
Journalist @PunjabKesari | Political Analyst | Son of Farmer (30th Time Blood Donor O+) Views are personal. RTs not endorsement
Jind Haryana
Joined November 2012
- Tweets40.1K
- Following31.2K
- Followers42.7K
- Likes29.1K
जींद में शहीद लाला लाजपत राय की प्रतिमा सालों से खंडित, नगर परिषद की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही
@cmohry
Amandeep Pillania retweeted
US handlers, weapons and heroin: 2 more arrests in Panchkula club firing case
@IndianExpress
Read detailed story:
indianexpress.com/article/ci…
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बीते दिन अपनी किताब, 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' के औपचारिक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि मैं श्रीमती गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) से बहुत डरती थी. मुझे समझ नहीं आता था कि उनके पास कैसे जाऊं या उनसे क्या कहूं. चूंकि मेरे पति और उनके भाई संजय उन्हें मां कहकर बुलाते थे, इसलिए मुझसे भी यही उम्मीद की जाती थी कि मैं उन्हें मां या 'मम्मी' कहूं, लेकिन यह काम मैं बिल्कुल नहीं करना चाहती थी, क्योंकि मेरे लिए तो सिर्फ एक ही मां थीं. मेरी अपनी मां, मेरी इटैलियन मां. इसलिए मैं उन्हें मां नहीं कह सकती थी. मैं हमेशा कोई ऐसा तरीका ढूंढने की कोशिश करती थी जिससे मुझे उन्हें मां कहे बिना उनसे बात करने का मौका मिल जाए. फिर धीरे-धीरे, जैसे-जैसे मैं उन्हें जानने लगी, मैं उन्हें उस नाम से बुलाने लगी, लेकिन इसमें काफी समय लगा. सोनिया ने बताया कि, उनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली था. मैं उनके प्रति बहुत सम्मान रखती थी और थोड़ा डरती भी थी, क्योंकि कभी-कभी उन्हें बहुत गुस्सा आ जाता था, और तब मुझे अपने पिता की याद आ जाती थी. ऐसे में मैं एकदम सहम जाती थी. मेरे पति और उनके भाई संजय चुपचाप बैठे रहते थे और तब तक इंतज़ार करते थे जब तक कि उनका गुस्सा शांत न हो जाए. लेकिन ऐसा अक्सर नहीं होता था.
#SoniaGandhi #IndiraGandhi #Congress
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट कर महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन को धमकी दी है। गोल्डी ने पोस्ट में दावा किया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई से उसके दो साथियों विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है. गोल्डी ने कहा कि दोनों को किसी दूसरे गैंग से जोड़कर न देखा जाए। पोस्ट में उसने अमिताभ बच्चन का नाम लेते हुए धमकी भरी टिप्पणी की और बुलेटप्रूफ केबिन बनवाने जैसी बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पोस्ट में लिखा है कि चाहे कोई भी हो. ये लोग (अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन) चाहे जितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें, कुछ भी कर लें. हम दोनों बाप-बेटे को मारेंगे. बुलेटप्रूफ केबिन में ही मारेंगे।
#Threats #AmitabhandAbhishek #Bollywoodnews #viralpost
दिल्ली के सोनिया विहार के विधायक कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर फायरिंग की खबर है. ऑफिस के बाहर 18 से 20 राउंड गोलियां चलीं. इस ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. जानकारी के मुताबिक खजूरी खास थाना क्षेत्र के सोनिया विहार इलाके में समीर नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं और आरोपियों की पहचान करने व उन्हें खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं. सबूत जुटाने के लिए क्राइम टीम और एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया. हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस निजी दुश्मनी समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.
#DellhiPolice #CrimeNews #KapilMishra #Firing
12
612
Amandeep Pillania retweeted
राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर 250 से अधिक पत्रकारों ने की शिरकत, पांच पत्रकारों को रामचंद्र छत्रपति गौरव अवार्ड
वीर फाउंडेशन ने जींद में आयोजित किया पत्रकार सम्मान समारोह; पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया
इन पांच पत्रकारों को मिला रामचंद्र छत्रपति गौरव अवार्ड
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड : पांच दशक से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे केबी पंडित को पत्रकारिता में उनके लंबे योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
चाइल्ड एंड डिजिटल सेफ्टी अवार्ड : बीबीसी की वरिष्ठ पत्रकार दिव्या आर्या को बाल सुरक्षा और डिजिटल सेफ्टी के क्षेत्र में की गई इन्वेस्टिगेशन के लिए यह अवार्ड दिया गया। उन्होंने एक social media platform पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित होने का खुलासा किया था, जिसके बाद पॉलिसी में बदलाव किए गए।
इन्वेस्टिगेशन एवं खोजी पत्रकारिता अवार्ड : दैनिक भास्कर के स्टेट ब्यूरो मनोज कुमार को खोजी पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने सीईटी के रिजल्ट में खामियों सहित विभिन्न मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशित कीं।
पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान : खबरें अभी तक के संपादक डॉ. नासिर कुरैशी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और उत्कृष्ट खबरों के लिए सम्मानित किया गया।
इन्वेस्टिगेशन जर्नलिज्म एवं ब्रेकिंग अवार्ड : सूचना आयुक्त और दो दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता कर चुके डॉ. अजय सूरा को यह अवार्ड दिया गया। उन्होंने कानूनी मुद्दों पर लगातार प्रभावशाली लेखन किया है।
Detailed statement by the organisers :
राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर वीर फाउंडेशन की ओर से जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें दिवंगत पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की स्मृति में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेशभर से 250 से अधिक पत्रकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. रामपाल सैनी ने मुख्य संरक्षक, मुख्यातिथि के रूप में एसपी उपासना शिरकत की। मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा और हरियाणा सरकार के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी भी कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर मौजूद रहे।
वीर फाउंडेशन के प्रेसिडेंट विजेंद्र कुमार ने कहा कि पत्रकारिता समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का सशक्त माध्यम है। लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पत्रकार का दायित्व है कि वह निष्पक्षता, निर्भीकता और तथ्यों की प्रमाणिकता के साथ जनहित के मुद्दों को सामने लाए। बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन इन सबके बीच अपनी विश्वसनीयता और मूल्यों को बनाए रखना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकजुटता और आपसी सहयोग बढ़ाने के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को मजबूत करना है। इस अवसर पर पत्रकारों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। आस संस्था की ओर से शिविर में पत्रकारों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम में विभिन्न खापों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें कंडैला खाप के प्रधान ओमप्रकाश, माजरा खाप के प्रधान गुरविंद्र संधू व प्रवक्ता समुंद्र, नौगामा खाप के प्रधान जयबीर लोहान व उमेद जागलान और ढुल खाप के प्रधान हरपाल ढुल शामिल रहे। इनके अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, हरियाणा सरकार के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी, आस संस्थान के डॉ. नरेश, ओम आयुर्वेदा के आचार्य विकास कुमार, एमडीडी ऑफ इंडिया के नरेंद्र शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार दीपकमल सहारण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Jind : वीर फाउंडेशन ने CRSU में आयोजित किया पत्रकार सम्मान समारोह; सम्मानित पत्रकारों को दी 5100-5100 रुपये की नकद राशि
haryana.punjabkesari.in/hary…
7
354
जींद में राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर जुटे 250 से अधिक पत्रकार, पांच पत्रकारों को मिला रामचंद्र छत्रपति गौरव अवार्ड
वीर फाउंडेशन ने सीआरएसयू में आयोजित किया पत्रकार सम्मान समारोह; सम्मानित पत्रकारों को 5100-5100 रुपये की नकद राशि भी दी, पत्रकारों के लिए लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
जींद, 16 नवंबर। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर वीर फाउंडेशन की ओर से चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (सीआरएसयू), जींद में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेशभर से 250 से अधिक पत्रकारों ने शिरकत की। इस दौरान दिवंगत पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के पांच पत्रकारों को रामचंद्र छत्रपति गौरव अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित पत्रकारों को अवार्ड के साथ 5100-5100 रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में सीआरएसयू के वाइस चांसलर प्रो. रामपाल सैनी मुख्य संरक्षक के रूप में मौजूद रहे, जबकि जींद की एसपी उपासना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा और हरियाणा सरकार के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके की।
इस अवसर पर दिवंगत पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने कहा कि उनके पिता ने अपनी कलम के माध्यम से सच सामने लाने के लिए प्राण तक न्योछावर कर दिए, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे। यह गौरव की बात है कि वीर फाउंडेशन ने उनकी स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने की पहल की है।
एसपी उपासना ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। डिजिटल मीडिया के दौर में खबरों को जल्द से जल्द प्रसारित करने का दबाव रहता है। ऐसे में पत्रकारिता पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण हो गई है। पत्रकारों को खबर प्रसारित करने से पहले तथ्यों का सत्यापन जरूर करना चाहिए, क्योंकि गलत जानकारी तेजी से वायरल होती है और इसका समाज पर गंभीर असर पड़ सकता है।
सीआरएसयू के वीसी प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ और समाज की सजग प्रहरी है। इसका उद्देश्य केवल समाचारों का प्रसारण करना नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों को सामने लाना, सत्ता और व्यवस्था की जवाबदेही तय करना तथा आमजन की आवाज को मंच देना है। डिजिटल मीडिया के दौर में भ्रामक खबरों की चुनौती बढ़ी है। ऐसे में पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यता और नैतिकता को सर्वोपरि रखना चाहिए।
वीर फाउंडेशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पत्रकार का दायित्व है कि वह निष्पक्षता, निर्भीकता और तथ्यों की प्रमाणिकता के साथ जनहित के मुद्दों को सामने लाए। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकजुटता और आपसी सहयोग बढ़ाने के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को मजबूत करना है।
इन पांच पत्रकारों को मिला सम्मान
समारोह में पांच अलग-अलग श्रेणियों में पत्रकारों को रामचंद्र छत्रपति गौरव अवार्ड-2026 प्रदान किए गए। पांच दशक से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे केबी पंडित को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। बीबीसी की वरिष्ठ पत्रकार दिव्या आर्या को बाल सुरक्षा और डिजिटल सेफ्टी के क्षेत्र में खोजी रिपोर्टिंग के लिए चाइल्ड एंड डिजिटल सेफ्टी अवार्ड दिया गया।
दैनिक भास्कर के स्टेट ब्यूरो मनोज कुमार को सीईटी रिजल्ट की खामियों सहित विभिन्न मुद्दों पर खोजी पत्रकारिता के लिए इन्वेस्टिगेशन एवं खोजी पत्रकारिता अवार्ड प्रदान किया गया। खबरें अभी तक के संपादक डॉ. नासिर कुरैशी को पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, सूचना आयुक्त एवं दो दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता कर चुके डॉ. अजय सूरा को कानूनी मुद्दों पर प्रभावशाली लेखन के लिए इन्वेस्टिगेशन जर्नलिज्म एवं ब्रेकिंग अवार्ड दिया गया।
पत्रकारों के स्वास्थ्य की भी हुई जांच
समारोह के दौरान पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। आस संस्था की ओर से लगाए गए शिविर में पत्रकारों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश, माजरा खाप के प्रधान गुरविंद्र संधू, प्रवक्ता समुंद्र, नौगामा खाप के प्रधान जयबीर लोहान, उमेद जागलान, ढुल खाप के प्रधान हरपाल ढुल, आस संस्था के डॉ. नरेश, ओम आयुर्वेदा के आचार्य विकास कुमार, एमडीडी ऑफ इंडिया के नरेंद्र शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार दीपकमल सहारण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
🇮🇳 राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
🖋️ 16 नवंबर – राष्ट्रीय प्रेस दिवस
प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है।
पत्रकारिता केवल खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आवाज को बुलंद करने, सच्चाई सामने लाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का सशक्त माध्यम है।
आइए, इस अवसर पर निष्पक्षता, निर्भीकता और सच्चाई के साथ पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लें।
समस्त पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अमनदीप पिलानिया
पत्रकार | पंजाब केसरी टीवी
2
278
मुख्यमंत्री सैनी पंजाब में जाकर कानून व्यवस्था सुधारने की बात करते हैं, पहले हरियाणा से गैंगस्टरों का सफाया करें : दीपेंद्र हुड्डा-
@DeependerSHooda
haryana.punjabkesari.in/hary…
Amandeep Pillania retweeted
Bride 18, groom 19: How a late-night raid stopped a Haryana child marriage
@IndianExpress
@iepunjab
indianexpress.com/article/ci…
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने वोट चोरी के मामले में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि, SIR प्रक्रिया के जरिए पूरी साजिश के तहत मतदाताओं से उनका लोकतांत्रिक अधिकार छीना जा रहा है, जिसमें BLO की शुरुआती भूमिका बेहद अहम है. दुष्यंत ने कहा कि, मैं सभी BLO को चेताते हुए कह रहा हूं कि देश में वोट चोरी नहीं बल्कि वोटों की डकैती हो रही है. मामला सुप्रीम कोर्ट में है, और जब कभी भी कार्रवाई होगी, तो सबसे पहले BLO पर गाज गिरेगी.
#BLO #VoteChori #DushyantChautala #BJP #ElectionCommission #JJP
रामायण फिल्म के 4 हजार करोड़ के बजट पर अभिनेता मुकेश खन्ना ने कड़ी आलोचना की है. उन्होंने फिल्म के लिए इतने बड़े बजट को पैसे की बर्बादी बताया. मुकेश खन्ना ने कहा कि, रामायण कोई उबाऊ कहानी नहीं है जिसे दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इतने बड़े बजट की जरूरत पड़े. उन्होंने कहा कि भव्यता दिखाने के चक्कर में कहानी की आत्मा और भावनाओं की बलि दे दी गई है.
#Ramayan #MukeshKhanna
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर 'Ask Me' सेशन के दौरान अपना फोन दिखाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, हमारे सभी आरोपों के सबूत इसी फोन में हैं, जिसे प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं।
#PhoneTapping #RahulGandhi #Congress
Amandeep Pillania retweeted
74 FIRs against farmers in Haryana:
'आपराधिक कार्रवाई से कोई समाधान नहीं': पराली जलाने के मामलों में एफआईआर दर्ज करने को लेकर किसान यूनियनों ने हरियाणा सरकार की कड़ी आलोचना की
@IndianExpress
@iepunjab
Read detailed story:
indianexpress.com/article/ci…
Amandeep Pillania retweeted
‘Criminal action no solution’: Farmer unions slam Haryana over stubble-burning FIRs
@IndianExpress
@iepunjab
indianexpress.com/article/ci…
जींद सरकारी अस्पताल में मरीज से मारपीट मामले में आया नया मोड़, अस्पताल प्रबंधन ने जारी किया CCTV फुटेज
@ArtiSinghRao @cmohry
जींद जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जींद जिले में अब तक पराली जलाने की 19 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन मामलों में 10 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही सभी किसानों के नाम रेड एंट्री में दर्ज कर दिए गए हैं। कृषि विभाग के अनुसार, रेड एंट्री होने के बाद संबंधित किसान सरकारी दुकानों से खाद और बीज नहीं खरीद पाएंगे। इतना ही नहीं, अगले एक साल तक वे अपनी फसल सरकारी निर्धारित दरों पर भी नहीं बेच सकेंगे। पराली में आग लगाने के मामलों में किसानों पर 65 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है।
#JindNews #haryananews #stubbleburning #FIRsregisteredagainsttenfarmers
















