Charkhi Dadri Police (@DadriPolice) header
Charkhi Dadri Police (@DadriPolice) profile picture

Official Twitter account of Charkhi Dadri Police . Pls do not report crime here . In case of emergency #Dial112 & 01250-222410 . Help us to serve you better .

Charkhi Dadri, Haryana
Joined July 2017
Photo by Charkhi Dadri Police (@DadriPolice)Photo by Charkhi Dadri Police (@DadriPolice)Photo by Charkhi Dadri Police (@DadriPolice)Photo by Charkhi Dadri Police (@DadriPolice)Photo by Charkhi Dadri Police (@DadriPolice)Photo by Charkhi Dadri Police (@DadriPolice)Photo by Charkhi Dadri Police (@DadriPolice)Photo by Charkhi Dadri Police (@DadriPolice)Photo by Charkhi Dadri Police (@DadriPolice)Photo by Charkhi Dadri Police (@DadriPolice)
Charkhi Dadri Police retweeted
हरियाणा पुलिस की पर्यटक-अनुकूल पहल! मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर के निकट 3 एकड़ भूमि पर आधुनिक पर्यटक पुलिस थाना स्थापित करने की घोषणा की। करीब 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती, 24×7 बहुभाषी पुलिस सहायता, CCTV निगरानी एवं खोया-पाया केंद्र जैसी सुविधाएं होंगी उपलब्ध। DGP श्री अजय सिंघल के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस का संकल्प—हर श्रद्धालु एवं पर्यटक की सुरक्षा, सम्मान और संतुष्टि सुनिश्चित करना। #HaryanaPolice #TouristPolice #Kurukshetra @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
2
25
1
23
1,949
Charkhi Dadri Police retweeted
हरियाणा पुलिस की अनूठी पहल! 🚔 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कपाल मोचन मेले, यमुनानगर में प्रदेश की पहली मोबाइल टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का शुभारंभ किया। प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों, CPR विशेषज्ञों, फार्मासिस्ट, व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर से सुसज्जित यह मोबाइल यूनिट श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को त्वरित पुलिस सहायता, मार्गदर्शन और प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाएगी। पंचकूला के माता मनसा देवी टूरिस्ट पुलिस स्टेशन के बाद यह पर्यटन सुरक्षा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में गुरुग्राम एवं कुरुक्षेत्र में भी ऐसी मोबाइल पोस्ट शुरू की जाएंगी। सुरक्षित पर्यटन, सुलभ पुलिस सहायता – हरियाणा पुलिस की प्रतिबद्धता। #HaryanaPolice #TouristSafety #SafeTourism @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
4
35
1
85
6,861
Charkhi Dadri Police retweeted
🚨 साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी पहल! ई-जीरो FIR व्यवस्था से साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित। 🔹 25 जून 2026 से शुरू हुई सुविधा 🔹 ₹1 लाख से अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी पर स्वतः ई-जीरो FIR 🔹 अब तक 1,533 ई-जीरो FIR दर्ज डीजीपी श्री अजय सिंघल ने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग से साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुंचाने में मिलेगी मदद। 📞 साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। हरियाणा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
9
40
1
54
14,641
Charkhi Dadri Police retweeted
🚨 नशा तस्करों पर हरियाणा पुलिस का चौतरफा प्रहार! फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों पर कसा शिकंजा। ▪️ दो आरोपियों के 10 वाहन फ्रीज, करीब ₹41 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई। ▪️ SAFEMA, नई दिल्ली ने फ्रीजिंग आदेशों को दी मंजूरी। ▪️ PIT NDPS एक्ट के तहत दो अन्य आरोपियों को एक वर्ष के लिए जेल में निरुद्ध रखने के आदेश। हरियाणा पुलिस का संकल्प स्पष्ट है—नशा तस्करों पर प्रहार, उनके आर्थिक नेटवर्क पर वार और नशामुक्त हरियाणा का निर्माण। #HaryanaPolice #DrugFreeHaryana #WarAgainstDrugs @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
6
35
1
43
5,983
Charkhi Dadri Police retweeted
🚨 हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जींद में स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़। ▪️ सफीदों रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस की योजनाबद्ध रेड। ▪️ 6 महिलाओं सहित कुल 11 आरोपी गिरफ्तार (5 पुरुष)। ▪️ डिकॉय कस्टमर के माध्यम से अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि। ▪️ मौके से चिन्हित राशि भी बरामद। हरियाणा पुलिस का अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी। अनैतिक एवं गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। #JindPolice #HaryanaPolice #ActionAgainstCrime @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
8
43
1
75
7,433
Charkhi Dadri Police retweeted
🏅 डीजीपी हरियाणा श्री अजय सिंघल से मिले एशियन पैरा गेम्स के कांस्य पदक विजेता हिमांशु नांदल, डीजीपी ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 5वें एशियन पैरा गेम्स, आइची-नागोया (जापान) में 3 कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले पैरा तैराक हिमांशु नांदल आज अपने माता-पिता के साथ पुलिस मुख्यालय, पंचकूला पहुंचे और डीजीपी हरियाणा से मुलाकात की। इस अवसर पर डीजीपी ने हिमांशु को उनकी शानदार खेल उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हिमांशु के पिता ASI श्री बलवान नांदल एवं माता श्रीमती कविता नांदल भी उपस्थित रहे। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस को हिमांशु की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने हिमांशु के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। #HaryanaPolice #DGPHaryana #HimanshuNandal #AsianParaGames2026 #ParaSwimming #ProudHaryana #ProudMoment #SportsExcellence #HaryanaPride #InspiringChampion @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
3
34
1
58
4,759
Charkhi Dadri Police retweeted
🚨 हरियाणा पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई एंटी नारकोटिक सेल ने हिसार में एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। 🔹 9000 अल्प्राजोलम (ALPRAZOLAM) नशीली गोलियां बरामद। 🔹 कुल वजन 1 किलो 152 ग्राम, कीमत ₹92.16 लाख। 🔹 ₹1,400 ड्रग मनी व तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त। गिरफ्तार आरोपी भिवानी निवासी है। पुलिस रिमांड के दौरान नशीली गोलियों के सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ जारी। हरियाणा पुलिस का सन्देश - नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। #HaryanaPolice #HisarPolice #DrugFreeHaryana @NayabSainiBJP @cmohry @csharyana @DGPHaryana
1
31
41
4,406
Charkhi Dadri Police retweeted
🚨 हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कैथल में डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अध्यापिका से ₹1.23 करोड़ की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार 📌 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मात्र 4 दिन में दोनों आरोपियों को दबोचा। 📌 पुलिस ने करीब ₹40 लाख की राशि फ्रीज करवाई। 📌 आरोपियों ने पुलिस अधिकारी और फर्जी वकील बनकर फर्जी कोर्ट सुनवाई के जरिए महिला को डिजिटल अरेस्ट किया था। 📌 दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल, नेटवर्क और अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी। हरियाणा पुलिस की अपील: डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। किसी भी अनजान कॉल पर डरकर पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
4
38
1
70
11,804
Charkhi Dadri Police retweeted
🚨 गैंगवार के चलते हुई हत्या के मामले में STF रोहतक व झज्जर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मुख्य शूटर गिरफ्तार। झज्जर के गांव ढाकला में घर में घुसकर की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक व्यक्ति की हुई थी मौत, एक अन्य घायल। पुरानी आपसी रंजिश के चलते दिया गया था वारदात को अंजाम। STF रोहतक व झज्जर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों मुख्य आरोपी काबू। DGP श्री अजय सिंघल ने टीमों की सराहना करते हुए संगठित अपराध व गैंगवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। #HaryanaPolice #STF @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
1
31
47
8,267
Charkhi Dadri Police retweeted
🚨 हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन जुआ और साइबर ठगी के अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ पुन्हाना सदर थाना पुलिस व साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार। 🔹 45 मोबाइल फोन, 139 ATM कार्ड 🔹 20 बैंक पासबुक, 13 चेकबुक 🔹 35 सिम कार्ड और 4 लैपटॉप सहित भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद। आरोपी लोगों को बैंक खाते खुलवाने का लालच देकर उनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और जुए के पैसों के लेन-देन में करते थे। हरियाणा पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी। @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
3
37
1
89
14,870
Charkhi Dadri Police retweeted
🚨 पलवल पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, दो हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार; अपहृत ट्रक ड्राइवर को भी सकुशल छुड़ाया। पलवल-हथीन रोड स्थित पियूश सिटी में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश ओमबीर उर्फ ओमी के पैर में लगी गोली। वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली महिंद्रा थार बरामद। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस व 4 खाली खोल बरामद किए। आरोपियों पर जिले में पिछली रात हुई तीन लूट की वारदातों तथा डायल-112 की गाड़ी को टक्कर मारने का भी आरोप है। वहीं, पुलिस जवानों ने जान की बाजी लगाकर अपहृत ट्रक ड्राइवर को बदमाशों के चंगुल से सकुशल छुड़ाया। इस दौरान घायल हुए एसपीओ दयाराम का उपचार जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। #PalwalPolice #HaryanaPolice #CrimeControl #Dial112 @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
2
36
53
3,075
Charkhi Dadri Police retweeted
Strengthening ATM security through technology! Haryana Police is set to pilot an innovative ATM Security Alert System in 240 ATMs across all 23 districts in the first phase, with 10 ATMs in Gurugram initially. The system will enable real-time alerts for ATM break-ins, gas-cutter attacks, tampering and other security threats, with verified alerts forwarded to Dial-112 for swift police response. A proactive, technology-driven initiative to safeguard public money and strengthen security. #HaryanaPolice #ATMsecurity #Dial112 #SmartPolicing #HindustanTimes @NayabSainiBJP @cmohry @csharyana @DGPHaryana @htTweets
1
30
1
32
9,401
Charkhi Dadri Police retweeted
🚨 हरियाणा ATS को बड़ी सफलता! पंचकूला क्लब फायरिंग से उजागर हुए अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क मामले में दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार। ₹50,000 और ₹10,000 के इनामी आरोपी पंजाब से काबू। दोनों लगातार पहचान और ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस अधीक्षक ATS श्री कुलदीप सिंह ने पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा की। एसओजी अंबाला की विशेष टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल। अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार। पहले गिरफ्तार आरोपियों से 2 अवैध पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, 529 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 3 वाहन, एक मोटरसाइकिल और 3 कैश काउंटिंग मशीन बरामद। विदेशी हैंडलरों, हथियारों व नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन और ड्रग मनी के फाइनेंशियल ट्रेल की जांच जारी। #HaryanaPolice #HATS #AntiNarcotics #Panchkula #HaryanaPolice #HATS #AntiNarcotics #panchkula @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
15
48
1
119
26,654
Charkhi Dadri Police retweeted
🏆 अंतरराष्ट्रीय मंच पर हरियाणा पुलिस का गौरव! जॉर्डन में आयोजित 5वें ITPF Tent Pegging World Cup 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। 🇮🇳 हरियाणा पुलिस के ASI जितेंद्र कुमार ने खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया, जबकि HC सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय कोच के रूप में टीम को मार्गदर्शन दिया। DGP श्री अजय सिंघल ने खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, मेहनत और समर्पण की सराहना की। #HaryanaPolice #TentPegging #ProudMoment #ITPFWorldCup2026 @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
11
41
73
8,460
Charkhi Dadri Police retweeted
🚨 अब ATM से छेड़छाड़ होते ही हरियाणा पुलिस को मिलेगा अलर्ट! हरियाणा पुलिस ने एटीएम की सुरक्षा मजबूत करने के लिए विशेष सिस्टम तैयार किया है, जो बैंकों के ई-सर्विलांस सिस्टम को डायल-112 से जोड़ेगा। प्रदेश के 1,600 से अधिक ATM को इस सिस्टम से जोड़ने की योजना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 200 से अधिक ATM से शुरुआत होगी। तोड़फोड़ या संदिग्ध गतिविधि का अलर्ट मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी। स्मार्ट तकनीक, त्वरित कार्रवाई और सुरक्षित बैंकिंग! #HaryanaPolice #Dial112 #CyberSecurity #SmartPolicing @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
4
37
2
45
6,169
Charkhi Dadri Police retweeted
एटीएम से छेड़छाड़ की कोशिश अब नहीं रहेगी आसान! हरियाणा में 1,600 से अधिक एटीएम डायल-112 से जुड़ेंगे। एटीएम में तोड़फोड़ या छेड़छाड़ होते ही पुलिस को तत्काल अलर्ट मिलेगा और पुलिस टीम मौके पर पहुंचेगी। हरियाणा पुलिस की यह पहल बैंक सुरक्षा को मजबूत करने और एटीएम अपराधों पर त्वरित अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुरक्षित बैंकिंग, सतर्क पुलिस और त्वरित कार्रवाई – हरियाणा पुलिस सदैव तत्पर। #HaryanaPolice #Dial112 #SmartPolicing #PublicSafety @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
6
36
44
8,209
Charkhi Dadri Police retweeted
अपराधियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। कैथल के पाडला-गुहणा रोड पर एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने साहसिक एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को वारदात को अंजाम देने से पहले ही दबोचा। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के निवासी हैं और रंगदारी न देने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #HaryanaPolice #CrimeControl #ZeroTolerance @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
9
47
1
91
7,758
Charkhi Dadri Police retweeted
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज SC/ST एक्ट के तहत हरियाणा पुलिस की कार्रवाई एवं प्रगति की समीक्षा की। डीजीपी श्री अजय सिंघल ने बताया कि वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में अपराधों में 28% की कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में मामलों का निस्तारण दर 98% रहा। जिला कल्याण अधिकारियों को FIR की प्रतियां समयबद्ध उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा 5,500 से अधिक पुलिसकर्मियों को अधिनियम के तहत प्रशिक्षित किया गया है। पीड़ितों को समयबद्ध न्याय, प्रभावी जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करना हरियाणा पुलिस की प्राथमिकता है। #HaryanaPolice #SCSTAct #JusticeForAll #HaryanaGovernment #NayabSinghSaini #PublicSafety @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
69
82
29
199
123,564
Charkhi Dadri Police retweeted
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी! रेवाड़ी में मनोज उर्फ गोलू हत्याकांड के दो मुख्य फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। CIA रेवाड़ी व CIA धारूहेड़ा की संयुक्त टीम ने गोकलगढ़ बाईपास पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की फायरिंग में ASI सुनील कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जबकि दो निरीक्षकों के कान के पास से गोलियां निकलीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद। #RewariPolice #HaryanaPolice #CrimeControl @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
4
39
1
100
10,742
Charkhi Dadri Police retweeted
Humanity in Uniform! ❤️ Gurugram Police’s ERV team helped a pregnant woman deliver a healthy baby boy safely on the roadside near M3M Marina, Sector 68. Responding within just 5–7 minutes to an emergency call on October 31, EHC Sandeep and Constable Sandeep, with the assistance of local women, facilitated the safe delivery and immediately rushed the mother and newborn to Badshahpur Dispensary for medical care. A timely response, a compassionate gesture and two precious lives protected! #GurugramPolice #HaryanaPolice #HumanityInUniform tribuneindia.com/news/gurugr… @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
4
35
1
54
4,693