Chief Minister Smt. @gupta_rekha Ji inspected the Chhath Mahaparv arrangements at Sur Ghat and directed officials to ensure proper cleanliness, lighting, safety and all necessary facilities for devotees.
मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी ने ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ के ट्रायल रन के तहत सोनिया विहार से जगतपुर तक के रूट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को स्वच्छता, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। दिल्लीवासियों को छठ महापर्व से पहले यमुना में क्रूज सफारी का नया अनुभव देने की तैयारी है।
यह पहल दिल्ली में पर्यटन को नई गति देगी। इससे स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री @KapilMishra_IND जी भी उपस्थित रहे।
त्योहारों पर दिल्लीवासियों को शुद्ध और सुरक्षित मिठाइयां मिलें, इसके लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निहाल विहार में मिठाई निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर 402 किलोग्राम खाद्य सामग्री और मोरी गेट खोया मंडी में 520 किलोग्राम खराब खोया व छेना नष्ट किया। दोनों स्थानों से जांच के लिए नमूने भी लिए गए।
मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दिल्लीवासियों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है।
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित घाट उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने 48 गांवों को शहरीकृत करने का निर्णय लिया है। यह कदम दिल्ली के नियोजित और एकीकृत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने सिंगलपुर स्थित प्रेमबाड़ी पुल के पास मुनक नहर क्षेत्र में छठ घाटों के विकास एवं तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जी ने सफाई, सौंदर्यीकरण, रोशनी और आवश्यक सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
solar.delhi.gov.in पोर्टल के जरिए सोलर इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया को और आसान बनाया जा रहा है। अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएं, बिजली बिल में बचत करें और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर कमाई का अवसर पाएं।
दिल्ली नगर निगम के लगभग 4,000 MTS (जनस्वास्थ्य) कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ मिला।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर बढ़ी हुई वेतन राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने 48 गांवों को शहरीकृत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
इससे इन गांवों के सुनियोजित एवं तेज विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। सड़क, जल आपूर्ति, सीवर, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए बेहतर शहरी नियोजन का आधार तैयार होगा।
मास्टर प्लान 2041 के अनुरूप यह कदम दिल्ली के संतुलित, समावेशी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकास को नई दिशा देगा।
#ViksitDelhi
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक और रियल टाइम मॉनिटरिंग के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है।
60 CAAQMS स्टेशन हवा की गुणवत्ता और PM2.5 व PM10 जैसे प्रदूषकों पर नजर रखते हैं। वहीं, AI आधारित कैमरों, रियल टाइम डेटा और GPS ट्रैकिंग से प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों की 24×7 निगरानी की जा रही है।
Delhi Transport Corporation (DTC) has been selected for 3 Awards of Excellence in Urban Transport at UMI Conference 2026.
From the Pink Saheli NCMC Card Programme to smart bus management and data driven route planning, these recognitions highlight the Delhi Government’s commitment to inclusive, technology driven and passenger centric public transport.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी ने ₹8,941 करोड़ की 43 जल परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार यमुना की स्वच्छता और निर्मलता के संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
“हम एक ऐसी दिल्ली बनाना चाहते हैं, जहां घर सुंदर हो, पानी शुद्ध हो, गलियां साफ हो, कूड़े के पहाड़ न हो और मां यमुना निर्मल हों। मई 2029 से पहले यमुना जी को स्वच्छ और निर्मल बनाने का हमारा संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा।”
-श्री अमित शाह जी
माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने आज श्याम विहार में ₹8,941 करोड़ से अधिक की लागत वाली 43 जल परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं सीवेज ट्रीटमेंट, सीवर नेटवर्क के विस्तार और जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ कर मां यमुना की स्वच्छता के प्रयासों को नई गति देंगी।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने मां यमुना को स्वच्छ बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह दिल्लीवासियों से किया गया वादा और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री जी के निरंतर सहयोग से दिल्ली सरकार इस संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
यमुना की स्वच्छता के लिए एकजुट हुई दिल्ली।
‘चलो यमुना’ महाअभियान के तहत 70 घाटों पर 35,000 से अधिक नागरिकों ने श्रमदान किया और 76,000 किलोग्राम से अधिक कचरा हटाया।
स्वच्छ यमुना, स्वस्थ दिल्ली।
यमुना की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में व्यापक प्रयास।
‘चलो यमुना’ महाअभियान के तहत 70 घाटों पर 35,000+ दिल्लीवासियों ने हिस्सा लिया और 76,755 किलोग्राम कचरा हटाया गया।
इसके साथ ₹8,941.22 करोड़ की 43 जल परियोजनाओं के जरिए सीवेज शोधन, सीवर नेटवर्क और जल प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर है।
Delhi Government is taking proactive and firm measures to tackle winter pollution and improve air quality.
From stricter vehicle emission norms and PUCC enforcement to construction dust control, AI based monitoring and flexible work arrangements, every measure is aimed at reducing pollution. Cleaner public transport, Metro connectivity and carpooling will further strengthen these efforts.






















