Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) header
Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) profile picture

Official page of Department of Information and Public Relations Uttarakhand Government

Dehradun, India
Joined March 2017
Photo by Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK)Photo by Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK)Photo by Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK)Photo by Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK)Photo by Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK)Photo by Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK)Photo by Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK)Photo by Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK)Photo by Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK)Photo by Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK)
IAS और PCS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी।
3
6
1,821
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र कैंट के अंतर्गत बसंत बिहार सोसायटी के आंतरिक मागों का बी०एम०/एस०डी०बी०सी० द्वारा सुधारीकरण किए जाने के लिए ₹202.35 लाख तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक (श्री कैंची धाम बाईपास) मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए ₹2173.60 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। जनपद चंपावत के अंतर्गत स्थित राजकीय कारागार लोहाघाट की प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग एवं अन्य कार्य के लिए ₹06.73 करोड़, रोडवेज स्टेशन चंपावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्पलैक्स निर्माण हेतु ₹6233.44 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹1870.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान संख्या 10 लेखाशीर्षक 2022 पुलिस-00-101-अपराधिक अन्वेषण और सर्तकता-03 अभिसूचना अधिष्ठान के मानक मद 31-गुप्त सेवा व्यय में अनुपूरक के माध्यम से प्रावधानित धनराशि ₹01 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। जनपद टिहरी के अंतर्गत थाना छाम के प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को नामित किया गया है। आगणित धनराशि ₹ 381.75 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया है। जनपद चमोली के फायर स्टेशन गोपेश्वर में टाइप द्वितीय के 08 आवासों के निर्माण हेतु ₹170.93 लाख अवमुक्त किए जाने के साथ ही उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पौड़ी गढ़वाल के शासकीय प्रयोजन हेतु नए वाहन क्रय किए जाने के लिए ₹27.21 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
1
1
418
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निराश्रित महिलाओं के कल्याण एवं उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है। इस संबंध में सचिव, उत्तराखण्ड शासन डॉ. श्रीधर बाबू अद्यांकि द्वारा निदेशक, समाज कल्याण उत्तराखण्ड को पत्र भेजकर यह जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि निराश्रित विधवा भरण-पोषण अनुदान तथा परित्यक्ता विवाहित महिलाओं एवं निराश्रित अविवाहित महिलाओं हेतु संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना किया गया है। राज्य सरकार का यह कदम एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान प्रदान करने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
1
1
357
"हमने महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए वात्सल्य योजना चलाई।" : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।
1
2
326
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR) के तहत प्रदेश में चल रहे अभियान की राजनैतिक दलों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को अवगत कराया कि SSR के तहत मतदाताओं की किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए दावे / आपत्तियों को दर्ज करने की अवधि तक निरंतर अभियान चलता रहेगा। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं के नाम आदि में त्रुटियों को ठीक करने के लिए बीएलए के माध्यम से भी फार्म-8 भरे जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को यह भी अवगत कराया कि प्रदेश में ऐसे मतदाता, जिनके दो स्थानों पर नाम दर्ज है, उन्हें डीएसई के माध्यम से चिन्हित कर संबंधित प्रकरण को नियमानुसार जाँच कर निस्तारित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 12 नवंबर 2026 से अब तक फार्म-6 लगभग 50 हजार, फार्म-7 लगभग 8000 एवं 43 हजार फार्म-8 प्राप्त हो चुके हैं। आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के कार्यक्रमानुसार 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 28 दिसंबर 2026 तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई भी की जाएगी। 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से श्री राजकुमार पुरोहित, श्री अरविंद जैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मनोज रावत, बीएसपी से श्री सतेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी से श्री सीपी सिंह एवं सीपीआई (एम) से श्री अनंत आकाश उपस्थित रहे।
1
2
393
क्षेत्रीय प्राधिकरण, विदेश व्यापार महानिदेशालय, दिल्ली तथा उद्योग निदेशालय, उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में आज देहरादून में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना’ (Leveraging Free Trade Agreements-FTAs) विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME), उद्यमियों और निर्यातकों को मुक्त व्यापार समझौतों के प्रावधानों, उपलब्ध अवसरों एवं निर्यात संभावनाओं से अवगत कराते हुए वैश्विक बाजारों से जोड़ने पर चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह कार्यशाला प्रदेश के उद्यमियों, निर्यातकों और विशेष रूप से MSME इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने तथा उनकी निर्यात क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात और न्यूजीलैंड जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से भारतीय उत्पादों को शून्य अथवा रियायती सीमा शुल्क पर विदेशी बाजारों में प्रवेश के नए अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड का निर्यात वर्ष 2017-18 में ₹10,836 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025-26 में ₹13,802 करोड़ हो गया है। ‘इन्वेस्ट उत्तराखण्ड’ सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से विगत तीन वर्षों में 6,932 परियोजनाओं के लिए ₹70,397 करोड़ के पूंजी निवेश प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पौड़ी, चमोली एवं अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अमित वर्मा एवं अपर महानिदेशक विदेश व्यापार श्री निखिल वर्मा ने विभिन्न देशों के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों, इनके अंतर्गत उपलब्ध सीमा शुल्क रियायतों, उत्पादों के मूल देश संबंधी नियमों (Rules of Origin), निर्यात संवर्धन मिशन (EPM) तथा जिलों को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल (DEH) के संबंध में जानकारी दी। महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग, उत्तराखण्ड श्री सौरभ गहरवार ने प्रदेश के औद्योगिक परिवेश, निवेश की संभावनाओं तथा निर्यात संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों एवं उद्योग संगठनों के विशेषज्ञों ने कृषि, प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों, हस्तशिल्प, सेवा एवं इंजीनियरिंग क्षेत्रों में उत्तराखण्ड के लिए उपलब्ध निर्यात अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। उद्योग निदेशालय के अधिकारियों ने प्रदेश की निर्यात नीति के अंतर्गत उपलब्ध वित्तीय प्रोत्साहनों, गुणवत्ता प्रमाणन तथा लॉजिस्टिक्स सुविधाओं की जानकारी भी दी। संवाद सत्र में उद्यमियों, निर्यातकों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से निर्यात प्रक्रिया, मुक्त व्यापार समझौतों के व्यावहारिक उपयोग एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा अपने सुझाव दिए। कार्यशाला में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI), भारतीय उद्योग परिसंघ (CII), इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (EEPC), हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH), कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) तथा सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (SEPC) के प्रतिनिधियों सहित प्रदेश के उद्यमियों एवं निर्यातकों ने प्रतिभाग किया।
1
1
393
"सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन हमारे लिए केवल एक मिशन नहीं, बल्कि 41 ज़िंदगियों और उनके परिवारों की उम्मीदों को बचाने का संकल्प था। विश्व के इस सबसे बेहतरीन आपदा प्रबंधन और हमारे जांबाज़ों के अदम्य साहस को याद कर आज भी मन भावुक और गर्व से भर जाता है।": मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी #Uttarkashi #Uttarakhand
2
1
369
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय ।
1
2
5
920
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (IRS) पुस्तिका एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन योजना (SDMP) 2026–27 का विमोचन किया। IRS पुस्तिका में आपदा के दौरान विभिन्न अधिकारियों एवं विभागों की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा आपसी समन्वय को स्पष्ट किया गया है। इससे आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने, राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा राज्य से लेकर स्थानीय स्तर तक प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। SDMP 2026–27 में राज्य की भौगोलिक एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, चेतावनी, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण को समग्र रूप से शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य में प्रभावी तैयारी, बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोनों दस्तावेज राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, समन्वित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
1
1
426
सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान को याद करता हूं तो आज भी मन भावुक हो जाता है। 12 नवंबर 2023 का वह दिन मैं कभी नहीं भूल सकता। पूरा देश दीपावली का पर्व मना रहा था और उसी दिन उत्तरकाशी से यह खबर आई कि सिल्क्यारा-बड़कोट निर्माणाधीन सुरंग में 41 श्रमिक फंस गए हैं। जैसे-जैसे घटना की गंभीरता सामने आई, हमारी सबसे बड़ी चिंता उन 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की थी। उस समय मेरे मन में केवल एक बात थी कि सुरंग के अंदर फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर लाना है। उनके परिवारों की चिंता, उनकी आंखों में अपने परिजनों को सुरक्षित देखने की उम्मीद और सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों का भरोसा। इन सबने हमारे संकल्प को और मजबूत किया। मैंने श्रमिकों के परिजनों से कहा था कि हम पूरी ताकत से प्रयास करेंगे और उनके अपनों को सुरक्षित वापस लाएंगे। उनके परिवारों के साथ बिताया गया हर क्षण आज भी मेरी स्मृतियों में है। एक मुख्यमंत्री के रूप में वह केवल एक जिम्मेदारी नहीं थी, बल्कि मेरे लिए व्यक्तिगत संकल्प भी था। हर बैठक में, हर समीक्षा में और हर निर्णय के दौरान मेरे सामने उन 41 श्रमिकों के चेहरे और उनके परिवारों की उम्मीदें रहती थीं। सिल्क्यारा में परिस्थितियां लगातार चुनौतीपूर्ण थीं। कई बार ऐसा लगता था कि अब हम सफलता के बहुत करीब पहुंच गए हैं। लगता था कि आज श्रमिकों को बाहर निकाल लेंगे, लेकिन तभी कोई नई रुकावट सामने आ जाती थी। कभी मलबा रास्ता रोक देता था, कभी चट्टानों के कारण मशीनों के सामने कठिनाई आती थी और कभी हमें अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ता था। ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के दौरान आई बाधाओं ने चुनौती को और कठिन बना दिया था। लेकिन हमने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। एक रास्ते में रुकावट आई तो दूसरे विकल्प पर काम शुरू किया गया। क्षैतिज ड्रिलिंग के साथ वर्टिकल ड्रिलिंग, वैकल्पिक मार्ग और अन्य तकनीकी विकल्पों पर एक साथ काम किया गया। देश के विशेषज्ञों के साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहायता ली गई। हर एजेंसी, हर विशेषज्ञ और हर व्यक्ति का एक ही लक्ष्य था, मलबे के उस पार फंसी 41 जिंदगियों तक पहुंचना। इन सबके बीच सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों का साहस हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा था। 17 दिन तक इतनी कठिन परिस्थितियों में रहकर भी उन्होंने जिस धैर्य और हिम्मत का परिचय दिया, उसने बाहर काम कर रही पूरी टीम का हौसला बढ़ाया। जब उनकी आवाज हम तक पहुंचती थी और हमें पता चलता था कि उनका मनोबल बना हुआ है, तो हमें भी विश्वास मिलता था कि हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार पूरे अभियान की जानकारी लेते रहे। उनका स्पष्ट संदेश था कि श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों, राज्य की एजेंसियों, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन, तकनीकी विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर काम किया। यह वास्तव में पूरे देश के सामूहिक प्रयास का अभियान था। मुझे आज भी 28 नवंबर 2023 का वह क्षण याद है, जब पहला श्रमिक सुरंग से बाहर आया। वह क्षण मेरे लिए शब्दों से परे था। ऐसा लगा जैसे कोई अपने जीवन की कठिन परीक्षा से निकलकर सुरक्षित घर लौट आया हो। इसके बाद जब एक-एक करके सभी 41 श्रमिक सुरक्षित बाहर आए, तो केवल उनके परिवारों में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में खुशी और राहत की लहर दौड़ गई। उस समय सबसे बड़ी संतुष्टि इस बात की थी कि जिन परिवारों ने 17 दिन तक चिंता और अनिश्चितता में बिताए थे, उनके अपने लोग सुरक्षित उनके बीच लौट आए। मैंने उनके परिजनों से जो वादा किया था, वह पूरा हुआ। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी और संतोष की बात कोई और नहीं हो सकती। इन कठिन परिस्थितियों में हमारा विश्वास और हौसला बनाए रखने में बाबा बौखनाग के प्रति लोगों की आस्था ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों और श्रमिकों के परिवारों की बाबा बौखनाग के प्रति गहरी श्रद्धा थी। मुझे भी विश्वास था कि बाबा बौखनाग की कृपा और सभी की प्रार्थनाओं के साथ हम इस कठिन परीक्षा से निकलेंगे। सिल्क्यारा ने हमें सिखाया कि संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, उम्मीद और प्रयास कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इस अभियान ने यह भी साबित किया कि आपदा के समय साहस, धैर्य, त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय, तकनीकी विशेषज्ञता और मानवीय संवेदना सभी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड
2
2
406
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर तथा शारदा रिवर फ्रंट कॉरिडोर सहित राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गतिमान परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाए तथा जिन परियोजनाओं को शीघ्र प्रारंभ किया जा सकता है, उनके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर कार्य शुरू कराए जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी एक माह के भीतर कुछ परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं को क्षेत्र विशेष की पहचान, स्थानीय संस्कृति, धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया जाए। परियोजनाओं के विकास में स्थानीय विशिष्टताओं का समावेश किया जाए, ताकि क्षेत्र की पहचान बनी रहे और पर्यटन एवं रोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिल सके। बैठक में अवगत कराया गया कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 3,297 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें लगभग 495 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं। प्रशासनिक मार्ग के विकास का 75 प्रतिशत, हर की पैड़ी के उत्तरी क्षेत्र में विकास कार्यों का 70 प्रतिशत, हर की पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनर्विकास का 50 प्रतिशत तथा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास का 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मां मनसा देवी एवं मां चंडी देवी मंदिरों के पहुंच मार्गों के विकास का क्रमशः 55 एवं 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इन कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सतीकुंड के पुनर्विकास का 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे अप्रैल 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 3,456 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें 274 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं। जानकी झूला के समीप एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के निर्माण का 39 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे जून 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त 115.07 करोड़ रुपये लागत से त्रिवेणी घाट के विकास, 35.78 करोड़ रुपये लागत से आस्था पथ के सौंदर्यीकरण तथा 32.28 करोड़ रुपये लागत से चंद्रभागा पैदल पुल के निर्माण का कार्य गतिमान है। शिवपुरी एवं नीम बीच क्षेत्र में राफ्टिंग एवं पर्यटक सुविधाओं के विकास का कार्य भी किया जा रहा है। शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के अंतर्गत 1,526 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें 340.49 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं। आपदा जोखिम को कम करने के उद्देश्य से 85.23 करोड़ रुपये लागत से विकसित किए जा रहे पारिस्थितिक कॉरिडोर का 75 प्रतिशत, 184.20 करोड़ रुपये लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास का 30 प्रतिशत तथा 66.49 करोड़ रुपये लागत से शहरी जल निकासी योजना के प्रथम चरण का 13 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। टनकपुर बस टर्मिनल का निर्माण भी अंतिम चरण में है। बैठक में बताया गया कि तीनों कॉरिडोर के अंतर्गत कुल 8,279 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें लगभग 1,109 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं। इन परियोजनाओं से 21 से 27 हजार लोगों को प्रत्यक्ष तथा 45 से 53 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है। बैठक में श्रीनगर-बेलकेदार क्षेत्र में लगभग 72 हेक्टेयर क्षेत्र में आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र (स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन) विकसित करने की योजना की प्रगति की भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त साहसिक पर्यटन के सुरक्षित एवं सुनियोजित विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, निजी निवेश तथा परियोजनाओं की प्रभावी निगरानी से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रदीप बत्रा, अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, डॉ आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव श्री रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।
1
3
506
उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-4.0 के अंतर्गत तीन से चार माह का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। #Dehradun #Uttarakhand
3
4
432
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय, देहरादून में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस तथा अन्य वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके सहयोग से आम जनमानस को आपदाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रथम चरण में अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रति एक हजार विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को राज्य सरकार द्वारा आपदा मित्र अथवा आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को आपदाओं के प्रति निरंतर जागरूक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आवासीय भवनों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना के कारण आग लगने की घटना को आपदा के रूप में स्वीकार किया जाएगा तथा ऐसे अग्निकांड से प्रभावित व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के मानकों के अनुरूप राहत राशि प्रदान की जाएगी। आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस असवर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) पुस्तिका एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन योजना (एसडीएमपी) 2026–27 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आपदा प्रबंधन हमारे लिए निरंतर एक चुनौतीपूर्ण विषय है। प्रदेश को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपदाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक स्तर पर पूर्व तैयारियों को मजबूत करना आवश्यक है। आपदा प्रबंधन से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपदा की सूचना मिलते ही पूरा तंत्र सक्रिय हो और प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत एवं सहायता पहुंचे। कठिन परिस्थितियों में आपदा प्रभावितों के बीच जाकर उनके साथ खड़े रहना आवश्यक है। पिछले दो-तीन वर्षों में प्रदेश ने अनेक आपदाओं का सामना किया है। इस दौरान शासन-प्रशासन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने बेहतर समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि 12 नवंबर 2023 को दीपावली के दिन उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिक फंस गए थे। सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री कार्यालय तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की टीमों का भी अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा बचाव अभियान के दौरान अनेक तकनीकी चुनौतियां सामने आईं। श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए एक साथ विभिन्न वैकल्पिक उपायों पर कार्य किया गया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहायता ली गई। लगभग 17 दिनों के अथक प्रयासों के बाद 28 नवंबर 2023 को सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। बाबा बौखनाग के आशीर्वाद, श्रमिकों के धैर्य, बचाव दलों के अथक परिश्रम तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से यह अभियान सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने भूकंप की दृष्टि से उत्तराखण्ड की संवेदनशीलता को देखते हुए भूकंप से बचाव के लिए भी मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने पर जोर दिया। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने कहा कि सिलक्यारा अभियान केवल एक सफल बचाव अभियान ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी महत्वपूर्ण उदाहरण था। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना, जिला स्तर से लेकर भारत सरकार के स्तर तक बेहतर टीम वर्क तथा शीर्ष नेतृत्व द्वारा धरातल पर रहकर मार्गदर्शन प्रदान करना इस अभियान की सफलता के महत्वपूर्ण आधार रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि आपदा से प्रभावित अंतिम व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए।
1
3
3
480
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सिलक्यारा बचाव अभियान, प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र के सुदृढ़ीकरण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व चेतावनी प्रणाली, क्षमता विकास तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, श्री खजान दास, श्री प्रदीप बत्रा एवं श्री भरत सिंह चौधरी, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रुहेला एवं लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) श्री रघुवीर सिंह भण्डारी, प्रमुख सचिव डॉ आर. मीनाक्षी सुन्दरम, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, सचिवगण तथा शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी जुड़े।
3
3
80
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय ।
5
11
1,270
उत्तराखण्ड के पारंपरिक जल स्रोतों (धारा-नौला) के पुनर्जीवन और सामुदायिक वन संरक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से स्प्रिंग्स एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) और जनपद चम्पावत की धारा-नौला संरक्षण समितियों का एक संयुक्त दल मेघालय के दौरे पर है। 25 से 27 नवंबर तक शिलांग में आयोजित इस तीन दिवसीय अध्ययन भ्रमण में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वन और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों सहित कुल 13 प्रतिनिधि शामिल हैं। भ्रमण के दौरान मेघालय बेसिन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MBDA) और मेघालय बेसिन मैनेजमेंट एजेंसी (MBMA) के अधिकारियों ने दल को राज्य में संचालित प्रमुख परियोजनाओं—जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) द्वारा वित्तपोषित ‘MEGALIFE’ और जर्मन विकास बैंक (KfW) द्वारा वित्तपोषित ‘MEGARISE’ की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। दल ने MEGALIFE परियोजना के तहत संचालित ‘पेमेंट फॉर इकोसिस्टम सर्विसेज’ (PES) मॉडल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मॉडल के तहत स्थानीय स्तर पर गठित समितियों (जिनमें 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है) को प्राकृतिक वन संरक्षण के बदले ₹10,000 प्रति हेक्टेयर प्रतिवर्ष की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। शिलांग के संबंधित ग्राम की समिति ने इस पहल से 46-47 हेक्टेयर वन क्षेत्र को संरक्षित किया है और वर्तमान में समिति के खाते में सामुदायिक विकास के लिए लगभग ₹15 लाख की राशि जमा है। SARRA के उपनिदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी ने क्षेत्र में स्थापित बायोचार उत्पादन संयंत्र (Biochar Production Plant) का भी जायजा लिया। मई 2026 में MBDA, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) और निजी संस्था के त्रिपक्षीय समझौते से शुरू हुए इस पायलट प्रोजेक्ट के जरिए बायोचार उत्पादन और उससे मिलने वाले कार्बन क्रेडिट का सीधा लाभ स्थानीय समुदायों को देने पर काम चल रहा है। इस दौरान कोर कार्बन एक्स (Core Carbon X) के प्रतिनिधियों ने भी तकनीकी सहयोग प्रदान किया। भ्रमण दल ने मेघालय की एग्रोफॉरेस्ट्री (कृषि वानिकी) तकनीकों का भी अध्ययन किया। अधिकारियों का मानना है कि मेघालय का PES मॉडल और सामुदायिक सहभागिता उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों, विशेषकर चम्पावत की धारा-नौला संरक्षण समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और जल स्रोतों के संरक्षण में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
2
5
464
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया प्रतिभाग। #Uttarakhand
4
6
583
"हमारी बहनें अपना कारोबार आगे बढ़ा सकें इसके लिए हमने बैणी- भुली योजना को भी शुरू करने का निर्णय लिया है।" : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
5
5
450
"आज प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक उदाहरण प्रस्तुत हुआ है कि साढ़े तीन लाख से ज्यादा मातृशक्ति आज लखपति बनकर अपना रोजगार तो कर रही है और साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार दे रही हैं" : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी #Uttarakhand
3
3
388
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हो रही है।
2
3
899
देव दीपावली से हरिद्वार कुंभ मेला 2027 की धार्मिक तैयारियों की शुरुआत। #Haridwarkumbh2027 #Uttarakhand #Haridwar
4
6
463