डॉ रमाकान्त राय (@RamaKRoy) header
डॉ रमाकान्त राय (@RamaKRoy) profile picture

सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, भारतीय हिंदी परिषद, प्रयागराज। स. प्रोफेसर। शिक्षाविद्। आस्तिक। पर्यावरणविद। लेखक। यात्री। निबंधकार। समीक्षक। फुटबॉल प्रेमी।

गाजीपुर से इटावा तक!
Joined September 2009
हिंदी के 25 उपन्यासों का मेरा चयन : अवश्य पढ़ना चाहिए। 1 गोदान 2 त्यागपत्र 3 झूठा सच 4 शेखर एक जीवनी 5 मैला आँचल 6 राग दरबारी 7 बूँद और समुद्र 8 आधा गांव 9 गली आगे मुड़ती है 10 काला जल 11 चित्रलेखा 12 मृगनयनी 13 तमस 14 महाभोज 15 कसप 16 झीनी झीनी बीनी चदरिया 17 सूखा बरगद 18 मुझे चांद चाहिए 19 छिन्नमस्ता 20 पाहीघर 21 काशी का अस्सी/उपसंहार 22 सूरज का सातवां घोड़ा 23 सूत्रधार 24 आखिरी कलाम 25 महाब्राह्मण
137
703
29
2,458
202,451
इस बार का धनतेरस थोड़ा मंदा रहा है अर्थव्यवस्था की दृष्टि से। कोई माने या ना माने! सच्चाई यही है। #Deepawali
2
1
16
561
आज क्रिकेट में के एल राहुल और भाग्य भरोसे जीते! #INDvsNZ2ndODI
2
1
9
326
डॉ रमाकान्त राय retweeted
Replying to @RamaKRoy
बिल्कुल सही लिखा। मुझे तो संदेह है कि इनमें से किसी ने श्रीरामचरितमानस जी या वाल्मीकि रामायण का कभी पूरा पाठ भी किया होगा। बाकी रामायणों की बात तो छोड़ ही दीजिए। विडंबना देखिए, आज AI के दौर में भी अगर AI से संवाद लिखवाते, तो शायद इससे बेहतर लिखवा लेते! खैर, रामकथा किसी एक की कल्पना या व्याख्या की मोहताज नहीं है। हरि अनंत, हरि कथा अनंता। 🙏
1
2
205
समझदार की दुर्गति है!! बताओ! #Ramayana के Positive review से भड़क गए! मैसेज किया और ब्लॉक कर दिया। यही असहिष्णुता हिन्दू समाज को खाए जा रही है। इतना तुनकमिजाज होना ठीक नहीं है। अभी तो हमने कुमार विश्वास की प्रशंसा भी की है और उन्हें दोषमुक्त कर दिया है। वह पोस्ट पढ़ने के बाद कुछ और लोग ब्लॉक कर देंगे।
4
2
17
1,413
जो नई वाली फिल्म #Ramayana आई है उसमें कुमार विश्वास #KumarVishwas और ए आर रहमान को नाहक ही दोषी बताया जा रहा है। यह दोनों मासूम और विशिष्ट कोटि के कलाकार हैं! फिल्म का स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन और नितेश तिवारी ने बनाया है। वही लोग तय करते हैं कि कहानी का ढांचा और दृश्यों का क्रम क्या होगा! इस तरह समझना चाहिए कि रावण अथवा सूर्पनखा को जो इतना भाव दिया गया है वह इन्हीं के कारण। यही लोग निश्चित कर रहे हैं कि फिल्म के पात्र क्या कर रहे हैं और कहाँ हैं? परशुराम बारात वापसी के समय मिलते हैं और उधर हिमाच्छादित पर्वत आदि हैं, यह सब इन्हीं लोगों की बुद्धि से है। जनक की वाटिका में चारो भाई हैं, यह इन्होंने तय किया है। यही लोग कभी-कभी कैमरा एंगल या अन्य निर्देश भी देते हैं! फिल्म में संवाद श्रेयस जैन और नितेश तिवारी का है। "टूट गया तो टूट गया" लिखने वाले यही लोग हैं। "यहां आसमान में तुम्हें बचाने कौन आएगा!" "यहां हम लोग आपका सम्मान कर रहे हैं और आप हैं कि ... " असली घटिया काम तो इन्हीं लोगों का है। न दृश्य की समझ है, न शास्त्र का अध्ययन। न देश काल का ज्ञान है और न चरित्र की गरिमा और मर्यादा की चिंता! सही बात तो यह है कि इसका समस्त उत्तरदायित्व नितेश तिवारी का है! असली खल यही हैं। क्या संयोग है कि #आदिपुरुष में मनोज मुंतशिर शुक्ला, #Ramayana में कुमार विश्वास और नितेश तिवारी! इन्हीं लोगों ने गन्दगी की है। निष्कर्ष - स्क्रीन प्ले, संवाद के निम्न कोटि का होने का असर यह हुआ है कि गीत और संगीत भी निचले स्तर का हो गया है। कुमार विश्वास की गहराई इस छिछलेपन में दब गई है। कहावत है - एक त धिया अपने गोर, उप्पर से अईली कम्मर ओढ़! एक तो कुमार विश्वास जी की गहराई डेढ़ सेंटीमीटर से थोड़ी ही अधिक है, ऊपर से उन्हें थाली जितना गहरा स्क्रीनप्ले और संवाद मिल गया है!
11
23
1
95
6,653
डॉ रमाकान्त राय retweeted
Replying to @RamaKRoy
हमारे भी
1
2
34
तुम रक्षक काहू को डरना! हमारे हनुमानजी 🙏🙏
17
11
2
124
841
डॉ रमाकान्त राय retweeted
Added one sample of my work!
3
1
1
2
299
डॉ रमाकान्त राय retweeted
Replying to @RamaKRoy
भैया मैं रामलीला करवाता हूँ , १७५ बच्चे होते है कोई भी अभिनेता नहीं , बहुत छोटा सा सेटअप है , दो लाख के ऐस पास खर्च आता है , तीन दिन तीन घंटा लाइव ऑडियंस के साथ ! प्रोफेशनल मैं AI इंजीनियर हूँ , तो बैकड्रॉप में VFX और AI का इस्तेमाल करता हूँ , गर्व से कहता हूँ इससे बेहतर बनाता हूँ
1
3
89
रामायणा फिल्म की सकारात्मक समीक्षा : - positive review of #Ramayana राजा जनक की पुत्री सीता के स्वयंवर में राम और लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ पहुंचे थे। स्वयंवर में धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना था। वह प्रत्यंचा चढ़ाने में टूट गया (टूट गया तो टूट गया)! सीता ने वरमाला श्रीराम के गले में डाल दी। अब अयोध्या सूचना दी गई। राजा दशरथ बारात लेकर धूमधाम से आए। उनके दो अन्य पुत्र भरत और शत्रुघ्न भी आए। घर में तीन और कन्याएं थीं - उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति! उनका लग्न क्रमशः लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न से निश्चित हुआ! सबका विवाह संपन्न हुआ। अब #Ramayana में देखें! श्रीराम सीता से वाटिका में मिलते हैं! गोस्वामी तुलसीदास ने तो लिखा है कि सीता ने राम को अपनी आँखों के रास्ते हृदय में उतार लिया और आँखें बंद कर लीं। जैसे श्रीराम को हृदय में रख लिया हो! लोचन मग रामहि उर आनी। दीन्हे पलक कपाट सयानी।। #Ramayana में श्रीराम सीता से पूछते हैं कि मेरे भाइयों का क्या होगा? भाई उधर ही हैं। युगल भाव में! यह नया है! ब्याह से पहले सब के बारे में सोच लिया श्रीराम ने। सबका साथ सबका विकास! गजब तो है खर दूषण से युद्ध का प्रसंग! एकदम हॉलीवुड स्टाइल में! श्रीराम, सीता और लक्ष्मण तीनों भागते हैं! फिर एकदम से तीर मारते हैं राम। शत्रु खलास! फिल्म में युद्ध है, संग्राम है लेकिन रक्तपात नहीं। इतना घमासान युद्ध होता है। रक्त की एक बूंद कहीं नहीं दिखती। कोई खरोंच नहीं आती। कोई लंगड़ाता भी नहीं। रावण का सिर जटायु काट देते हैं और वह सिर उग आता है! केवल सूर्पनखा की नाक से लहू निकलता दिखाई देता है। सीता का अपहरण करना पड़ता है लेकिन फिल्म प्रो स्त्री है। यह अद्भुत फिल्म है। इसमें रावण का ध्यान भी रखा गया है। केवल हीरो ही महान नहीं है। सब महान हैं।
18
21
1
96
9,368
डॉ रमाकान्त राय retweeted
Replying to @RamaKRoy
वन, उपवन, पर्वत,नगरों के दृश्य बड़े ही अजीब लग रहें थे, लग ही नहीं रहा था भारतीय हैं। जब कहानी राम की हैं, तो रावण से कहानी क्यों शुरू की? ज़्यादा स्क्रीन टाइम दिया..बैक स्टोरी का प्रयोग करके सहानुभूति बटोरते हैं... – at Allahabad, India
1
3
92
डॉ रमाकान्त राय retweeted
Replying to @RamaKRoy
ये लोग बौखला गए हैं। आदिपुरुष के बाद एक और असफलता पच नही रही है।
1
1
244
डॉ रमाकान्त राय retweeted
नंगई और राक्षसी पन... दोनों use कर सकते क्योंकि यहाँ 4पैसे देखकर सब बिकने वाले रहते हैं... सत्य नाम मात्र के लिए नहीं बर्दास्त किसी को... साथ में पैसे वाले हो तो क्या नहीं कर सकते... 😊
#RamayanaMovie से दो चीजें एकदम विलुप्त हैं - गरिमा और मर्यादा। दोस्तों! #Ramayana की टीम सक्रिय हो गई है। सबके अकाउंट पर स्ट्राइक की जा रही है। आलोचना बर्दाश्त नहीं है इन्हें! इन्हें चाहिए एकतरफा अधिकार। पैसे और नेटवर्क के बल पर यह समूचे परिदृश्य पर छा जाना चाहते हैं इसलिए दमनकारी हो गए हैं। आप सब लोग सचेत हो जाएं। धन्यवाद।
1
1
45
दीपावली पर्व का शुभारंभ! #Dhanteras
5
4
46
658
डॉ रमाकान्त राय retweeted
Replying to @RamaKRoy
दोनों पार्ट में 4000 करोड़ के बजट की फिल्म ओपनिंग में पहले दिन भारत की सभी भाषाओं में कुल मिलकर 65 करोड़ के आसपास कारोबार कर पाई है। पुष्पा 2 ने 164 करोड़ का कारोबार किया था बाहुबली2 ने भी 120 करोड़ के आसपास ओपनिंग कर ली थी। ज्यादातर जनमानस हो रही आलोचनाओं से अनुमान लगा रहा है।
2
2
8
229
असली धनतेरस सोना/चांदी के सिक्के खरीदने में नहीं, खील, बताशे, घरिया आदि खरीदने में है। यदि आज आपने लक्ष्मी गणेश की मूर्ति नहीं ली, झाड़ू नहीं खरीदा, शृंगार के सामान नहीं लिए तो धनतेरस नहीं किया! अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें! सबका कल्याण हो! #Dhanteras #धनतेरस_की_हार्दिक_शुभकामनाएं
4
4
29
601
और एक बर्तन भी खरीदना चाहिए। चाहे कटोरी/चम्मच या गिलास ही क्यों ना हो! #Dhanteras
2
118
#RamayanaMovie से दो चीजें एकदम विलुप्त हैं - गरिमा और मर्यादा। दोस्तों! #Ramayana की टीम सक्रिय हो गई है। सबके अकाउंट पर स्ट्राइक की जा रही है। आलोचना बर्दाश्त नहीं है इन्हें! इन्हें चाहिए एकतरफा अधिकार। पैसे और नेटवर्क के बल पर यह समूचे परिदृश्य पर छा जाना चाहते हैं इसलिए दमनकारी हो गए हैं। आप सब लोग सचेत हो जाएं। धन्यवाद।
17
114
3
336
4,219
सूचना - रियलिटी शो #RiseAndFallS2, जिससे निकलने के बाद तेज प्रताप यादव @TejYadav14 ने कहा था कि उनकी लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है और उनकी सुरक्षा को खतरा हो गया है, उसमें शहजाद पूनावाला @Shehzad_Ind को विजयी घोषित किया गया है! @Shehzad_Ind को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!
2
10
655
सास्त्र सुचिंतित पुनि पुनि देखिअ। भूप सुसेवित बस नहिं लेखिअ॥ परशुराम-लक्ष्मण संवाद की रचना गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीरामचरितमानस में की है। वाल्मीकि कृत रामायण में तो परशुराम जी महाराजा दशरथ से भी बात नहीं करते। वह केवल श्रीराम को चुनौती देते हैं। वह भी तब जब बारात लौट रही है। भगवान विष्णु के दिए हुए धनुष पर बाण संधान कर देने मात्र से उनका क्रोध जाता रहता है। वहीं वह कहते हैं कि उनके पुण्य का क्षय कर दीजिए, महेंद्रगिरी पर्वत तक आने जाने की दिव्य शक्ति बनी रहे, यह अपेक्षित रखकर। गोस्वामी तुलसीदास जी ने परशुराम का आगमन और संवाद धनुषभंग के तुरंत बाद ही करा दिया है। यहां लक्ष्मण के साथ उनका संवाद बहुत चुटीला, हास्य और व्यंग्य से युक्त और लोकरंजक है। तुलसीदास जी ने इस प्रसंग में शस्त्रधारी ब्राह्मण को नीचा दिखाया है और सूर्यवंशी कर्तव्यनिष्ठ क्षत्रिय को श्रेष्ठ। केशवदास ने रामचंद्रिका में परशुराम जी का संवाद चारो भाइयों से दिखा दिया है। भरत पूछते हैं कि यह कौन हैं? लक्ष्मण उन्हें रोष में लाने वाले कटु वचन कहते हैं और इस अवसर पर राम भी क्रुद्ध हो जाते हैं। जब श्रीराम और परशुराम युद्ध के लिए उद्धत हो जाते हैं तो भगवान शिव उपस्थित होकर सुलह कराते हैं। राम-राम जब कोप करयो जू । लोक-लोक भय भूरि भरयो जू । बामदेव तब श्रापुन आये । रामदेव दोउन समझाये ।। भगवान शिव तब वहां आये और दोनों रामदेव को समझाया। दोनों रामदेव? तुलसीदास जी ने श्रीराम के मुख से कहलवाया है - "राम मात्र लघु नाम हमारा। परसु सहित बड़ नाम तोहारा।।" दोनों राम हैं। दोनों भगवान विष्णु के अवतार हैं। इसके बाद परशुराम श्रीराम को धनुष देकर चले जाते हैं। परशुराम की छवि कुठार और धनुष बाण दोनों से बनती है। धनुष अदृश्य नहीं है उनके यहां। #RamayanaMovie में परशुराम के हाथ में विचित्र कुल्हाड़ी दी हुई है। उसे वह चला कर मारते हैं! हद है! फिर अगले ही क्षण धनुष को प्रकट करते हैं और देते हैं। देते समय घुटने के बल बैठे हुए हैं! थोड़ी सी चिंता गरिमा, मर्यादा आदि की कर लेनी चाहिए। इन तत्वों की ओर ध्यान देना चाहिए। सेट को समझना चाहिए। श्रीराम बारात लेकर लौट रहे हैं! जहां यह घटित होता दिखाया गया है,वहां कुछ ही दूरी पर पहाड़ दिखाया गया है! जनकपुरी से अयोध्या मार्ग में पहाड़ है? वह भी हिमाच्छादित? इस दृश्य के पार्श्व में दिखता है। फिल्म में है। स्टूडियो में बैठकर #रामायण की रचना नहीं हो सकती।
4
12
424