🇮🇳 जनगणना–2027 | जनपद अमेठी
हमारी जनगणना, हमारा विकास!
जनगणना–2027 में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं अधिक से अधिक नागरिकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने हेतु सभी जनपदवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु जिलाधिकारी श्री शशांक चौधरी की विशेष अपील।
जनगणना देश के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। सभी नागरिक स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं तथा घर आने वाले प्रगणकों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं।
क्योंकि हर घर की भागीदारी से ही बनेगी देश की सही तस्वीर!
📱 अब अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें और जनगणना के इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनें।
🌐 स्व-गणना पोर्टल:
se.census.gov.in
स्व-गणना की अवधि:
16 से 30 नवंबर 2026
जनगणना की अवधि:
01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027
स्व-गणना पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त यूनिक आईडी सुरक्षित रखें तथा घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराएं। जनगणना कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
आपकी सही जानकारी, देश के सुनहरे भविष्य की आधारशिला!
🇮🇳 जनगणना–2027
हमारी जनगणना, हमारा विकास!
@CMOfficeUP
@CensusIndia2027
"कोई भी नागरिक न छूटे — हर वर्ग की सहभागिता से बनेगा सशक्त भारत!" 🇮🇳💻
'जनगणना-2027' स्व-गणना अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27 नवंबर 2026 को 'Digital Access Support (Assisted Enumeration) / Special Needs Day' थीम पर जनसेवा केंद्रों (CSC) व विशेष सहायता डेस्क पर स्क्रीन के माध्यम से नागरिकों की सहयोगित स्व-गणना कराई गई।
विशेष रूप से दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों व डिजिटल रूप से अनभिज्ञ परिवारों को सरलता से ऑनलाइन पंजीकरण व स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई।
समस्त जनपदवासियों से अपील है कि 30 नवंबर 2026 तक se.census.gov.in पर अपनी स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें और प्राप्त SE-ID सुरक्षित रखें।
497
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत जनपद अमेठी के सभी मतदेय स्थलों पर 28 एवं 29 नवम्बर, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे।
दोनों दिवसों पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे। नागरिक आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण जांचने के साथ आवश्यकतानुसार फॉर्म-6, 7 एवं 8 भरकर आवेदन कर सकते हैं।
अभियान में विशेष रूप से छूटे हुए पात्र नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क तथा जनपद स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से सहायता उपलब्ध रहेगी।
जनपदवासियों से अपील है कि निर्धारित तिथियों पर अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें तथा परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी जागरूक करें।
आपका नाम, आपका मताधिकार—लोकतंत्र की मजबूती में आपकी भागीदारी!
#मतदाता_जागरूकता #Amethi
आज दिनांक 27.11.2026 को मा. प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी ने विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नवीन कलेक्ट्रेट परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
तत्पश्चात विधानसभा तिलोई के ग्राम मोहना में डॉ. बी.आर. अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत बाबा साहब की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास एवं पूजन किया।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूर्ण कराने के प्रति प्रशासन प्रतिबद्ध है।
#Amethi
5
1,080
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत जनपद अमेठी के सभी मतदेय स्थलों पर 28 एवं 29 नवम्बर, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे।
दोनों दिवसों पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे। नागरिक आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण जांचने के साथ आवश्यकतानुसार फॉर्म-6, 7 एवं 8 भरकर आवेदन कर सकते हैं।
अभियान में विशेष रूप से छूटे हुए पात्र नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क तथा जनपद स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से सहायता उपलब्ध रहेगी।
जनपदवासियों से अपील है कि निर्धारित तिथियों पर अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें तथा परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी जागरूक करें।
आपका नाम, आपका मताधिकार—लोकतंत्र की मजबूती में आपकी भागीदारी!
#मतदाता_जागरूकता #Amethi
आज दिनांक 27.11.2026 को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले के अंतिम दिन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया। महिलाओं के हुनर, मेहनत, आत्मविश्वास एवं उद्यमशीलता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
मेले में 32 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अगरबत्ती, मोमबत्ती, मूंज उत्पाद, कपड़े के बैग, जड़ी-बूटी उत्पाद, नमकीन, कॉस्मेटिक सामग्री, वर्मी कंपोस्ट सहित अनेक स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विपणन किया।
डीसी एनआरएलएम को जनपद का अपना लोगो तैयार कराने तथा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का पंजीकरण, ब्रांडिंग एवं बेहतर पैकेजिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही उत्पादों की बिक्री एवं विपणन के लिए स्थानीय स्तर से लेकर व्यापक बाजार तक प्रभावी मंच उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना बनाने को कहा।
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप केवल अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त नहीं बना रही हैं, बल्कि अपने गांव और जनपद की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। हाल ही में स्वरोजगार शुरू करने वाली महिलाओं से कहा कि हिम्मत न हारें, पूरा जनपद आपके साथ है। प्रत्येक इच्छुक समूह को आगे बढ़ाने में प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
हमारा प्रयास है कि अमेठी की महिलाओं के हुनर को पहचान मिले, उनके उत्पादों को बेहतर बाजार मिले और ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर जनपद के विकास में नई पहचान स्थापित करें।
#Amethi
आज दिनांक 26.11.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष कार्ययोजना बनाकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरवाए जाएं। साथ ही मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
आगामी 28 एवं 29 नवंबर (शनिवार एवं रविवार) को अभियान की विशेष तिथियों पर सभी बूथों पर विशेष सक्रियता के साथ अभियान संचालित कर अधिकाधिक पात्र नागरिकों के आवेदन प्राप्त किए जाएं।
जनपद के युवाओं, महिलाओं एवं सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि वे इन विशेष तिथियों पर अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें तथा नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#SSR2027 #मतदाता_जागरूकता #Amethi
3
1,764
आज दिनांक 26.11.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सभी चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को स्वगणना की प्रगति में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनपदवासियों से अपील है कि वे 30 नवंबर 2026 तक स्वयं अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर दर्ज कर स्वगणना में सक्रिय सहभागिता करें। स्वगणना पूर्ण होने पर प्राप्त SE ID (स्वगणना आईडी) को सुरक्षित रखें तथा 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक घर-घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराएं।
जनगणना देश के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। अतः सभी जनपदवासी इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं और स्वगणना के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
सही जनगणना, सशक्त नियोजन और विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
#Census2027 #जनगणना2027 #Amethi
आज दिनांक 26.11.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में विशेष रूप से निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण को प्राथमिकता देते हुए सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि पंजीकरण अभियान के प्रभावी संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें तथा इसमें विभिन्न विभागों से अपेक्षित सहयोग एवं उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित करें।
सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने नगरीय क्षेत्रों में कार्यरत निर्माण श्रमिकों का अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। साथ ही संबंधित अधिकारी विभिन्न निर्माण स्थलों (कंस्ट्रक्शन साइटों) एवं लेबर अड्डों पर पहुंचकर श्रमिकों से सीधा संवाद करें, उन्हें शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।
श्रमिकों का पंजीकरण बढ़ाने के साथ ही उन्हें कन्या विवाह सहायता, मातृत्व एवं शिशु हितलाभ, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता सहित अन्य पात्रता आधारित योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
उद्देश्य स्पष्ट है—कोई भी पात्र श्रमिक पंजीकरण एवं जागरूकता के अभाव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
#Amethi
आज दिनांक 26.11.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का प्रभावी ढंग से विस्तार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी के अंतर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक कर विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के साथ ही संचालित सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, आकर्षक पेंटिंग, बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। शौचालयों का नियमित उपयोग भी सुनिश्चित कराया जाए।
ग्राम पंचायतों में ODF Plus के निर्धारित मानकों को बेहतर बनाने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा रिसोर्स रिकवरी सेंटर (RRC) के सुचारु संचालन पर विशेष जोर दिया। ग्राम पंचायतों में कचरे के नियमित संग्रहण, पृथक्करण एवं उचित निस्तारण की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त अंत्येष्टि स्थलों एवं जनसेवा केंद्रों के निर्माण और संचालन की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
सभी संबंधित अधिकारी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनकी प्रगति सुनिश्चित करें। स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
स्वच्छ, स्वस्थ एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक ग्राम पंचायतों का निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#Amethi
6
1,094
"सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र — जनगणना-2027 में मातृशक्ति की अग्रणी भागीदारी!" 🇮🇳👩🏻💼
'जनगणना-2027' स्व-गणना अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को 'Women & SHG Day' थीम पर जनपद की स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों तथा महिला संस्थाओं द्वारा उत्साहपूर्वक अपनी एवं अपने परिवार की स्व-गणना पूर्ण की गई।
समस्त जनपदवासियों से अपील है कि 30 नवंबर 2026 तक se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना अवश्य करें और प्राप्त SE-ID सुरक्षित रखें।
#Amethi
!!एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान!!
इस अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की जनसुनवाई में जो शिकायतें प्राप्त होती हैं, उसमें सभी शिकायतों में यह प्रयास किया जाता है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी मंशा के तहत आज दिनांक 26.11.2026 को तहसील गौरीगंज के ग्राम बैदापुर सूखीबाजगढ़ निवासी शकील अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके घरेलू विद्युत खाता संख्या 3872023000 पर हर महीने विद्युत विभाग द्वारा गलत विद्युत बिल भेज दिया जा रहा है जबकि वह घर 2019 में बरसात के कारण गिरकर एकदम धराशाई हो गया है उक्त कनेक्शन का उपयोग उनके द्वारा 2019 से नहीं किया जा रहा है तथा उपरोक्त बिल के बाबत जो ई0एम0आई0 है उसे उनके द्वारा समय पर भुगतान किया जाता है परंतु विद्युत विभाग द्वारा बार-बार गलत बिल भेज दिया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से अपने विद्युत बिल की जांच करवाए जाने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण में नियमानुसार जांच कर शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं। इसके उपरांत अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा अपनी टीम को मौके पर भेज कर उक्त प्रकरण की जांच कराई गई, जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ता के परिसर में कोई भी विद्युत केबल नहीं जुड़ी है तथा लंबे समय से विद्युत का उपयोग परिसर पर नहीं किया जा रहा है शिकायतकर्ता से संयोजन बंद करने हेतु आवश्यक प्रपत्र/दस्तावेज मांगे गए हैं जो प्राप्त होते ही संयोजन बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत का त्वरित समाधान होने के उपरांत शिकायतकर्ता शकील ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट होने की बात कही।
आज दिनांक 26.11.2026 को संविधान दिवस के अवसर पर मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी द्वारा डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत जनपद अमेठी में 3.90 करोड़ रुपये की लागत से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं वाले 40 चयनित स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया गया।
जनपद की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में मा. जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय स्तर पर भी शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन कर संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। प्रतिमा स्थलों का सौंदर्यीकरण उनके विचारों एवं योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम बनेगा।
#Amethi
11
1,127
जनपद अमेठी में किसान भाइयों को समय से उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में जनपद में 19,627 मीट्रिक टन यूरिया, 3,810 मीट्रिक टन डीएपी, 2,949 मीट्रिक टन एनपीके सहित अन्य उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
किसानों की सुविधा के लिए उर्वरक समितियों, महिला उपभोक्ता संघ एवं इफको केंद्रों पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही वितरण व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है।
निजी विक्रेताओं को निर्धारित दरों पर ही उर्वरक बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं। टैगिंग, ओवररेटिंग एवं कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
किसान बंधुओं से अपील है कि डीएपी के साथ-साथ एनपीके उर्वरक का भी संतुलित एवं आवश्यकतानुसार प्रयोग करें।
#Amethi
आज दिनांक 26.11.2026 को संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का आधार है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने आचरण एवं कार्यप्रणाली में आत्मसात करना हम सभी का दायित्व है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें तथा जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता एवं प्रतिबद्धता से करें।
#संविधान_दिवस #ConstitutionDay
#Amethi
1
3
794
आज दिनांक 25.11.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, नाली, विद्युत, पार्किंग एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध ढंग से दुरुस्त करने तथा अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति तथा निवेश प्रस्तावों (एमओयू) को धरातल पर उतारने पर विशेष जोर दिया।
उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए जनपद में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
#Amethi
10
1,193
*!!एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान!!*
इस अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की जनसुनवाई में जो शिकायतें प्राप्त होती हैं, उसमें सभी शिकायतों में यह प्रयास किया जाता है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी मंशा के तहत आज दिनांक 25.11.2026 को नगर पालिका परिषद गौरीगंज के वार्ड नंबर - 7 निवासी शिवानी अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुई। उन्होंने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके मोहल्ले में नाली व जल निकासी की समस्या है उन्होंने जिलाधिकारी से जल निकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गौरीगंज को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण में नियमानुसार जांच कर शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं। इसके उपरांत अधिशासी अधिकारी द्वारा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जल निकासी की समस्या का समाधान कराते हुए शिकायत का निस्तारण किया गया। शिकायत का त्वरित समाधान होने के उपरांत शिकायतकर्ता शिवानी ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट होने की बात कही।
आज दिनांक 25.11.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (SSR-2027) को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान को प्रभावी एवं व्यापक बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। आगामी 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे।
सभी राजनीतिक दलों से अपील है कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की तैनाती सुनिश्चित करें तथा BLO के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे सभी पात्र युवा एवं महिला मतदाताओं के फार्म-6 भरवाएं, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है। साथ ही मृतक, डुप्लीकेट एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने हेतु फार्म-7 की प्रक्रिया भी सुनिश्चित कराएं।
आइए, सामूहिक सहभागिता से मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाएं। हमारा संकल्प है—कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़े।
#Amethi






























































