साथ निरंतर संवाद, देश-विदेश में प्रवासी मीट सहित, कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। राजस्थान फाउंडेशन का नेटवर्क अब 51 चैप्टर तक विस्तारित हो गया है। इनमें 25 राष्ट्रीय और 26 अंतरराष्ट्रीय चैप्टर शामिल हैं। वर्ष 2023 में राजस्थान फाउंडेशन के केवल 12 चैप्टर थे, जो भी क्रियाशील नहीं थे। इन सभी को क्रियाशील करने के साथ ही, पिछले तीन वर्षों में 39 नए चैप्टर बनाए गए हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
19
12
26
7,256
संविधान दिवस के अवसर पर, भारतीय संविधान के सभी निर्माताओं को सादर नमन। भारतीय संविधान, हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों के साथ, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। संविधान में निहित आदर्शों को आत्मसात करते हुए, देश और प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण में, अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। #संविधान_दिवस #ConstitutionDay
13
18
51
5,650
श्री गुरु नानक देव जी ने समाज को सिखाया कि, ईश्वर एक है और उसकी नजर में सभी मनुष्य समान हैं। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
8
7
21
5,870
अंधकार और चुनौतियों के दौरान, श्री गुरु नानक देव जी ने बिना किसी भय के सत्य का बिगुल बजाया। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
9
18
33
4,941
राज्य सरकार सिख समुदाय के कल्याण, उत्थान और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के विकास के लिए, पूरी तरह प्रतिबद्ध है। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
5
9
15
4,586
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने का ऐतिहासिक निर्णय कर, करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान किया। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
7
16
44
6,069
श्री गुरु नानक देव जी का संदेश है कि, ईश्वर का स्मरण करें, ईमानदारी और परिश्रम से कमाएँ और जरूरतमंदों के साथ बाँटें। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
6
9
19
5,311
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, राजापार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन किया, मत्था टेका और प्रदेशवासियों से श्री गुरु नानक देव जी के प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान, जयपुर महापौर, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष, मुख्य ग्रंथी सहित, गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में, सिख समाज के लोग उपस्थित रहे। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
5
10
31
6,542
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, उनके कल्याण और आर्थिक संबल के लिए, निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने खरीफ फसल संवत् 2083 (वर्ष 2026) में, सूखे से प्रभावित सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग द्वारा ग्राउंड ट्रूथिंग करवाए जाने पर, सिरोही जिले की पांच तहसीलें आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर एवं सिरोही गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में पाई गईं। अधिसूचना जारी होने के पश्चात इन अभावग्रस्त तहसीलों में एसडीआरएफ के मानदंडों के अनुसार, कृषि आदान-अनुदान वितरण एवं अन्य राहत गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
19
22
4
39
7,739
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध उत्पादन एवं नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार, सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2024 से अक्टूबर 2026 तक, एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एनडीपीएस एक्ट के तहत, 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज कर, 27 हजार 473 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान करीब 2 हजार 445 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और अवैध कारोबार में, प्रयुक्त 13 हजार 620 वाहन जब्त किए गए हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
22
24
1
23
10,975
सिख धर्म के संस्थापक, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उन्होंने, अपने विचारों और शिक्षाओं के माध्यम से मानवता को प्रेम, भाईचारे, सेवा और समानता का संदेश दिया। उनके आदर्श एवं शिक्षाएँ, सदैव समाज को सद्भाव और मानव कल्याण की राह दिखाती रहेंगी। #GuruNanakDevJi
6
19
66
5,312
देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर, सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! आस्था के दीपों से आलोकित यह मंगलमय अवसर, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करे। भगवान श्री विष्णु एवं माँ गंगा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
10
18
70
4,614
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विदेशों से प्राचीन धरोहरों की वापसी से लेकर, आस्थाधामों के विकास तक, राष्ट्रीय चेतना के अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
24
6
1
13
6,408
स्वागत समिति के सदस्य, लोकमंथन 2026 के माध्यम से ‘हम भारत के लोग’ की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में, सक्रिय भूमिका निभाएँ। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
7
6
1
13
5,246
राजस्थान की धरती, वीरता और बलिदान के साथ-साथ कला, साहित्य, संगीत, अध्यात्म, लोकजीवन और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम धरा है। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
2
8
10
4,993
प्रधानमंत्री जी के ‘विकास भी, विरासत भी‘ के मूल मंत्र के साथ, राज्य सरकार ने भी शेखावाटी की 660 से अधिक हवेलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए, महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
3
6
7
4,768
हमारी सरकार ने माउण्ट आबू का नाम आबूराज किया है। वहीं, वेद विद्यालयों के अध्यापकों का मानदेय बढ़ाने और गौ संरक्षण के लिए, गौशालाओं को करीब 4 हजार करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
7
16
10
4,543
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने, देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के लिए कर्तव्य पथ, नए संसद भवन और सेवा तीर्थ जैसे, महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
6
20
1
20
4,350