Dy.CTM/Kanpur retweeted
माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw एवं उत्तर प्रदेश के माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कानपुर-दिल्ली (आनंद विहार) एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
#RailInfra4UttarPradesh
Dy.CTM/Kanpur retweeted
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि, अनधिकृत वेंडिंग पर सख्त कार्रवाई!
उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक श्री अकांशु गोविल के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 13 अवैध वेंडर पकड़े गए तथा ₹8,000 का जुर्माना वसूल कर रेल राजस्व में जमा कराया गया।
#NCRailway #PrayagrajDivision #IndianRailways
Dy.CTM/Kanpur retweeted
सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का सम्मान, सुविधाओं का विस्तार!
उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा कानपुर स्थित उप मुख्य यातायात प्रबंधक कार्यालय में आयोजित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर में 63 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाए गए।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुविधा हेतु अगला शिविर 13 नवंबर को पुनः आयोजित होगा।
#NCRailway #PrayagrajDivision #DigitalLifeCertificate #IndianRailways
#DLC
Dy.CTM/Kanpur retweeted
🚆 परीक्षार्थियों की सुविधा सर्वोपरि, सुगम यात्रा के लिए रेल प्रशासन प्रतिबद्ध!
पीईटी परीक्षा के दृष्टिगत कानपुर सेंट्रल स्टेशन से आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया, जिनसे लगभग 6,000 परीक्षार्थियों ने लाभ उठाया।
उप मुख्य यातायात प्रबंधक, कानपुर, श्री अकांशु गोविल के नेतृत्व में भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षित रेल यात्रा के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
#NCRailway #IndianRailways #PETExam
#PrayagrajDivision
Dy.CTM/Kanpur retweeted
🚆 परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा, रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता!
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर UP PET परीक्षार्थियों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क के माध्यम से ट्रेनों, परीक्षा स्पेशल, प्लेटफॉर्म एवं यात्रा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। RPF, GRP, वाणिज्य विभाग एवं सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भीड़ प्रबंधन, मार्गदर्शन एवं सुगम आवागमन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
#NCRailway #IndianRailways
#PrayagrajDivision #Kanpur
Dy.CTM/Kanpur retweeted
🚉 सुविधाजनक प्रतीक्षा, आरामदायक सफर!
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में वातानुकूलित वेटिंग रूम का शुभारंभ उप मुख्य यातायात प्रबंधक श्री अकांशु गोविल द्वारा किया गया। ₹30 प्रति घंटे में सामान्य एसी वेटिंग रूम एवं ₹50 प्रति घंटे में एक्जीक्यूटिव वेटिंग एरिया की सुविधा उपलब्ध।
#NCRailway #IndianRailways
#PrayagrajDivision #Kanpur
Dy.CTM/Kanpur retweeted
ODOC Pavilion में Day 2 — उत्तर प्रदेश के स्वादों का उत्सव!
ODOC Stalls पर पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय खाद्य उत्पादों से लेकर ODOC Live Stalls पर लाइव कुकिंग तक, Day 2 में उत्तर प्रदेश की समृद्ध खाद्य विविधता जीवंत नजर आई।
देखिए। चखिए। अनुभव कीजिए।
🎥 Reel देखें और ODOC Pavilion के Day 2 की झलक पाएं!
📍 हॉल नं. 16, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा
📅 25–29 सितंबर 2026
प्रातः 11 से सांयकाल 8 बजें तक
आइए, उत्तर प्रदेश के स्वादों का अनुभव करें!
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath
@IndiaExpoCentre @UPIntrTradeShow
@Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
@Rohit28Anand @dmgbnagar
@InfoDeptUP @upmsme
#UPITS2026 #ODOC #OneDistrictOneCuisine #UttarPradesh #FlavoursOfUP #FoodHeritage
Great News for Kanpur
Indian Railways approves a new daily train service between Kanpur Central and Anand Vihar (T), enhancing passenger connectivity between Kanpur and Delhi.
#RailConnectivity #PassengerServices #RailInfra
Read more : pib.gov.in/PressReleasePage.…
Dy.CTM/Kanpur retweeted
यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण खान-पान—रेल प्रशासन की प्राथमिकता।
मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के निर्देशन एवं उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर, श्री अकांशु गोविल के नेतृत्व में कानपुर सेंट्रल पर पैंट्रीकार/TSV एवं खान-पान सेवाओं की सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान 480 बोतल अनधिकृत पेयजल जब्त किया गया तथा 3 अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। खान-पान स्टाल संचालकों को स्वच्छता एवं अनिवार्य स्टीकर संबंधी निर्देश दिए गए।
यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खान-पान सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा।
#NCRailway #IndianRailways #KanpurCentral
#PrayagrajDivision
Dy.CTM/Kanpur retweeted
स्वच्छता का संकल्प, स्वच्छ रेल की ओर सशक्त कदम! 🚆🌿
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन), प्रयागराज श्री एम.एम वारिस एवं उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर, श्री अकांशु गोविल ने रेल कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
#SwachhataHiSeva2026 #NCRailway #PrayagrajDivision #IndianRailways
स्वच्छ रेल • स्वच्छ पर्यावरण • स्वच्छ भारत 🇮🇳
#SwachhataHiSeva2026 #NCRailway #PrayagrajDivision #IndianRailways
Dy.CTM/Kanpur retweeted
📚 *UPPSC प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025*
अभ्यर्थियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर विशेष यात्री व्यवस्थाएं की गईं।
🚉 एग्जाम स्पेशल ट्रेन का संचालन
👥 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती
🎫 अतिरिक्त टिकट काउंटर एवं यात्री सहायता
📡 वार रूम से भीड़ व यात्री सुविधाओं की सतत मॉनिटरिंग
#UPPSC #PrayagrajDivision #NCR #IndianRailways
Dy.CTM/Kanpur retweeted
🚆 माल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयागराज मंडल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां!
📍 कानपुर गुड्स शेड से पहली बार 20 BCN वैगनों में मक्का का लदान, ₹16.64 लाख मालभाड़ा राजस्व।
📍 पनकीधाम से रोहनपुर (बांग्लादेश) के लिए 21 BCN में डि-आयल केक का लदान।
📍 पनकीधाम से सिलचर के लिए 04 वैगनों में चावल का लदान, ₹6.71 लाख मालभाड़ा राजस्व।
नए ग्राहकों एवं नई कमोडिटी को रेल परिवहन से जोड़ते हुए सुरक्षित, किफायती एवं सुविधाजनक माल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास। 🇮🇳
#Namo4ViksitBharat #Hungry4Cargo #Frieght #EasternDedicatedFrieghtCorridor #NCRailway
#PrayagrajDivision #NCR #FreightLoading #IndianRailways #RailFreight
Dy.CTM/Kanpur retweeted
🍽️ स्वच्छता और गुणवत्ता—यात्रियों की बेहतर सेवा का आधार!
आज दिनांक 16.09.2026 को उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर, श्री अकांशु गोविल द्वारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खानपान स्टॉलों को खाद्य सामग्री एवं समोसे की आपूर्ति करने वाले 04 बेस किचन का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान बेस किचन संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#NCRailway #IndianRailways #KanpurCentral #PrayagrajDivision #PassengerAmenities
Dy.CTM/Kanpur retweeted
*कानपुर सेंट्रल स्टेशन का व्यापक निरीक्षण*
उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर, श्री अकांशु गोविल के नेतृत्व में स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप (SIG) द्वारा NSG-2 श्रेणी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया गया।
यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, आवागमन व्यवस्था एवं पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
#NCRailway #IndianRailways #KanpurCentral
Dy.CTM/Kanpur retweeted
*यात्रियों की सुविधा एवं खान-पान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास।*
उप मुख्य यातायात प्रबन्धक/कानपुर, श्री अकांशु गोविल ने कानपुर सेंट्रल स्थित बेस किचनों का गहन निरीक्षण कर *खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा एवं सामग्री के रख-रखाव* की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित संचालकों एवं कर्मचारियों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को *स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित भोजन* उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को बेहतर खान-पान सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी जारी रहेगी तथा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#PrayagrajDivision #NCR #IndianRailways #KanpurCentral #PassengerSafety #FoodSafety #RailSeva
Dy.CTM/Kanpur retweeted
*कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खानपान स्टॉलों का औचक निरीक्षण*
यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप मुख्य यातायात प्रबंधक, कानपुर श्री अकांशु गोविल द्वारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सभी खानपान स्टॉलों का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान खानपान सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्धारित दरों पर बिक्री, ओवरचार्जिंग तथा अवैध वेंडिंग की गहन जांच की गई। स्टॉल संचालकों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने के सख्त निर्देश दिए गए।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे निरीक्षण एवं जांच अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।
#KanpurCentral #NCRailway #PrayagrajDivision #PassengerConvenience #RailwayServices #IndianRailways
Dy.CTM/Kanpur retweeted
*आजादी के रंगों से रोशन कानपुर सेंट्रल 🇮🇳✨*
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी में नहाया कानपुर सेंट्रल देशभक्ति, गौरव और एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहा है। 🚉🇮🇳
#IndependenceDay2026 #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #Tiranga #IndianRailways #NCRailway
Dy.CTM/Kanpur retweeted
🇮🇳 **नए भारत की नई रेल पहचान | पनकी धाम रेलवे स्टेशन**
माननीय प्रधानमंत्री श्री **नरेंद्र मोदी** जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से **'अमृत भारत स्टेशन योजना'** के अंतर्गत पुनर्विकसित **पनकी धाम रेलवे स्टेशन** सहित देशभर के **75 अमृत भारत स्टेशनों** को राष्ट्र को समर्पित किया।
पनकी धाम स्टेशन पर आयोजित स्थानीय समारोह में **माननीय सांसद (लोकसभा) श्री रमेश अवस्थी** मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में **माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला**, **माननीय महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय**, **माननीय विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी**, **श्री महेश त्रिवेदी**, **श्रीमती नीलिमा कटियार**, **श्रीमती पूनम संखवार** तथा **माननीय विधान परिषद सदस्य श्री सलिल विश्नोई** की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के प्रारंभ में **अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा श्री धनंजय कुमार सिंह** एवं **उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर श्री अकांशु गोविल** ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
#AmritBharatStation #PankiDham #IndianRailways #NCR #PrayagrajDivision #ViksitBharat















































