
AICC Secretary, Incharge Gujarat | MLA, Bhilai Nagar | Spokesperson @incchhattisgarh | Congress | Ex-Mayor Bhilai
Chhattisgarh
Joined June 2013
- Tweets21.2K
- Following963
- Followers54.3K
- Likes7K
Pinned Tweet
👉3 जून 2026 को राहुल गांधी जी ने कहा
👉23 सितंबर 2026 को वोट चोरी के
प्रमाण इंडियन मीडिया को मिले
राहुल गांधी जी फिर सच साबित हुए
समस्त छत्तीसगढ़वासियों को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की बधाई !!
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी,
राज्योत्सव में लगा यह AI जनरेटेड छत्तीसगढ़ का नक्शा आपकी सरकार की निष्क्रियता और निर्लज्जता का प्रमाण है..
इस प्रदेश की भाजपा सरकार, प्रशासन और इवेंट ठेकेदारों को शर्म आनी चाहिए, जिन्हें छत्तीसगढ़ का सही नक्शा तक नहीं पता..
आप छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री है जिनके राज में आदिवासी दिवस ही गायब हो गया.. छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आयोजनों से छत्तीसगढ़ महतारी की चित्र तक गायब हो गई और अब राज्योत्सव भी इसकी भेंट चढ़ गया..
छत्तीसगढ़ की लोककला को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाले 85 वर्षीय कलाकार स्व. विक्रम यादव जी को उनके अंतिम समय में भी उचित सम्मान और सहयोग नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां तक कि उनके अंतिम संस्कार में शामिल होना भी संस्कृति विभाग ने जरूरी नहीं समझा।
भाजपा सरकार में कलाकारों की इस तरह की उपेक्षा उसकी संवेदनहीनता को उजागर करती है। कलाकारों का सम्मान केवल मंचों पर भाषण देने से नहीं, बल्कि उनके कठिन समय में साथ खड़े होने से होता है।
चलो दिल्ली!
वोट बचाओ, देश बचाओ
हमारे लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम हटा दिए गए हैं। एक के बाद एक राज्यों में मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। हमारे वोट चुराए जा रहे हैं, और जब हम जवाब मांगते हैं, तो हमें लाठीचार्ज और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ता है।
लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे। हम डरेंगे नहीं। अपने लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे!
विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी इस लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। वे निडर होकर सवाल उठा रहे हैं और सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह ठहरा रहे हैं। अब समय है कि हम सब उनके साथ खड़े हों और इस लड़ाई में शामिल हों।
1 नवंबर को, दिल्ली के रामलीला मैदान में, INDIA गठबंधन एक विशाल रैली और मार्च आयोजित कर रहा है। इसमें ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी और मोदी सरकार से जवाबदेही मांगी जाएगी।
मैं रामलीला मैदान में मौजूद रहूंगा। मेरी हर भारतीय से अपील है कि वे हमारे साथ जुड़ें। यह उठ खड़े ह
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के शहादत दिवस पर दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें नमन किया एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शक्ति, साहस, समर्पण और कुशल नेतृत्व की पर्याय रहीं श्रीमती इंदिरा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन।
📍 दिल्ली
वरिष्ठ कांग्रेस नेता,छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री,सरगुजा महाराज श्री टी. एस. सिंहदेव जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ ।।
@TS_SinghDeo जी
छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र, किसान हितैषी एवं दूरदर्शी राजनेता स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन।
किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों के लिए उनका संघर्ष और योगदान सदैव याद किया जाएगा।
आज रायपुर में भाई आकाश शर्मा जी के निवास पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें तथा ऐसे ही जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर होते रहें ।
@AkashSharmaINC
आज जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेली द्वारा आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जन-जन तक इस अभियान का संदेश पहुँचाने को लेकर विचार साझा किए।
लोकतंत्र की ताकत जनता के विश्वास और उसके मताधिकार में निहित है। प्रत्येक मत की स्वतंत्रता और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है। इसी उद्देश्य के साथ कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करती रहेगी। वोट बचाओ, देश बचाओ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प है। मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमारी आवाज़ सड़क से सदन तक निरंतर बुलंद होती रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जी, AICC पर्यवेक्षक श्री शरद अहिर जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला जी एवं बलौदाबाजार के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री हितेन्द्र ठाकुर जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
अर्नब साइक्लोन के चलते पूरा छत्तीसगढ़ तूफ़ान की चपेट में है सभी जगह आंधी और तेज बारिश की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते प्रदेशभर के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से मेरा अनुरोध है कि इस आकस्मिक त्रासदी को देखते हुए पूरे प्रदेश को “चक्रवात प्रभावित क्षेत्र” घोषित कर किसानों की फसलों का सही मुआवजा दिया जाए साथ ही साथ आज प्रदेश का किसान इस स्थिति में नहीं है कि वो अपने इस सत्र के कृषि ऋण का भुगतान कर सके, इस पर किसानों के कृषि ऋण माफ़ कर उन्हें राहत पहुंचाया जाए।
इस विषय समय में कांग्रेस पार्टी हमारे किसानों श्रमिकों और तूफान प्रभावित जनों के साथ खड़ी है।
आइए, अपने लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा की ज़िम्मेदारी निभाएं।
🗓️ 1 नवंबर
📍 रामलीला मैदान, नई दिल्ली
#ChaloDilli
छत्तीसगढ़ की लोककला को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रख्यात बाँस वादक श्री विक्रम यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है ।।उनका जाना प्रदेश की कला एवं संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें
🙏 🕉️ शांति 🕉️
दुख-सुख के हम साथी हैं, ये वादा है ।
भाई आकाश शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
@AkashSharmaINC
आज भिलाई के सेक्टर 10 एवं सेक्टर 6 में सभी सम्मानित जनों से भेंट-मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
आप सभी का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
































