Dhamtari retweeted
जनजातीय परिवारों तक पहुंच रहीं सुविधाएं
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में पीएम-जनमन अभियान के जरिए जनजातीय अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। अब तक 1,419 बसाहटों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई हैं, 7,160 परिवारों का ऑन-ग्रिड विद्युतीकरण हुआ है, 386 गांवों में शत-प्रतिशत नल जल की सुविधा सुनिश्चित हुई है और 727 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार जनजातीय परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य, बिजली, स्वच्छ पेयजल और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #JanjatiyaGauravDiwas #PMJANMAN #जनजातीय_विकास #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
@PMOIndia @TribalAffairsIn @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Dhamtari retweeted
हर गांव तक सुविधा, हर परिवार को लाभ
‘नियद नेल्लानार 2.0’ एवं ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के तहत 31 योजनाओं का सेचुरेशन मोड में क्रियान्वयन और 14 सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे 5,542 गांवों के 39 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बस्तर के हर गांव तक विकास और जनकल्याण की रोशनी पहुंचा रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #JanjatiyaGauravDiwas #जनजातीयगौरवदिवस #VishnuDeoSai #NiyadNellanar #Bastar #TribalDevelopment #Chhattisgarh
@PMOIndia @TribalAffairsIn @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @BastarDistrict
Dhamtari retweeted
हर ग्रामीण परिवार तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नए नलजल नियम-2026 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत 1,000 से कम आबादी वाली पंचायतों को मुख्यमंत्री नल जल अनुदान, 75% से अधिक जल प्रभार संग्रहण पर ₹50,000 वार्षिक प्रोत्साहन और लगातार दो वर्ष शत-प्रतिशत मीटरिंग पर ₹50,000 अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। इस पहल से नियमित जलापूर्ति, बेहतर रखरखाव और आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों को बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में सुशासन सरकार का महत्वपूर्ण कदम।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #JalJeevanMission #VishnuDeoSai #CabinetMeeting #ChhattisgarhCabinet #RuralDevelopment
@DoWRRDGR_MoJS @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Dhamtari retweeted
मां भारती के वीर सपूत, अमर बलिदानी बटुकेश्वर दत्त जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन।
#BatukeshwarDutt #बटुकेश्वर_दत्त
Dhamtari retweeted
पक्के घर से साकार हुआ सुरक्षित भविष्य का सपना
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से धमतरी की सेवती बाई को मिला पक्का मकान। कच्चे घर की परेशानियों से मुक्ति के साथ परिवार को मिला सुरक्षा, सम्मान और सुकून का नया आशियाना।
सुशासन सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से संवार रही है लोगों का जीवन।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#PMAY #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
@PMOIndia @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @DhamtariDist
Dhamtari retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक।
📍 मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर
#Chhattisgarh #VishnuDeoSai #CabinetMeeting #GoodGovernance
Dhamtari retweeted
प्रदेश में धान खरीदी की व्यवस्था को लगातार बेहतर और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। किसानों की सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए नए धान खरीदी केंद्र शुरू किए गए हैं, जिससे अब किसानों को अपने नजदीक ही धान विक्रय की सुविधा मिल रही है। वहीं, 'तुंहर टोकन ऐप' के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा ने खरीदी प्रक्रिया को और आसान बनाया है।
सुशासन सरकार में नई व्यवस्थाओं से किसानों का समय बच रहा है और धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बन रही है।
📍 स्थान – सूरजपुर, छत्तीसगढ़
हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #DhanKharidi2026 #KisanKalyan #Chhattisgarh #सुशासन_सरकार #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़
@AgriGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @SurajpurDist
Dhamtari retweeted
विष्णु भैया का संकल्प, किसान रहे खुशहाल
किसान श्री भुनेश्वर राम रजवाड़े ने सुगम खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार जताया, वहीं श्री जयराम साहू ने खरीदी केंद्रों में मिल रही सुविधाओं को किसानों के लिए लाभकारी बताया।
#VishnuDeoSai #DhanKharidi #Chhattisgarh #Sushasansarkar #MorVishnuBhaiya #ViksitChhattisgarh #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026
Dhamtari retweeted
लोक आस्था और सूर्योपासना के पर्व छठ के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर स्थित छठ घाट पर सपत्नीक उदयमान भगवान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
#ChhathPuja #ChhathMahaparv #Chhattisgarh #VishnuDeoSai
Dhamtari retweeted
लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना का महापर्व छठ
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के तपकरा में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुनकुरी में 5 करोड़ रुपए की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण किया गया है, वहीं दराखारिका में 4 करोड़ रुपए की लागत से नए छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, तपस्या और समर्पण का अनुपम प्रतीक है, जो हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
#ChhathPuja #ChhathMahaparv #Chhattisgarh #VishnuDeoSai
Dhamtari retweeted
मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण कार्यक्रम, पुराना बस स्टैण्ड, बिलासपुर teapawt.org/i/broadcasts/2BlQryBLe…
Dhamtari retweeted
किसानों की समृद्धि और खुशहाली ही सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
#Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh #FarmersWelfare #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026
Dhamtari retweeted
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़ के 6,691 गांव इस अभियान में शामिल हैं, जिसके माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों का विस्तार किया जा रहा है।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
#JanjatiyaGauravDiwas #PMJANMAN #TribalDevelopment #TribalWelfare #TribalEmpowermen #Chhattisgarh #GoodGovernance
Dhamtari retweeted
धान खरीदी के साथ आदान सहायता राशि का संबल बन रहा किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का आधार
सुशासन सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ धान खरीदी की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। वहीं, आदान सहायता राशि के विस्तार से किसानों को आर्थिक संबल का मजबूत स्तंभ मिला है।
#Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh #FarmersWelfare #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026
Dhamtari retweeted
अब बस्तर में विकास की नई धारा बह रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। स्कूल, एजुकेशन सिटी और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान जैसी विभिन्न पहलों के माध्यम से लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍जनजातीय गौरव दिवस समारोह, लाल बहादुर शास्त्री सेजेस स्कूल, बिलासपुर
#ViksitBastar #BastarDevelopment #EducationForAll #SwasthBastar #GoodGovernance #Chhattisgarh #VishnuDeoSai
Dhamtari retweeted
प्रयास जैसी संस्थाओं के माध्यम से जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं। जनजातीय समाज के बेटे-बेटियां बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें इसी उद्देश्य से दिल्ली में ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता 50 सीटों से बढ़ाकर 200 सीट की गई हैं।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍जनजातीय गौरव दिवस समारोह, लाल बहादुर शास्त्री सेजेस स्कूल, बिलासपुर
#TribalEducation #TribalYouth #YouthEmpowerment #EducationForAll #Chhattisgarh #VishnuDeoSai
Dhamtari retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के महान जनजातीय नायकों को नमन किया।
उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर लगभग 120 करोड़ रुपए की लागत के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय जननायकों पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शिक्षा, खेल, कला और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 28 प्रतिभाओं को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया और सभी सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#JanjatiyaGauravDiwas #BhagwanBirsaMunda #TribalPride #TribalEmpowerment #TribalCulture #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #GoodGovernance
Dhamtari retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान ग्राम सेंदरी स्थित धान उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा की और स्वयं धान तौलकर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।
इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री साय का धान से तुलादान कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर किसानों की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।
#SushasanSarkar #FarmersWelfare #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026
Dhamtari retweeted
प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड परिसर में छत्तीसगढ़ की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण किया। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 12 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से विकसित इस अत्याधुनिक पार्किंग सुविधा में एक साथ 80 कारें खड़ी की जा सकेंगी।
लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के शहरों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बढ़ते शहरीकरण के साथ यातायात प्रबंधन और पार्किंग की चुनौतियों का समाधान आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जा रहा है।
#SmartCity #SmartParking #UrbanDevelopment #ModernInfrastructure #ShuttleTechnology #DigitalInnovation #Bilaspur #Chhattisgarh #GoodGovernance #VishnuDeoSai

































