मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर आज मथुरा स्थित दीनदयाल धाम ग्राम में गोमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गोसेवा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने गोमाता के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भारतीय संस्कृति में उनके पूजनीय स्थान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
CM Office, GoUP retweeted
श्री सुरभ्यै नमः
'गोमाता' की आराधना के पावन पर्व 'गोपाष्टमी' की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।
पाप, ताप और संताप को हरने वाली, सनातन संस्कृति की संवाहिका गोमाता हमारी आस्था, श्रद्धा और भारतीय जीवन-परंपरा का अभिन्न अंग हैं।
गोमाता का संरक्षण और संवर्धन डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है।
🤖 Made with AI
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने महान वीरांगना ऊदा देवी पासी जी के बलिदान दिवस पर आज मथुरा में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित विश्व के सबसे बड़े एवं भारत के पहले डिजिटल जनगणना अभियान 'जनगणना-2027' के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना एवं घर-घर जनगणना की प्रक्रिया के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनगणना-2027 हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे प्राप्त आंकड़े प्रदेश के समग्र विकास के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जनगणना एक राष्ट्रीय कार्य है। आपकी सही जानकारी राष्ट्र की प्रगति का आधार बनेगी। कोई भी व्यक्ति जनगणना से छूटने न पाए। इसके लिए दूरस्थ बस्तियों, किराएदारों, प्रवासी श्रमिकों, अकेले रहने वाले व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा समाज के ऐसे अन्य वर्गों तक विशेष रूप से पहुंच बनाएं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आपके पास सटीक और विश्वसनीय डेटा है, तो आपकी प्लानिंग भी बेहतर होगी और योजनाओं का आउटपुट भी कैलकुलेटेड होगा। अभी तक हम जो भी कार्ययोजना तैयार करते हैं, वह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर बनाते हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 की अपनी एक अलग ही महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
यदि आपके पास सटीक और विश्वसनीय डेटा है, तो आपकी प्लानिंग भी बेहतर होगी और योजनाओं का आउटपुट कैलकुलेटेड होगा। डेटा बेस्ड गवर्नेंस का मार्ग यहीं से प्रशस्त होता है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
समाज का एक बड़ा तबका शासन की योजनाओं से इसलिए वंचित रह जाता था, क्योंकि गणना के समय उनकी उपेक्षा होती थी। हमने ऐसे वंचित लोगों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। भारत का हर छठा और दुनिया का हर 36वां व्यक्ति उत्तर प्रदेश में निवास करता है। ऐसे में जनगणना-2027 का महत्व और भी बढ़ जाता है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जनगणना-2027 के आंकड़ों के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास की एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने और उसे धरातल पर उतारने में सरकार को मदद मिलेगी।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
उत्तर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर, 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 01 दिसंबर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक विभिन्न चरणों में घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जनगणना-2027 हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके द्वितीय चरण के शुभारंभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।
जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रदेश के समग्र विकास के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जनता से आत्मीय संवाद के 50+ सप्ताह, विश्वास और जनभागीदारी की अनूठी यात्रा!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ प्रदेशवासियों के साथ आत्मीय संवाद के 50+ सप्ताह पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित 'योगी की पाती' कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने संवाद यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन कर अपने विचार भी साझा किए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 'योगी की पाती' समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के साथ आत्मीय संवाद का माध्यम है। इसके जरिए युवा, विद्यार्थी, नारी शक्ति, अन्नदाता किसान और श्रमिक सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के सरोकारों को स्पर्श करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। 'योगी की पाती' जनसंवाद, जनविश्वास और जनभागीदारी के माध्यम से सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता तथा विरासत और विकास की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प को अभिव्यक्त करने का एक अनूठा प्रयास है।
उत्तर प्रदेश में 01 करोड़ 60 लाख बालक-बालिकाओं को दो यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, पुस्तकें, जूते-मोजे सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि सीधे अभिभावकों के खातों में भेजी जाती है।
ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जनसहभागिता के माध्यम से विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का स्तर पहले 30 से 36 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आज श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया गया है, यह सभी विद्यालय संचालित हो चुके हैं। Quality Education के नए केंद्र के रूप में इन विद्यालयों में Global Standard का Infrastructure उपलब्ध कराया गया है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
समाज के अंतिम पायदान पर स्थित व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचाया जा सकता है, इन सभी प्रयासों और उपलब्धियों का उल्लेख हमने 'योगी की पाती' में करने का प्रयास किया है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जनजातीय समाज की जिन बस्तियों में कभी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, आज वहां हजारों परिवार सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। इन परिवारों को नागरिकता का अधिकार भी प्राप्त हुआ है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आपमें से बहुत से लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने वनटांगिया का नाम पहली बार सुना होगा, लेकिन ये लोग भी हमारे ही समाज का हिस्सा हैं। पहले उन्हें किसी भी प्रकार की आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
समाज में जो व्यक्ति अपनी आवाज नहीं उठा सकता, उसे भी सम्मानजनक जीवन जीने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का समान अधिकार मिलना चाहिए। कोल जाति के उत्थान के प्रयास इसी संकल्प को दर्शाते हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
'योगी की पाती' मेरे लिए संवेदना का विषय है। यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक संवाद का माध्यम भी है। पाती में युवा, छात्र, नारी सम्मान, अन्नदाता किसान और श्रमिकों सहित समाज के हर उस वर्ग के सरोकारों को स्थान देने का प्रयास किया गया है, जो किसी न किसी रूप में हमारी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
पाती के माध्यम से विरासत और विकास के उस अभिनव समन्वय को भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है, जो हमारी वास्तविक शक्ति है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी






















