#Jodhpur
दूसरे राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को झटका, राजस्थान में नहीं मिलेगा आरक्षण!
#ExposeNow #Nursingofficer #Medical
6
310
शिक्षकों की मांग पर बदला बोर्ड परीक्षा का टाइम,विद्यार्थियों को राहत!
@VipinPrakashSh7 @Rajasthanboard
#ExposeNow #RajasthanTeachers #rbse
अब एयरपोर्ट जाना होगा आसान, जयपुर को मिलेगी नई मेट्रो!
जयपुर मेट्रो फेज-2 की ऑरेंज लाइन का विस्तार होने जा रहा है। टोड़ी मोड़ से प्रहलादपुरा तक 41 KM लंबे रूट पर 36 स्टेशन बनेंगे।
खास बात यह है कि मेट्रो पहली बार एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगी। करीब 13,037 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को सितंबर 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
#JaipurNews #jaipurmetro
अमेरिका से लौटे IAS शिखर अग्रवाल, अब ACB की पूछताछ!
40 विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में APO चल रहे वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से जयपुर लौट आए हैं। उन्होंने कार्मिक विभाग (DOP) पहुंचकर जॉइनिंग रिपोर्ट दी है।
सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने उनसे प्रारंभिक पूछताछ भी की है, जिसकी जानकारी ACB को भेजी गई है। 31 अक्टूबर को ACB ने उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की थी।
अब इस मामले में शिखर अग्रवाल और उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर की भूमिका की जांच की जा रही है।
@AcbRajasthan
#ExposeNow #jaipur
#karauli
एक छत, सैकड़ों श्रद्धालु और अद्भुत गोवर्धन पूजा!
#ExposeNow
#jaipur
चुनाव ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी मांग!
@VipinPrakashSh7 @RajGovOfficial
#ExposeNow #PanchayatElection
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने 'विद्या सम्बल योजना' के द्वितीय चरण के तहत प्राध्यापकों (Lecturers) के रिक्त पदों पर 'गेस्ट फैकल्टी' लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। निदेशक ललित कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए फिलहाल केवल शहरी (नगरीय निकाय) क्षेत्रों के विद्यालयों में ही यह नियुक्तियां की जाएंगी।
गेस्ट फैकल्टी के रूप में 65 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त शिक्षक और निजी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यताओं के प्राप्तांकों (75%) और प्रशैक्षणिक योग्यताओं के प्राप्तांकों (25%) के आधार पर बनेगी और कोई साक्षात्कार नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 23 नवंबर से 25 नवंबर 2026 (दोपहर 12 बजे तक) संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/यूसीईईओ को व्यक्तिगत रूप से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 30,000 रुपये मासिक (400 रुपये प्रति घंटा) मानदेय दिया जाएगा।
#Jaipur #VidyaSambalYojana #GuestFaculty #RajasthanEducation
जयपुर के एक मदरसा मौलाना की काली करतूत सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोप है कि जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र (नाई की थड़ी) स्थित एक मदरसा का मौलाना, वहां पढ़ने आने वाली बच्चियों का ब्रेन वॉश करता था। हद तो तब हो गई जब उसने अपनी ही 18 वर्षीय छात्रा को अपने जाल में फंसाकर उसका ब्रेन वॉश कर दिया।
परिजनों के समझाने के बावजूद लड़की ने उसी मौलाना से निकाह करने की जिद पकड़े रखी और हाल ही में दोनों ने निकाह भी कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी मौलाना पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है। घटना का पता चलने पर लड़की के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जयसिंहपुरा खोर थाने में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार दोपहर जब पुलिस आरोपी मौलाना को कोर्ट में पेश करने ले गई, तो वहां पहले से मौजूद गुस्साए लोगों के सब्र का बांध टूट गया। कोर्ट से बाहर आते समय भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में ही मौलाना पर धावा बोल दिया और उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा। पुलिसकर्मियों को मौलाना की जान बचाने और उसे भीड़ से बाहर निकालने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
#Jaipur #Rajasthan #Madarsa
जयपुर: परिवहन मंत्रालय ने वाहन पोर्टल पर नई व्यवस्था लागू की है। अब बीमा, PUC या फिटनेस एक्सपायर होने पर वाहन का स्टेटस 'आर्काइव' श्रेणी में चला जाएगा, जिससे उसकी खरीद-फरोख्त और ट्रांसफर पर रोक लग जाएगी। राजस्थान में 1 लाख से अधिक वाहन मालिकों को SMS अलर्ट भेजे गए हैं। साथ ही, 20 नवंबर से RTO की कई सेवाएं 'फेसलेस' (ऑनलाइन) हो जाएंगी।
#RajasthanNews #RTONews #TransportDepartment #TrafficRules
डीग: पहाड़ी मेवात क्षेत्र में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कैथवाड़ा में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही जिला SP शरण कंबले (Saran Kamble) तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सख्त लहजे में उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर व्यवस्था खराब करने की कोशिश की, तो 5 मिनट में ऐसा इलाज करूंगा कि सात पुश्तें याद रखेंगी।" पुलिस की इस मुस्तैदी से स्थिति नियंत्रण में रही।
#Deeg #RajasthanElections #PanchayatChunav
6
593
बारां जिले के नाहरगढ़ वनकर्मियों से मारपीट मामले में फरार चल रहे नरेश मीणा पुलिस को चकमा देकर मोबाइल स्पीकर के जरिए नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने BSP के 'हाथी' निशान पर वोट देने की अपील की है। उनकी गैरमौजूदगी में उनके बेटे अनिरुद्ध मीणा ने चुनाव प्रचार की पूरी कमान संभाल ली है।
#Baran #NareshMeena #RajasthanElection
5
390
राजस्थान हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट किया है कि प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए लगे कर्मचारियों को भी न्यूनतम वेतनमान का लाभ मिलेगा। जोधपुर में न्यायाधीश कुलदीप माथुर की पीठ ने बांसवाड़ा के दो कर्मचारियों की याचिका पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि समान काम करने पर केवल नियुक्ति के तरीके के कारण कर्मचारियों को उनके हक से वंचित नहीं किया जा सकता। सरकार को 60 दिन में इसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
#Rajasthan #RajasthanHighCourt #SarkariNaukri
जयपुर की हवामहल विधानसभा से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दिवाली की रात खराब सड़कों और पेचवर्क न होने पर विधायक ने निगम अधिकारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आज रात भर में सड़कों का काम पूरा नहीं हुआ, तो कल किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं मनाने दी जाएगी।
#Jaipur #Rajasthan #BalmukundAcharya
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (अजमेर) ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाओं में 40 प्रश्नों की केजिंग वाली नई उत्तर पुस्तिकाओं का ही उपयोग किया जाएगा। पिछले वर्षों की कॉपियों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। हालांकि, अतिरिक्त कॉपी मांगने पर पुरानी 8 पन्नों वाली कॉपी ही मिलेगी।
#Rajasthan #RBSE #RajasthanBoard #BoardExams2027
जयपुर: PHED में डेढ दर्जन कंपनियों को 'पेमेंट' के साथ 'बोनस' फ्री!
एनआईसी व बैंक के बीच तकनीकी मिस्टेट से हुआ बड़ा गड़बड़झाला, जेजेएम में बड़ी कंपनियों को 140 से ज्यादा कार्यों में किया डबल-ट्रिपल पेमेंट, करीब 250 करोड़ की से ज्यादा राशि का पेमेंट हो गया एक्सट्रा, मामले का खुलासा होने पर वित्तीय सलाहकार ने आनन-फानन में जारी किया सर्कुलर, सभी संबंधित अधिशाषी अभियंताओं को जारी किए सख्त निर्देश, डबल पेमेंट वाले सभी ठेकेदारों से संपर्क कर तत्काल पैसा कराएं रिफण्ड, करीब आधा दर्जन कंपनियों ने एक्सट्रा पैसा किया रिफण्ड
@RajGovOfficial @OnlineKanhaiya #Jaipur #PHED #JJM
शिक्षकों की पदोन्नति पर कानूनी अड़ंगा, स्कूलों में विषय विशेषज्ञों का टोटा!
@VipinPrakashSh7 @madandilawar
#ExposeNow #EducationNews
राजस्थान से इंसानियत का एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जो हर किसी का दिल जीत रहा है। जाट समाज के सेठ रामस्वरूप जी मुंड ने अपने कर्मचारियों (खासकर महिलाओं) को अपने हाथों से नोटों की गड्डियां गिफ्ट कीं। उनका यह दरियादिली भरा अंदाज चर्चा का विषय बन गया है।
#Rajasthan #RamswaroopJiMund #JatSamaj
राजस्थान के उदयपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में एक कलयुगी बेटे ने पंचायतीराज चुनाव के एक मामूली विवाद में अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी राहुल परमार ने अपनी सगी मां की बेरहमी से हत्या कर दी और पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे आरोपी राहुल घर पहुंचा और इस बात पर विवाद शुरू कर दिया कि उसके परिवार ने पंचायत चुनाव में उसके दोस्त को वोट क्यों नहीं दिया। बहस इतनी बढ़ गई कि राहुल ने लोहे की रॉड उठाकर अपनी मां पुष्पा के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जब पिता लालचंद और बड़ा भाई गणेश अपनी मां को बचाने आए, तो खून सवार आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।
हमले के बाद आरोपी राहुल मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में बड़ा भाई आनन-फानन में माता-पिता को डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर भागा, लेकिन रास्ते में ही मां ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं पिता जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। कल्याणपुर थाना पुलिस अब फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
#Udaipur #RajasthanElections #PanchayatChunav
पुलिस परिवार में दिखा भाईचारा, SP लोकेश सोनवाल ने दिया एकजुटता का संदेश..
@KarauliPolice
#karauli #ExposeNow
5
351
चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में आस्था का एक अनोखा और भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला है। जालौर जिले के रहने वाले एक श्रद्धालु ने भगवान के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट करते हुए उन्हें 21 ग्राम सोने से बना एक 'हार्ट' (दिल) भेंट किया है। इस सोने के दिल की कीमत 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
दरअसल, यह श्रद्धालु हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। इलाज और ऑपरेशन के दौरान उसने भगवान सांवलिया सेठ से प्रार्थना की थी कि अगर उसका ऑपरेशन सफल हो जाता है और वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है, तो वह भगवान को सोने का दिल अर्पित करेगा। ऑपरेशन सफल होने और बीमारी ठीक होने के बाद श्रद्धालु ने अपना यह वादा पूरा किया।
उसने मंदिर के भेंट कक्ष में पहुंचकर विधिवत रूप से यह 21 ग्राम सोने का मॉडल जमा कराया और मंदिर मंडल से इसकी आधिकारिक रसीद भी प्राप्त की। भगवान के प्रति आस्था जताने का यह अनूठा तरीका अब मंदिर में आने वाले अन्य श्रद्धालुओं के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
#Chittorgarh #SanwaliyaSeth #Jalore
8
644






















