Pinned Tweet
भाई @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद का खोफ
पाली बाली धरना स्थल पर 11 पुलिस थाने ,RAC बटालियन, स्पेशल टास्क फोर्स तैनात, teapawt.org/KhyalirIND/status/1505…
Amresh Kumar Azad retweeted
भाजपा के ट्रिपल इंजन वाले सहारनपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों से लंबे समय तक काम कराने, भर्ती के नाम पर मोटी रकम मांगने, कम वेतन देने और उनके रोजगार को असुरक्षित बनाए रखने के मामले बेहद गंभीर हैं।
सफाई कर्मचारियों ने निजी ठेका कंपनी पर कर्मचारियों से 12 से 13 घंटे काम कराने और नई भर्ती के नाम पर 1 से डेढ़ लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों पर कम वेतन में काम करने का दबाव बनाया जा रहा है और अपनी जायज मांगें उठाने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। यह श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान का हनन है। इन्हीं मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। यह स्थिति सफाई कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीनता और उनके श्रम के शोषण को उजागर करती है।
हम सफाई कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन करते हैं और नगर निगम प्रशासन से मांग करते हैं कि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए तथा किसी भी कर्मचारी को नौकरी से हटाने या प्रताड़ित करने की कार्रवाई न की जाए।
सफाई कर्मचारियों को ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था के शोषण से मुक्त कर स्थायी रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्रतिबद्धता है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर सफाईकर्मियों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती कर बैकलॉग पूरा किया जाएगा। समान काम के लिए समान वेतन, पेंशन, बीमा, स्वयं एवं परिवार के लिए कैशलेस इलाज तथा अन्य सभी कर्मचारी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई में मानव प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर आधुनिक मशीनों से सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती अपराधों से संबंधित कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 30 लाख रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और उचित पुनर्वास दिया जाएगा।
सफाईकर्मियों का सम्मान, सुरक्षित रोजगार और सामाजिक न्याय हमारी प्राथमिकता है।
@UPGovt
@NagarVikas_UP
@aksharmaBharat
@SSahart
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
Amresh Kumar Azad retweeted
26 नवंबर 2026, यह तारीख सेव कर लो। इस दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुत कुछ बदलने वाला है🚨
विरोधी चाहे चन्द्रशेखर आजाद का कितना भी मजाक बना लें पर सच्चाई तो यह है कि वो बसपा व भाजपा सपा गठबंधन को हराकर बड़े वोटों से जीतकर सांसद बने हैं
और जिस प्रकार भाजपा के पास आरएसएस के रूप में एक संगठन है, चन्द्रशेखर आजाद के पास भी भीम आर्मी के रूप में बड़ा संगठन है जो गांव-गांव में फैला है
26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली रैली में अगर चन्द्रशेखर आजाद ने अगर यकीन दिला दिया कि वो मजबूत हैं और भाजपा को टक्कर दे रहे हैं
तो उनके लोग एक भी दलित वोट को टूटने नहीं देंगे, खुलकर एकतरफा वोट पड़ेंगा। मुस्लिम भी वहीं वोट करेगा
और मेरी जानकारी के अनुसार 26 नवंबर की महारैली इतनी विशाल होने वाली है कि विरोधियों की आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।।
Amresh Kumar Azad retweeted
आज बरेली से सामाजिक परिवर्तन के योद्धा 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के माता रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित होने वाली “बहुजन स्वराज संकल्प महारैली” में शामिल होने के लिए पैदल ही लखनऊ के लिए रवाना हुए।
बहुजन स्वराज और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई में कार्यकर्ताओं का यह उत्साह, समर्पण और संकल्प हमारी ताकत है।
जय भीम! जय भारत!
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
Amresh Kumar Azad retweeted
जाकर रण में ललकारी थी,
वह तो झांसी की झलकारी थी।
महान स्वतंत्रता सेनानी, बहुजन प्रेरणा-स्रोत एवं क्रांतिकारी वीरांगना माता झलकारी बाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
Amresh Kumar Azad retweeted
यह मुद्दा खाने का नहीं, बल्कि Encounter और Half Encounter के नाम पर लोगों की ज़िंदगियाँ बचाने का है।
सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में @AzadSamajParty के अध्यक्ष एवं सांसद @BhimArmyChief के साथ Joint Press Conference.
Amresh Kumar Azad retweeted
आज सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के साथी एवं AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद भाई असदुद्दीन ओवैसी जी का मेरे आवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत किया और उनके साथ भोजन किया।
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
Amresh Kumar Azad retweeted
भारत के महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी व भगत सिंह के साथी रहे और उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
Amresh Kumar Azad retweeted
भीम आर्मी व ASP वालों ने 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में हो रही रैली के लिए सहारनपुर से लखनऊ तक पूरी ट्रेन ही बुक कर ली है🔥
26 नवंबर को देश की सबसे बड़ी रैली होने वाली है, सभी प्रोपगंडे एक झटके में ध्वस्त हो जाएंगे
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
Amresh Kumar Azad retweeted
मेरठ मेँ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं AIMIM द्वारा आयोजित “समाजिक परिवर्तन मोर्चा” की जनसभा में शामिल होकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश की जनता ने अब बदलाव का मन बना लिया है। प्रदेश की समाजिक सत्ता परिवर्तन के संकल्प के साथ खड़ी है और आगामी चुनाव में “समाजिक परिवर्तन मोर्चा” के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है।
अबकी बार बदलाव की बारी, जनता ने ठानी है सत्ता परिवर्तन की तैयारी!
#समाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #आजाद_समाज_पार्टी #AIMIM #मिशन2027 #सामाजिक_न्याय #समाजिक_परिवर्तन #मेरठ #उत्तरप्रदेश
@VinayRatanSingh @asadowaisi @BhimArmyChief @ChandraShekharAzad
Amresh Kumar Azad retweeted
देश के करोड़ों ड्राइवर भाई अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 से देशव्यापी ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’ कर रहे हैं। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों ने हमसे संपर्क कर आंदोलन की स्थिति, अपनी जायज मांगों और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न से अवगत कराया है।
यह बेहद चिन्ताजनक है कि अभी तक किसी भी सरकार ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। उनकी मांगों को सुनने और प्रतिनिधियों से बातचीत करने तक की पहल नहीं की गई है। उल्टा, कई स्थानों पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ड्राइवरों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और उत्पीड़न की कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं।
ड्राइवर भाई देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके साथ होने वाली हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगनी चाहिए।
ड्राइवर भाईयों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग एवं वेलफेयर बोर्ड का गठन करना और आंदोलनकारियों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न व अनावश्यक मुकदमों पर रोक लगाना शामिल है।
हम @mygovindia से मांग करते हैं कि इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
मैं ड्राइवर भाईयों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मंच पर उनकी आवाज बनूंगा।
ड्राइवर साथियों के श्रम, सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके संघर्ष और जायज मांगों के प्रति मेरा समर्थन है।
जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
@MORTHIndia
@nitin_gadkari
#SteeringChhodoAndolan
#DriverUnion
#DriverProtest
Amresh Kumar Azad retweeted
किसान अपनी फसल के उचित मूल्य के लिए सरकार की ओर देख रहा है, खाद की कीमतों पर कंपनियों की मनमानी झेलने को मजबूर है और अपनी आजीविका बचाने के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहा है।
यही भाजपा सरकार के तथाकथित ‘किसान कल्याण’ के दावों की जमीनी हकीकत है। आखिर कब तक देश का अन्नदाता अपने हक और सम्मान के लिए संघर्ष करता रहेगा?
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#मिशन_2027
Amresh Kumar Azad retweeted
बहुत जल्द ASP नेता "दामोदर सिंह यादव" की उत्तर प्रदेश में एंट्री होने वाली है 🔥
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में यादव समाज द्वारा आयोजित एक विशाल पंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर दामोदर यादव पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे
दामोदर यादव की एंट्री कुछ पार्टियों के लिए खतरे की घंटी होगी क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर दामोदर सिंह यादव ओबीसी समाज के बड़े व लड़ाकू नेता के तौर पर जाने जाते हैं।।
@DamodarSYadav @AzadSamajParty
Amresh Kumar Azad retweeted
नारी शिक्षा, महिला अधिकारों एवं सामाजिक उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान समाज सुधारक और भारत रत्न महर्षि डॉ. धोंडो केशव कर्वे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
Amresh Kumar Azad retweeted
भारत के दसवें व पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि
Amresh Kumar Azad retweeted
कोई 50 हजार दे या 50 लाख, बहुजन समाज अब किसी बहकावे में नहीं आएगा और न ही आजमाए हुए को आजमाएगा👇🏻
अबकी बार एक-एक वोट सिर्फ "आजाद समाज पार्टी" को जाएगा क्योंकि लोग जानते हैं कि मुसीबत के वक्त कोई हमारा साथ देगा तो एकमात्र नेता हैं चन्द्रशेखर आजाद, बाकी सभी चुनावी भेड़िये हैं...!!
Amresh Kumar Azad retweeted
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खैरगढ़ थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना बेहद गंभीर, शर्मनाक और चिंताजनक है।
पीड़िता के परिजनों से मेरी बात हुई है। परिजनों के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम बिटिया शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी काफी तलाश की। अगले दिन, 1 नवंबर की सुबह वह खेत में मरणासन्न हालत में मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे मरणासन्न हालत में खेत में छोड़ दिया।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिटिया की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा, उसके परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके।
बिटिया को न्याय दिलाने और उसकी बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए। हम बिटिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
Amresh Kumar Azad retweeted
पंजाब के जिला फाजिल्का के अबोहर में भाई अजय वाल्मीकि की हत्या का मामला बेहद दुखद, गंभीर और चिंताजनक है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को अजय वाल्मीकि पर जानलेवा हमला हुआ और 19 अक्टूबर 2026 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आज 4 नवंबर को उनकी मृत्यु के 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका शव अब भी मोर्चरी में रखा है। एक परिवार अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए शव के साथ धरने पर बैठने को मजबूर है।
@PbGovtIndia से हमारी मांग है कि:
1. अजय के मृत्यु पूर्व दर्ज बयानों और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. अजय के बयानों में नामजद सभी संबंधित आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर तत्काल कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
3. पुलिस की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
4. पीड़ित परिवार को सुरक्षा, उचित आर्थिक सहायता और शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।
पंजाब सरकार 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। अन्यथा भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी।
इस दुखद घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
@BhagwantMann
Amresh Kumar Azad retweeted
उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर की विधानसभा बाजपुर में आयोजित विशाल रैली में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली उधम सिंह नगर की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027
Amresh Kumar Azad retweeted
एक टेंट में रैली करने वालों देख लो बहुजन समाज के मसीहा चन्द्रशेखर आजाद का उत्तराखंड में जलवा 🔥
उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अब उत्तराखंड में भी "आजाद समाज पार्टी" सत्ता परिवर्तन की ओर बढ़ रही है। 2027 में बदलाव होने वाला है
पूरा बहुजन समाज अब स्पष्ट रूप से चन्द्रशेखर आजाद के साथ है।।
Amresh Kumar Azad retweeted
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली में सड़क निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से आठ मजदूरों की मौत की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में कई अन्य मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है।
इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। साथ ही, हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
हम @RajGovOfficial से आग्रह करते हैं कि घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए, मृतक मजदूरों के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा एवं हरसंभव सहायता दी जाए तथा हादसे की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
























