Pinned Tweet
सनातन संस्कृति के ज्योतिर्धर, तप, तेज एवं त्याग की प्रतिमूर्ति, अप्रतिम नेतृत्व के प्रकाशपुंज, राष्ट्रसेवा के दिव्य प्रेरणास्रोत, श्रद्धेय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से भेंटकर अमूल्य मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
तीर्थराज प्रयाग में पुण्यसलिला माँ गंगा, कालिंदी माँ यमुना एवं अंतःसलिला माँ सरस्वती के पावन संगम में राष्ट्रीय महिला आयोग की मा. अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर जी के साथ नौका विहार कर अंतर्मन अव्यक्त आह्लाद से अभिभूत है।
#हर_हर_गंगे
#प्रयाग #संगम #तीर्थराज
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से आयोजित ‘शक्ति और सुरक्षा’ विषयक जेंडर-संवेदनशील पुलिस प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय महिला आयोग की मा. अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर जी के साथ सहभागिता की।
उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री के देहावसान का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में चिरस्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल मुख्यमंत्री जी एवं परिजनों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
"देव प्रबोधिनी एकादशी" एवं "तुलसी शालीग्राम विवाह" का सुअवसर सभी के जीवन में धर्म, सत्य, आत्म-चैतन्यता और ज्ञान-भक्ति का मंगलमय प्रकाश सदा प्रतिष्ठित करे।
#देवोत्थान_एकादशी #देवउठनी
#प्रबोधनी_एकादशी #कार्तिक_मास
Dr. Babita Singh retweeted
उत्तर प्रदेश के युवाओं को 25 लाख टैबलेट उपलब्ध कराने का हमारा संकल्प उनकी प्रतिभा को अवसर और सपनों को नई उड़ान देने का अभियान है।
इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।
यह पहल प्रदेश की युवा शक्ति को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी।
सभी लाभार्थी युवाओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज सर्किट हाउस प्रयागराज में राष्ट्रीय महिला आयोग की मा. अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर जी के साथ आयोजित ‘महिला जनसुनवाई’ में महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया में सहभाग किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की मा. सदस्य अर्चना मिश्रा जी भी उपस्थिति रहीं।
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित ‘यशोदा (YASHODA) AI प्रशिक्षण कार्यक्रम’ में एनसीडब्लू की चेयरपर्सन श्रीमती विजया रहटकर जी के साथ सहभागिता की।
प्रथम स्वाधीनता समर की अप्रतिम वीरांगना, अद्वितीय शौर्य एवं अप्रतिहत साहस की साक्षात् प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर पावन स्मृतिचरणों में कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!
#रानी_लक्ष्मीबाई #RaniLakshmibai
मा. अध्यक्ष, डॉ. बबिता सिंह चौहान जी के कौशाम्बी प्रवास का समाचार पत्रों एवं डिजिटल मीडिया में विस्तृत प्रकाशन।
@narendramodi @AmitShah @NitinNabin @myogiadityanath @mppchaudhary @idharampalsingh @TawdeVinod
अखिलेश यादव जी को श्रीराम कथा जैसे पावन धार्मिक आयोजनों से आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ऐसी कथाएँ समाज को संस्कारवान, मर्यादित एवं धर्मनिष्ठ बनाने का कार्य करती हैं।
कौशाम्बी प्रवास के दौरान विकास भवन में आयोजित ‘महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक’ की अध्यक्षता कर शिकायतों को संवेदनशीलतापूर्वक सुना तथा त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
मा. सदस्य प्रतिभा कुशवाहा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कौशाम्बी के समाचार पत्रों में मा.अध्यक्ष @Babitasingh_ जी
@myogiadityanath @CMOfficeUP @mppchaudhary @idharampalsingh
पावन एवं पुण्यदायी पर्व अक्षय नवमी (आँवला नवमी) के शुभावसर पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएँ।
भगवान श्रीहरि विष्णु कृपा से सभी के जीवन में सौभाग्य, वैभव एवं चिरस्थायी आनंद का अभ्युदय हो।
#AkshayaNavami #AmlaNavami #ShriHariVishnu
बिखरते परिवारों को पुनः जोड़ने, रिश्तों को संजोने के संकल्प के साथ आज लखनऊ कार्यालय में एक परिवार को आपसी संवाद, समझ और प्रेम के माध्यम से रिश्तों की डोर सहेजने का परामर्श दिया।
#UPWomensCommission #UPGovt #NariShakti #NyaySabkeLiye #WomenEmpowerment
अनादि काल से पूजनीय गोमाता, जीवन और जीविका की आधार एवं सम्पूर्ण सृष्टि की पालक हैं। आइए, इस गोपाष्टमी पर गोपालन, गो-सेवा व गो-रक्षा का प्रण लें।
#गोपाष्टमी
'सेवा एवं संवेदना' के संकल्प के साथ आज राज्य महिला आयोग मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे आगंतुकों से भेंट तथा ‘जनसुनवाई’ में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर विचारोपरांत उनके न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित की।
मैंने तीन दशक के सामाजिक राजनैतिक जीवन में कोई कार्य किसी अपेक्षा और प्रतिफल की आकांक्षा से नहीं किया। संगठन और श्रद्धेय मुख्यमंत्री जी का भरोसा मुझ पर है।
#BJP4ViksitBharat #BJP4UP
@myogiadityanath @idharampalsingh @mppchaudhary
संयम, शुचिता, सात्त्विकता और नारी शक्ति के सौम्य आलोक का अनुपम समुच्चय छठ पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
छठी मईया और भगवान भास्कर के नित्य अनुग्रह से सभी के जीवन में उदीयमान सूर्य की भाँति नई ऊर्जा, आरोग्य, समृद्धि और सात्त्विकता का आलोक स्थिर रहे।
#छठ_पर्व
बुलंदशहर के अनूपशहर में परदादा-परदादी एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में ‘मिशन शक्ति 6.0’ एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शक्ति संवाद में भावी राष्ट्रनिर्मात्री बेटियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा, आत्मसम्मान एवं कैरियर के प्रति जागरूकता तथा सशक्त भविष्य के निर्माण का आह्वान की।
बदायूं में आयोजित ‘शक्ति संवाद’ के माध्यम से डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से आत्मीय संवाद में उनके आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन की प्रेरक कहानी सुन उनका उत्साहवर्धन की।
#UPGovt #NariShakti #NyaySabkeLiye #WomenEmpowerment















































