जिसे तुम समस्त अधिकार तो दो,
मगर सबके सम्मुख जता न सको प्रेम!
मैं तुम्हारे जीवन की ऐसी स्त्री नहीं होना चाहती प्रिय।
________________________
#आर्चिश_
मुझे इस निरन्तरता से प्रेम है जो सांस बन के चल रही है!
घट रहा प्रत्येक क्षण तुम्हारी यादों से कई अधिक तुम्हारे स्नेह को महसूस करवा रहा है;
तुम्हारा स्नेह! जो प्रेम से भी पहले आता है प्रिय!
________________________
#आर्चिश_
हाँ थोड़ा वक़्त लगता है मनाने में और मेरे मान जाने में!
पश्चात् इसके एक दूसरे पर स्नेह ही उमड़ता है;
सच्चे प्रेम में फ़िर मुड़कर अतीत नहीं झलकता कभी।
_______________________
#आर्चिश_
और अंत में न तुम्हारा दोष होगा न मेरा!
ईश्वर रचेगा कोई एक ऐसा बहाना
एवम् छूट जाएगा एक दूसरे का हाथ सदैव के लिए
____________________
#आर्चिश_
मेरे इनकार से!
तुम्हारे हृदय में उत्पन्न हुई इस घृणा को
मैं कभी नहीं सह पाऊंगा मग़र;
केवल स्वयं का स्वार्थ देख कर मैं तुमसे परिणय नहीं कर सकता प्रिये!
________________________
#आर्चिश_
जहाँ बहुत अधिक देर तक सोचने पर
चीज़े गलत लगने लगती है उलझन बढ़ जाती है;
वहीं जब तुम साथ होते हो तो परिदृश्य
बहुत सहज और सरल हो जाता है मेरे लिए।
____________________
#आर्चिश_
तुमने तो शिकायते भी नहीं की न कोई निर्णय सुनाया!
न कही वो तमाम बातें जो बिछड़ते वक़्त करता है हर एक शख़्स;
जो सब कुछ शून्य होता चला गया
इतना पीछे कहाँ छूट गया हमारा रिश्ता!?
________________________
#आर्चिश_
कि मैं ठहराऊँगा ज़िम्मेदार स्वंय को
प्रत्येक परिस्थिति का ;
न कह सकूंगा किसी से और भीतर ही भीतर कुढ़ता रहूंगा
सुनो!
ये जानते हुए भी तुमने मुंह फेर लिया मुझ से!!
_______________________
#आर्चिश_
भले ही वो संवाद कुछ समय पश्चात् ठीक ठीक याद भी ना रहे न तुम्हें और न ही मुझे किन्तु;
जिन बातों से आहत होता है मन
वो टीस भूले से भी भुलाई नहीं जाती।
_________________
#आर्चिश_
हमारे मध्य घट रहे संवाद में तमाम बातें हैं किन्तु;
तुम्हारा और मेरा ज़िक्र अब वहाँ नहीं आता!
वावज़ूद इसके मैं तुमसे ही सहारा पाती हूँ
और तुम भी तो स्नेह से भरा आश्रय देने से इनकार नहीं करते।
___________________________
#आर्चिश__
तुम्हारे जाने की जो भी वजह रही हो!
प्रेम में फ़िर से;
लौट आने का कारण केवल और केवल मैं बनू।
_________________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
मेरे जीवन में जो कुछ मायने रखेगा
वो होगा तुम्हारा मेरे साथ ठहरना…
कितनी दूरी तय कर पाएंगे हम साथ में!
ये तो ना तुम्हें मालूम है और ना ही मुझे!
____________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
उसकी स्मृति में गुज़ारा जाता है आधे से ज़्यादा जीवन!
बहुत अधिक समय कहाँ बिता पाता है कोई
अपने पसंदीदा शख़्स के साथ।
_____________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
जिन परिस्थितियों में तुमने मेरा हाथ थामा है,
सच कहूं!
हमने प्रेमिल सपनों से कही अधिक;
एक दूसरे के जीवन की सच्चाई और हकीकत को अपनाया है।
_____________________
#आर्चिश_
जिन परिस्थितियों में तुमने मेरा हाथ थामा है,
सच कहूं!
हमने प्रेमिल सपनों से कही अधिक;
एक दूसरे के जीवन की सच्चाई और हकीकत को अपनाया है।
_____________________
#आर्चिश_
उसकी स्मृति में गुज़ारा जाता है आधे से ज़्यादा जीवन!
बहुत अधिक समय कहाँ बिता पाता है कोई
अपने पसंदीदा शख़्स के साथ।
_____________________
#आर्चिश_
मेरे जीवन में जो कुछ मायने रखेगा
वो होगा तुम्हारा मेरे साथ ठहरना…
कितनी दूरी तय कर पाएंगे हम साथ में!
ये तो ना तुम्हें मालूम है और ना ही मुझे!
____________________
#आर्चिश_
तुम इतने अभागे नहीं हो प्रिये!
जितना की मैं;
जहाँ प्रेम था मैं वहाँ सदैव अनुपस्थित रहा हूँ!!
____________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
जब तुम्हारी तरफ़ देखते हुए
ये आँखें नम हो जाए तो समझना...
आखिरी चौखट थी तुम्हें याद करते रहना...
जो आज इन आंसुओं ने लांघ दी।
___________________
#आर्चिश_




















