Pinned Tweet
India News Livestream 19 Oct 2026: Navratri 2026 | Durga Pandal | PM Modi | Dussehra Breaking News
#DelhiNews #jantarmantarprotest #breakingnews #IndiaNews
youtube.com/live/spGtBRNgiT4…
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच केक काटा गया और जमकर जश्न मना।
Courtesy: Social Media/X
#IndiaNews #BreakingNews #viralvideoシ #ChiragPaswan #birthday #cake
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर निधि के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "कल से एक नए सफ़र की शुरुआत हुई," और X पर भी शादी की पुष्टि की। यह शादी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक मंज़ूर किए जाने के करीब 3 महीने बाद हुई है। 31 जुलाई 2026 को कोर्ट ने आपसी सहमति से अनुच्छेद 142 के तहत दोनों का विवाह खत्म किया था।
#OmarAbdullah #NidhiRazdan #JammuAndKashmir #Wedding #SupremeCourt
बेंगलुरु के 5-स्टार कॉनराड होटल की तीसरी मंज़िल पर बने स्विमिंग पूल में शुक्रवार शाम करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 57 वर्षीय जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस (लुफ्थांसा क्रू मेंबर) और 45 वर्षीय स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वाट (IBM में प्रोजेक्ट मैनेजर) के रूप में हुई है। दोनों को बचाने की कोशिश में अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डीसेंटिस और पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी घायल हो गए, जो मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है, जबकि होटल प्रबंधन का कोई बयान नहीं आया है। शनिवार सुबह होटल की वेबसाइट पर पूल 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक "मेंटेनेंस के लिए बंद" दिखाया गया।
#IndiaNews #BreakingNews #swimmingpool #ShockingNews #benglurunews
इजरायल में सत्ता का सीक्रेट ऑपरेशन ON!
विदेशियों का दखल, ठिकाने पर आएगी अक्ल!
चुनावों में बड़ा खेल, मोसाद ने किया सब फेल!
मोसाद को मिली कमान, दुश्मन हुआ परेशान!
इजरायल में अरब देशों का
DIRTY GAME!
#Israel #Mossad #IsraelElection #ForeignInterference #ArabCountries #DirtyGame #MiddleEast #Geopolitics #WorldNews #BreakingNews #IndiaNews
चंडीगढ़ में एक गाड़ी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
#IndiaNews #BreakingNews #chandigarh #CarFire #viralvideoreels
मुंबई में एक ट्रैफिक सिग्नल पर BMW चला रही महिला ने आगे खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैफिक कॉन्स्टेबल प्रशांत हाके ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोप है कि महिला ने कार आगे बढ़ाकर उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। महिला ने आसपास मौजूद लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया और मौके से चली गई। टक्कर लगने वाली कार के ड्राइवर ने जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि सांताक्रूज ट्रैफिक डिवीजन ने BMW ड्राइवर के खिलाफ एक्सीडेंट करने और मौके से भागने का ई-चालान जारी किया है।
#Mumbai #TrafficPolice #viralvideoシ #MumbaiNews #BreakingNews #IndiaNews
राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली के शक्ति स्थल और सफदरजंग रोड पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली आयोजित होगी। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से इस रैली में शामिल होने की अपील करते हुए कहा, "कल मिलते हैं,
#IndiaNews #BreakingNews #RahulGandhi #IndiraGandhi #Congress #RamlilaMaidan #DelhiNews #VoteBachaoDeshBachao
पंचकूला में स्कूल में मासूम बच्ची के साथ दिल दहला देने वाली खौफनाक वारदात !
#IndiaNews #BreakingNews #CCTVFootage #SchoolNews #HaryanaNews
चर्चित निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को निधन हो गया। बताया गया है कि घर पर सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई। फिल्ममेकर और FWICE के चीफ एडवाइज़र अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर यह दुखद सूचना साझा कर निधन की पुष्टि की। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
#BreakingNews #SanjayGupta #filmmaker #bollywoodnews #IndiaNews
ISRO ने श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की है। करीब 2,232 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट भारत की स्वदेशी NAVIC नेविगेशन प्रणाली को और मजबूत करेगा। इससे देश की नेविगेशन क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। आखिर 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान GPS से जुड़ी जरूरत ने भारत को अपनी NAVIC प्रणाली विकसित करने के लिए कैसे प्रेरित किया
#IndiaNews #BreakingNews #ISRO #NVS03 #NAVIC #ISROMission
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा के भिलड़ी में महिला डेयरी किसानों और पशुपालकों से संवाद किया। इस दौरान महिला पशुपालकों ने डेयरी व्यवसाय से होने वाली कमाई, डिजिटल भुगतान और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी योजनाओं के अनुभव साझा किए। पीएम मोदी ने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा गुजरात में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
#IndiaNews #BreakingNews #NarendraModi #Gujarat #DairyFarmers #WomenEmpowerment
भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला ने अस्ताना में इतिहास रचते हुए विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीत लिया। 59 किग्रा वर्ग के फाइनल में 0-6 से पिछड़ने के बावजूद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अमेरिका की अबीगैल नेट्टे को 8-6 से हराया। इस जीत के साथ मनीषा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं।
#IndiaNews #BreakingNews #ManishaBhanwala #SportsNews #WrestlingWorldChampionship #GoldMedal
यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव की उस चुनौती पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने को कहा था। दोनों नेताओं के एक-दूसरे को चुनौती देने पर "दिग्गजों की लड़ाई" के सवाल पर चौधरी ने कहा कि योगी लोकप्रिय नेता हैं, उन्होंने करीब 9 से साढ़े 9 साल काम किया है और प्रदेश की किसी भी सीट से लड़ेंगे तो जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव भी कहीं से चुनाव लड़ सकते हैं।
#PankajChaudhary #YogiAdityanath #akhileshyadav #ayodhya #bjp #UPPolitics #IndiaNews
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके गठबंधन में शामिल नहीं हैं और न ही उनकी सीटों की गिनती में आ सकते हैं। उन्होंने कहा, "इग्नोर करो, अवॉइड करो, साइलेंस इज़ गोल्ड।" मौर्य ने 5 अक्टूबर को दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी, जिसके बाद अटकलें थीं कि उनकी पार्टी INDIA गठबंधन में शामिल हो सकती है। इस बयान पर अभी मौर्य या कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मौर्य 2017 से पहले BSP छोड़कर BJP में गए थे और योगी सरकार में मंत्री रहे, फिर 2022 से पहले सपा में आए, जहाँ फाजिलनगर से हारने के बाद उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया गया।
#akhileshyadav #SwamiPrasadMaurya #samajwadiparty #UPPolitics #IndiaNews
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में BJP की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का समय है और यूपी में बीजेपी सरकार "अंगद का पैर" है, जिसे कोई हटा नहीं सकता। 30 अक्टूबर 1990 की अयोध्या गोलीकांड की याद दिलाते हुए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा, "आपने राम भक्तों पर गोलियाँ चलाईं, हमने राम मंदिर बना दिया।" शाह ने दावा किया कि जनता उनकी तीसरी पीढ़ी को भी माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने कल्याण सिंह का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढाँचा गिरवाया। शाह ने कहा कि फिर से बीजेपी की सरकार बनना तय है, इसमें कोई दुविधा नहीं।
#AmitShah #bjp #BreakingNews #IndiaNews #UPElections #Election2027
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे। पहले दिन उन्होंने बनासकांठा से राज्य को ₹14,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी और शिलान्यास-लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के "आलू से सोना बनाने" वाले बयान पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि बनासकांठा के आलू दुनियाभर में मशहूर हैं और अब कोई यहाँ आकर आलू को सोने में बदलने का दावा करने की हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने बनास डेयरी की भी तारीफ़ की, जो सहकारी आंदोलन को काशी समेत देश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ा रही है।
#IndiaNews #NarendraModi #gujarat #banaskantha #RahulGandhi #BreakingNews
उत्तर प्रदेश के रण में बीजेपी ने फूंकी नई जान
2027 के लिए शाह ने बनाया सियासी प्लान!
कहीं PDA की चुनौती, कहीं जातियों का हिसाब!
यूपी में फिर खिलेगा कमल, विपक्ष का टूटेगा ख्वाब?
आज आंकड़े हमारे फैसला आपका में
UP में मोदी पर दांव
योगी बनेंगे अंगद का पांव?
#UttarPradesh #UP2027 #BJP #AmitShah #YogiAdityanath #NarendraModi #PDA #AkhileshYadav #CasteEquation #UPElections #IndianPolitics #IndiaNews
दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस को हैक कर लिया गया है, जिसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। साइबर हमलावरों ने भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे ट्रांजैक्शन वॉलेट्स से महज़ 20 मिनट में 6.3 बिलियन डॉलर (करीब ₹60,000 करोड़) के क्रिप्टो एसेट्स चुरा लिए। इसके बाद बिटकॉइन समेत कुछ क्रिप्टो में 5% से ज़्यादा की गिरावट आई। ब्लॉकचेन रिसर्च फर्म TRM लैब्स के मुताबिक इसके पीछे नॉर्थ कोरिया का हाथ है। बाइनेंस ने निकासी पर रोक लगा दी है और इसे अगले 45 घंटों में हटाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने ग्राहकों के नुकसान की भरपाई का भरोसा दिया है और अंतरराष्ट्रीय पुलिस व साइबर एक्सपर्ट्स के साथ जांच शुरू कर दी है।
#Binance #cryptocurrency #Bitcoin #CyberAttack #BreakingNews #IndiaNews
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। देश के 9.34 करोड़ से ज़्यादा किसानों के लिए ₹18,690 करोड़ से अधिक की रकम ट्रांसफर की गई है, और पात्र किसान परिवार को इस किस्त में ₹2,000 मिलेंगे। रिपोर्ट में पात्रता-अपात्रता के नियम, किस्त अटकने के संभावित कारण और ऑनलाइन स्टेटस चेक करने का तरीका बताया गया है। राज्यवार आंकड़े 9 मार्च 2026 तक के सरकारी रिकॉर्ड पर आधारित हैं, इन्हें अंतिम भुगतान सूची न समझें।
#pmkisanyojana #PMKisan24thInstallment #PMKisanSammanNidhi #KisanNews #FarmersNews #IndiaNews
PM Kisan 24th installment, PM Kisan Samman Nidhi, installment status check, installment stuck reasons, farmers scheme, Breaking News, India News.
सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी के भाव में 30 हजार रुपये से ज्यादा की कमी आई, जबकि सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। आखिर 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव कितना है
#IndiaNews #BreakingNews #GoldPrice #SilverRate #SilverPriceToday #BullionMarket









