Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062) header
Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062) profile picture
Joined June 2024
Photo by Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062)Photo by Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062)Photo by Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062)Photo by Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062)Photo by Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062)Photo by Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062)Photo by Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062)Photo by Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062)Photo by Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062)Photo by Mr.B.M.YADAV (@BMYADAV7062)
जिसके हाथों में हल है, वही सृष्टि के पालनहार हैं, जिनके चरणों में नमन है, वही धर्म के आधार हैं। शेषावतार, शक्ति के स्वरूप, प्रभु श्री बलराम हैं, जिनके स्मरण मात्र से मिट जाए हर अंधकार। हलधर प्रभु दाऊ के जन्मोत्सव पर कोटि-कोटि नमन। 🚩
1
1
4
124
Mr.B.M.YADAV retweeted
भाजपा ने दल-दल के सिवा कुछ नहीं दिया है। प्रयागराज में 80 हज़ार करोड़ खर्च करने के बाद भी विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं का दावा ही कीचड़ में धंस गया है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल नहीं, भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा दल-दल है।
351
2,488
68
8,767
685,775
Mr.B.M.YADAV retweeted
आदरणीय आज़म ख़ान जी के साथ जो मुसलसल नाइंसाफ़ी हो रही है, उसका जवाब उप्र ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी। जुल्म करनेवाली भाजपा सरकार को ये याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नही रहती है और सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं। सब, सब समझ रहे हैं।
630
1,465
87
8,321
767,177
Mr.B.M.YADAV retweeted
वीरता, साहस और अदम्य पराक्रम की प्रतीक वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
82
290
4
1,356
49,764
Mr.B.M.YADAV retweeted
आगरा के दलित महासम्मेलन में जुटे जन सैलाब को देखते हुए ये लगा कि ये रैली केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश का दलित समाज एकत्र होकर यहाँ आ गया है। दलित समाज ने इस रैली से हमेशा के लिए एक संदेश दे दिया है कि इस बार ‘दलित समाज’ ही भाजपा और उनके संगी-साथियों के वर्चस्व को हमेशा के लिए दल देगा। हमारा मानना है कि अब पीडीए में ‘डी’ का मतलब ‘दलित’ से बढ़कर ‘दमदार दलित’ हो गया है। आगरा में ‘पीडीए’ ने एक और एलान कर दिया है : जो भाजपा के साथ है, PDA उसके ख़िलाफ़ है! इस सम्मेलन में हम सबने ‘संविधान और आरक्षण’ बचाने का ये संकल्प भी दोहराया : संविधान बचेगा, तो सम्मान बचेगा। इस रैली की सफलता ने साबित कर दिया है कि 2027 में पीडीए सरकार आ रही है, जो ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाएगी, हर भेदभाव मिटाएगी और सकारात्मक-प्रगतिशील विचारों से सबके मान-सम्मान, व्यक्ति की गरिमा व प्रतिष्ठा और सबकी तरक़्क़ी-ख़ुशहाली को सुनिश्चित करनेवाला ‘बंधु-राष्ट्र’ बनाएगी।
204
1,025
22
5,478
98,333
Mr.B.M.YADAV retweeted
बदलाव की तरफ़ उठते क़दम… लगता है मीडिया ने भी आनेवाले समय की दस्तक सुन ली है, इसीलिए ‘New Rules, New Realities’ की बात होने लगी है… जिसकी शुरुआत उप्र से होगी। #HT_Leadership_Summit_NewDelhi
179
763
11
4,718
151,942
Mr.B.M.YADAV retweeted
89
287
1
1,584
60,092
Mr.B.M.YADAV retweeted
दुष्मुखी लोगों के संबंध में ‘शासन-प्रशासन’ के साथ ही उनके कार्यक्रम करवानेवाले सभी आयोजकों और प्रायोजकों से विनम्र आग्रह है कि वो ऐसे तथाकथित कथाकारों से दूर ही रहें। ये ही नहीं, ऐसे एक-दो और भी तथाकथित कथावाचक हैं जो बोलने और पहनने से कथावाचक तो दिखते हैं पर कथा और प्रवचन उनका व्यवसाय है। वो समय-समय पर अपनी भौतिक उपलब्धि का भोंडा प्रदर्शन करते-करवाते रहते हैं। ऐसे लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सदैव अनर्गल बातें करते हैं। धन ही इनका धर्म होता है। इसीलिए आयोजकों और प्रायोजकों को ये सोचना चाहिए कि ये कुछ भी कहकर राजनीतिक प्रश्रय पाकर बच निकलेंगे लेकिन उन आयोजकों और प्रायोजकों को तो उसी शहर में जनता के बीच रहना है। इनके कुवचनों से जन्मे सामाजिक वैमनस्य का शिकार उन्हें ही होना पड़ेगा। जब जनता को ये नहीं मिलेंगे तो जनता इन जैसे नकारात्मक लोगों को आमंत्रित करनेवालों को ही अपने कोप-आक्रोश का शिकार बनाएगी क्योंकि आस्थावान तो यही मानेंगे कि ये दुर्वचनी भगवानों के बारे में जो अपशब्द या कुविचार प्रकट कर रहे हैं उनमें आयोजकों-प्रायोजकों की भी सहमति है। इससे स्थानीय स्तर पर हर आस्थावान-श्रद्धालु इन आयोजकों-प्रायोजकों का विरोधी हो जाएगा। जो लोग इन जैसों को बुलाकर स्थानीय स्तर पर अपनी धाक जमाना चाहते हैं, वो सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक रूप से बहुत नुक़सान भोगेंगे और जनता की निगाह में उनकी धर्म-विरोधी, भगवान विरोधी छवि बन जाएगी। सामान्य शब्दों में कहा जाए तो उनको ‘लेन के देने’ पड़ जाएंगे , उनकी सारी राजनीति धरी की धरी रह जाएगी। अतः आयोजकों-प्रायोजकों से पुन: आग्रह है कि समाज-सनातन के बीच खाई पैदा करनेवाले ऐसे लोगों को खाद-पानी देकर उनकी विषबेल न बढ़ाएं, न ही ईशनिंदा में भागीदार बनें अन्यथा इनके मौखिक पापों की सज़ा उन्हें भी भुगतनी पड़ेगी। हमारे देश में ऐसे अनेक सच्चे ‘विचारक-वाचक’ उपलब्ध हैं जो वैदिक-औपनिषदिक बोध की गहराइयों के प्रशांत महासागर हैं तो महाकाव्यों के संदेशों की ऊँचाइयों के हिमालय भी हैं। आयोजक-प्रायोजक उन जैसे सहृदय, सुभाषी, सुधिजनों को आमंत्रित करें और मानवीय जीवन को बेहतर बनाने का पुण्य कमाएं।
322
772
47
3,377
137,170
Mr.B.M.YADAV retweeted
इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं। अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में। अब न तो कोई सच्चा रघुवंशी इनका स्वागत करेगा, न सच्चा यदुवंशी। उप्र-मप्र के बार्डर पर इनकी नाकाबंदी का बोर्ड लग जाना चाहिए, जिस पर लिखा हो : ‘ईशनिंदा’ करनेवालों का उप्र की धर्म-भूमि पर प्रवेश वर्जित है। जिसने धर्म-मज़हब नहीं छोड़ा वो अगली बार सम्प्रदायों पर छींटाकशी करने से बाज़ नहीं आयेगा। समझाने की ज़रूरत नहीं अगला नंबर किस का है। नेपाल बार्डर भी बंद करना पड़ेगा नहीं तो उधर से इधर आना ज़्यादा पास पड़ेगा। लगता है उप्र में किसी बाहरी के इशारे पर किसी की राजनीतिक-धार्मिक सत्ता को चुनौती देने का काम हो रहा है। आपस की टकराहट में सियासी लोग भगवान को क्यों ला रहे हैं।
1,033
2,376
200
11,080
314,903
Mr.B.M.YADAV retweeted
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की इस ऐतिहासिक जीत ने परिवर्तन की नीव रख दी है. PDA की इस एकजुट ताकत ने आज उत्तर प्रदेश में तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बदलाव की वह मजबूत नींव रख दी है, जिसे हिलाना अब नामुमकिन है। यह जीत साफ संदेश है कि शोषितों, वंचितों और युवाओं का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सपा के साथ है। इस शानदार कामयाबी ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में होने वाली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर भी अग्रिम मुहर लगा दी है। अब उत्तर प्रदेश की जनता रुकने वाली नहीं है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का रास्ता भी साफ कर दिया है। PDA का जीत का ये बढ़ता कारवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर चुका है।
145
528
17
3,348
26,412
Mr.B.M.YADAV retweeted
जो न डरे आज के जुल्मों के हालात से सब डटे रहें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें। हम वाराणसी शहर के अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वो मतगणना केंद्र पर भोजन, पानी, छतरी और तौलिये आदि की व्यवस्था करके अपने साथियों की मदद करें और हौसलों के गीत गाकर जागते रहें… सवेरा अपना होगा। सड़क पर लिखी वो चेतावनी याद रखें : नज़र हटी, दुर्घटना घटी!
172
1,157
35
5,685
188,487
इस MLC चुनाव का संदेश सिर्फ भाजपा की हार तक सीमित नहीं है। सत्ता, संगठन और संसाधनों की ताकत के सामने अखिलेश यादव ने दिखाया है कि लोगों के भरोसे और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से मुकाबला किया जा सकता है। वे भाजपा, उसकी पूरी चुनावी मशीनरी और विपक्ष को कमजोर करने वाली ताकतों से लड़ भी रहे हैं और जीत भी रहे हैं। इस सफलता के पीछे PDA की वह राजनीति है, जो अलग-अलग समाजों की तकलीफों को साझा सवाल बनाती है। जाति-धर्म की दीवारों से आगे बढ़कर शिक्षा, रोजगार, सम्मान और हिस्सेदारी पर लोगों को जोड़ना इसकी असली ताकत है। सामाजिक न्याय यहाँ नारे से आगे बढ़कर राजनीतिक एकजुटता का आधार बन रहा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व की अहमियत इसी में है - उन्होंने इस एकजुटता को दिशा दी और मतगणना तक उसके साथ खड़े रहे।
8
176
3
1,045
10,591
Mr.B.M.YADAV retweeted
स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया है।
246
2,016
65
11,148
656,218
Mr.B.M.YADAV retweeted
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती कान्ति सिंह (लखनऊ खण्ड स्नातक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा और शिक्षित का मान बढ़ाएं। श्रीमती कान्ति सिंह जी की जीत में हमारी जीत है। आपका अखिलेश
75
519
8
2,869
80,616
Mr.B.M.YADAV retweeted
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री सुशील कुमार पटेल (लखनऊ खण्ड शिक्षक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा और शिक्षित का मान बढ़ाएं। श्री सुशील कुमार पटेल जी की जीत में हमारी जीत है। आपका अखिलेश
38
342
5
1,660
34,801
Mr.B.M.YADAV retweeted
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री प्रमेन्द्र सिंह (मेरठ खण्ड स्नातक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा और शिक्षित का मान बढ़ाएं। श्री प्रमेन्द्र सिंह जी की जीत में हमारी जीत है। आपका अखिलेश
56
288
2
1,200
32,693
Mr.B.M.YADAV retweeted
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी (गोरखपुर-फ़ैज़ाबाद खण्ड शिक्षक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा और शिक्षित का मान बढ़ाएं। डॉ. संजयन त्रिपाठी जी की जीत में हमारी जीत है। आपका अखिलेश
57
379
5
2,084
95,040
Mr.B.M.YADAV retweeted
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री शशांक यादव (आगरा खण्ड स्नातक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा और शिक्षित का मान बढ़ाएं। श्री शशांक यादव जी की जीत में हमारी जीत है। आपका अखिलेश
74
396
8
2,279
63,244
Mr.B.M.YADAV retweeted
Replying to @DFS_India
@DFS_India बारह साल, बारह सवाल 1. बैंक मजबूत हुए हैं तो फिर बेचे क्यों जा रहे हैं? 2. बैंक मजबूत हुए हैं तो ग़रीब जनता के खाते से पैसे क्यों काटे जा रहे हैं? 3. बैंक मजबूत हुए हैं तो बार-बार केवाईसी के नाम पर जनता के पैसे देने से इंकार क्यों किया जा रहा है? 4. बैंक मजबूत हुए हैं तो उन लोगों को पकड़कर देश में लाकर सज़ा क्यों नहीं दी जा रही है, जो बैंको से खरबों का लोन लेकर भाग गये हैं? 5. बैंक मजबूत हुए हैं तो फिर ग्रामीण इलाकों में ब्रांच और ATM बंद करके जनता को कैश के लिए क्यों भटकाया जा रहा है? 6. बैंक मजबूत हुए हैं तो फिर किसानों, छात्रों और छोटे दुकानदारों को बिना बिचौलिये और बिना गारंटर के लोन क्यों नहीं मिल रहा है? 7. बैंक मजबूत हुए हैं तो फिर साइबर ठगी का शिकार हुए गरीब आदमी का पैसा तुरंत वापस क्यों नहीं होता, उसे थाने और बैंक के चक्कर क्यों कटवाए जाते हैं? 8. बैंक मजबूत हुए हैं तो फिर होम लोन और शिक्षा लोन पर ब्याज इतना ज़्यादा क्यों है कि आम आदमी की कमर टूट रही है? 9. बैंक मजबूत हुए हैं तो फिर डिजिटल ट्रांजेक्शन फेल होने पर जनता का पैसा कई-कई दिन तक होल्ड पर क्यों रखा जा रहा है? 10. बैंक मजबूत हुए हैं तो फिर CIBIL स्कोर में छोटी सी चूक पर नौजवानों को डिफॉल्टर बताकर उनका भविष्य क्यों खराब किया जा रहा है? 11. बैंक मजबूत हुए हैं तो फिर बुजुर्गों और अनपढ़ लोगों को UPI और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए हर ब्रांच में सहायता काउंटर क्यों नहीं है? 12. बैंक मजबूत हुए हैं तो बैंक कर्मियों की जायज़ माँगे क्यों नहीं मानी जा रही हैं और बैंकों में नई भर्ती क्यों नहीं हो रही और मौजूदा कर्मचारियों पर इतना दबाव क्यों है कि ग्राहक सेवा ही चौपट हो रही है?
396
2,440
83
6,600
279,896
Mr.B.M.YADAV retweeted
‘बीजेपी, चुनाव आयोग और प्रशासन’ के त्रिगुट द्वारा SIR प्रक्रिया में डुप्लीकेट वोटर जुड़वाकर 2027 चुनाव जीतने की साज़िश -षड्यंत्र का पर्दाफ़ाश कल की प्रेस कांफ्रेंस में। चार सौ तीन में चार सौ बीसी नहीं चलेगी!
175
1,742
16
5,985
97,494
Mr.B.M.YADAV retweeted
लूटनेवाले लुट गये। ये समाचार सुनकर तो महाराष्ट्रवाले कुबेर तो डर के मारे ‘यूपी’ ही नहीं आएंगे। ये है उप्र में अपराधियों के ख़िलाफ़ ज़ीरो हो गये ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ के दावे का सच। मुखिया ही माफ़िया है!
134
1,172
22
6,684
252,160