@DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर तक संचालित स्व-गणना अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर निर्धारित अवधि में लक्ष्य प्राप्त करें। साथ ही 01 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली जनसंख्या गणना की तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Comm_Moradabad @CensusIndia2027
तहसील गुन्नौर के विकासखंड रजपुरा स्थित ग्राम सिसौना डांडा में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित गंगा मेले का सोमवार को मा. प्रभारी मंत्री / मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश श्री जेपीएस राठौर जी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
मा. प्रभारी मंत्री जी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @Comm_Moradabad
तहसील गुन्नौर के विकासखंड रजपुरा स्थित ग्राम सिसौना डांडा में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित गंगा मेले का सोमवार को मा. प्रभारी मंत्री / मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश श्री जेपीएस राठौर जी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव जी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी, पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @Comm_Moradabad
1
1
487
मा. प्रभारी मंत्री/ मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश श्री जेपीएस राठौर जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सम्भल में @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल एवं #𝚂𝙿𝚂𝚊𝚖𝚋𝚑𝚊𝚕 विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा मा. प्रभारी मंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान प्रदान किया गया। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @Comm_Moradabad
4
623
@DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने आज सिसौना डांडा गंगा मेले का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों एवं स्वास्थ्य शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मेले में पहली बार आयोजित होने वाले लेजर शो एवं फूलों की आकर्षक सजावट का भी अवलोकन किया।
22 से 24 नवंबर तक आयोजित मेले में पहली बार होगा लेजर शो। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @Comm_Moradabad
301
हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा एवं राहत-बचाव तैयारियों को परखने के लिए आज सायं 6:00 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित बड़े मैदान, बहजोई में एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
मॉक ड्रिल में लगभग 150 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सायरन बजाकर ब्लैक आउट, आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने तथा एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी, आपदा मित्र, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा की टीमों ने अपनी जिम्मेदारियों का प्रदर्शन किया।
@DmSambhal अंकित खण्डेलवाल ने राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने विभिन्न टीमों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @Comm_Moradabad
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस पर उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार द्वारा बाबूराम सिंह भाय सिंह स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुन्नौर के बूथ संख्या 231,232, तथा 233 एवं 234 का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। @ECISVEEP @ceoup
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस पर उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र द्वारा हिन्द इण्टर कॉलेज सम्भल के बूथ संख्या 311 एवं 312 तथा 315 एवं 316 का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। @ECISVEEP @ceoup
4
565
पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर, विकासखंड बहजोई स्थित मतदान केंद्र का अपर जिलाधिकारी (वि.एवं रा.) सत्यप्रिय सिंह ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। @ECISVEEP @ceoup
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह द्वारा तहसील गुन्नौर के प्राथमिक विद्यालय कैल स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयसीमा में नियमानुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए। @ECISVEEP @ceoup
458
आज @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल एवं #𝚂𝙿𝚂𝚊𝚖𝚋𝚑𝚊𝚕 विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा शहजादी सराय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों, सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था एवं लॉगबुक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। @ECISVEEP @ceoup
आज तहसील सभागार सम्भल में @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल एवं #𝚂𝙿𝚂𝚊𝚖𝚋𝚑𝚊𝚕 विकास चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
@DmSambhal ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ताओं को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @Comm_Moradabad
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस के अवसर पर @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल एवं #𝚂𝙿𝚂𝚊𝚖𝚋𝚑𝚊𝚕 विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा निगार पब्लिक स्कूल सम्भल स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। फॉर्म -6 सहित अन्य प्रपत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। @ECISVEEP @ceoup







































































