Anupam K. Singh (@AnupamNawada) header
Anupam K. Singh (@AnupamNawada) profile picture

Ex Associate Editor & Research Head: OpIndia | Ex Editor: TFI Media | Narrative Strategist | Hindu Nationalist. Proud of our history, culture & tradition |

Bharatvarsh
Joined February 2012
Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)Photo by Anupam K. Singh (@AnupamNawada)
Anupam K. Singh retweeted
🙏🙏
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी का आज 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उत्तराखंड के अपने गाँव पंचूर में उन्होंने अंतिम साँस ली। संन्यास की दीक्षा में अपने ही हाथों अपना श्राद्ध करने की परंपरा है। सोचिए, जीते-जी अपना पिंडदान कर देने का अर्थ क्या है? यही न कि अब संपूर्ण ब्रह्मांड आपका परिवार है। और जब एक संन्यासी राजनीति में आता है, तो जिस जनता की ज़िम्मेदारी उसे मिलती है, वही उसका परिवार हो जाती है। योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर के सांसद थे, तब प्रदेश में विरोधी दलों की सरकारों के दौरान भी उनका जनता दरबार लगता था। किसी आम आदमी की सुनवाई नहीं होती थी तो उसके लिए अधिकारियों के सामने तनकर खड़े हो जाते थे। मुख्यमंत्री बने तो देश के सबसे अधिक आबादी वाले प्रदेश की बरसों पुरानी कई समस्याएँ सुलझाईं। एक संन्यासी को सत्ता की कुर्सी मिलती है तो क्या होता है, ये योगी ने दिखाया है। सावित्री देवी का जाना हम सबके लिए एक माँ का जाना है। वैसे उस देवी के बारे में क्या ही कहें, जिसने ऐसे बेटे को जन्म दिया! जिस बेटे को कभी अपनी गोद में बिठाकर खिलाया, एक दिन वही बेटा संन्यासी बनकर उनकी देहरी पर भिक्षा माँगने आया था। घर से निकलते समय योगी उस माँ के दिए संस्कार अपने साथ ले गए थे। योगी ने अपने जीवन में परिवार का योगदान हमेशा स्वीकार किया। बड़ी बहनों पुष्पा और कौशल्या की उँगली पकड़कर उन्होंने पहले अक्षर सीखे। शशि उन्हें स्कूल ले जाती थीं। आज भी शशि पहाड़ में चाय-नाश्ते की एक छोटी-सी दुकान चलाती हैं। संन्यास के बाद भी योगी के मन में अपने परिवार के प्रति कृतज्ञता रही। और हाँ, अपने पद का इस्तेमाल उन्होंने परिवार को फ़ायदा पहुँचाने के लिए कभी नहीं किया। चंद्रगुप्त मौर्य की गाथाओं में माँ मुरा का स्मरण होता है। गौतमीपुत्र शातकर्णि के नाम में ही उनकी माँ गौतमी बलश्री की स्मृति है। छत्रपति शिवाजी महाराज की माँ जीजाबाई से लेकर नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन तक, इस देश ने उन माताओं को सदा याद रखा है जिनके बेटों ने जनता के बीच रहकर उसकी व्यथा समझी और आने वाली पीढ़ियों के लिए शासन के मानदंड स्थापित किए। माँ सावित्री देवी भी उन्हीं माताओं की परंपरा में आएँगी। उस माँ को भावभीनी श्रद्धांजलि, जिसने इस देश को योगी जैसा सपूत दिया। ॐ सद्गति।
1
3
195
Anupam K. Singh retweeted
माँ... ॐ शांति 🙏
19,225
19,607
2,041
139,765
4,598,161

9
109
1
576
8,685
उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए ‘माटीकला महोत्सव’ का सफल आयोजन ये बताता है कि CM योगी आदित्यनाथ उनके बारे में भी सोचते हैं जिनके अस्तित्व को ही कई लोग भूल चुके हैं। बड़ी बात ये कि इसमें केवल कुम्हार जाति ही नहीं बल्कि मिट्टी का कार्य करने वाले हर जाति-वर्ग के शिल्पकारों को फ़ायदा हुआ। सोचिए, सुदूर गाँव में चाक चला रहे किसी शिल्पकार को विदेश से उसके बनाए घड़ों का ऑर्डर आएगा तो वो किसे वोट देगा?
1
13
93
1,439
Yogi Adityanath’s Economic Model For Uttar Pradesh | Ft. Anupam K. Singh @AnupamNawada
2
76
301
6,426
Anupam K. Singh retweeted
Videos on singer Ruchi Yadav's profile allegedly contain objectionable remarks about Lord Shiva & Lord Vishnu, hurting religious sentiments & social harmony. Request immediate cognisance, a fair probe & strict legal action as per law. @Uppolice @pratapgarhpol
14
239
10
350
7,348
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के वापसी का मतलब है माफियाराज का कमबॅक l वही खून खराबा, बलात्कार, लडकियों से छेडछाड ई..l Must watch 👇
क्या अखिलेश यादव ये बताएँगे कि उनके कारण घंटों जो लोग जाम में फँसे रहे उनकी ग़लती क्या थी? जिस बच्चे को मार डाला गया, उसका क्या अपराध था? सपा ने ट्रेलर दिखाया है। सत्ता में आ गए तो फ़िल्म कैसी होगी फिर, अंदाज़ा लगा लीजिए। कृष्णभक्त बन रहे थे एक ब्राह्मण की कथा रुकवाने को, मथुरा मंदिर के नाम पर चुप्पी साध ली। ओवैसी के भय से आज़म ख़ान की शरण में फिर जा पहुँचे हैं।
2
1
136

8
37
3
151
2,710
कल तक था पथ शान्ति का सुगम, पर, हुआ आज वह अति दुर्गम, अब उसे देख ललचाना क्या? पीछे को पाँव हटाना क्या? | @JhaAjitk | @satendrasuman |
7
7
174
4,637
सोनिया गाँधी ने ख़ुद कहा है कि शादी के बाद उन्हें अपनी सास इंदिरा गाँधी को ‘माँ’ कहने पर आपत्ति थी। इस बयान पर तो बात ही नहीं हो रही। भारत की विवाह परंपरा में शादी एक संस्कार है। उसे किसी कॉन्ट्रैक्ट या समझौते में नहीं समेटा जा सकता है। विवाह में पति और पत्नी एक-दूसरे का आधा बनकर एक होते हैं। शिव और पार्वती का अर्धनारीश्वर रूप इसी भाव को स्थापित करता है। प्रपंची राहुल गाँधी को अपनी माँ के अपने पिता की गोद में बैठकर खाना खाने का क़िस्सा याद है। उसे सार्वजनिक विमर्श का विषय बनाते हैं और फिर उसके बचाव में उमा-महेश्वर की तस्वीर साझा करते हैं। अपने प्रोपगेंडा के लिए हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर इस्तेमाल करने वाले राहुल गाँधी ज़रा ये भी समझें कि शिव-पार्वती का स्वरूप भारतीय विवाह के बारे में क्या कहता है। आइए बताते हैं कैसे। भारत में बहू अपनी सास को ‘माँ’ कहती है और दामाद भी अपनी सास को उतने ही सम्मान से ‘माँ’ कहकर पुकारता है। दोनों एक-दूसरे के पिता को भी उसी अपनत्व से ‘पिताजी’ कहते हैं। शादी में पति-पत्नी के साथ दो परिवार जुड़ते हैं। इसी अपनत्व से विवाह का रिश्ता सफल होता है। सोचिए, जो सोनिया गाँधी अपने ससुराल तक को अपनाने में हिचक गईं, उनके लिए ये देश कितना अपना होगा। वो देश, जिसपर उन्होंने 10 वर्ष निर्बाध राज किया।
15
29
2
180
3,774
Yogi vs Amit Shah: Was the entire narrative carefully orchestrated from the beginning? @harshktweets @AnupamNawada
4
41
202
8,009
Anupam K. Singh retweeted
शानदार समीक्षा @AnupamNawada
कुंडा में बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा उत्तर प्रदेश का माहौल बदलने वाला आयोजन है। बागेश्वर बाबा के भक्तों का दायरा देखिए। दलित और पिछड़े समाज में भी उनकी अच्छी-ख़ासी पहुँच है। मध्य प्रदेश के जिस छतरपुर से वो आते हैं, वहाँ जनजातीय समुदाय भी रहते हैं। अब कुंडा की तस्वीर देखिए। कथा सुनाने वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ब्राह्मण हैं, कथा कराने वाले राजा भैया क्षत्रिय हैं और उसी पंडाल में दलित, पिछड़े और सवर्ण श्रद्धालु साथ बैठकर रामकथा सुन रहे हैं। आप इसी से अंदाज़ा लगा लीजिए कि ये कथा सनातनी एकता को मज़बूत करने में कितनी मददगार है। जाति के आधार पर हिंदुओं को अलग-अलग खाँचों में देखने वालों को कुंडा की ये तस्वीर ध्यान से देखनी चाहिए। अगर कोई कहे कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ये कथा करवा रही है, तो पहले आयोजक का नाम देख ले। कथा करवा रहे हैं जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भैया, जो मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकारों में मंत्री रहे। योगी सरकार में वो कभी मंत्री नहीं रहे। मंच पर बृजभूषण शरण सिंह की मौजूदगी भी चर्चा में रही, जिनके योगी आदित्यनाथ से सियासी मतभेदों की चर्चा पहले भी होती रही है। इसके बावजूद अगर विपक्ष को लगता है कि कुंडा में हिंदुओं के एक साथ बैठने से भाजपा को चुनावी फ़ायदा होगा, तो सोचिए, हिंदू एकता का डर उनके भीतर कितना गहरा बैठा है। 20 नवंबर को कथा का समापन होगा। उसके अगले ही दिन से प्रतापगढ़, कौशाम्बी और प्रयागराज में विमर्श की दिशा बदली हुई दिखेगी। एक तरफ़ गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो में दिखी अराजकता रखिए। दूसरी तरफ़ कुंडा की रामकथा रखिए, जहाँ अलग-अलग जातियों के लोग एक पंडाल में साथ बैठे हैं। फिर देखिए कि उत्तर प्रदेश में विमर्श किस दिशा में जा रहा है। विधानसभा चुनाव की हलचल शुरू हो चुकी है। ऐसे समय में छोटी-छोटी गतिविधियाँ भी राजनीति पर असर डालती हैं। कुंडा की इस कथा का असर व्यापक होगा।
1
2
8
377

24
118
2
686
13,112
कल गोरखपुर में अखिलेश यादव का रोड शो अराजकता का खुला प्रदर्शन था। कल मैं कुशीनगर के हाटा में भीषण जाम में फँसा। पूरे डेढ़ घंटे वहीं अटका रहा। आसपास के लोगों से पूछा कि आख़िर हुआ क्या है, तो उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव का रोड शो निकल रहा है। जिधर देखो, उधर गाड़ियों की क़तार। ट्रक, बसें, कारें, ऑटो, यहाँ तक कि बाइक वाले भी फँसे हुए थे। उधर गोरखपुर में अखिलेश यादव के स्वागत के लिए लाई गई जेसीबी की चपेट में आने से एक बच्चे आर्यवर्धन सिंह की जान चली गई। सत्ता से बाहर रहते हुए समाजवादी पार्टी का ये हाल है कि अपने शक्ति प्रदर्शन के लिए आम लोगों की सड़क पर क़ब्ज़ा कर लो, घंटों उनका रास्ता रोक दो। सोचिए, सत्ता में आ गए तो आम आदमी की क्या हालत होगी। मुझे दिल्ली जाना था। जाम की वजह से मेरी बस छूट गई। उसी कंपनी की एक घंटे बाद निकलने वाली दूसरी बस से जाना पड़ा। अब सोचिए, उस जाम में कितने लोग रहे होंगे जिन्हें कहीं वक़्त पर पहुँचना था। किसी को बस पकड़नी होगी, किसी को ट्रेन। कितनों का पूरा कार्यक्रम बिगड़ गया होगा। अगर मैं ख़ुद उस जाम में डेढ़ घंटे न फँसा होता, तो शायद समझ भी नहीं पाता कि सपा की राजनीति का स्तर अब भी नहीं बदला है, ये अब भी आम जनमानस को ठेंगे पर रखते हैं।
125
120
15
570
18,844
एक बात तो है कि महेंद्र सिंह धोनी ने इस देश को जोड़ने का काम किया है। उनके परिवार की जड़ें उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हैं। उनका जन्म राँची में हुआ, वहीं पले-बढ़े। उस समय राँची बिहार का हिस्सा था, आज झारखंड की राजधानी है। धोनी ने रणजी ट्रॉफ़ी में शुरुआत बिहार की तरफ़ से की। और देखिए, जब आईपीएल में वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले, तो तमिलनाडु के लोगों ने उन्हें इस क़दर अपना लिया कि प्यार से ‘थला’ बुलाने लगे। हिमालय की पहाड़ियों से गंगा के मैदानों तक, छोटानागपुर के पठारों से दक्षिण के समंदरों तक, हर जगह लोगों ने धोनी को अपना माना।
9
63
1
677
11,034
राहुल गाँधी के समर्थक अबतक ये समझ नहीं पा रहे हैं कि दाम्पत्य प्रेम से किसी को समस्या नहीं है। बच्चों को भी सबसे पहले यही समझाया जाता है कि घर में अतिथि आएँ या वो दूसरों के घर जा रहे हों तब किसी के सामने क्या बोलना है और क्या नहीं। राहुल बच्चों से भी गए-गुजरे निकले। हर चीज सार्वजनिक चर्चा का विषय नहीं होती, विशेषकर माँ-बाप के अंतरंग पल। और हाँ, त्योहारों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें शेयर करने से बचने वाले व्यक्ति को अपनी भद पिटने के बाद अचानक से भगवान याद आ जाएँ तो समझ जाइए इरादा क्या है।
13
67
3
214
3,458
Anupam K. Singh retweeted
बाबरी टूटने पर जो आंसू बहाए गए थे, उस दृश्य को किस देवी देवता से जोड़ना है 'True Hindu Ji'
14
73
1,002
Anupam K. Singh retweeted
छोड़ न भाई जिसने भी योगी को जाना है समझा है सबको पता है योगी जी ब्राह्मणविरोधी नहीं बल्कि प्रचंड ब्राह्मणवादी है , बाक़ी लोगो का काम कहना लोग तो बोलेंगे ही … भारत में डेमोक्रेसी है यार और सबको अधिकार है बोलने का , लिखने का …
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तर प्रदेश पहुँच चुके हैं। “ब्राह्मण विरोधी” योगी आदित्यनाथ ने ये सुनिश्चित किया है कि उनकी 4 दिवसीय कथा निर्बाध चले। जिन्हें लगता है कि उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ के हटने से भाजपा को सज़ा मिल जाएगी, या जिन्हें तनिक भी गुमान है कि सवर्णों का योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध जाना सवर्णों के लिए अच्छा होगा, वो आँखें फाड़कर देख लें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ब्राह्मण हैं। उनके ख़िलाफ़ दुष्प्रचार अभियान चलाने वाले कौन थे, यह भी किसी से छिपा नहीं है। अखिलेश यादव ने उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द करने की माँग की थी। ब्रज और अवध में प्रवेश न मिलने और सीमाओं पर प्रवेश-वर्जित बोर्ड लगाने तक धमकियाँ आईं। लेकिन, “ब्राह्मण विरोधी” योगी सरकार के प्रशासन ने क्या किया? 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की। 200 CCTV कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की। ख़ुद जिलाधिकारी आयोजन स्थल पर लगे रहे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए। क्यों? ताकि एक ब्राह्मण कथावाचक की कथा निर्बाध रूप से हो और श्रद्धालु सुरक्षित होकर उसका श्रवण कर सकें। एक तरफ़ उसी ब्राह्मण कथावाचक को जूतों की माला पहनाने की बातें हुईं। दूसरी तरफ़ उनकी सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का समुचित बंदोबस्त किया गया। लेकिन नहीं, योगी तो “ब्राह्मण विरोधी” हैं न!
56
100
6
536
8,625
अब राहुल गाँधी को भगवान याद आए! त्योहारों पर ये देवी-देवताओं की तस्वीरें तक शेयर करना पसंद नहीं करते। जन्माष्टमी पर बाँसुरी और दशहरे पर धनुष-बाण की तस्वीर शेयर कर बधाई दी जाती है। लेकिन, अब अपनी अपरिपक्वता के प्रदर्शन का बचाव करना पड़ा तो इन्हें भगवान याद आ गए। राहुल गाँधी कर्नाटक के हलेबिडु स्थित होयसलेश्वर मंदिर की नंदी पर विराजमान उमामहेश्वर की प्रतिमा शेयर करके कह रहे हैं कि वो ‘सच्चे हिंदू’ हैं। एक बार और इनका ये ‘सच्चा हिंदू’ बाहर आया था, जब ये मंदिर-मंदिर जाकर दंडवत हो रहे थे। चुनाव ख़त्म होते ही इनका सारा ‘हिंदुत्व’ कहीं चला गया। अब भद पिट रही है तो फिर भगवान की प्रतिमा उठा लाए! किसी के दाम्पत्य प्रेम से किसी को आपत्ति नहीं है। सवाल इतना है कि घर के निजी पलों का ब्यौरा मंच से सुनाना कितना ज़रूरी था? और आपका वक्तव्य किसी को नापसंद आया तो वो प्रेम करने में असमर्थ कैसे हो गया? दूसरी बात, उमामहेश्वर की प्रतिमा मूर्त रूप में भले ही दाम्पत्य का स्नेह दिखाती हो, उसका गूढ़ अर्थ भी है। उसमें शिव और शक्ति का एकत्व है। वो आपको समझ में नहीं आता, क्योंकि आप हिंदू हैं ही नहीं। और हाँ, गणेश जी और कार्तिकेय जी ने कभी घूम-घूमकर किसी से ये नहीं कहा कि उनकी माँ उनके पिता के साथ निजी क्षणों में क्या करती हैं। इसलिए राहुल गाँधी जी, अपना उल्लू सीधा करने के लिए हिंदू देवी-देवताओं का इस्तेमाल बंद कीजिए।
10
78
1
282
4,909
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL को भी अलविदा कह दिया है। इस टूर्नामेंट से भी संन्यास ले लिया है। एक तरह से देखें तो यह आख़िरी मंच था जहाँ उनके फ़ैंस उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में मैदान पर देख सकते थे। अब वह अध्याय भी समाप्त हो गया है। धोनी कप्तान के रूप में क्रिकेट के मैदान पर अच्छे फ़ैसले लेने वाले खिलाड़ी रहे। लेकिन, उनके करियर का अंतिम चरण उस विराट छवि के अनुरूप नहीं रहा, जिसे उनके फ़ैंस ने उनके इर्द-गिर्द गढ़ा था। टेस्ट क्रिकेट से उनकी विदाई कैसे हुई थी? ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ चल रही थी। भारत सीरीज़ गँवा चुका था और चौथा टेस्ट अभी बाक़ी था। तीसरे टेस्ट के बाद अचानक उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया। सीरीज़ समाप्त होने का इंतज़ार तक नहीं किया। जब वनडे और अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कहा, तब भी वो मैदान से दूर थे। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के ज़रिए घोषणा कर दी गई। अब आईपीएल से विदाई भी मैदान पर खेलते हुए नहीं हुई। चोट के कारण 2026 का पूरा सीज़न बिना एक भी मैच खेले निकल गया। अब 2027 से वो चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के रूप में जुड़े रहेंगे। ये सच है कि यहाँ व्यापार भी है, कारोबार भी है। लेकिन सचिन तेंदुलकर के बाद #Dhoni एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें फ़ैंस ने सिर्फ़ एक खिलाड़ी से कहीं ऊपर उठकर देखा। हालाँकि, धोनी CSK के कारोबार और कारोबारी हितों के साथ इस क़दर जुड़ गए कि उनकी मौजूदगी का महत्त्व मैदान पर उनके प्रदर्शन से भी आगे निकल गया। वो कितना खेल रहे हैं, इससे ज़्यादा महत्त्वपूर्ण उनका टीम के साथ जुड़े रहना हो गया। 2026 में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला, फिर भी टीम का हिस्सा बने रहे। धोनी का नाम सीएसके की ब्रांड वैल्यू का इतना बड़ा आधार बन गया कि खेल और कारोबार के बीच की दूरी ही मिटती चली गई। उनके अगले सीज़न में खेलने और संन्यास लेने को लेकर संशय बना रहा। न धोनी ने और न सीएसके ने लंबे समय तक इस संशय को समाप्त किया। अंततः धोनी के किसी भी संन्यास के ऐलान में वो भव्यता नहीं रही, जिसकी उनके फ़ैंस को अपेक्षा रही होगी। उनके व्यक्तित्व और क़द के अनुरूप मैदान से उनकी विदाई नहीं हो पाई। और शायद इसके लिए उनके अपने ही फ़ैसले ज़िम्मेदार रहे।
8
34
2
308
11,780