
#सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करता है ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके
Joined November 2019
- Tweets33.2K
- Following149
- Followers5.6K
- Likes19.1K
DIPRO Rewari retweeted
Press release से लेकर Insta reel release तक, मैंने मीडिया संवाद का एक लंबा दौर देखा है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
DIPRO Rewari retweeted
हरियाणा में फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 13,200 आधुनिक कृषि मशीनें वितरित की गई हैं। मशीनों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान और पराली का वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाने वाले किसानों को 1,200 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
हॉटस्पॉट गांवों में 79 सेंसर और 36 ड्रोन के माध्यम से निगरानी के साथ पराली जलाने की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है।
#CropResidueManagement #Haryana #CleanAir
DIPRO Rewari retweeted
हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी के पार्ट-2 के तहत विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों में कार्यरत कर्मचारियों की अनुबंध अवधि दो माह के लिए बढ़ा दी है। अब इन कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर, 2026 तक जारी रहेंगी। यह विस्तार 1 नवंबर, 2026 से प्रभावी होगा।
#Haryana #DIPRHaryana
DIPRO Rewari retweeted
आज भोपाल में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय काशी बाई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏🏼
DIPRO Rewari retweeted
LIVE: भाजपा मुख्यालय (दिल्ली) में दीपावली मिलन समारोह पर PM श्री @NarendraModi जी का संबोधन teapawt.org/i/broadcasts/2lgQdbpBV…
DIPRO Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने भोपाल में केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय काशी बाई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
#Haryana
DIPRO Rewari retweeted
हरियाणा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एससी-एसटी से जुड़े प्रत्येक मामले में निर्धारित 60 दिनों की अवधि के भीतर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करना अनिवार्य होगा।
साथ ही, मामलों के त्वरित निपटान के लिए हिसार, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक और भिवानी में स्पेशल न्यायालय स्थापित किए जाने के निर्देश दिए।
#Haryana #SocialJustice #SCST #GoodGovernance
DIPRO Rewari retweeted
आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने चंडीगढ़ में 14वीं स्टेट प्रगति पोर्टल (SPP) बैठक की अध्यक्षता कर ₹75 करोड़ से अधिक लागत वाली प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा परियोजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में गुरुग्राम ग्लोबल सिटी, श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, सोहना और खरखोदा की औद्योगिक परियोजनाओं सहित बिजली वितरण प्रणाली से जुड़े कार्यों की प्रगति जानी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए। देरी करने वाले ठेकेदारों पर पेनल्टी और बार-बार लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
DIPRO Rewari retweeted
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक अगले पांच वर्षों के लिए जारी रखने की मंजूरी दी है। यह योजना विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति के उद्यमियों को आगे बढ़ने और अपना व्यवसाय स्थापित करने में सहायता प्रदान करेगी।
इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। इसके तहत अगले पांच वर्षों में 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
इससे नए व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को बैंक ऋण प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वे अपने उद्यम स्थापित कर सकेंगे, रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगे और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
DIPRO Rewari retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर छोटे उद्यमियों, व्यापारियों और स्वरोजगार करने वाले लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। इस दिशा में उनके मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच के लिए हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने क्रेडिट गारंटी फंड फॉर माइक्रो यूनिट्स (CGFMU) को 31 मार्च 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इससे छोटे कारोबारियों को बिना बड़ी संपत्ति गिरवी रखे बैंक ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी। नए व्यवसाय शुरू करने और मौजूदा कारोबार के विस्तार के लिए वित्तीय सहायता के अवसर बढ़ेंगे।
इस फैसले से अगले पांच वर्षों में ₹12.6 लाख करोड़ तक के ऋण उपलब्ध हो सकेंगे। इससे छोटे उद्यमों को मजबूती मिलेगी, स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
#CabinetDecisions
DIPRO Rewari retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्राथमिकता सदैव किसान कल्याण रही है। इसी दिशा में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों की NBS सब्सिडी दरों को मंजूरी दी है।
इससे DAP और NPKS उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसानों को उचित एवं किफायती दरों पर खाद उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। यह सब्सिडी 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी।
अन्नदाताओ के हित में निरंतर संवेदनशील निर्णय लेने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
#CabinetDecisions
DIPRO Rewari retweeted
कांग्रेस के निराशावाद के अंधकार से निकलकर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत ने आशावाद, आत्मविश्वास और विकास के स्वर्णिम युग में प्रवेश किया है।
यह है नए भारत की नई पहचान, नए संकल्प और नई उड़ान! 🇮🇳
DIPRO Rewari retweeted
करनाल को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मिला सम्मान पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि शहरवासियों की जागरूकता और स्वच्छता के प्रति उनकी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्राप्त करना हम सभी के लिए प्रसन्नता का अवसर है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज देशभर में जनभागीदारी का व्यापक अभियान बन चुका है। इसी प्रेरणा से हमारी सरकार हरियाणा के शहरों में स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं और सुंदर परिवेश के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
इस उपलब्धि का श्रेय करनाल के जागरूक नागरिकों, सफाई मित्रों, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को जाता है। हमारा संकल्प है कि स्वच्छता की यह भावना हर शहर और हर नागरिक के जीवन का हिस्सा बने।
@rashtrapatibhvn
DIPRO Rewari retweeted
🔴LIVE : Diwali Milan Samaroh (New Delhi) teapawt.org/i/broadcasts/2nQJBdRZK…
DIPRO Rewari retweeted
हर पीड़ित को न्याय मिले, हर शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे, इसी संकल्प के साथ आज चंडीगढ़ में अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम, 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए आयोजित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि एससी-एसटी से जुड़े प्रत्येक मामले में 60 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा, हिसार, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक और भिवानी में विशेष न्यायालय स्थापित किए जाएंगे, ताकि मामलों का शीघ्र निपटान हो सके।
प्रदेश में एससी-एसटी से जुड़े मामलों में लगभग 28 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। हमारा लक्ष्य ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और पीड़ितों को समय पर उचित सहायता उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधिक मामले वाले जिलों और पुलिस थानों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।
DIPRO Rewari retweeted
आज दिल्ली में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पत्रकार साथियों के बीच पहुंचकर बेहद आत्मीयता और अपनत्व का अनुभव हुआ। आप सभी के साथ संवाद और विचार साझा करना सुखद रहा।
लोकतंत्र में मीडिया सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। निष्पक्ष पत्रकारिता, बेबाक सवाल और स्वस्थ आलोचना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती देते हैं। हम आपके रचनात्मक सुझावों और स्वतंत्र विचारों का सदैव सम्मान करते हैं। यह विश्वास और सहयोग का रिश्ता निरंतर मजबूत बना रहे।
आप सभी को दीपावली, छठ पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
DIPRO Rewari retweeted
गोल्डन बॉय नवदीप को जन्मदिन की घणी-घणी बधाई! 🎂
आज नई दिल्ली में भारत के जांबाज पैरा एथलीट, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता और हरियाणा के लाडले नवदीप सिंह श्योराण जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इस खास अवसर पर उन्हें मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।
अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से देश और हरियाणा का गौरव बढ़ाते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ। 🙏🏻
DIPRO Rewari retweeted
महान शिक्षाविद्, राष्ट्रनायक एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता ‘भारत रत्न’ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने समाज सुधार, पत्रकारिता, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रीय चेतना के प्रसार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
उनकी राष्ट्रभक्ति, त्याग और समाज के प्रति समर्पण की भावना सदैव हमें कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी और उनके आदर्श हमारा मार्ग आलोकित करते रहेंगे।






















