अजयेंद्र राजन शुक्ल / Ajayendra Rajan Shukla 🇮🇳 (@AjayendraRS) header
अजयेंद्र राजन शुक्ल / Ajayendra Rajan Shukla 🇮🇳 (@AjayendraRS) profile picture

Journalist (Ex… NBT, News 18, Prabhat Khabar, Bhaskar group, Jagran group, Amarujala, Etv, Hindustan)

Lucknow, India
Joined September 2009
देवता ऐसे उतरे की काशी जगमगा उठी #DevDeepawali
1
121
दिल में बड़ा सवाल वैभव अब इसके आगे क्या? teapawt.org/pctstorage2/status/212…
82
गौतम गंभीर ने दिनेश कार्तिक का ये वीडियो देख रहा होगा तो वाकई जले पर नमक रगड़ गया होगा। 😃
1
2
3
126
कहानी का लब्बोलुआब ये है कि लड़ना हमारी शर्त पर ही होगा… मध्यप्रदेश हम भूले नहीं हैं…
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं। हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी। अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है। हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें। जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा। सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था : बात सीट की नहीं, जीत की है। आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा। इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है। देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
72
शुरुआत 26 से की है तो बात 31 पर नक्की कर देंगे लगता है 🤔
जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात
63
और पीडीए में पीडी मतलब पंडित, ए मतलब अग्रवाल 😃
1
2
123
सूर्यवंशी तूफान को कब तक रोकोगे गंभीर...
1
5
12
426
अच्छा देश तो सभी को चाहिए लेकिन अच्छा नागरिक कोई नहीं बनना चाहता। सब बस "अच्छे मौके" की तलाश में हैं। 😃
65
26 सीट पर बोले इमरान मसूद- मुझे नहीं पता.... मैं तो किसी से भीख नहीं मांग रहा हूं।
142
ऑफर बता रहा है कि दुकान का शटर गिरा हुआ है 😀
कांग्रेस की सूची से 26 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने हामी भर दी है - * रामपुर खास * फरेंदा * मथुरा * खेरागढ़ * जगदीशपुर * किदवई नगर * बागपत * मोदीनगर * हापुड़ * जेवर * स्याना * खुर्जा * खैर * इगलास * मांट * आगरा उत्तर * फतेहपुर सीकरी * बिलग्राम-मल्लावां * गोविंद नगर * नानपारा * गोरखपुर शहर * खजनी * पडरौना * फाजिलनगर * पिंडरा * वाराणसी कैंट #Congress #SamajwadiParty
1
1
90
दिलचस्प ये है कि 26 सीटों पर ये प्रत्याशी कहां से लाएंगे 😃
This quoted post is unavailable.
42
मुझे आज तक ये समझ नहीं आता सरकारें कर क्या रही हैं…. ऐसे विचारकों के पास बैठ ही जायें कम से कम…
76
ग़ज़ब… एक बार स्वाद लेना तो बनता है 👌😍
4
483
बारातें शुरू हो गई हैं अब ये नज़ारा आम होगा….
1
4
618
क्यों असदुद्दीन ओवैसी का “ख़ौफ़” मुस्लिम वोटबैंक की राजनीति करने वाले दलों में रहता है… सुनिए अपने आप समझ आ जाएगा
2
427
कैमरामैन बहुत जालिम है, सबको दिखा दिया 😃
3
206