Indore Talk (@IndoreTalk) header
Indore Talk (@IndoreTalk) profile picture

Indore’s Hyperlocal MediaTech & Content Network 📍 | News | Realty | Business | Events | Productions | PR | Creating Content That Connects Indore.

Indore, India
Joined September 2017
Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)
✈️ इंदौर से बैंकॉक की सीधी उड़ान का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए निराशाजनक खबर है। 2 दिसंबर 2026 से शुरू होने वाली प्रस्तावित फ्लाइट अब टल सकती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस उड़ान को सप्ताह में चार दिन संचालित करने की योजना थी। इंदौर और बैंकॉक एयरपोर्ट से जरूरी अनुमति मिलने के बावजूद बैंकॉक से आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट के स्लॉट अब तक कन्फर्म नहीं हुए हैं। इसी वजह से टिकटों की बुकिंग भी शुरू नहीं हो पाई है। एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, आगे की कनेक्टिविटी की मंजूरी मिलने के बाद ही बुकिंग शुरू होगी। फिलहाल नई शुरुआत की तारीख घोषित नहीं की गई है। 🎙️ Indore Talk Take: इंदौर तेजी से व्यापार, पर्यटन और निवेश के केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी केवल सुविधा नहीं, शहर की आर्थिक जरूरत है। बार-बार प्रस्तावित उड़ानों का अटकना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है—क्या इंदौर को वास्तव में वैश्विक कनेक्टिविटी मिलेगी या शहर अभी भी घोषणाओं और इंतजार के बीच ही रहेगा? 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #Indore #BangkokFlight #AirConnectivity #IndoreAirport #IndoreTalk – at Indore, India
51
📲 INDORE TALK APP, Not just another app. Your city, your interests, your world all in one place. 🔴📱 From local stories & news to food, business, real estate, events and more Indore Talk brings Indore closer to you. 🚀 IT’S NOT JUST AN APP. IT’S A SUPER APP! 📲 Download Indore Talk App now. 📲 Android App: bit.ly/IndoreTalkAppAndroid 📲 iPhone App: bit.ly/IndoreTalkAppiOS #IndoreTalk #IndoreTalkApp #SuperApp #Indore #IndoreCity BeyondYourFeed – at Indore, India
58
इंदौर नगर निगम शहर में एक लाख से अधिक अवैध जल कनेक्शनों को नियमित करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के सभी 22 जोन और 85 वार्डों में सर्वे किया जाएगा। निगम की टीमें घर-घर जाकर अवैध जल कनेक्शनों की पहचान करेंगी और नागरिकों को उन्हें वैध कराने का अवसर देंगी। नियमितीकरण के लिए निर्धारित शुल्क: ▪️ मलिन बस्ती क्षेत्र – ₹2,500 ▪️ आवासीय कनेक्शन – ₹6,000 ▪️ 1,000 वर्गफीट से बड़े प्लॉट – ₹10,000 ▪️ व्यावसायिक कनेक्शन – ₹15,000 तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत कनेक्शन नियमित नहीं कराने पर नगर निगम जल कनेक्शन काटने सहित नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है। 🎙️ Indore Talk Take: इस अभियान का उद्देश्य शहर के जल कनेक्शनों का रिकॉर्ड व्यवस्थित करना, अवैध कनेक्शनों को नियमित करना और जल वितरण प्रणाली को बेहतर बनाना है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #Indore #WaterConnection #IMC #WaterManagement #IndoreTalk – at Indore, India
1
83
🎓 DAVV की मार्कशीट में अब विद्यार्थी की फोटो और QR कोड जोड़ने की तैयारी! देवी अहिल्या विश्वविद्यालय अपनी पारंपरिक अंकसूची को अधिक सुरक्षित और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में काम कर रहा है। नई व्यवस्था लागू होने पर मार्कशीट पर विद्यार्थी की तस्वीर होगी और QR कोड स्कैन करते ही उसकी वास्तविक शैक्षणिक जानकारी सत्यापित की जा सकेगी। 🔒 चार स्तरों की सुरक्षा की योजना: ▪️ विद्यार्थी की फोटो और QR कोड ▪️ DAVV का विशेष मोनोग्राम ▪️ किनारों पर उभरा हुआ वाटरमार्क ▪️ उच्च गुणवत्ता वाला विशेष कागज इसके अलावा मार्कशीट को DigiLocker और Academic Bank of Credits (ABC) से जोड़ने की भी तैयारी है। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने और कंपनियों तथा शैक्षणिक संस्थानों को दस्तावेजों का सत्यापन करने में आसानी होगी। ⚠️ महत्वपूर्ण: यह अभी प्रस्तावित योजना है। एजेंसियों से प्रस्ताव मिलने के बाद इसे विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सामने रखा जाएगा। नई व्यवस्था से मार्कशीट का शुल्क बढ़ने की संभावना भी है। 🎙️ Indore Talk Take: फर्जी दस्तावेजों पर रोक और आसान सत्यापन शिक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी हैं। लेकिन तकनीक के साथ विद्यार्थियों के लिए प्रक्रिया सस्ती, सरल और सुलभ रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #DAVV #DigitalEducation #MarksheetVerification #IndoreNews #IndoreTalk
76
दूध, दही, पनीर और दूसरे दुग्ध उत्पाद खरीदते समय अब पैकेट पर एक नया पहचान चिह्न दिखाई देगा। FSSAI ने Food Safety and Standards (Labelling and Display) Second Amendment Regulations, 2026 के तहत दूध और निर्धारित दुग्ध उत्पादों की पैकेजिंग पर नीले चौकोर बॉक्स में सफेद बूंद वाला लोगो अनिवार्य किया है। इसमें कंपोजिट मिल्क प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। यह नियम 6 नवंबर 2026 को अधिसूचित हुआ और 9 नवंबर को राजपत्र में प्रकाशित किया गया। 1 जुलाई 2028 से यह प्रभावी होगा। लोगो का न्यूनतम आकार पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के क्षेत्रफल के अनुसार तय किया गया है: ▪️ 100 वर्ग सेमी तक — 6 mm ▪️ 100 से अधिक से 500 वर्ग सेमी तक — 8 mm ▪️ 500 से अधिक से 2,500 वर्ग सेमी तक — 12 mm ▪️ 2,500 वर्ग सेमी से अधिक — 16 mm इसका मकसद डेयरी उत्पादों की पहचान को आसान बनाना और सभी ब्रांडों की पैकेजिंग में एकरूपता लाना है। 🎙️ Indore Talk Take: पैकेट पर नया लोगो उपभोक्ताओं को उत्पाद की श्रेणी पहचानने में मदद कर सकता है। लेकिन केवल पहचान चिह्न से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती। दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, मिलावट की जांच और नियमों का प्रभावी पालन भी उतना ही जरूरी है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #FSSAI #FoodSafety #DairyProducts #ConsumerAwareness #IndoreTalk – at Indore, India
2
159
🙏 A PROMISING BEGINNING TO A BIGGER INDUSTRY VISION! With prayers, positivity and blessings, the journey of Plast Pack 2026 officially begins! The Bhumi Pujan Ceremony, held on 15th November at Labhganga Exhibition Center, Indore, marks the auspicious beginning of preparations for Central India's biggest plastics and packaging exhibition. Get ready for four days of innovation, networking, technology, knowledge exchange and limitless business opportunities! 📅 27–30 November 2026 📍 Labhganga Exhibition Center, Indore 🎟️ FREE VISITOR REGISTRATION OPEN! 👉 Register now at plastpack.in The foundation is laid. The industry is gearing up. The countdown is on! 🚀 #PlastPack2026 #PlasticIndustry #PackagingIndustry #IndustrialGrowth #Indore – at Indore, India
98
🎉 INDORE, YOUR PROPERTY MARKET IS GETTING A PHYSICAL ADDRESS. Introducing THE PROPERTY SHOW — Indore's on-ground Property Expo, presented by Indore Talk Realty & Future Events. For four days, bring your property search into the real world. 🏠 Explore residential properties 🏢 Discover commercial real estate 📍 Explore projects across locations 🤝 Meet developers and property professionals 🔎 Compare options and ask questions 💼 Discover property and investment opportunities Whether you're looking for your next home, exploring commercial spaces or evaluating property investments, this is your opportunity to experience the market face-to-face. SEE. MEET. EXPLORE. COMPARE. 📅 09–12 April 2027 📍 Labhganga Exhibition Centre, Indore 📞 For Enquiries & Participation 9907556324 | 9009048480 An initiative by Indore Talk Media Network & Future Events. The property market is waiting. We'll see you there! #ThePropertyShow #IndoreTalkRealty #FutureEvents #IndoreRealEstate #PropertyExpo – at Indore, India
97
🚇 इंदौर मेट्रो से सफर करने वालों के लिए अब टिकटिंग का अनुभव और आसान होने जा रहा है। National Common Mobility Card (NCMC) सुविधा के तहत यात्री ₹50 के नॉन-रिफंडेबल शुल्क पर स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं। इस कार्ड से ₹20 से अधिक किराये वाली पात्र सिंगल जर्नी पर 25% की छूट मिलेगी। कार्ड को मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन और MP Metro मोबाइल ऐप के जरिए रिचार्ज किया जा सकेगा। देश के उन दूसरे मेट्रो नेटवर्क में भी इसका इस्तेमाल संभव होगा, जहां NCMC सुविधा लागू है। 🎙️ Indore Talk Take: स्मार्ट कार्ड और डिजिटल टिकटिंग से यात्रा सुविधाजनक जरूर होगी, लेकिन इंदौर मेट्रो की असली सफलता इस बात से तय होगी कि कितने अधिक नागरिक इसे अपनी रोजमर्रा की यात्रा का भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreMetro #NCMC #SmartMobility #Indore #IndoreTalk – at Indore, India
183
🚨 सरकारी काम के बदले कोई रिश्वत मांगे, तो अब चुप रहने की जरूरत नहीं! इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने नागरिकों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने के लिए 8 जिलों में करीब 30 सूचना बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से लोगों से रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों और आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की गई है। 📍 यहां करें शिकायत: कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय 📍 लोकायुक्त कार्यालय: कमिश्नर कार्यालय प्रांगण, मोती बंगला, MG रोड, गांधी हॉल के पास, इंदौर 📞 लोकायुक्त कार्यालय, इंदौर संपर्क नंबर 0731-2533160 | 0731-2430100 रिश्वत की मांग या भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी होने पर कार्यालय में संपर्क करें या दिए गए नंबरों पर शिकायत करें। 🎙️ Indore Talk Take: भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता तभी सार्थक है, जब नागरिक बिना डर शिकायत कर सकें और उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई हो। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #AntiCorruption #Lokayukta #ReportCorruption #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
1
2
222
इंदौर में अब ट्रैफिक चालान की वसूली के लिए पुलिस सीधे वाहन मालिकों के घर पहुंचेगी। नईदुनिया की रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में 1,140 वाहन मालिकों को चिह्नित किया गया है, जिन पर कुल 30,555 ITMS ई-चालान लंबित हैं। चार ट्रैफिक जोन में यह अभियान चलाया जाएगा। 🎙️ Indore Talk Take: यातायात नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है और बकाया जुर्माने की वसूली भी जरूरी है। लेकिन क्या प्रशासन की जवाबदेही भी उतनी ही सख्त है? गड्ढों से भरी सड़कें, अव्यवस्थित पार्किंग, अतिक्रमण और खराब ट्रैफिक मैनेजमेंट पर कार्रवाई कब होगी? नियम नागरिकों के लिए भी जरूरी हैं और व्यवस्था चलाने वालों के लिए भी जवाबदेही! 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #Indore #IndoreTraffic #TrafficRules #RoadSafety #IndoreTalk – at Indore, India
153
🏡 सिंहस्थ-2028 में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी इंदौर में भी तेज! अब बढ़ेंगे होम स्टे और रोजगार के अवसर। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन के साथ इंदौर में भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ठहरने की सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। 📊 इंदौर में फिलहाल 39 होम स्टे संचालित हैं। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए हाल ही में एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 50 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। उन्हें होम स्टे शुरू करने की प्रक्रिया, नियम और शुल्क की जानकारी दी गई। 🌿 कालाकुंड में भी फार्म स्टे की तैयारी ▪️ कई लोगों ने शहर में होम स्टे शुरू करने में रुचि दिखाई। ▪️ कुछ प्रतिभागियों ने कालाकुंड क्षेत्र में अपने फार्म हाउस को फार्म स्टे के रूप में विकसित करने की इच्छा जताई। ▪️ पर्यटन बोर्ड इस दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। 💼 इस पहल से क्या बदलेगा? होम स्टे बढ़ने से श्रद्धालुओं को अतिरिक्त ठहरने की सुविधा मिलेगी। वहीं स्थानीय परिवारों को स्वरोजगार, खानपान, आतिथ्य और पर्यटन से जुड़े कामों में आय के अवसर मिल सकते हैं। पर्यटकों को इंदौर की स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली को करीब से जानने का मौका भी मिलेगा। 🎙️ Indore Talk Take: सिंहस्थ-2028 सिर्फ उज्जैन का आयोजन नहीं, पूरे मालवा क्षेत्र के पर्यटन और अर्थव्यवस्था के लिए अवसर है। इंदौर को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए ठहरने की सुविधाओं के साथ परिवहन, स्वच्छता और पर्यटक सुविधाओं की भी तैयारी करनी होगी। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #Simhastha2028 #IndoreTourism #Homestay #LocalEmployment #IndoreTalk – at Indore, India
128
📿 बाबू, ये कलयुग है… अब भगवान के दर्शन से ज्यादा जरूरी दर्शन की रील बनाना हो गया है! जिन बाबा महाकाल के दरबार में लोग अपना अहंकार छोड़कर सिर झुकाने जाते हैं, वहाँ रील प्रेमी भक्तों को शायद कैमरा ऑन किए बिना भक्ति अधूरी लगती है। दर्शन से पहले कैमरे का एंगल, आरती से पहले वीडियो का फ्रेम, जयकारे से पहले रील की रिकॉर्डिंग और मंदिर से बाहर निकलते ही पोस्ट, कैप्शन और हैशटैग! लगता है अब भगवान को प्रसन्न करने से ज्यादा फॉलोअर्स को प्रभावित करना जरूरी हो गया है। बाबू, ये कलयुग है! यहाँ पाखंड को प्रसिद्धि और परिश्रम को पेनल्टी मिलती है। बाबा महाकाल के वो भक्त जो घंटों लाइन में लग कर श्रद्धा से पूजा करते हैं, उनके लिए सुविधा कम है। लेकिन जो भक्ति का प्रदर्शन करते हैं, उनके लिए प्रोटोकाल, लाइक्स, व्यूज और वाहवाही बम-बम है। सोशल मीडिया के आने से पहले लोग कभी मंदिर में मन की शांति खोजने जाते थे, अब लगता है एक और रील, कई और फोटो या कहें वायरल कंटेंट खोजने जाते हैं। हमारे विचार से तो अब समय आ गया है कि संविधान की तरह शास्त्रों में एक नया संशोधन कर ही देना चाहिए कि महाकाल की पूजा तभी स्वीकार होगी, जब भक्त रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करे और हां यह नियम आम और खास दोनों पर समान रूप से लागू हो। न वीआईपी छूट, न आम भक्त की मजबूरी! व्यंग्य है, लेकिन जिस दिशा में हम जा रहे हैं, वहाँ यह कल्पना भी बहुत दूर नहीं लगती। सवाल रील बनाने का नहीं है। सवाल उस मानसिकता का है, जिसमें हर अनुभव को प्रदर्शन, हर भावना को कंटेंट और हर धार्मिक अवसर को पब्लिसिटी का माध्यम बना दिया गया है। हमारे सनातन की परंपरा में भक्ति भाव है, त्याग है, समर्पण है, साधना है, आत्मचिंतन है। लेकिन हमने उसे भी कैमरे के फ्रेम में समेटना शुरू कर दिया। क्या अब श्रद्धा की गहराई व्यूज से और भक्ति की सच्चाई फॉलोअर्स से तय होगी? महाकाल को आपकी रील नहीं, आपका सच्चा भाव चाहिए। उन्हें आपके कैमरे का एंगल नहीं, आपके कर्मों का आईना दिखाइए। मंदिर में जाइए तो कुछ पल अपने लिए, अपने आराध्य के लिए भी रखिए। हर पल दुनिया को दिखाना जरूरी नहीं होता। कुछ अनुभव निजी रहें, कुछ भाव मौन रहें और कुछ प्रार्थनाएँ सिर्फ भगवान तक पहुँचें। क्योंकि जिस दिन भक्ति दिखाने की चीज बन गई, उस दिन शायद हम भगवान के सामने तो होंगे, लेकिन भगवान से बहुत दूर! हर हर महादेव! कैमरा बंद करके कभी मन भी खोलकर देखिए। — टीम इंदौर टॉक #Mahakal #SanatanDharma #Bhakti #SocialMedia #IndoreTalk – at Sinhasa, India
88
🌿 इंदौर के अष्टांग आयुर्वेद चिकित्सालय में पंचकर्म की प्रक्रिया होगी डिजिटल! आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को तकनीक से जोड़ने के लिए शासकीय स्वशासी अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, इंदौर ने नई पहल की है। धन्वंतरि जयंती से शुरू होने वाली इस व्यवस्था में मरीजों की OPD पर्ची पर अलग-अलग QR कोड दिए जाएंगे। 📱 कैसे काम करेगी यह व्यवस्था? ▪️ QR कोड स्कैन करते ही मरीज पंचकर्म प्रक्रिया से जुड़े वीडियो देख सकेंगे। ▪️ स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन, बस्ति, नस्य और रक्तमोक्षण की जानकारी उपलब्ध होगी। ▪️ दूसरे QR कोड के जरिए मरीज अपनी 24 घंटे की दिनचर्या, खानपान, जीवनशैली, पुरानी बीमारियों और मानसिक तनाव से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। ▪️ चिकित्सक इस जानकारी के आधार पर बीमारी के मूल कारण और रोग उत्पत्ति की प्रक्रिया समझकर उपचार तय कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को उपचार के प्रति जागरूक करना, उनकी आशंकाएं दूर करना और चिकित्सा प्रक्रिया में उनकी सहभागिता बढ़ाना है। 🎙️ Indore Talk Take: चिकित्सा व्यवस्था में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल मरीजों को जागरूक और उपचार प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बना सकता है। परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों को समझने में तकनीक की यह भूमिका एक उपयोगी बदलाव है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #Ayurveda #Panchakarma #DigitalHealthcare #IndoreNews #IndoreTalk
1
113
🗳️ इंदौर के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर! अब 3,209 पोलिंग बूथों पर मिलेंगे BLO इंदौर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले एक महीने तक जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के 3,209 पोलिंग बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उपलब्ध रहेंगे। 📋 इन कामों के लिए कर सकते हैं आवेदन: ▪️ मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाना। ▪️ अपात्र या मृत मतदाताओं के नाम हटवाना। ▪️ निवास स्थान बदलने पर नाम स्थानांतरित करवाना। ▪️ मतदाता सूची की जानकारी में आवश्यक सुधार। 📅 महत्वपूर्ण तारीखें: ▪️12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026: दावे और आपत्तियां। ▪️28 दिसंबर 2026: दावे-आपत्तियों का निराकरण। ▪️4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन। 📊 इंदौर की प्रारूप मतदाता सूची में 25,36,870 मतदाता दर्ज हैं। इसमें 12,75,964 पुरुष, 12,60,810 महिलाएं और 96 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 🔗 ऑनलाइन जानकारी और आवेदन: voters.eci.gov.in/ 🎙️ Indore Talk Take: मतदाता सूची में नाम होना लोकतांत्रिक अधिकार के इस्तेमाल की पहली शर्त है। इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें, अपना नाम जांचें और जरूरत पड़ने पर BLO से संपर्क करें। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #VoterRegistration #VoterList2027 #ElectionCommission #IndoreNews #IndoreTalk
1
200
🎙️ What does it take to bring technology into an industry that has traditionally survived on personal relationships, contacts and networking? In this episode of The Undiscussed, we sit down with Harshal Jain, Co-Founder of Elemental Connect, to explore his journey from studying and working in the USA to returning to Indore and building Elemental Connect, a technology-driven platform for Realtors and the real estate community. From the challenges of entrepreneurship and the realities of real estate broking to collaboration among realtors, Indore's growing property market and the future of AI in real estate, this conversation goes beyond the usual business success story. Can technology transform the way realtors work? Is Indore's real estate growth sustainable? And will AI redefine the role of property brokers? 📅 Streaming Starts: 14th November | Saturday | 8 PM 📲 Watch it on Indore Talk, Indore Talk Realty ▶️ YouTube | Instagram | Facebook | Spotify 📱 Download the Indore Talk App Watch this insightful conversation and discover the person, vision and ideas behind Elemental Connect. 🎙️ The Undiscussed Podcast | Indore Talk Media Network Watch. Think. Question. Discuss. #TheUndiscussed #HarshalJain #ElementalConnect #IndoreRealEstate #RealEstateIndia #IndoreTalk #Entrepreneurship #RealEstateTechnology #StartupJourney #Indore – at Indore, India
102
🌿 मशहूर क़व्वाली 'चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है, ढल जाएगा' को अक्सर इंसान की नश्वरता, अहंकार और जीवन की सच्चाई के रूप में सुना जाता है। लेकिन यदि इसे किसी शहर, व्यवस्था और समाज की प्राथमिकताओं के संदर्भ में सुना जाए, तो इसके शब्द आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक लगते हैं। कभी देश का सबसे स्वच्छ शहर कहलाने वाला इंदौर आज स्वच्छता सर्वेक्षण के शहरों की रैंकिंग में नज़र नहीं आया। लगातार आठ बार स्वच्छता का खिताब जीतने वाला शहर अब उस पारंपरिक रैंकिंग की दौड़ से बाहर है। क्या यह उपलब्धि नागरिक जिम्मेदारियों और शहर की वास्तविक स्वच्छता को लेकर आत्ममंथन की ज़रूरत खत्म कर देती है? क्योंकि ढलता सूरज केवल इंसान का नहीं होता। शहर और व्यवस्थाएँ भी ढलती हैं और सबसे पहले ढलती हैं उनकी प्राथमिकताएँ। इंदौर तेज़ी से नया बन रहा है, लेकिन क्या कहीं भीतर से धीरे-धीरे ढल भी रहा है? नई सड़कें बन रही हैं, लेकिन पुरानी आज भी गड्ढों से जूझ रही हैं। फ्लाईओवर बढ़ रहे हैं, फिर भी ट्रैफिक कम नहीं हो रहा। करोड़ों रुपये जनजागरूकता पर खर्च होते हैं, लेकिन सिविक सेंस अब भी चुनौती बना हुआ है। स्कूल आधुनिक हैं, पर शिक्षा अब भी अंकों तक सीमित है। अस्पताल उन्नत हैं, लेकिन कई जगह इलाज से ज़्यादा रेवेन्यू महत्वपूर्ण होता जा रहा है। हर हाथ में स्मार्टफोन है, पर बातचीत कम हो गई है। सोशल मीडिया ने संवाद से अधिक वैलिडेशन का बाज़ार खड़ा कर दिया है। लाइक्स और व्यूज़ आत्मविश्वास का पैमाना बनते जा रहे हैं। मानसिक तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन की चुनौतियाँ बढ़ रही हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात अब भी कम होती है। रिश्ते जुड़े हुए दिखते हैं, लेकिन भरोसा कमज़ोर हो रहा है। परिवार साथ हैं, पर स्क्रीनें बीच में खड़ी हैं। बाज़ार भरे हैं, लेकिन भोजन की शुद्धता पर सवाल है। मिलावट और प्रदूषण हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनते जा रहे हैं। शहर फैल रहा है, मगर हरियाली, जलस्रोत और प्रकृति सिमटते जा रहे हैं। विकास केवल इमारतों, फ्लाईओवर और निवेश से नहीं मापा जाता। उसकी असली पहचान जीवन गुणवत्ता, मानसिक स्वास्थ्य, ईमानदार व्यवस्था, सुरक्षित भोजन, स्वच्छ पर्यावरण और संवेदनशील समाज से होती है। शायद इसलिए अज़ीज़ नाज़ाँ की वह चेतावनी आज शहरों पर भी लागू होती है कि चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है, ढल जाएगा। ढलाव अचानक नहीं आता। वह तब शुरू होता है जब निर्माण रखरखाव से बड़ा, प्रचार परिणाम से बड़ा और राजनीति शहर से बड़ी हो जाए। अब समय है पूछने का कि हम केवल विकास दिखा रहे हैं या वास्तव में उसे जी भी रहे हैं। क्योंकि इंदौर की असली पहचान सिर्फ़ उसके बीते हुए रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उसका आने वाला कल होना चाहिए। #Indore #SwachhIndore #Indori #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
4
197
Sanatan ko sirf maante hi nahin balki pratidin jeetain hain aur isliye hum Prakriti ka sammaan karte hain! Humare liye Dharma sirf pooja, paath aur parampara tak seemit nahi. Yeh hamare roz ke karmon aur jeevanshaili mein bhi nazar aana chahiye. Panchtatva ki raksha, paani aur bijli ki bachat, minimalistic lifestyle aur prakriti ke prati zimmedari, Ye hamare liye koi social media campaign nahi, jeene ka tareeka hai. Dharma ka pramaan shabdon se nahi, karmon se dijiye. Na Pakhhand, Na Pradarshan. Sirf Aacharan! 🙏 #SanatanDharma #PanchTatva #NatureFirst #EnvironmentProtection #IndoreTalk #Indore #Sanatan – at Indore, India
3
135
हम सब इंसान ही हैं ना? तो फिर हमें एक-दूसरे की परेशानी समझने के लिए इतना संघर्ष क्यों करना पड़ रहा है? एक व्यक्ति पहले से पैरालिसिस से पीड़ित था। उसने पड़ोसी से साउंड की आवाज कम करने को कहा। आरोप है कि जवाब में बहस, हाथापाई और धक्का मिला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोचिए… अगर उस समय थोड़ा धैर्य, थोड़ी संवेदना और थोड़ी इंसानियत दिखाई गई होती, तो शायद आज एक परिवार अपने सदस्य के साथ होता। हम अपनी खुशी मनाएं, लेकिन दूसरों की शांति छीनकर क्यों? हम अपनी बात रखें, लेकिन दूसरे की बात सुनना क्यों भूल गए? आखिर हर असहमति हमारे अहंकार का सवाल क्यों बन जाती है? क्या हमारी खुशी इतनी बड़ी हो गई है कि हमें दूसरे की तकलीफ दिखाई ही नहीं देती? क्या किसी की परेशानी समझना इतना मुश्किल है? क्या आवाज कम करने से हमारा सम्मान कम हो जाता है? क्या हर छोटी-सी बात पर बहस, अहंकार और हिंसा जरूरी है? आखिर हम सब इंसान ही हैं ना? फिर हमारे भीतर की इंसानियत कहां जा रही है? समाज सिर्फ कानून से सभ्य नहीं बनता। समाज तब सभ्य बनता है जब इंसान दूसरे इंसान की तकलीफ समझने लगे। याद रखिए आपकी आजादी वहां तक है, जहां से किसी दूसरे की परेशानी शुरू होती है। और सबसे जरूरी इंसान होने से पहले कुछ नहीं, और इंसानियत खोने के बाद कुछ नहीं। #KalyugSamachar #IndoreTalk #Indore #HumanityFirst #SocialAwareness
2
163
🚰 इंदौर में जलकर बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कदम उठाया! अब बकाया नहीं चुकाया तो नल कनेक्शन काटा जा सकता है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जलकर की बकाया राशि की समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किया है। इसके तहत निर्धारित अवधि में जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के जलप्रदाय कनेक्शन विच्छेदित करने की कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ कार्रवाई की प्रक्रिया: ▪️ सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) पहले बकाया राशि की गणना कर भुगतान का नोटिस जारी करेंगे। ▪️ निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का नोटिस दिया जाएगा। ▪️ इसके बाद भी राशि जमा नहीं करने पर संबंधित जोन के सहायक यंत्री (जलप्रदाय) के माध्यम से कनेक्शन काटा जाएगा। ▪️ कनेक्शन कटने के बाद भी पुराना जलकर बकाया रहेगा और उसकी वसूली अलग से की जाएगी। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 221 और 225 के तहत की जाएगी। 🎙️ Indore Talk Take: जलकर की वसूली नगर निगम का अधिकार है, लेकिन नागरिकों को सही बिल, पारदर्शी गणना और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की सुविधा मिलना भी उतना ही जरूरी है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreWater #WaterTax #IndoreMunicipalCorporation #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
135
🗳️ इंदौर के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर! SIR में छूटे नाम जुड़वाने का फिर मिलेगा मौका। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) 2027 का कार्यक्रम तय किया है। 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची जारी होगी, जिसके बाद पात्र नागरिक नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 📊 इंदौर में 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष अभियान में 33 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें करीब 42% यानी 14 हजार से अधिक आवेदन पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के थे। 📌 महत्वपूर्ण तारीखें: ▪️12 नवंबर से 11 दिसंबर: दावे और आपत्तियां ▪️28 दिसंबर: दावों और आपत्तियों का निराकरण ▪️4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची नया नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिक निर्वाचन आयोग के Form 6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अपना नाम आधिकारिक पोर्टल पर भी जांचें। 🔗 voters.eci.gov.in/ 🎙️ Indore Talk Take: वोट देना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सबसे पहले मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करना जरूरी है। आखिरी तारीख का इंतजार न करें। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #VoterList2027 #VoterRegistration #ElectionCommission #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
133