सेंट्रल एकेडमी स्कूल में अजमेर डिस्कॉम ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता, विद्युत सुरक्षा एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति किया जागरूक
हर्षिता और सिद्धार्थ बने ‘यंग रिपोर्टर’, नेशनल प्रेस डे पर सीखी पत्रकारिता की बारीकियां
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जब विद्यालय की छात्रा हर्षिता और छात्र सिद्धार्थ ने ‘Young Press Reporters’ की भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की। दोनों विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की गतिविधियों एवं प्रमुख संदेशों को समझते हुए समाचार प्रस्तुति के माध्यम से अपनी रिपोर्टिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि के जरिए विद्यार्थियों को समाचार संकलन, तथ्यों की समझ और प्रभावी संप्रेषण की व्यावहारिक जानकारी मिली तथा उन्होंने पत्रकारिता की प्रक्रिया को करीब से अनुभव किया।
1
24
नेशनल प्रेस डे के अवसर पर अजमेर डिस्कॉम के जनसंपर्क प्रकोष्ठ की ओर से सेंट्रल एकेडमी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पत्रकारिता की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के साथ विद्युत सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं अजमेर डिस्कॉम में जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी रहे।
कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को पत्रकारिता की भूमिका, प्रेस की स्वतंत्रता और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों को सामने लाने, समाज को जागरूक करने और व्यवस्था को जवाबदेह बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की स्थापना एवं उद्देश्यों के साथ पत्रकारिता के नैतिक और पेशेवर मानकों की महत्ता भी समझाई।
37
सर्दियों में बिल की चिंता से मुक्ति के लिए पीएम सूर्य घर:मुफ़्त बिजली योजना में रूफटॉप सोलर जरूर लगवाएं।
1
222
बाल दिवस की शुभकामनाएं।
बच्चों को स्वच्छ ऊर्जा, विद्युत सुरक्षा और बचत के महत्व को समझाएं।
#ChildrensDay
#AjmerDiscom
राष्ट्रीय प्रेस दिवस
16 नवंबर
अब विद्यार्थी बनेंगे 'यंग एनर्जी रिपोर्टर्स'
ऊर्जा संरक्षण का संदेश अब विद्यार्थियों की आवाज़ के साथ जन-जन तक पहुँचेगा
सेंट्रल एकेडमी, अजमेर एवं अजमेर डिस्कॉम की संयुक्त पहल से विद्यार्थी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने, महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करने और समाज को प्रेरित करने में निभाएंगे अहम भूमिका।
#NationalPressDay #YoungEnergyReporters #EnergyConservation #AjmerDISCOM
2
228
निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए हर समय तैयार, अजमेर डिस्कॉम।
#TeamAvvnl #AjmerDiscom

















