Replying to @myogiadityanath
@myogiadityanath जी आप अपने वादे से मुकर गए, युवा जिंदा लाश बन गए हैं। दुखदायक। दुर्भाग्यपूर्ण। शर्मनाक।
27 में सरकार बदल युवाओं ....
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी कान खोलकर सुन लीजिए, यह प्रतियोगी छात्र सर्व समाज के है जो पूरी जवानी नौकरी के लिए ख़फ़ा दिए हैं। ये गुंडे, माफिया, अपराधी,तड़ीपार नहीं है। ये अपने हक के लिए आवाज उठा रहे है छात्रों पर मुकदमा वापस करके तत्काल छात्र हित में फैसला लें।
मा. @myogiadityanathजी छात्रों के दर्द को समझें। अतिशीघ्र छात्र हितों मे फैसला लें।
56
TGT में स्नातक में 50% की अनिवार्यता से लाखों SC/ST/OBC छात्र बाहर हो रहे हैं। सभी भर्तियों में 5% छूट मिलती है, तो TGT में क्यों नहीं?
मांग: SC/ST/OBC को 45% पर मौका दिया जाए।
@myogiadityanath संज्ञान लें।
@Mayawati @AnandAkash_BSP जी ध्यान दे
#UP_TGT_में_5_प्रतिशत_छूटदो
3
103
मैं बहुत आहत व दुःखी होकर यह निर्णय लिया हूं कि जब तक श्री आकाश आनंद की सम्मानपूर्वक वापसी नहीं होगी तब तक हम किसी स्तर पर कार्य करने मे असमर्थ होंगे..
आलोक सागर, युवा बसपा नेता गाजीपुर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद
पूर्व बसपा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी
बिरहा गायिका रूची यादव निवासी प्रतापगढ़ पुनः एक जातिविशेष पर गीत गा कर उत्तर प्रदेश में दो जातियों के बीच हिंसा कराना चाहती है। सौहार्द बिगड़ रहा है। तत्काल पुलिस कठोर कार्रवाई करें।
@Uppolice @myogiadityanath @UPGovt @dgpup
मरदह फिटर के विद्युत विभाग के अधिकारी,कर्मचारी व मंत्री, नेतागण ध्यानपूर्वक कान खोलकर सुन ले। यदि चौबीस घंटे के अंदर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं किया जाता है तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसके जिम्मेदार संबंधित विभाग और सरकार होंगे@AKSharmaOffice @UPPCLLKO @ghazipurpolice
TGT Result -आयोग को रिजल्ट के साथ- साथ cut off बताना चाहिए। जिससे चयन पर सवाल न उठें। और पारदर्शिता बनी रहें। जो छात्र असफल होते उन्हें अगली भर्ती के लिए कितना तैयारी करना होगा अनुमान लग सकता।
@myogiadityanath
@UPGovt
@AnandAkash_BSP
एक तरफ योगी सरकार 18-24 घंटे बिजली का दावा कर रही है दूसरी तरफ मरदह गाजीपुर क्षेत्र में बिजली का बुरा हाल है। 4-6 घंटे बिजली मिल रही है वह भी लो बोल्टेज।जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। सरकार ध्यान दें
सरकार अपने ही दावे खोखले साबित न करें
@AKSharmaOffice @myogiadityanath
@UPGovt
सपा और उनके चेला चपाटी का बढ़िया आपरेशन किए हैं। आप सभी पढ़ें। और सतर्क हो।
लक्ष्मण यादव के एजेंडे का पोस्टमॉर्टम।
एक पॉडकास्ट में बहन मायावती पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज का दौर स्मृतियों का नहीं, संघर्ष का है।
लक्ष्मण जी, आप Dominant Caste से आते हैं। अतः आपको स्मृतियों की कद्र नहीं है लेकिन हम दलितों के जेहन में सपा सरकार के एक-एक पाप की स्मृति अमिट छाप की तरह बसी हुई है। क्या आपके सामाजिक न्याय की समझ यही कहती है कि समाजवादी पार्टी के गुंडों ने गेस्ट हाउस कांड में बहन जी पर जो जानलेवा एवं बर्बर हमला किया था, हम उन स्मृतियों को भूल जाएं क्योंकि हमें BJP को हराना है?
क्या हम उन स्मृतियों को भूल जाएं कि अखिलेश यादव ने जातीय द्वेष में 20 लाख से अधिक कर्मचारियों का डिमोशन किया था? या फिर उन स्मृतियों को भूल जाएं कि समाजवादी पार्टी के सांसदों ने भरी संसद में SC-ST समुदाय के प्रमोशन में आरक्षण का बिल फाड़ दिया था?
क्या आप यह नहीं जानते हैं कि मुलायम सिंह यादव ने 2012 के अपने मैनिफेस्टो में कैसे SC-ST Act के तहत दर्ज मामलों का रिव्यू करने का वादा किया था, और अखिलेश की सरकार बनते ही उन्होंने सत्ता एवं प्रशासन के दम पर रिव्यू के नाम पर अनगिनत पीड़ित दलितों पर उल्टा कार्रवाई कराई थी?
हम कैसे भूल जाएं कि अखिलेश यादव ने अपनी जातीय कुंठा में बहन जी द्वारा दलित एवं पिछड़े महापुरुषों के नाम पर बने जिलों के नाम बदल दिए थे? या फिर यह भूल जाएं कि कैसे सपा सरकार ने अनेकों आम्बेडकर पार्कों को खाली कराया, कैसे बहुजन महापुरुषों के नाम पर बने अनेकों अस्पतालों, पार्कों एवं कॉलेजों के नाम बदले थे?
सपा सरकार बनते ही आपके सजातीय लोगों ने दलितों की जमीनें कब्जानी शुरू कर दीं। विरोध करने पर उन पर बर्बर हमले हुए, लेकिन सपा सरकार और पुलिस अपराधियों को संरक्षण देकर उनका मनोबल बढ़ाने में लगी रही। दलित समुदाय की मां-बहनों का बाहर निकलना भी दुभर हो गया था। रेप, छेड़खानी एवं जातीय हिंसा आम बात हो गई थी। यह सब किसी आतंक से कम नहीं था। आप चाहते हैं कि हम इन स्मृतियों को भूल जाएं? वाह!
दलितों के मंच में जाकर उन्हें लच्छेदार भाषणों की चटनी चटाने वाले लक्ष्मण यादव को सामाजिक न्याय की इतनी सी बुनियादी समझ नहीं है कि स्मृतियां हमेशा समता के संघर्ष को सींचती हैं। ये स्मृतियां उस दौर की हैं जब दलित समुदाय के लोग मान्यवर कांशीराम एवं बहन जी के नेतृत्व में आजादी की आबोहवा में सिर उठाकर जीना शुरू कर चुके थे। समाजवादी पार्टी के गुंडों ने शुरू से ही उन्हें कुचलना शुरू किया। आलम यह था कि उन्होंने गैंग बनाकर 2 जून 1995 को बहन जी जैसी महान और शक्तिशाली नेता पर भी जानलेवा हमला किया।
वैसे तो आप मनुस्मृति की किताब उठाकर रोज स्मृतियों की दुहाई देते रहते हैं, लेकिन जब दलितों की स्मृतियों की बारी आई तो आप स्मृतियों को भूलकर संघर्षों की दुहाई देने लगे। वैसे किन संघर्षों की बात कर रहे हैं आप? अखिलेश यादव द्वारा एक हॉल में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को आप संघर्ष कहते हैं? दलितों द्वारा दिन-रात जातीय हिंसा के खिलाफ हो रहा संघर्ष आपको दिखाई नहीं देता? दिखाई भी क्यों देगा, जाति का मामला जो है। अखिलेश यादव आपके सजातीय हैं। अतः उनका नाखून कटाना भी आपको संघर्ष ही दिखाई देगा।
हम जानते हैं कि हमारा समाज बहुत भोला-भाला है, गुमराह हो जाएगा, लेकिन सनद रहे कि अभी समाज में हम जैसे लोग जिंदा हैं। हम अब उन्हें चिकनी-चुपड़ी बातों में नहीं आने देंगे। जब आपके सजातीय लोग दलितों का दमन करते हैं, तो आपका सामाजिक न्याय वाला मुखौटा पूरा समाज देखता है। आपकी सामाजिक न्याय की समझ बस इतनी है कि आप BJP का डर दिखाकर दलितों का राजनीतिक नेतृत्व खत्म कर सकें, ताकि दलित आप Dominant Caste के रहमो-करम पर जिंदा रहे, जहां आप अपने फायदे के अनुसार उनका इस्तेमाल करें। जैसे गांवों में लोग मजदूरी एवं बेगारी हेतु दलितों का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही आप राजनीति में उनका इस्तेमाल करें।
न तो हम मान्यवर कांशीराम, बहन जी एवं बसपा की कल्याणकारी स्मृतियों को भूलेंगे और न समाजवादी पार्टी द्वारा दलितों पर किए गए पापों की स्मृतियों को भूलेंगे। संघर्षों का दौर आपके लिए नया होगा, लेकिन हम दलित समुदाय के लोग सदियों से ही संघर्ष करते आए हैं। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हम दलितों का जीवन संघर्षों में ही बीतता है। बस अंतर इतना है कि आपका संघर्ष सिर्फ BJP से है। हमारा संघर्ष सिर्फ BJP से नहीं, बल्कि उनसे भी है जो BJP के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। दलितों का संघर्ष समता एवं संवैधानिक मूल्यों के लिए है। किसी पार्टी के विरोध अथवा समर्थन के नाम पर हमें खाई में न धकेलें। दलितों के जेहन में सपा की जातीय उत्पीड़न, विद्वेष एवं जातीय हिंसा से ओतप्रोत स्मृतियां भरी हुई हैं। न भूलेंगे, न माफ करेंगे।
1
3
37
बुद्धं शरणं गच्छामि,
धम्मं शरणं गच्छामि,
संघं शरणं गच्छामि।
भगवान बुद्ध के उपदेश आपके जीवन में शांति, करुणा और ज्ञान का प्रकाश फैलाएं।
*बुद्ध पूर्णिमा की मंगलकामनाएं!* 🙏
1
3
46
गाई, मरदह गाजीपुर
#गेंहू के खेत की #पराली जलाने के दौरान #तेज हवा चलने से खेत के बगल में स्थित झोपड़ियों में लगी आग सात दलित परिवार के घरों के घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार संज्ञान लें
@ghazipurpolice @myogiadityanath @Uppolice @AdminGhazipur
अति प्राचीन रविदास मंदिर,महाहर गाजीपुर
रविदास मंदिर को दिवाल बनाकर ढका जा रहा है। मंदिर को अछूत बनाना जा रहा है। जिससे समाज में व्यापक रोष व्याप्त है। तत्काल संज्ञान लें।
@ghazipurpolice @AdminGhazipur
@Uppolice @myogiadityanath
@AnandAkash_BSP @Mayawati
1
2
120
बहन जी है तो भरोसा है
1. देश के SC, ST व OBC समाज के संवैधानिक/क़ानूनी अधिकारों आदि के मामले में, कांग्रेस भी गिरगिट की तरह अपना रंग बदलने वाली यह पार्टी भी, महिला आरक्षण में, जो अब इन वर्गों की बात कर रही है, तो यही कांग्रेस पार्टी है जिसने अपनी केन्द्र की सरकार के रहते हुये किसी भी क्षेत्र में इनके आरक्षण के कोटे को पूरा कराने की कभी पहल नहीं की है।
2. तथा ना ही OBC समाज हेतु मण्डल कमीशन की रिपोर्ट के हिसाब से उन्हें सरकारी नौकरी व शिक्षा के क्षेत्र में 27 प्रतिशत आरक्षण को भी लागू किया, जिसे फिर BSP के अथक प्रयासों से पूर्व प्रधानमंत्री श्री वी.पी. सिंह की सरकार में अनततः लागू किया गया था, जो सर्वविदित है।
3. इसी प्रकार, यू.पी. में पिछड़े मुस्लिमों को OBC का लाभ देने के लिए, पिछड़ा वर्ग आयोग की जुलाई 1994 में ही आई रिपोर्ट को भी सपा सरकार ने ठण्डे बस्ते में डालकर इसे लागू नहीं किया था, जिसे फिर यहाँ बी.एस.पी. की दिनांक 3 जून सन् 1995 में पहली बनी सरकार ने इसे तुरन्त लागू किया, जो कि अब यही सपा अपना रंग बदलकर अपने राजनैतिक स्वार्थ में इनकी महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की बात कर रही है।
4. इस प्रकार, अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी सपा जब सरकार में नहीं है तो अलग रवैया अपना रही है, किन्तु जब सरकार में होती है तो अलग संकीर्ण जातिवादी व तिरस्कारी रवैया अपनाती है। अतः इन सभी वर्गों को ऐसी सभी छलावा एवं दोहरे चरित्र वाली पार्टियों से हमेशा सावधान रहना होगा, तभी कुछ बेहतर संभव हो पायेगा।
5. जहाँ तक महिला आरक्षण के लिए पिछली (सन् 2011) जनगणना के आधार पर परिसीमन करने का सवाल है, तो इस बारे में यही कहना है कि यदि इसे जिन भी कारणों से जल्दी लागू करना है तो फिर इसी जनगणना के आधार पर करना है और यदि वर्तमान में कांग्रेस पार्टी केन्द्र की सत्ता में होती तो फिर यह पार्टी भी बीजेपी की तरह ही यही क़दम उठाती।
6. कुल मिलाकर, कहने का तात्पर्य यह है कि देश में SC, ST व OBC एवं मुस्लिम समाज के वास्तविक हित, कल्याण व उनके भविष्य संवारने आदि के किसी भी मामले में कोई भी पार्टी गम्भीर नहीं रही है।
7. इसीलिये महिला आरक्षण के मामले में इन वर्गों को अभी जो कुछ भी मिलने वाला है तो उसे इनको फिलहाल स्वीकार कर लेना चाहिये और इस मामले में आगे अच्छा वक्त आने पर इनके हितों का सही से पूरा ध्यान रखा जायेगा अर्थात् इन्हें किसी के भी बहकावे में नहीं आना है क्योंकि इनको खुद अपने पैरों पर खड़े होकर अपने समाज को आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाना है। यही सलाह है।
48
भारतीय संविधान निर्माता, परमपूज्य बोधिसत्व,बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के मंगल अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। 🌹 🙏
@आलोक सागर,युवा बसपा नेता, गाजीपुर
प्रिय
राहुल गांधी जी
आपको मेरी यही सलाह है कि अब आपको बसपा में शामिल हो जाना चाहिए।
जब सब कुछ बसपा का नकल करना है तो यही आइये।
बसपा का मात्र 50 रूपए सदस्यता शुल्क है। किसी सेक्टर अध्यक्ष से प्राप्त कर सकते हैं।
@RahulGandhi
4
34
मऊ पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस इस गंभीर घटना को संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करके विधिक कार्रवाई करें।
@maupolice @Uppolice @myogiadityanath @myogioffice @digazamgarh @AnandAkash_BSP @Mayawati
1
37
मेरे ग्राम सभा टिसौरी ,मरदह, गाजीपुर में राजभर बस्ती में हौसला बुलंद चोरों ने एक साथ पांच घरों में चोरी किए हैं।
जिसमे भारी मात्रा में सोना,चांदी, रूपए की चोरी किए हैं।
@Uppolice
@ghazipurpolice
72 घंटे बाद भी घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ है।






















