Control India (@ControlIndia12) header
Control India (@ControlIndia12) profile picture

दैनिक कंट्रोल इंडिया हिन्दी समाचार पत्र & डिजिटल न्यूज़ पोर्टल https://teapawt.org/t.co/NTPgNT1iOx

New Delhi, India
Joined June 2022
🚨 नोएडा में पत्रकारों के मुद्दों पर संजय भाटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस! 📍 #गौतमबुद्धनगर | #नोएडा वरिष्ठ समाजसेवी संजय भाटी ने पत्रकारों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारिता और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। 🎙️ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पत्रकारों की भूमिका और उनसे जुड़े विषयों पर क्या कुछ कहा? सुनिए उनकी जुबानी। 📹 देखिए पूरी बाइट... बाइट – संजय भाटी (वरिष्ठ समाजसेवी) ━━━━━━━━━━━━━━━━ #NoidaNews #Journalists #Journalism #GautamBuddhNagar #ControlIndia @noidapolice @DCP_Noida @CP_Noida @PJSFOUNDATION @dmgbnagar
1
12
22
816
💔 पंचूर (उत्तराखंड): मां की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ... सत्ता, पद और प्रतिष्ठा से परे हर इंसान की एक पहचान होती है और वह है किसी मां का बेटा। उत्तराखंड के पंचूर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां की अंतिम विदाई के समय उनकी अर्थी को कंधा दिया। यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला है। जिस मां की गोद में बचपन बीता, जिसकी उंगली पकड़कर चलना सीखा और जिसके आशीर्वाद से जीवन को दिशा मिली, एक दिन उसी मां को अंतिम विदाई देना पड़ता है। यह दर्द शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। मुख्यमंत्री हों या आम इंसान, मां को खोने का दुख हर बेटे के लिए एक जैसा होता है। दुनिया की सारी जिम्मेदारियां और बड़े से बड़े पद भी मां की कमी को पूरा नहीं कर सकते। मां का साया सिर से उठ जाना जीवन का ऐसा खालीपन है, जिसे वक्त भी पूरी तरह नहीं भर पाता। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🙏 #YogiAdityanath #Uttarakhand #Panchur #Mother #श्रद्धांजलि
2
4
110
🚨 नोएडा में अवैध बार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार! 🔥 आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब परोसने वाले कैफे का खुलासा। 📍 सेक्टर-118 | नोएडा | गौतमबुद्धनगर गौतमबुद्धनगर में अवैध शराब के कारोबार और बिना लाइसेंस शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और थाना सेक्टर-113 पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्टर-118 स्थित क्रिकेट ग्राउंड के पास संचालित पफ एंड स्पाइस कैफे पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। 🔴 बिना FL-11 लाइसेंस चल रहा था शराब परोसने का खेल! 21 नवंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 संजय कुमार एवं थाना सेक्टर-113 पुलिस की संयुक्त टीम ने कैफे पर दबिश दी। जांच में बिना अनिवार्य इवेंट बार लाइसेंस FL-11 के शराब परोसे जाने का मामला सामने आया। 🚔 मैनेजर गिरफ्तार, संचालक फरार! कार्रवाई के दौरान बार मैनेजर चन्द्र मोहन पुत्र दुर्गा सिंह, निवासी अल्मोड़ा (उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कैफे संचालक अंकुर सक्सेना मौके से फरार हो गया। 🍺 छापेमारी में क्या-क्या मिला? ▪️ बडवाइजर मैग्नम बीयर की 16 कैन (500 ML प्रत्येक) ▪️ ब्लैक एंड व्हाइट ब्रांड की 2 खाली बोतलें (750 ML प्रत्येक) ▪️ बरामद सामग्री की कुल मात्रा विभाग के अनुसार 8.00 बल्क लीटर। बरामद सामग्री पर 'FOR SALE IN UTTAR PRADESH ONLY' अंकित पाया गया। ⚖️ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस ने बार मैनेजर चन्द्र मोहन और फरार कैफे संचालक अंकुर सक्सेना के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ⭐ सुबोध कुमार के नेतृत्व में आबकारी विभाग की सक्रियता से अवैध शराब परोसने वालों में हलचल! इस कार्रवाई के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं— ❓ कैफे में बिना इवेंट बार लाइसेंस के शराब कब से परोसी जा रही थी? ❓ क्या विभाग अब जिले के अन्य कैफे, रेस्टोरेंट और पार्टी स्थलों की भी जांच करेगा? ❓ फरार कैफे संचालक की गिरफ्तारी कब तक होगी? आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। #Noida #GautamBuddhNagar #ExciseDepartment #NoidaPolice #ControlIndia @noidapolice @CP_Noida @upexcise @ExciseGBNagar @dmgbnagar @InfoDeptUP
3
9
847
📍 गौतमबुद्धनगर | कंट्रोल इंडिया ब्यूरो जनपद स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, मंडल स्तर पर करेंगे जनपद का प्रतिनिधित्व! विकसित भारत यंग लीडर कार्यक्रम के तहत ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा (ग्रेटर नोएडा) में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 🎭 लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, कविता लेखन एवं लोकगीत सहित पांच विधाओं में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 🏆 प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता: ▪️ नुक्कड़ नाटक – शारदा यूनिवर्सिटी ▪️ लोक नृत्य – ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा ▪️ पेंटिंग – अखिल (गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय) ▪️ कविता लेखन – सिद्धि दात्री ▪️ लोकगीत – प्रवीण (ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल) विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चयनित प्रतिभागी अब मंडल स्तरीय युवा उत्सव में गौतमबुद्धनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को मंच देने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण पहल है। #GautamBuddhNagar #YouthFestival #ViksitBharat #YoungLeaders #GreaterNoida #ControlIndia @cdogbnagar @dmgbnagar
1
4
125
🚨 **दादरी में शराब की दुकान पर ‘लग्गी’ का खेल! 6 हजार लेकर 2 हजार कम लौटाने का आरोप, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह खेल?** गौतमबुद्धनगर के दादरी बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान (लाइसेंस नंबर 46505), अनुज्ञापी आकाश पर ग्राहक ने 6,000 रुपये लेकर 2,000 रुपये कम लौटाने और विरोध करने पर गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगाया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मामले में शिकायतकर्ता की बात सुनने के बजाय कथित तौर पर यह पूछकर मामला टालने की कोशिश हुई कि **"शराब संबंधित कोई समस्या तो नहीं हुई ना?"** सवाल जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार से है— 🔴 शराब की दुकानों पर ‘लग्गी मारने’ का खेल कैसे चल रहा है? 🔴 कैश और ऑनलाइन पेमेंट के बहाने ग्राहकों को कथित तौर पर कैसे फंसाया जा रहा है? 🔴 बुजुर्गों और नशे में आए ग्राहकों को निशाना बनाने की शिकायतों पर निगरानी कौन करेगा? 🔴 शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं तो आखिर आबकारी विभाग की जवाबदेही क्या है? **बड़ा सवाल: क्या आबकारी विभाग का काम सिर्फ राजस्व वसूलना है या शराब खरीदने वाले ग्राहकों को ठगी से बचाना भी उसकी जिम्मेदारी है?** दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच हो, शिकायतकर्ता के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। **बिना ओवररेटिंग के भी ठगी का नया खेल? दादरी में उठे सवालों का जवाब आबकारी विभाग को देना होगा!** @ExciseGBNagar @Uppolice @dmgbnagar @upexcise @112UttarPradesh @InfoDeptUP @nitinagarwal_n @CMOfficeUP @UPGovt @singhadarsh @DCPGreaterNoida #Dadri #GautamBuddhNagar #ExciseDepartment #Noida #ControlIndia
4
11
1,482
🚨 त्योहारों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग अलर्ट! दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा के मद्देनजर एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने वाहन संचालकों के लिए 8 सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। 🚫 ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई 🚫 नशे में ड्राइविंग पर सख्ती 🚫 ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर रोक 🚫 बसों में फुटबोर्ड और छत पर सफर प्रतिबंधित ✅ हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन अनिवार्य। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे। सवाल: क्या त्योहारों के दौरान इन नियमों का जमीनी स्तर पर सख्ती से पालन हो पाएगा? #GautamBuddhNagar #Noida #ARTO #RoadSafety #TrafficRules #UttarPradesh @InfoDeptUP @UPGovt @uptrafficpolice @Noidatraffic @dmgbnagar @uptransportdept @DtcMe73886 @artonoida
2
228
🚨 जेवर में अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 35 पव्वे देशी शराब बरामद गौतमबुद्धनगर के जेवर में आबकारी विभाग और थाना जेवर पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुनेंद्र पुत्र छत्रपाल, निवासी नगालिया जहांगीरपुर को जफरगढ़ से चौकी रोड से गिरफ्तार किया। 🔹 आरोपी के कब्जे से 35 पव्वे चेतक मसाला देशी शराब बरामद। 🔹 कुल बरामद शराब की मात्रा 7 लीटर। 🔹 आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान जारी। #GautamBuddhNagar #Jewar #ExciseDepartment #NoidaPolice #UttarPradesh @upexcise @noidapolice @ExciseGBNagar @dmgbnagar
5
646
🚨 अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा! 🔥 कासना में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 28 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 📍 ग्रेटर नोएडा | गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और थाना कासना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 🔴 कार्रवाई का विवरण: ▪️ आरोपी – पवित पुत्र कलवा ▪️ बरामदगी – 28 पव्वे ट्विन टावर ब्रांड देशी शराब ▪️ कुल मात्रा – 5.60 बल्क लीटर ▪️ शराब – उत्तर प्रदेश मार्का, 200 ML पव्वे संयुक्त टीम ने आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना कासना में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग का स्पष्ट संदेश – अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। #ExciseDepartment #GreaterNoida #Kasna #GautamBuddhNagar #IllegalLiquor #ControlIndia @InfoDeptUP @ExciseGBNagar @upexcise @noidapolice @DCPGreaterNoida @dmgbnagar
1
9
1,317
🚨 नोएडा में मामूली टक्कर के बाद ऑटो चालक से मारपीट, गुड्डू को हिरासत में लेने पर परिजनों ने उठाए सवाल! 📍 लोकेशन: सर्फाबाद चौकी, सेक्टर-72, नोएडा नोएडा के सेक्टर-72 स्थित सर्फाबाद चौकी क्षेत्र में ऑटो और फोर व्हीलर संख्या UP 14 EE 0051 के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोर व्हीलर चालक ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की। मामले में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब पुलिस ने #गुड्डू नामक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया। परिजनों का सवाल है कि जब गुड्डू का दोनों पक्षों से कोई संबंध या लेन-देन नहीं है, तो उसे किस आधार पर हिरासत में रखा गया है? सूत्रों की माने तो #गुड्डू जो कि चौकी सर्फाबाद छेत्र मैं रहता है उसका पहले से चौकी प्रभारी से बहस हो चुकी है किसी मामले को लेकर जो मीडिया मैं खबर चलाने के कारण गलत मंशा रखते है परिजनों का बड़ा आरोप परिजनों ने चौकी पुलिस पर बिना ठोस साक्ष्य के गुड्डू को घटना से जोड़ने का आरोप लगाया है। परिवार के सदस्यों का यह भी आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें गुंडा तक कह दिया। सबसे बड़ा सवाल— क्या पुलिस के पास गुड्डू को घटना से जोड़ने के कोई ठोस साक्ष्य हैं? यदि हैं तो उन्हें स्पष्ट क्यों नहीं किया जा रहा? परिजनों ने उच्च पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच, ऑटो चालक के साथ कथित मारपीट की जांच और गुड्डू की हिरासत के आधार को स्पष्ट करने की मांग की है। अब देखना होगा कि नोएडा पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। @noidapolice @Uppolice @CP_Noida @112UttarPradesh @InfoDeptUP @jtcpnoida @DCP_Noida @ADCPNoida @CMOfficeUP @UPGovt #NoidaPolice #NoidaNews #Sector72 #Sarafabad #PoliceAction #ControlIndia
2
2
19
1,999
🚨 गाजियाबाद आबकारी विभाग पर बड़ा सवाल! निलंबन के बाद भी ओवररेटिंग का खेल बेखौफ जारी, आखिर किसकी शह पर चल रहे शराब के ठेके? गाजियाबाद के खोड़ा में आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी निरीक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई के बावजूद #खोड़ा_स्थित_लोकप्रिय_विहार और #पुश्ता_सोम_बाजार की देशी शराब दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोप सामने आ रहे हैं। प्रयाप्त साक्ष्य के बाद भी कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति 🔴 90 रुपये का क्वार्टर 95 में! 🔴 80 रुपये का क्वार्टर 90 में! आखिर आबकारी विभाग की फील्ड मॉनिटरिंग कहां गायब है? क्या अधिकारियों को दुकानों पर चल रहे इस कथित खेल की भनक तक नहीं है या फिर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई का इंतजार कराया जा रहा है? 📢सबसे बड़ा सवाल आबकारी विभाग से है: जब विभाग का काम ओवररेटिंग रोकना, दुकानों की जांच करना और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है, तो खोड़ा में ग्राहकों से कथित अतिरिक्त वसूली पर रोक क्यों नहीं लग पा रही? क्या आबकारी विभाग केवल कागजों में अभियान चलाएगा या धरातल पर भी जवाबदेही तय होगी? अब सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि दोनों दुकानों की तत्काल गोपनीय जांच, बिक्री रजिस्टर और स्टॉक का मिलान तथा दोषी पाए जाने पर अनुज्ञापियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जरूरी है। कंट्रोल इंडिया आबकारी विभाग से सीधा सवाल पूछता है — निलंबन के बाद भी अगर ओवररेटिंग की शिकायतें जारी हैं, तो आखिर विभाग की निगरानी व्यवस्था किस काम की? जनता को जवाब कौन देगा? वीडियो साक्ष्य के बाद भी कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति सूत्रों की #Ghaziabad #Khoda #ExciseDepartment #Overpricing #Accountability #ControlIndia @UPGovt @UPExcise @dm_ghaziabad @OfficeDio @InfoDeptUP @112UttarPradesh @DCPTHindonGZB @ghaziabadpolice @nitinagarwal_n @CMOfficeUP
3
4
21
2,232
🚨 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध बार संचालन का खुलासा, 3 गिरफ्तार जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व मैं लगातार हो रही कार्यवाही गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-16C स्थित द रॉयल स्पाइस रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग की छापेमारी। बिना FL-11 इवेंट बार लाइसेंस के परोसी जा रही थी शराब। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अभिनव शाही की टीम ने रेस्टोरेंट मैनेजर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 48 कैन बीयर और विदेशी मदिरा की 26 बोतल बरामद। थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा जारी। #GreaterNoidaWest #GautamBuddhNagar #ExciseDepartment #NoidaNews #ControlIndia @UPGovt @upexcise @UPCane @dmgbnagar @ExciseGBNagar
3
10
1,010
🚨 नोएडा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की CRT टीम एवं थाना सेक्टर-126 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित अपराधी अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश और दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान बदमाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी पुत्र धनेश, निवासी ग्राम छपार, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी एवं गैंगस्टर एक्ट सहित 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह थाना बादलपुर में दर्ज मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था। मौके से अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई है। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा अपराधी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। #NoidaPolice #GautamBuddhNagar #PoliceEncounter #NoidaNews #UPPolice @CP_Noida @DCP_Noida @ADCPNoida @UPGovt @InfoDeptUP @dmgbnagar
1
2
12
499
🚨 नोएडा में मोबाइल स्नेचिंग करने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 मोबाइल बरामद कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी व स्नेचिंग के 17 मोबाइल फोन, ₹1,500 नकद, चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने सेक्टर-56 से iPhone 15 और सेक्टर-62 से Samsung Galaxy S26 मोबाइल फोन स्नेचिंग करने की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से दिल्ली-NCR में मोबाइल चोरी एवं स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चतुरानन्द पाण्डेय उर्फ रोनी (23 वर्ष) और जतिन सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 📍 गिरफ्तारी स्थल: जुबिलेंट पार्क के पास, सेक्टर-58, नोएडा। #NoidaPolice #GautamBuddhNagarPolice #CrimeNews #Noida #PoliceAction @Uppolice @CP_Noida @noidapolice @dmgbnagar @DCP_Noida @ADCPNoida @ADCP_C_Noida @DCPCentralNoida
1
7
250
🚨 गाजियाबाद आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार पर शासन का बड़ा एक्शन, जिला आबकारी अधिकारी समेत 3 अधिकारी निलंबित! गाजियाबाद के आबकारी विभाग में कथित अनियमितताओं और अवैध शराब कारोबार को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित आबकारी निरीक्षक अखिलेश सिंह और चमन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नाइट क्लबों, बार और रेस्टोरेंट में बिना आवश्यक लाइसेंस शराब परोसने तथा दूसरे राज्यों की शराब की अवैध बिक्री के मामले सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई ने विभागीय कार्यप्रणाली, निगरानी व्यवस्था और अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर विभागीय निगरानी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार कैसे चलता रहा? क्या इस पूरे मामले में केवल तीन अधिकारी जिम्मेदार हैं या जांच की आंच अन्य जिम्मेदार अधिकारियों तक भी पहुंचेगी? अब देखना होगा कि विभागीय जांच में और किन तथ्यों का खुलासा होता है और अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है। @upexcise @nitinagarwal_n @myogiadityanath #Ghaziabad #Corruption #ExciseDepartment #UttarPradesh #IllegalLiquor #Accountability #ControlIndia @nitinagarwal_n @dm_ghaziabad @upexcise @UPGovt @ghaziabadpolice @infodept @ExciseGBNagar @dmgbnagar
3
5
1,031