बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए #GNIDA निरंतर प्रयासरत है। प्राधिकरण द्वारा सेक्टर ओमिक्रॉन-2 और 3 के बीच स्थित सड़क का चौड़ीकरण का प्रगतिरत है। इसके साथ ही सेंट्रल वर्ज पर प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इन कार्यों से आवागमन और सुगम होगा।
#DevelopmentWork
ग्रेटर नोएडा को हरित एवं स्वच्छ रखने हेतु #GNIDA निरंतर प्रयासरत है। शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट को हरा-भरा एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा नियमित अनुरक्षण कार्य कराए जा रहे हैं। प्राधिकरण हरियाली संरक्षण एवं रखरखाव के लिए प्रतिबद्ध है।
#DevelopmentWork
रामपुर रोटरी से ओमेक्स रोटरी तक #GNIDA द्वारा प्रोटेक्शन वॉल निर्माण व सड़क चौड़ीकरण प्रारंभ किया गया है। वर्क सर्कल-5 द्वारा इसे शीघ्र पूरा किया जाएगा।इससे सेंट्रल वर्ज की हरियाली संरक्षित रहेगी, अवैध रोड क्रॉसिंग पर अंकुश लगेगा तथा यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी।
#DevelopmentWork
ग्राम डाबरा में तालाब का जीर्णोद्धार #GNIDA एवं एनजीओ के सहयोग से किया गया है। इसके तहत तालाब की सफाई, मिनी पॉन्ड, पक्षियों के नेचुरल हैबिटेट हेतु टापू का निर्माण आदि विकसित किया गया है। इससे तालाब की स्वच्छता, जल संचयन और जलीय जीवो के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
#DevelopmentWork
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन श्री दीपक कुमार की अध्यक्षता और सीईओ एनजी रवि कुमार की मौजूदगी में दिनांक 28.10.2026 को 145वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानों के हित में निर्णय सहित विकास कार्यों व आवंटियों के राहत संबंधित कई अहम फैसले लिए गए।#BoardDecisions
बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश, यीडा के सीईओ आरके सिंह, ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
#BoardDecisions
बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश, यीडा के सीईओ आरके सिंह, ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
#BoardDecisions
C&D मलबे का निस्तारण केवल निर्धारित संग्रहण केंद्रों पर करें। #GNIDA द्वारा ग्रेटर नोएडा में 11 सेकेंडरी कलेक्शन सेंटर स्थापित किए गए हैं।सड़क किनारे, नालों, ग्रीन बेल्ट या खाली भूखंडों पर मलबा न डालें।स्वच्छ एवं सुंदर ग्रेटर नोएडा के निर्माण में सहयोग करें।
#CleanGreaterNoida
अधिसूचित क्षेत्र ग्राम भनौता में अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। #GNIDA ने लगभग 20000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया।अतिक्रमण मुक्त जमीन की अनुमानित कीमत ₹40 करोड़ आंकी गई है। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
कासना मुख्य मार्ग की सर्विस रोड पर 1550 मीटर लंबाई मे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जा रही है।बेहतर जल निकासी के लिए ड्रेन निर्माण व सुरक्षा के दृष्टिगत ड्रेन पर प्रीकास्ट कवर भी लगाए जायेंगे। #GNIDA के वर्क सर्किल-7 द्वारा इस कार्य को समयबद्धता पूर्वक कराया जा रहा है।
#DevelopmentWork
महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर #GNIDA की ओर से समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏
#MaharishiValmikiJayanti
सैनी रोटरी से तिलपता रोटरी तक बस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। भविष्य में बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए #GNIDA द्वारा 130 मीटर मुख्य मार्ग के ले-आउट में एक अतिरिक्त लेन का निर्माण जारी है। इसे समयबद्धता से पूरा करने हेतु वर्क सर्कल-7 को निर्देश दिए है।
#DevelopmentWork
ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ #GNIDA की कार्रवाई जारी है। आज दिनांक 24.10.26 को पुराने हैबतपुर के डूब एरिया में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर 40000 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण की तरफ से अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन और नागरिकों को सुविधाजनक यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना #GNIDA की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में सेक्टर ओमिक्रोन-2 में लगभग 12 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का रीसर्फेसिंग कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है।
#DevelopmentWork
#GNIDA, in collaboration with @feedback_fndtn, conducted an awareness campaign at Delhi World Public School, Knowledge Park-5 in accordance with the Solid Waste Management Rules, 2026. The initiative focused on encouraging sanitation workers on waste segregation & waste disposal.
ग्रेटर नोएडा में बेहतर सड़क सुविधाओं और सुगम आवागमन के लिए #GNIDA प्रतिबद्ध है। औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 मे डीएससी रोड से न्यू हॉलैंड रोटरी तक 60 मीटर चौड़ी सड़क की रीसरफेसिंग का कार्य तेजी से जारी है।प्राधिकरण के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं।
स्वच्छता और हरियाली, हमारी साझा जिम्मेदारी!
#GNIDA के उद्यान विभाग द्वारा सड़कों के सेंट्रल वर्ज की स्वच्छता, हरियाली एवं अनुरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आइए, इन प्रयासों में सहभागी बनें। ग्रीन बेल्ट में कूड़ा-कचरा न फैलाएं और हरियाली को नुकसान न पहुंचाएं।
अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व दशहरा की समस्त क्षेत्रवासियों को #GNIDA की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाए।
#HappyDussehra



























