zingabad (@zingabad) header
zingabad (@zingabad) profile picture

News, ground reports and real perspectives. Zingabad helps you keep up with what’s happening around you.

Joined October 2025
Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)Photo by zingabad (@zingabad)
New ideas. New perspectives. A newsroom built for what comes next. At Zingabad, we're bringing together curious minds, passionate journalists and creative storytellers to build something meaningful. If you want to be part of a newsroom that believes in credible journalism and isn't afraid to experiment, this is a good place to watch. We're just getting started. #Zingabad #JoinOurTeam #Journalism
1
2
1,321
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के शीशमहल वाले घर के अंदर का बेडरूम और वॉशरूम कैसा है? हमारी ग्राउंड रिपोर्ट के इस हिस्से में देखिए बेडरूम की लग्जरी और सबसे ज्यादा चर्चा में रही टॉयलेट सीट की असली हकीकत! क्या दावे सच हैं या सीन कुछ और है? #Zingabad #SheeshMahal #GroundReport
41
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व आवास जिसे बीजेपी 'शीश महल' कहती है, को आज पब्लिक के लिए खोल दिया गया! हमारी ग्राउंड रिपोर्ट के इस हिस्से में देखिए इस बंगले का लग्जरी किचन डिजिटल स्क्रीन वाला फ्रिज, शानदार क्रॉकरी और खाना ऊपर-नीचे भेजने के लिए अंदर ही लगी लिफ्ट! #Zingabad #DelhiNews #GroundReport
40
15 साल के वैभव का तूफान! 28 गेंदों में Century, 52 में double century #VaibhavSuryavanshi #Cricket #Zingabad
30
न्यूयॉर्क में थैंक्सगिविंग के दिन तूफानी मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मिडटाउन मैनहैटन में थैंक्सगिविंग के दिन तेज हवाओं और भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. खराब मौसम के बीच भी लोग सड़कों पर आते-जाते नजर आए. #America #Storm
62
अफगानिस्तान में तालिबान के एक नए फरमान ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर फिर चिंता बढ़ा दी है. उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में सरकारी अधिकारियों और अस्पतालों के कर्मचारियों को महिलाओं के असली नाम इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया गया है. अब मेडिकल रिकॉर्ड, दवाइयों के पर्चों और सरकारी दस्तावेजों में महिलाओं के नाम की जगह 'बीबी' लिखा जाएगा. इस शब्द का मतलब 'बुजुर्ग महिला' या 'दादी' होता है. द गार्जियन, एल पाइस और अफगान मीडिया संस्थान ज़ान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह निर्देश मई 2026 में जारी किया गया था. हालांकि, फिलहाल यह आदेश बल्ख प्रांत से जुड़ा है, पूरे अफगानिस्तान से नहीं. रिपोर्ट में महिलाओं, डॉक्टरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के हवाले से यह भी बताया गया है कि कुछ महिलाओं को 'बकरी' और 'गाय' जैसे अपमानजनक शब्दों से भी बुलाया जा रहा है. ये शब्द आधिकारिक आदेश का हिस्सा नहीं बताए गए हैं. इस फैसले से महिलाओं की पहचान के साथ-साथ उनकी सेहत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. अगर अस्पतालों में कई मरीजों के नाम की जगह एक ही शब्द 'बीबी' लिखा जाएगा, तो उनकी मेडिकल हिस्ट्री, दवाइयों और इलाज की जानकारी में गड़बड़ी होने का खतरा बढ़ सकता है. आप इस फैसले को कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट्स में बताइए. #afghanistan #taliban #womensrights
23
तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम दीपम विवाद पर BJP नेता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी और मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और हिंदुओं के धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन किया है. #gauravbhatia #thiruparankundram #deepamrow
69
3 साल बाद रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं. IPL 2027 में वह हार्दिक पांड्या की जगह टीम की कमान संभालेंगे. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार IPL चैंपियन बनी थी. #rohitsharma #mumbaiindians #ipl2027
44
राहुल गांधी और विजय पर गौरव भाटिया का सवाल- 'क्या हिंदुओं को Article 25 और 26 के तहत अधिकार नहीं?' दिल्ली में तिरुपरनकुंड्रम दीपम विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए BJP नेता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी और तमिलनाडु के नेता सी. जोसेफ विजय पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले नेता उसकी भावना और प्रावधानों का उल्लंघन कैसे कर सकते हैं. भाटिया ने कहा कि Article 25 सभी नागरिकों को धर्म मानने, उसका पालन करने और प्रचार करने की आजादी देता है, ये अधिकार हिंदुओं को भी मिले हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन और हिंदुओं के धार्मिक अधिकारों का हनन होने का आरोप लगाते हुए इसे एंटी-हिंदू और एंटी-सनातन व्यवहार बताया. #RahulGandhi #GauravBhatia
35
कानपुर में मेडिकल साइंस और AI का कमाल, 8 घंटे की सर्जरी में AI बताता गया और डॉक्टरों ने रीढ़ में लगाए 16 स्क्रू और 2 रॉड! कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने AI की मदद से एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. डॉ. मनीष सिंह के नेतृत्व में 8 डॉक्टरों की टीम ने जन्म से टेढ़ी रीढ़ की हड्डी से परेशान 16 साल के गोविंद का 8 घंटे तक सफल ऑपरेशन किया. पहले सीटी स्कैन और MRI से रीढ़ का मैप तैयार कर कंप्यूटर में डाला गया, जिसके बाद AI ने बताया कि कौन-सा स्क्रू कहां और कितनी गहराई पर लगाना है. इस बेहद नाजुक सर्जरी में जरा-सी चूक से मरीज को जिंदगी भर के लिए पैरालिसिस हो सकता था, लेकिन AI के निर्देशों से 16 स्क्रू और 2 रॉड लगाकर रीढ़ की हड्डी को सीधा कर दिया गया और मरीज अब पूरी तरह ठीक है. #AIinHealthcare #MedicalMiracle #ArtificialIntelligence
39
रेखा गुप्ता का AAP पर हमला, 'शीशमहल' को लेकर साधा निशाना #rekhagupta #aap #delhipolitics
32
AI की वजह से Swiggy Instamart में छंटनी की तैयारी, सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Swiggy के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसके चलते सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है. कंपनी AI और ऑटोमेशन को अपना रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर ऑपरेशन टीम पर पड़ेगा. Blinkit, Zepto और Flipkart Minutes से मिल रही कड़ी टक्कर और बढ़ते वित्तीय दबाव के बीच कंपनी खर्च कम करने और अपने बिजनेस मॉडल को बदलने में जुटी है. @Swiggy @SwiggyInstamart #Swiggy #Instamart #Layoffs #AI
39
तेज प्रताप यादव ने शादी में हुए खर्च को गलत बताते हुए सरकार से जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि ED और CBI को खर्च के पैसों के सोर्स की जांच करनी चाहिए. #tejpratapyadav #anantsingh #biharpolitics
43
बिहार के लंबे सिंदूर पर घटिया मज़ाक: क्या कॉमेडी के नाम पर संस्कृति का अपमान सही है? #YashMaheshwari #BiharCulture #ChhathPuja
61
दिल्ली को साफ-सुथरा रखने के लिए CM रेखा गुप्ता की नई पहल! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में सफाई व्यवस्था को और बेहतर और मजबूत बनाने के लिए नई आधुनिक तकनीक वाली सफाई मशीनों को लॉन्च किया है. इस पहल का मकसद दिल्ली की सड़कों और इलाकों की सफाई को तेज और असरदार बनाना है. @gupta_rekha @CMODelhi #RekhaGupta #DelhiCM #DelhiNews #CleanDelhi
64
UPPCS 2025 का प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UPPCS 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द कर दिया है. कोर्ट ने आयोग को आदेश दिया है कि पुराने प्रीलिम्स एग्जाम के नंबरों के आधार पर ही नई मेरिट लिस्ट तैयार कर संशोधित रिजल्ट जारी किया जाए. आरक्षित कैटेगरी के जिन उम्मीदवारों के नंबर सामान्य कटऑफ से ज्यादा थे, उन्हें ओपन कैटेगरी में जगह न दिए जाने के खिलाफ कोर्ट में याचिका डाली गई थी. इस फैसले के बाद प्रीलिम्स एग्जाम दोबारा नहीं होगा, लेकिन नई मेरिट लिस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब मेंस और इंटरव्यू दोबारा कराए जाएंगे. @uppcbofficial #UPPCS2025 #UPPSC #AllahabadHighCourt
87
शिवसेना ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप शिवसेना ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को 29 नवंबर तक दिल्ली पहुंचने और 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है. #ShivSena #LokSabha #ParliamentSession
67
परिसीमन बिल को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि परिसीमन बीजेपी की सबसे बड़ी गलती साबित होगी. उन्होंने कहा कि अभी जनगणना चल रही है. अखिलेश के मुताबिक, सपा की सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी और हर जाति को उसकी आबादी के हिसाब से अधिकार मिलेंगे. @yadavakhilesh #AkhileshYadav #Delimitation #UPPolitics
90
संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान! सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद और न्याय व्यवस्था पर अहम बातें कहीं. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनमें से कई चेहरे मासूम दिखते हैं, इसलिए यह देखना जरूरी है कि किन हालातों में और किन लोगों ने उन्हें इस रास्ते पर धकेला, उनकी भी जवाबदेही तय होनी चाहिए. इसके अलावा, राष्ट्रपति ने गरीबों को समय पर और सही कानूनी मदद मिलने, न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और हर बच्चे को बिना किसी भेदभाव के अच्छी शिक्षा मिलने पर भी जोर दिया. @rashtrapatibhvn #DroupadiMurmu #PresidentOfIndia #ConstitutionDay
31
पत्रकार: क्या आपको अंदाजा था कि भारत में पाकिस्तान के प्रति इतनी नफरत है? पाकिस्तानी मंत्री मुसद्दिक मलिक: मेरे कैमरे के सामने जो लोग मुझसे सख्त लहजे में बात कर रहे थे, उनकी कोशिश थी कि बातचीत का पुल ही टूट जाए. पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी पर पाकिस्तान के पर्यावरण मंत्री मुसद्दिक मलिक ने यह बयान दिया. वह SCO सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे. इस वीडियो को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने X अकाउंट से पोस्ट किया है. #IndiaPakistan #Pakistan #MusaddikMalik #ShehbazSharif #GeoTV #SCO
1
44
पाकिस्तान के फेडरल मिनिस्टर मुसादिक मलिक बोले- 'राजनीतिक फायदे के लिए हो तो बातचीत करना मुश्किल' पाकिस्तान के फेडरल मिनिस्टर डॉ. मुसादिक मलिक ने भारत के अपने दौरे पर बात करते हुए कहा कि अगर किसी मुद्दे का मकसद राजनीतिक पॉइंट स्कोर करना हो, तो बातचीत करना बेहद मुश्किल हो जाता है. #MusadikMalik
1
110