एशियन न्यूज इंटरनेशनल। मल्टी-मीडिया समाचार एजेंसी, सूचना प्लेटफार्मों के लिए कंटेंट: टीवी, इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, समाचार पत्र, मोबाइल

Joined November 2019
#WATCH असम: गुवाहाटी के उलुबारी इलाके में एक होटल के पास गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। (वीडियो मौके से है)
1
2,725
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी जिला अदालतें कल, 27 अक्टूबर 2026 को बंद रहेंगी। वकीलों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके चलते उस दिन अदालती कामकाज ठप रहेगा। दिल्ली की जिला अदालतों के वकीलों ने यह हड़ताल तब घोषित की, जब शाहदरा में एक वकील के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना हुई।
1
4
3,085
#WATCH | असम: गुवाहाटी के उलुबारी इलाके में एक होटल के पास हुई गोलीबारी की घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। गुवाहाटी शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि कई लोग हताहत हुए हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी और जानकारी का इंतजार है।
1
1
10
3,049
#WATCH | दिल्ली: पैरा एशियन गेम्स 2026 की पदक विजेता, एथलीट सिमरन शर्मा ने कहा, "...अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर मुझे गर्व है, और इतने सारे लोगों को हमारा समर्थन करता देख और स्वागत करने के लिए आते देखकर मैं भावनाओं से भर गई हूँ..."
1
3
2,406
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: 26 अक्टूबर से कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन सप्तऋषि आरती के दौरान बाबा काशी विश्वनाथ का भव्य दीपमाला श्रृंगार किया जाएगा। (सोर्स: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर)
3
1
53
3,303
#WATCH | अमृतसर, पंजाब | अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवलजीत सिंह चहल ने बताया, "आज शाम के समय में चीटीविंड के अंतर्गत गांव चीते कलां में एक व्यक्ति तीरथ सिंह अपने मित्र के साथ मत्था टेकने आए थे। उनके ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यहां पर 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई है। जिस दौरान तीरथ सिंह को गोली लगी। हमले में उनके मित्र रंजीर सिंह भी घायल हो गए। तीरथ सिंह को इलाज के लिए जब अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मृत्यु हो गई। हम लोग नामजद FIR दर्ज कर रहे हैं... पुरानी रंजिश के कारण ये हमला किया गया... तीरथ सिंह के भाई ब्लॉक समिति सदस्य हैं और उनकी मां गांव की सरपंच हैं। वे आम आदमी पार्टी से संबंध रखते हैं। उनकी निजी दुश्मनी थी जिसकी वजह से हमला हुआ है। ये कोई गैंगवार की घटना नहीं थी। हमने छापेमारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। जल्द ही लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।"
2
2,698
#WATCH | दिल्ली | राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "...सोनिया गांधी ने उन्हें अपशब्द कहा, राहुल गांधी ने अपशब्द कहा, मणिशंकर अय्यर ने अपशब्द कहा और अब तो मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अपशब्द कहा। जब-जब कांग्रेस ने अपशब्द कहे हैं, कांग्रेस हारी है। वे देश का मिजाज नहीं समझते हैं... भारत का युवा भारत के विकास के साथ खड़ा है...राहुल गांधी फिर गलत कर रहे हैं। जैसे वे 9 राज्यों में 40 सालों से सत्ता में नहीं आए हैं, फिर वे हारेंगे। 2014 में सत्ता में कौन था? तब उन्हीं की सरकार थी लेकिन वे तब भी हार गए..."
2
5
3,188
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: BKT के पास किसान पथ पर टायर फटने से फॉर्मेलिन केमिकल का टैंकर पलट गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
2
3,243
#WATCH | दिल्ली । RLM प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, "जिस तरह की अमर्यादित भाषा का उन्होंने प्रयोग किया है, वह बहुत ही निंदनीय है। हम अपनी पार्टी की ओर से इस बयानकी घोर निंदा करते हैं। उन लोगों ने राजनीति के स्तर को कितना गिरा दिया है, खुद कांग्रेस के पतन का एक बड़ा कारण यह भी है। हमारी पार्टी इसकी न केवल निंदा करती है बल्कि हम तो आग्रह करेंगे कि मल्लिकार्जुन खरगे और उनकी पार्टी के सबसे बड़े नेता व लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, इस तरह के बयान के लिए।"
3
7
3,604
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के हलफनामे पर कहा, "इसका मतलब यह है कि जब सुप्रीम कोर्ट में ये मामला गया तब सरकार ने उन पर दबाव बनाया और दबाव के आगे वे लोग झुक गए। पहले जो बात थी वह सच थी लेकिन अब वे जो कुछ कह रहे हैं, दबाव में कह हे हैं... चुनाव आयोग दबाव में ही काम कर रहा है... सरकार का दबाव आने की वजह से वे अब सुप्रीम कोर्ट में कह रहे हैं कि सभी फैसले सबकी स्वीकृति से लिए गए हैं लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि पहले उन्होंने झूठ क्यों कहा?..."
1
9
3,835
#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के और तेज होने के साथ ही शहर में बारिश, तेज हवाएं, आंधी और बिजली कड़कने का दौर शुरू हो गया है।
3
3,189
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र | AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, "SIR का बहुत गंभीर मुद्दा है। आपने देखा कि पूरा देश, युवा और हर वर्ग जुटा था और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे... हमारी पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दीं...देखते हैं कि इसमें क्या होता है। सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला लेगा वो सभी को मान्य होगा।" उन्होंने आगे कहा, "इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट आई थी कि किस तरह से 10 महीनों में 14 बार चुनाव आयोग के अन्य दो आयुक्तों के द्वारा आपत्ति जताई गई थी लेकिन उनकी बातों पर गौर नहीं किया गया। ये गंभीर मुद्दा था। उसके बाद फॉर्म-6 में उन्होंने कुछ दस्तावेजों की अनिवार्यता बताई और फिर कहा कि इसकी जरूरत नहीं है। फिर आपने गरीब जनता को कतारों में क्यों खड़ा किया? काफी सारी बातें हैं जो SIR के जरिए की जा रही थीं जो गलत हैं। किसी भी नागरिक का मताधिकार नहीं छीना जा सकता है..."
भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक हलफनामा दायर किया जिसमें कहा गया कि जून 2025, अक्टूबर 2025 और मई 2026 में जारी किए गए सभी तीन SIR आदेश सर्वसम्मत निर्णय थे। मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं पर हलफनामा दाखिल। ECI ने कहा कि उसके समक्ष दाखिल किए गए जवाबी हलफनामे को CEC और दोनों चुनाव आयुक्तों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।
1
2,954
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: मनोज जरांगे पाटिल के आरोपों पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "हम SIT से नहीं भाग रहे हैं। हमें SIT में पूरा विश्वास है इसलिए शिवसेना ने ये मांग की। जो चोर होता है वो जांच से डरता है, जो सच्चा है वो SIT मांगता है। अब दूध का दूध पानी का पानी होगा।"
1
2
2,954
भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक हलफनामा दायर किया जिसमें कहा गया कि जून 2025, अक्टूबर 2025 और मई 2026 में जारी किए गए सभी तीन SIR आदेश सर्वसम्मत निर्णय थे। मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं पर हलफनामा दाखिल। ECI ने कहा कि उसके समक्ष दाखिल किए गए जवाबी हलफनामे को CEC और दोनों चुनाव आयुक्तों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।
7
1
39
4,711
कैंपस में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, जामिया मिलिया इस्लामिया ने ऑनलाइन कक्षाओं को 8 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि दिवाली की छुट्टियों के बाद, कैंपस के हालात को देखते हुए कक्षाओं के तरीके (मोड) पर फिर से विचार किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने दूसरे मिड-टर्म सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराने का फैसला किया है। परीक्षाओं का शेड्यूल और दिशा-निर्देश, संबंधित विभागों द्वारा परीक्षा नियंत्रक (कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन) के साथ परामर्श करके तय किए जाएंगे। पीएचडी रिसर्च स्कॉलर्स को अपने सुपरवाइजर से ऑनलाइन संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
1
7
3,129
#WATCH | चंडीगढ़ | पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA अदालत द्वारा लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला खारिज करने पर कहा, "जब हवा चलती है तो हर जगह लगती है। हालात बदल रहे हैं, देश के भी और पंजाब के भी हालात बदल रहे हैं। मेरा ख्याल है कि बहुत अच्छा माहौल बन रहा है। पौने पांच साल जो आम आदमी पार्टी की सरकार रही, उन्होंने जो लूट की, उसका हिसाब तो हमें लेना ही होगा।" SIR(विशेष गहन पुनरीक्षण) पर उन्होंने कहा, "SIR तो देश के साथ ठगी है। फॉर्म-6 में न तो संसद के द्वारा बदलाव किया गया और न ही सुप्रीम कोर्ट का कोई निर्देश इस पर है। इस तरह से यह देश के साथ धोखा है..."
1
12
3,804
#WATCH दिल्ली: चुनाव आयोग द्वारा CEC के कामकाज के खिलाफ दायर विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "सवाल ये है कि फैसला नियमों के तहत लिया गया है या नहीं। अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या वो मनमानी नहीं होगी? मसला फॉर्म 6 का है। हम चुनाव आयुक्तों को लड़ाने की लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। सवाल वोट काटने का है। मुद्दा वोट चोरी है।"
10
3,101
#WATCH | चंडीगढ़ | कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के पंजाब दौरे पर कहा, "बहुत अच्छी बैठक रही। के.सी. वेणुगोपाल ने दो दिन पूरे पंजाब के लिए दिये। सचिन पायलट और तमाम लोगों ने बैठकर आगामी रणनीति तय की कि किस प्रकार से चुनाव लड़ना है और क्या होना चाहिए। 4 तारीख को जो रैली है, उसकी तैयारियां और उसके बाद क्या रहेगा, यही तमाम चर्चाएं रहीं। सभी लोगों ने सुझाव भी दिए।"
21
4,307
#WATCH | बलरामपुर, उत्तर प्रदेश | अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या राम मंदिर में दर्शन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "स्वाभाविक रूप से किसी भी धर्मिक व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार अपने धर्म को मानने की पूरी स्वतंत्रता है इसलिए इस पर हमें कुछ विशेष नहीं कहना। हां इतना जरूर है कि हमने मुलायम सिंह यादव का भी दौर देखा। वे हनुमान जी के परम भक्त थे लेकिन रजानीति में सक्रिय भूमिका दिखाते हुए भी, उन्होंने कभी धर्म के नाम पर नौटंकी नहीं की। तीन बार वे मुख्यमंत्री और दो बार नेता प्रतिपक्ष रहे लेकिन हमेशा उन्होंने जनता के प्रति वफादारी दिखाई... उनको(अखिलेश यादव) उनसे सबक लेना चाहिए। धर्म और आस्था का विषय दिखावे के लिए नहीं होता। आस्था व धर्म मानने के लिए है। आप किसे मानते हैं, ये आपका विवेक है लेकिन अगर हम दिखावा करते हैं तो स्वाभाविक रूप से ये नौटंकी है... वे भाजपा के रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। राजनेता की जवाबदेही जनता के प्रति होती है... धर्म के प्रति राजनीति करने वालों की जवाबदेही नहीं है... अगर राजनीति करने वाले धर्म का चोला पहनकर समाज को बांटने का प्रयास करते हैं तो वह धर्म नहीं है..."
1
7
4,000
#WATCH जौनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राज्य विधानसभा चुनाव पर कहा, "अभी सर्वे में सामने आया है कि 66% लोग चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनें। जो लाभ ले रहे हैं वे इंतजार कर रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है।"
14
4,246