Pinned Tweet
ख़ुद को वरिष्ठ पत्रकार कहने वालों के नैरेटिव जब लाइव डिबेट पर ध्वस्त होतें हैं तब इसी प्रकार से बोलती बंद हो जाती है।
जनजातीय संस्कृति की विविधता, भारत की गौरवशाली विरासत। #JanjatiyaGauravDiwas
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर मनाया जाने वाला ‘जनजातीय गौरव दिवस’ जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन करने का अवसर है।
यह दिवस जनजातीय समाज के साहस, संघर्ष, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है।
समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की यह परंपरा श्रद्धा, समर्पण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो और हर चुनौती से लड़ने का सामर्थ्य प्राप्त हो।
जनता को तुष्टिकरण का लॉलीपॉप दिखाना ही विपक्ष की मानसिकता है
भाजपा सशक्तिकरण में विश्वास रखती है, इसीलिए सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों में 35% से ज्यादा मुस्लिम समुदाय का अनुपात है।
तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को अब समझना होगा कि जनता जाति-धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति से आगे बढ़ चुकी है।
सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव हर वर्ग तक पहुंचा है। मुस्लिम समाज की 19% आबादी के मुकाबले 35% लाभार्थियों की हिस्सेदारी इसका उदाहरण है।हमारी राजनीति तुष्टिकरण की नहीं, संतुष्टिकरण की है।
कांग्रेस पार्टी की हालत आज ऐसी हो गई है कि जब देश में किसी ने उनको नहीं सुना तो विदेश लाकर बुलवाने पर मजबूर हो गए…
A glorious victory for Indian cricket! 🇮🇳🏆
Heartiest congratulations to our U-19 team on lifting the Men’s U-19 Asia Cup 2026. Their outstanding performance and dedication have made the nation proud and inspired countless young cricketers.
Wishing the champions many more victories ahead!
कांग्रेस भारतीय राजनीति की भस्मासुर है।
जहां-जहां कांग्रेस गई वही क्षेत्रीय पार्टियों को खा गई है यही कांग्रेस की सच्चाई है बिहार में तेजस्वी यादव को खत्म कर दिया, बंगाल में ममता बनर्जी को समाप्त किया और अब अखिलेश यादव की पार्टी को खत्म करने वाली है।
जो चुनाव आने पर ढोंगी हिंदू बनकर राम मंदिर जाने की बात कर रहे हैं, उनके गठबंधन के साथी नेता प्रतिपक्ष साथ क्यों नहीं जा रहे?
यही साफ़ करता है कि ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है।
कांग्रेस के लिए छठ पूजा भले ही प्रोपेगेंडा का विषय हो, लेकिन हमारे लिए यह आस्था और श्रद्धा का महापर्व है।
छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और लोकआस्था का अभिन्न हिस्सा है। इस पावन पर्व को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए पार्टी को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
जातिवाद के नाम पर काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ सकती।
उत्तर प्रदेश की जनता अच्छे से जानती है कि सपा के साशन में किस प्रकार कि स्थिति रही है। जनता ने ख़ुद को तुष्टिकरण की राजनीति से निकालकर संतुष्टिकरण की राह पर आगे बढ़ाने का काम किया है।
देश के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण पहल और नई शुरुआत है। सार्वजनिक निकायों द्वारा अपने बॉन्ड जारी कर NSE पर सूचीबद्ध होना आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नए भारत की सोच का परिणाम है। बिहार से शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में देश के अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
राजनीति में वैचारिक मतभेद और दलगत विरोध अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक मंच पर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादा भी उतनी ही आवश्यक है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री के पद की गरिमा का सम्मान करते हुए यह उदाहरण प्रस्तुत किया है कि विकास की बात हो तो दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।
छठ महापर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हम इसी श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ इस महापर्व को मनाते रहें।
मेरा अपने क्षेत्र की जनता के साथ रिश्ता एक परिवार जैसा है। मैं पहले भी यह बात कह चुका हूं कि यह केवल एक राजनीतिक संबंध नहीं, बल्कि जीवनभर साथ निभाने वाला अटूट रिश्ता है। मैं किसी भी पद या भूमिका में रहूं, यहां की जनता के साथ मेरा अपनापन और संबंध हमेशा वैसा ही बना रहेगा।
– माननीय BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
उत्तर प्रदेश की जनता अब जाति के नाम पर बांटने की राजनीति से बहुत आगे निकल चुकी है! कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने हैं तो आंकड़ों के साथ आइए, जाति का चश्मा लगाकर नहीं। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान और उज्ज्वला जैसी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है।
समाजवादी पार्टी समझ ले, ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति की काठ की हांडी अब बार-बार नहीं चढ़ने वाली।
गलती और गड़बड़ी में बड़ा फर्क है।
प्रक्रिया के दौरान किसी मतदाता का नाम छूट जाए तो उसे सुधारने के लिए चुनाव आयोग ने प्रावधान दिए हैं। लेकिन बिना किसी ठोस सबूत के हर गलती को जानबूझकर की गई गड़बड़ी बताना सिर्फ राजनीतिक नैरेटिव गढ़ना है।
महिला सम्मान और सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस की कथनी और करनी में कितना फर्क है, यह बार-बार सामने आ रहा है।
पहले JNU की 11 से अधिक छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे सांसद को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई और अब झारखंड में एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि पर आरोप लगे हैं।कांग्रेस को महिला सुरक्षा पर उपदेश देने से पहले अपने नेताओं और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए।


