
This is Unofficial Account of @BhupinderSHooda ji, Ex Chief Minister Haryana (2005-2014)
Delhi
Joined March 2016
- Tweets9.4K
- Following4
- Followers21.1K
- Likes6K
Pinned Tweet
हरियाणा में पोस्टल बैलट में कांग्रेस 73 सीटों पर आगे थी, जनता का जनादेश साफ था। लेकिन जब मशीन का रिज़ल्ट आया, तस्वीर पलट गई। पिछले पाँच चुनावों में जिस दल को पोस्टल बैलट में बढ़त मिली, उसी की सरकार बनी।
इस बार हरियाणा में जनादेश नहीं, वोट चोरी से सरकार बनी है।
हरियाणा दिवस पर दिल्ली की सड़कों पर हरियाणा का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है।
रामलीला मैदान जाते समय हरियाणा के साथियों ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी का जोरदार नारों के साथ स्वागत किया। हुड्डा जी ने भी हाथ हिलाकर सभी साथियों का अभिवादन स्वीकार किया।
आज दिल्ली में हरियाणा की भागीदारी भी सबसे ज्यादा है और जोश भी सबसे अलग!
आज की महारैली में हरियाणा की भागीदारी विशेष रहने वाली है। हरियाणा के लोग जानते हैं कि कैसे वोट चोरी करके भाजपा ने जनादेश का अपहरण किया और प्रदेश की जनता से उसकी चुनी हुई सरकार छीन ली।
इसी जनादेश की लड़ाई और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए आज हरियाणा अपनी आवाज़ बुलंद करेगा।
चलो दिल्ली!
दिल्ली का रामलीला मैदान सिर्फ एक रैली का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि हरियाणा की आवाज़ और भागीदारी का भी गवाह बनेगा।
1 नवंबर को हुड्डा साहब के आह्वान पर हरियाणा पूरे दमखम के साथ दिल्ली पहुंचेगा।
चलो दिल्ली!
वोट बचाओ, देश बचाओ।
पानीपत के सिविल अस्पताल की सीढ़ियों पर नशे के इंजेक्शन लगाते युवा, जगह-जगह पड़ी इस्तेमाल की हुई सिरिंज। पिछले 5 साल में इंजेक्शन से नशा करने वालों की संख्या 24 गुना बढ़ गई।
नायब सैनी जी, हरियाणा में नशे के ये हालात हैं और आप पंजाब में जाकर नशे पर ज्ञान देते हैं।
जो हरियाणा कभी रोजगार, खेल, कुश्ती और विकास में देशभर में नंबर वन था, उसे आपकी सरकार ने नशे और अपराध की गिरफ्त में धकेल दिया। यही है आपकी उपलब्धि!
@NayabSainiBJP @BJP4Haryana @cmohry
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हरियाणा की बड़ी भागीदारी रहेगी। प्रदेश के कोने-कोने से साथी इस महारैली में पहुंचेंगे।
चलो दिल्ली, वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली को ऐतिहासिक बनाएं!
चलो दिल्ली!
1 नवंबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में रामलीला मैदान पहुंचें।
हरियाणा में वोट चोरी के साथ-साथ जनमत की सरकार भी चोरी हुई है। लोकतंत्र और अपने वोट के अधिकार को बचाने के लिए इस लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
चलो दिल्ली!
'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
1 नवंबर, 2026
📍रामलीला मैदान, दिल्ली
आप सभी से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस महारैली को सफल बनाएं।
#ChaloDilli
@INCHaryana @SanjaySDutt
चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी और श्रीमती आशा हुड्डा जी को शादी की 50वीं सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई।
50 साल का साथ, अनगिनत यादें और जीवन के हर पड़ाव पर एक-दूसरे का साथ। इस खास मौके की तस्वीर भी यादगार है, जब देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी आप दोनों को आशीर्वाद देने पहुंची थीं।
ईश्वर आप दोनों को हमेशा स्वस्थ और खुश रखे। आपका साथ यूं ही बना रहे।
"BJP ने 'वोट चोरी' करके सरकारें चोरी कर लीं। पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र में चोरी की सरकार है।"
— कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी
हरियाणा में जनादेश की चोरी करके BJP ने सरकार बनाई। राहुल गांधी जी ने सबूतों के साथ वोट चोरी का मुद्दा उठाया और आज खरगे जी ने भी उसी सच्चाई को पुनः देश के सामने रखा है।
चुनाव के समय भाजपा ने हरियाणा की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत ₹2100 देने का वायदा किया था। सत्ता में आते ही शर्तें लगा दीं, सिर्फ 5% महिलाओं को ही योजना में एनरोल किया और ₹2100 के फायदे को घटाकर आधा कर दिया।
जिस वायदे के नाम पर प्रदेश की महिलाओं से वोट मांगे गए, सरकार अब उसी वायदे से पीछे हट रही है।
2 साल का हिसाब दो, भाजपा सरकार जवाब दो! भाजपा को अपने झूठे वायदों का हिसाब और जनता को जवाब देना पड़ेगा।
:- @DeependerSHooda
मुख्यमंत्री जी, किसान की आंखों में आंसू हैं और आपकी जुबान पर MSP के दावे।
नायब सैनी जी, MSP के नाम पर किसानों से इतना बड़ा झूठ कब तक बोलेंगे? एक तरफ आप MSP मिलने के दावे करते हैं, दूसरी तरफ मंडियों में किसान अपनी फसल बेचने के लिए रो रहा है और बता रहा है कि यहाँ किसान और उसकी फसल को कोई पूछने वाला नहीं है।
@DeependerSHooda
मुख्यमंत्री जी कई देशों में घूमकर इन्वेस्टमेंट लाने की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है।
2016 में गुरुग्राम में ‘हैपनिंग हरियाणा’ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान ₹5.84 लाख करोड़ के 359 MoU साइन होने का दावा किया गया था। लेकिन सरकार बनने से लेकर अब तक महज ₹20 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट धरातल पर आया है, यानी घोषित निवेश का सिर्फ 3.4%।
दूसरी तरफ, हम जापान से मारुति का इन्वेस्टमेंट लेकर आए थे, लेकिन उस प्रोजेक्ट को भी 12 साल लेट कर दिया गया।
@BhupinderShooda
12 साल की बीजेपी सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी, अपराध, कर्ज और भ्रष्टाचार में सबसे आगे पहुंचा दिया। न युवाओं को रोजगार मिला, न किसानों को MSP, न प्रदेश में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आया।
कांग्रेस के समय विकास में नंबर वन हरियाणा आज बीजेपी की नाकामियों का खामियाजा भुगत रहा है। @BhupinderShooda @DeependerSHooda
हार्दिक राठी की मौत के एक साल बाद भी बीजेपी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। लाखनमाजरा स्टेडियम के लिए अपने खजाने से एक रुपया नहीं दिया, दीपेंद्र जी के सांसद कोटे से हुए काम में भी दरारें आ गईं। राष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाली धरती के स्टेडियम के लिए एस्टीमेट तक पास नहीं हो रहा। खिलाड़ियों के प्रति सरकार की इस बेरुखी की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
लाखनमाजरा स्टेडियम में बॉस्केट बॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत होने के एक साल बाद भी सरकार ने अपनी तरफ से कोई पैसा नहीं लगाया बल्कि मेरे एमपी कोटे से जो पैसा लगा है उसके काम की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। वहां हुए काम में अभी से ही दरार आ गयी।
जहाँ से राष्ट्रीय टीम के 2-3 खिलाड़ी निकलते हैं, सरकार उसके विकास के लिए एस्टीमेट तक पास नहीं कर रही है। सरकार को फंड की जितनी आवश्यकता हो, मेरे MP कोटे से लें, मैं देने को तैयार हूँ। लेकिन स्टेडियम में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
रोहतक जिले की दिशा बैठक के बाद...
Team Bhupinder S Hooda retweeted
मौजूदा बीजेपी सरकार के 12.5 साल में विकास की एक भी बड़ी परियोजना रोहतक जिले में नहीं आयी। नयी परियोजना आना तो दूर हमारे समय की मंजूरशुदा परियोजनाओं और विकास कार्यों को भी संभालने में बीजेपी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
आज रोहतक जिले की ‘जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति’ 'DISHA' की बैठक में।
गुरुग्राम की बादशाहपुर तहसील में 25 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रियों में एक ही PAN नंबर दर्ज मिला। ₹55,000 करोड़ की संपत्तियों के सौदों से जुड़ा ये मामला हरियाणा की सत्ता में बैठे लोगों के आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का एक छोटा सा नमूना भर है।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का झूठा ढोल पीटने वाली BJP राज में आज प्रदेश की तहसीलों में रजिस्ट्री और इंतकाल के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। सरकारी संरक्षण में चल रही इस व्यवस्था से आम जनता की जेब कट रही है और भ्रष्टाचारियों की तिजोरियां नोटों से भर रही है।
@DeependerSHooda
सच्चाई यह है कि प्रदर्शन के दौरान जब बैरिकेड्स टूटे और भीड़ बढ़ने लगी, तो राहुल गांधी जी ने दीपेन्द्र हुड्डा जी से कहा कि "दीपेंद्र आगे खड़े होकर भीड़ को कंट्रोल करो।" इसके बाद राहुल जी खुद पीछे चले गए और दीपेन्द्र हुड्डा जी फ्रंट में रहे।
असली सच्चाई जानने के लिए यह वीडियो पूरा देखें...
जिंदा कौमें पांच वर्ष का इंतजार नहीं करती हैं, वो किसी भी सरकार के गलत कदम का फौरन विरोध करती हैं।
~ राममनोहर लोहिया
आज दिल्ली 👇
आ लिए रै, आ लिए! म्हारे हरियाणे आले आ लिए रै!
वोट चोरी के खिलाफ अर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पै, हुड्डा साहब के एक बुलावे पै सारा हरियाणा दिल्ली आ डटा!👇
हरियाणा की हुंकार से गूंजेगी दिल्ली!
वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष में नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री @RahulGandhi जी का साथ देने के लिए हुड्डा साहब के आह्वान पर हरियाणा के साथी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
हरियाणा की जनता से हुई जनादेश की चोरी का हिसाब होकर रहेगा!











