DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri) header
DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri) profile picture

Official account of District Magistrate/ District Election Officer Lakhimpur Kheri

lakhimpur kheri
Joined June 2018
Photo by DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri)Photo by DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri)Photo by DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri)Photo by DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri)Photo by DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri)Photo by DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri)Photo by DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri)Photo by DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri)Photo by DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri)Photo by DM LAKHIMPUR KHERI (@DMKheri)
आज DM अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में किसान दिवस आयोजित हुआ। किसानों को जैविक खेती अपनाने तथा पराली न जलाकर उसका उचित प्रबंधन कर खाद, जैविक उर्वरक एवं अन्य उपयोगी कार्यों में सदुपयोग करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। @CMOfficeUP
1
11
1,007
खीरी में आलेख्य मतदाता सूची-2027 का प्रकाशन, 25.73 लाख मतदाता पंजीकृत। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण अभियान में सहयोग की अपील की। 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां, नवंबर में चार दिन विशेष अभियान। @ceoup
6
1,014
आज वाईडी कॉलेज में DM अंजनी कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक किया। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक पात्र युवा से फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा अन्य पात्र युवाओं को भी प्रेरित करने की अपील की। @ceoup
1
19
1,422
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 19 नवंबर से बेहजम, फूलबेहड़,पसगवां में विशेष दवा सेवन (MDA) अभियान चलेगा। DM अंजनी कुमार सिंह ने 8.71 लाख से अधिक लक्षित आबादी को दवा सेवन कराने हेतु माइक्रोप्लान के अनुरूप प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग, जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
1
1
10
1,247
जनपद खीरी में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ। DM अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट से जागरूकता रथों एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 180 बाइकर्स ने हेलमेट पहनकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।यातायात नियमों के पालन की अपील करते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।@CMOfficeUP
4
977
उद्यमियों, व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई। अधिकारियों को उद्योग बंधु के साथ समन्वय कर आ रही समस्याओं के निराकरण करने हेतु जरूरी निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP
15
1,350
DM अंजनी कुमार सिंह ने छठ महापर्व की तैयारियों के दृष्टिगत सेठघाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई,बैरिकेडिंग,सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु उल्ल नदी में वन विभाग की टीम नाव से निगरानी करेगी। व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने,सुरक्षा में विशेष सतर्कता के निर्देश।
1
12
1,404
किसान परिवारों को ₹15.30 करोड़ का आर्थिक संबल, जिले को मिले राजस्व विभाग के 18 नवचयनित कनिष्ठ सहायक। कलेक्ट्रेट में विधायक योगेश वर्मा,डीएम अंजनी कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण। मा. मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को देखा,सुना गया। @CMOfficeUP
19
2,746
आज DM अंजनी कुमार सिंह ने मितौली के ग्राम तेंदुआ स्थित गो आश्रय स्थल लोहन्ना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जलभराव वाले हिस्से से गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने मिट्टी पटान,चिह्नित कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाई।
10
1,300
गोवर्धन पूजा पर्व पर DM अंजनी कुमार सिंह ने गो संरक्षण केंद्र लगुचा पहुंचकर विधि-विधान से गौपूजन किया एवं गोवंश को गुड़, केला व हरा चारा खिलाया। जनपद की समस्त गोशालाओं में भी गौपूजनोत्सव आयोजित हुआ। जिला प्रशासन गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। @CMOfficeUP
1
20
1,800
दीपावली पर पटाखा बाजार की व्यवस्थाओं को लेकर DM अंजनी कुमार सिंह ने पीके इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया।अस्थाई दुकानों का पारदर्शी आवंटन,अग्निसुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन,दुकानों के समीप व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।आमजन की सुरक्षा,सुविधा प्राथमिकता।
2
2
19
2,575
आज डीएम अंजनी कुमार सिंह ने पीके इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता परखी। स्वयं शिक्षक की भूमिका में ब्लैकबोर्ड पर त्रिकोणमिति एवं पाइथागोरस प्रमेय समझाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित किया। @CMOfficeUP
1
15
1,424
दीपावली पर उज्ज्वला परिवारों को मा.मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सौगात। जनपद खीरी की 5,38,961 उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का लाभ। DM अंजनी कुमार सिंह ने लाभार्थियों कोप्रतीकात्मक चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण। @CMOfficeUP
1
22
1,476
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने विधायक योगेश वर्मा के साथ सेठघाट का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। @CMOfficeUP
4
20
1,515
आज डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसएसपी डॉ ख्याति गर्ग ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। बंदियों से संवाद कर ली सुविधाओं की जानकारी, परखी खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था। दिए आवश्यक निर्देश। जेल में अनुशासन और स्वच्छता सर्वोपरि। @CMOfficeUP
2
24
2,718
लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर जनपदभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट में DM अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने की शपथ दिलाई। @CMOfficeUP
1
7
1,057
आज DM अंजनी कुमार सिंह ने PET-2026 परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भौतिक सुविधाओं, सुरक्षा इंतज़ामों व CCTV व्यवस्था का अवलोकन कर शुचितापूर्ण व सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए। @CMOfficeUP
1
14
2,536
संचारी रोग नियंत्रण अभियान 15 दिन बढ़ाया गया। आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर बुखार के मरीजों की पहचान करेंगी। आज DM अंजनी कुमार सिंह ने साफ-सफाई, फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। @CMOfficeUP
1
5
1,173
आज DM अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में रबी सीजन हेतु उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की। निर्धारित दर पर खाद की उपलब्धता, पीओएस से वितरण और जबरन टैगिंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए। @CMOfficeUP
1
10
1,444
गोवंश की बेहतर सेहत व समुचित देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता।DM अंजनी कुमार सिंह ने ब्लॉक नकहा के चाऊपुर गो आश्रय स्थल का निरीक्षण कर गोवंश के स्वास्थ्य,चारा-पानी एवं देखभाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।संबंधित अधिकारियों को गोवंश के संरक्षण, बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
1
15
2,061