CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR) header
CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR) profile picture

Official account of Central Bureau of Communication, Raipur. A Regional Office of @MIB_India Govt. of India

Raipur
Joined September 2018
Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)Photo by CBC Chhattisgarh (@CBCRAIPUR)
भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण XX’ नेपाल में शुरू ➣भारत और नेपाल के बीच 20वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण’ नेपाल के सलझंडी स्थित नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में आज शुरू हुआ। ➣ भारतीय सेना की ओर से 334 सैन्यकर्मियों का दल इस अभ्यास में भाग ले रहा है, जिसका प्रतिनिधित्व कुमाऊं रेजिमेंट के जवान कर रहे हैं। वहीं, नेपाल सेना की ओर से भी 334 सैन्यकर्मियों का दल भाग ले रहा है, जिसका प्रतिनिधित्व श्री ज्वाला दल बटालियन कर रही है। विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai… @SpokespersonMoD
5
61
4,293
◾️मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी ◾️योजना का उद्देश्य डाक नेटवर्क का आधुनिकीकरण करना, पार्सल और डाक परिचालन को मजबूत करना, ग्रामीण कनेक्टिविटी बढ़ाना और नागरिक-केंद्रित सेवाओं में सुधार करना है विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… #CabinetDecisions @IndiaPostOffice
3
14
3,439
◾️केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डाक विभाग के लिए 1,491 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ संपदा प्रबंधन योजना (एस्टेट्स मैनेजमेंट स्कीम) को जारी रखने की मंज़ूरी दी ◾️इस योजना के लिए पांच वर्षों की अवधि में कुल 1,491 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है। विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… @IndiaPostOffice #CabinetDecisions
2
8
737
🎬 57वें #IFFI2026 में जर्मन फिल्म ‘A Fading Man’ की स्क्रीनिंग और फिल्म की टीम के सम्मान समारोह की झलकियां। 🔹Welf Reinhart के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रेम, रिश्तों और मानवीय संवेदनाओं की जटिलताओं को दर्शाती है। फिल्म में एक दंपति अपनी पत्नी के पूर्व पति, जो डिमेंशिया से जूझ रहे हैं, को अपने घर में जगह देता है और रिश्तों को समझने का एक नया नजरिया सामने आता है। #57IFFI #StoriesWithoutBorders #IFFI2026 @IFFIGoa @nfdcindia @MIB_India
4
3
2,484
57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (#IFFI2026) में फिल्‍म बाप्या भारतीय पैनोरमा के मुख्यधारा सिनेमा खंड में प्रदर्शित की गई ➣ तटीय महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित यह मराठी हास्‍य आधारित फिल्‍म व्यक्तिगत रुचि और बदलती सामाजिक धारणाओं की एक अंतरंग कहानी द्वारा लैंगिक पहचान, पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक स्वीकार्यता की पड़ताल करती है। ➣ बाप्या के निर्देशक सह निर्माता समीर तिवारी ने अपनी टिप्पणी में कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य समाज को उपदेश देना या पाठ पढ़ाना नहीं है, बल्कि यह केवल स्वीकार्यता, समझ और संबंधों की कहानी कहती है। ➣ अभिनेता गिरीश कुलकर्णी ने कहा कि बाप्या सांस्कृतिक जड़ों को छोड़े बिना बदलते समय के आलोक में परंपराओं को फिर से व्‍या‍ख्यायित करने का प्रयास करती है। विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai… #IFFI57 #IFFI #StoriesWithoutBorders
4
4
2,414
➡️ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पोस्टल ऑपरेशन्स स्कीम को जारी रखने के लिए ₹1,141 करोड़ के बजट को मंजूरी दी। ➡️ इस योजना का उद्देश्य डाक नेटवर्क को आधुनिक बनाना, मेल और पार्सल ऑपरेशन्स को मजबूत करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है। यह पहल #DigitalIndia के व्यापक उद्देश्यों के अनुरूप है। — केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw #CabinetDecisions
2
4
2,976
असम के सिलचर में नया एयरपोर्ट✈️ ✈️केंद्रीय मंत्रिमडल ने असम के सिलचर स्थित डोलू में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास को मंज़ूरी दी ✈️यह हवाई अड्डा व्यस्ततम समय में 800 यात्रियों (400 आगमन और 400 प्रस्थान) को संभाल सकेगा। यहां सालाना 10.1 लाख यात्रियों के आवागमन की क्षमता होगी। ✈️इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹2,014 करोड़ है। -केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw #CabinetDecisions @MoCA_GoI
4
39
3,341
🔹 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कामराजर पोर्ट लिमिटेड में दूसरे कंटेनर टर्मिनल के विकास को मंजूरी दी। 🔹 इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹4,288.26 करोड़ है। 🔹 परियोजना के तहत 900 मीटर लंबे कंटेनर टर्मिनल का विकास किया जाएगा, जिसकी डिज़ाइन ड्राफ्ट गहराई 18 मीटर होगी। इसकी वार्षिक कंटेनर हैंडलिंग क्षमता 20 लाख TEU होगी। परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। - केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw
1
1
6
2,719
➤ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (CIE) विनिर्माण इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए ₹11,000 करोड़ की योजना को मंजूरी दी। ➤ इस योजना की अवधि 8 वर्ष (वित्त वर्ष 2026-27 से 2033-34 तक) होगी। ➤ योजना के अंतर्गत ऐसे उपकरणों की 7 श्रेणियों को शामिल किया गया है, जिनका पूरी तरह या बड़े पैमाने पर आयात किया जाता है। इनमें टनल बोरिंग मशीनें, ऑफ-हाईवे ट्रक, एक्सकेवेटर, क्रेन, लोडर, पाइलिंग रिग और ड्रिलिंग मशीनें शामिल हैं। - केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw #CabinetDecisions
4
1
10
2,851
◾️केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कल नई दिल्ली के भारत मंडपम स्थित लीडर्स लाउंज में दूरसंचार विभाग (डीओटी), संचार मंत्रालय द्वारा आयोजित दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 की अध्यक्षता की। ◾️इस कॉन्क्लेव में स्वदेशी दूरसंचार नवाचार को सुदृढ़ करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा देश में विकसित प्रौद्योगिकियों के विकास और व्यावसायीकरण को सुगम बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… @JM_Scindia
1
3
2,370
🎬 48 घंटे, 100 युवा फिल्ममेकर्स और एक क्रिएटिव चैलेंज! 57वें IFFI में Creative Minds of Tomorrow (#CMOT2026) के छठे संस्करण में युवा प्रतिभाओं ने कहानी लिखने से लेकर फिल्म बनाने तक का सफर तय किया। नई कहानियों और भारतीय सिनेमा के भविष्य को एक मंच! ✨ देखें📽️ #57IFFI #IFFI2026 #CMOT
2
1
5
2,864
◾️मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… #CabinetDecisions @IndiaPostOffice
28
🎬 हर दिन सिनेमा की नई कहानियां, नए अनुभव और यादगार पल! ✦ 57वें #IFFI2026 में देश-दुनिया की बेहतरीन फिल्मों, रचनात्मक विचारों और सिनेमा से जुड़े रोचक संवादों का सिलसिला जारी है। यहां पढ़ें: pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.… #57IFFI #IFFI2026
13
🎬 PIB Film Footnotes 🖊️🎞️ ➤ Chalo India with Eric Ji – Mizoram (Indian Panorama Non-Feature Films): मिजोरम के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से आगे बढ़कर यह फिल्म राज्य के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को दिखाती है। इसमें फुटबॉल के प्रति लोगों का जुनून, उच्च साक्षरता दर और कारोबार, शिक्षा तथा सामुदायिक नेतृत्व में मिजो महिलाओं के योगदान को दर्शाया गया है। ➤ Woman Unknown (From Festivals Worldwide): फिल्म की कहानी महज पांच दिनों के दौरान घटित होती है। निर्देशक मे एल-तौखी ने इस सीमित समय के जरिए आजादी के तुरंत बाद के उथल-पुथल भरे दौर को दर्शाते हुए कहानी में तनाव, रोमांच और अनिश्चितता का माहौल बनाया है। ➤ The Farm (ICFT-UNESCO Gandhi Medal): फिल्मकार एलिफ एडा के निर्देशन में बनी द फार्म उनकी पहली फीचर फिल्म है। इससे पहले वे शॉर्ट फिल्मों, वीडियो आर्ट और अन्य स्क्रीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं। उनकी यह पहली फीचर फिल्म IFFI की ICFT-UNESCO गांधी मेडल प्रतियोगिता में शामिल है। ➤ Atlantic Rhapsody (Best Debut Feature Film of a Director): इस फिल्म के निर्देशक झोंग काइफेंग ने 2026 के 28वें शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हाओ जियायुए को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला। ➤ Sidney Lumet’s Birthday (Films About Films): रूस के अबिंस्क-क्रास्नोडार में 1990 में जन्मे निर्देशक राउल गेदारोव ने फिल्म निर्माण की ओर रुख करने से पहले भूविज्ञान की पढ़ाई की। VGIK में फिल्म निर्माण का अध्ययन करने के बाद उन्होंने कई लघु फिल्में बनाईं, जिन्हें विभिन्न फिल्म महोत्सवों में प्रदर्शित किया गया। सिडनी ल्यूमेट्स बर्थडे उनकी पहली फीचर फिल्म है। ➤ At Night (Emerging Filmmakers): लंदन की प्रयोगधर्मी फिल्मकार बीट्रिस गिब्सन रॉटरडैम के टाइगर अवॉर्ड फॉर बेस्ट शॉर्ट फिल्म की दो बार विजेता रह चुकी हैं। एट नाइट उनकी पहली फीचर फिल्म है। उन्हें बालोइस आर्ट प्राइज, मैरियन मैकमोहन अकिम्बो अवॉर्ड और जरमन अवॉर्ड की शॉर्टलिस्ट में शामिल होने जैसी उपलब्धियां भी हासिल हैं। #IFFI #57IFFI #StoriesWithoutBorders @IFFIGoa @nfdcindia @MIB_India
6
5
297
देश की धरती से वैश्विक बाजारों तक फूलों का सफर ✳️भारत में फूलों की खेती का क्षेत्र बागवानी के एक गतिशील हिस्से के रूप में उभरा है। इसे अनुकूल कृषि-जलवायु परिस्थितियों, सांस्कृतिक मांग और बढ़ते व्यावसायिक उपयोगों से प्रोत्साहन मिल रहा है। ✳️वर्ष 2025-26 के तृतीय अग्रिम अनुमानों के अनुसार, फूलों की खेती का क्षेत्रफल 4.1 लाख हेक्टेयर रहा और फूलों का उत्पादन 48.82 लाख टन हुआ, जिसमें देश में उत्पादन के मामले में आंध प्रदेश अग्रणी रहा। ✳️निर्यात में भी वृ‌द्धि दर्ज की गई है। यह वित्त वर्ष 2021-22 के 216.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 258.26 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो अंतरराष्ट्रीय मांग में वृ‌द्धि को दर्शाता है। ✳️यह क्षेत्र धार्मिक, सजावटी, औ‌द्योगिक और औषधीय बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ मूल्यवर्धित उत्पादन और निर्यात विविधीकरण के माध्यम से किसानों के लिए नए अवसर भी पैदा कर रहा है। ✳️बागवानी मिशनों, अनुसंधान संस्थानों, वित्तीय सहायता और निर्यात को सुगम बनाने के लिए सरकारी सहयोग से उत्पादन प्रणालियां सुदृढ़ हुई हैं। सीएसआईआर के नेतृत्व में की जा रही पहलों सहित वैज्ञानिक उपाय फसल विविधीकरण, क्षेत्रीय विशेषज्ञता और व्यापक बाजार पहुंच को बढ़ावा दे रहे हैं। @DoC_GoI @AgriGoI
1
4
16
2,810
💠पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच के ज्ञान भारतम् सत्र में समृद्ध पांडुलिपि विरासत भाषा, लिपि और पांडुलिपि परंपराओं पर चर्चा 💠एससीओ के सदस्य देशों और संवाद साझेदारों, विद्वानों एवं प्रतिनिधियों ने पांडुलिपियों के संरक्षण, अनुवाद, डिजिटलीकरण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विचार-विमर्श किया विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… @MinOfCultureGoI
1
2
2,599
🔹 गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में Zhong Kaifeng के निर्देशन और Zheng Jing तथा and Wang Tianxiao के निर्माण में बनी फिल्म Atlantic Rhapsody (Da Xi Yang) के इंडिया प्रीमियर की झलकियां। 🎬 निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फीचर फिल्म श्रेणी में प्रतिस्पर्धा कर रही यह चीनी फिल्म एक युवा सुपरमार्केट कर्मचारी की कहानी है, जो अपने लापता पिता के बारे में जवाब तलाशने अपने गृहनगर लौटता है। इस सफर में सपने, यादें और हकीकत आपस में घुल-मिल जाते हैं। #IFFI #57IFFI #StoriesWithoutBorders #IFFI2026 #AtlanticRhapsody @IFFIGoa @nfdcindia @MIB_India
5
5
2,620
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री @narendramodi का प्रेस वक्तव्य विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai… @PMOIndia
1
4
2,962
नई दिल्ली में पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच का समापन, सदस्य देशों के बीच साझा विरासत की पुष्टि और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर बल ➡️एससीओ क्षेत्र की विविध सभ्यतागत परंपराओं के बीच संवाद के एक मंच के रूप में परिकल्पित इस फोरम ने भाग लेने वाले देशों को अपने ऐतिहासिक अंतर्संबंधों पर विचार-विमर्श करने तथा यह समझने का अवसर प्रदान किया कि ये स्थायी संबंध समकालीन सांस्कृतिक सहयोग को किस प्रकार दिशा दे सकते हैं। ➡️तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में उच्चस्तरीय विचार-विमर्श, विषयगत संवाद, विरासत से जुड़ी गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का समावेश किया गया। विवरण: pib.gov.in/PressReleasePage.… @MinOfCultureGoI
2
5
2,524
कन्नड़ फीचर फिल्म ‘रूबी-क्यूब’ मानवीय रिश्तों और भारतीय पारिवारिक व्यवस्था की जटिलताओं की पड़ताल करती है: 57वें आईएफएफआई में निर्देशक पी. शेषद्रि ने मीडिया से बातचीत की 💠फिल्म निर्माण के अपने दृष्टिकोण के बारे में पी. शेषद्रि ने कहा कि वे कहानियों की तलाश में नहीं भटकते, बल्कि कहानियों को खुद अपने पास आने देते हैं। 💠उन्होंने बताया कि वे फिल्म तभी बनाते हैं जब कोई कहानी उन्हें सचमुच प्रभावित करती है और उन्हें लगता है कि इसे पर्दे पर लाना जरूरी है। ‘रूबी-क्यूब’ को अपनी 13वीं फीचर फिल्म बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी कहानी वास्तविक जीवन के अनुभवों पर आधारित है। 💠यह भारतीय पारिवारिक व्यवस्था की जटिलताओं और उसके भीतर रिश्तों के विकास को दर्शाती है। विवरण: pib.gov.in/PressReleaseDetai… @MIB_Hindi #IFFI57 #IFFI2026 #CinemaWithoutBorders #ManyCulturesOneScreen
5
10
2,741