खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद अब बढ़ी: PM मोदी
'मन की बात' के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले फोन खोने पर उसके वापस मिलने की उम्मीद कम हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। तकनीक और सरकारी व्यवस्था की मदद से लोग अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पा सकते हैं।
@narendramodi @PMOIndia
#mannkibaat #pmmodi #mobilephone #ceirportal #technology #digitalindia
37
एम.के. स्टालिन से मुलाकात करेंगे INDIA ब्लॉक के नेता
INDIA ब्लॉक के नेता तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन से मुलाकात करने जा रहे हैं। इस बैठक को मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम और विपक्षी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
@mkstalin @kharge @RahulGandhi @IndiaAllliance @MamataOfficial @SoniaGandhi
#INDIAAlliance #MKStalin #DMK #Opposition #FMnews
39
वाराणसी | प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की अधिकार एवं सत्ता संकल्प महारैली आयोजित
वाराणसी के नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की महारैली और जनसभा आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने सभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की प्राथमिकताएं बताईं।
➡️ शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार, बिजली, पानी, आरक्षण और विकास होंगे प्रमुख मुद्दे
➡️ महंगाई, बेरोजगारी और शोषण को लेकर सरकारों पर साधा निशाना
➡️ गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा
➡️ गरीबों, मजदूरों और किसानों को मुफ्त चिकित्सा, बिजली और पानी उपलब्ध कराने की बात
➡️ यूपी के 40 जिलों की 250 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कई पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
@varanasipolice @deo_varanasi @Uppolice
#Varanasi #UttarPradeshPolitics #PoliticalRally #UttarPradesh #FMnews
42
CM पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, कई अहम आयोजनों में करेंगे शिरकत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नेत्र कुंभ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' सुनेंगे। शाम 5 बजे संकल्प से सिद्धि-संवाद कार्यक्रम और 6 बजे उत्तराखंड लोक विरासत कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
@pushkardhami
#pushkarsinghdhami #uttarakhand #netrakumbh2027 #mannkibaat #lokvirasat #dehradun
33
अलीगढ़ ब्रेकिंग | बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, DVR भी उखाड़ ले गए चोर
अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित साई विहार में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली गई।
➡️ एटा डिपो में वरिष्ठ केंद्र प्रभारी के पद पर तैनात महिला अधिकारी का मकान बना निशाना
➡️ CCTV कैमरों की निगरानी से बचने के लिए घर का DVR भी उखाड़ ले गए चोर
➡️ बंद मकान में चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप
➡️ पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की
➡️ चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
@aligarhpolice @Dm_Aligarh @Uppolice
#Aligarh #Theft #UttarPradesh #UPPolice #FMnews
1
54
🚨 आगरा ब्रेकिंग | फाइनेंस कर्मियों की घेराबंदी से हादसा होने का आरोप
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे सड़क हादसे का मामला सामने आया है। आरोप है कि आगरा की ओर से जा रही एक गाड़ी को फाइनेंस कर्मियों ने घेर लिया, जिससे बचने के प्रयास में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
➡️ मौके पर एक दर्जन से अधिक फाइनेंस कर्मियों के मौजूद होने का दावा
➡️ स्थानीय लोगों ने इलाके में लंबे समय से ऐसे समूह की सक्रियता का आरोप लगाया
➡️ पुलिस की कथित मिलीभगत को लेकर भी सवाल उठाए गए
➡️ क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटनाएं होने का दावा
➡️ हादसे और लगाए गए आरोपों की जांच को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल
@agrapolice @OfficeOfDMAgra @Uppolice
#Agra #YamunaExpressway #Khandoli #UttarPradesh #FMnews
47
'मन की बात' का 140वां एपिसोड: युवाओं के सपनों के सामने नशा बड़ी चुनौती- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 140वें एपिसोड में युवाओं को नशे के खतरे से आगाह किया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स युवाओं की तरक्की और उनके सपनों की राह में बड़ी रुकावट है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।
@narendramodi @PMOIndia
#mannkibaat #pmmodi #narendramodi #drugfreeindia #youth #india
53
महोबा ब्रेकिंग | खेत जोतने से रोकने पर विवाद, दबंगों पर धमकाने का आरोप
महोबकंठ थाना क्षेत्र के उमरई गांव में खेत जोतने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर कुल्हाड़ी और लाठी लेकर धमकाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
➡️ जबरन खेत जोतने का विरोध करने पर विवाद बढ़ने का आरोप
➡️ कुल्हाड़ी और लाठी लेकर धमकाने का दावा
➡️ घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
➡️ पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
@mahobapolice @DMmahoba @Uppolice
#Mahoba #UttarPradesh #UPPolice #ViralVideo #FMnews
रामगढ़ सड़क हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई।
@HemantSorenJMM
#hemantsoren #ramgarh #jharkhand #roadaccident #condolences #breakingnews
55
उन्नाव ब्रेकिंग | नवाबगंज पक्षी विहार में विदेशी परिंदों की दस्तक, बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट
ठंड की शुरुआत के साथ नवाबगंज पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों का पहुंचना शुरू हो गया है। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
➡️ पक्षी विहार की झील से पक्षियों के मल और पानी के नमूने लिए गए
➡️ जांच के लिए सैंपल IVRI बरेली भेजे गए
➡️ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मौर्य के नेतृत्व में चला निगरानी अभियान
➡️ संक्रमण की आशंका को लेकर विभाग सतर्क
➡️ फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार
@unnaopolice @dmunnao @Uppolice
#Unnao #NawabganjBirdSanctuary #BirdFlu #UttarPradesh #FMnews
झांसी | ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई, 180 मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट
झांसी पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
➡️ नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाइट चौराहे पर बुलडोजर से किया गया विनष्टीकरण
➡️ कुल 180 मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न नष्ट
➡️ जब्त सामान की बाजार कीमत करीब ₹2.5 से ₹3 लाख बताई गई
➡️ पुलिस ने लोगों से वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न न लगवाने की अपील की
➡️ तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलता है और आम लोगों को परेशानी होती है
@jhansipolice @Jhansi_DM @Uppolice
#Jhansi #TrafficPolice #TrafficRules #UttarPradesh #FMnews
43
झांसी ब्रेकिंग | असलहा लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल, हर्ष फायरिंग का भी आरोप
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बघोरा के एक कथित नेता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में असलहा लहराते हुए डांस और हर्ष फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है।
➡️ वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम अंकित बताया जा रहा है
➡️ एक अन्य वीडियो में महिलाओं को धमकाते हुए दिखने का दावा
➡️ स्थानीय लोगों ने नेतागिरी की आड़ में दबंगई करने के आरोप लगाए
➡️ वायरल वीडियो पुलिस और अधिकारियों तक पहुंचने की जानकारी
➡️ पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कितने पुराने हैं
@jhansipolice @Jhansi_DM @Uppolice
#Jhansi #Babina #UttarPradesh #UPPolice #FMnews
43
हापुड़ ब्रेकिंग | कछुआ तस्करी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
हापुड़ देहात पुलिस ने कछुआ तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
➡️ आरोपी के कब्जे से 20 कछुए बरामद
➡️ कछुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था
➡️ पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा
➡️ मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है
@hapurpolice @DmHapur @Uppolice
#Hapur #WildlifeSmuggling #UPPolice #UttarPradesh #FMnews
55
रामगढ़ सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
@narendramodi @PMOIndia
#narendramodi #ramgarh #jharkhand #roadaccident #condolences #breakingnews
44
उन्नाव ब्रेकिंग | स्कूटी और कार की जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी के पास कार और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की जान चली गई।
➡️ हादसे में कार और स्कूटी के चालक गंभीर रूप से घायल
➡️ टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
➡️ सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया
➡️ स्कूटी सवार पीर मोहम्मद निवासी भैनी खेड़ा को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
➡️ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी
@unnaopolice @dmunnao @Uppolice
#Unnao #RoadAccident #UttarPradesh #UPPolice #FMnews
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड के रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। कार की जोरदार टक्कर के बाद हुए इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
#jharkhand #ramgarh #roadaccident #ranchipatnahighway #breakingnews #roadaccidentnews
87
कानपुर ब्रेकिंग | BSP के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शिवराजपुर पहुंचे
कानपुर के शिवराजपुर स्थित बैरी मैदान में आयोजित BSP की जनसभा में आकाश आनंद पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया।
➡️ बैरी मैदान में जनसभा को कर रहे हैं संबोधित
➡️ रैली में BSP कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी
➡️ कई विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की चर्चा
➡️ सभी की निगाहें आकाश आनंद के संबोधन और संभावित ऐलान पर
@kanpurnagarpol @DMKanpur @Uppolice @AnandAkash_BSP @Bsp4u
#Kanpur #AkashAnand #BSP #Shivrajpur #UPPolitics #FMnews
64
कानपुर देहात | मतदाता पुनरीक्षण अभियान-2027 की आयुक्त ने की समीक्षा
विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर आयुक्त एवं रोल प्रेक्षक एस. राजलिंगम ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
➡️ जिलाधिकारी कपिल सिंह की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक
➡️ जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे BLO
➡️ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए कर सकेंगे आवेदन
➡️ अब तक जिले में फॉर्म-6 के 12,997 आवेदन प्राप्त
➡️ युवा मतदाताओं को जोड़ने और जेंडर रेशियो सुधारने पर जोर
➡️ मतदाता संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी
जिलाधिकारी ने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और पात्र नए मतदाताओं से पंजीकरण कराने की अपील की।
@kanpurdehatpol @DMKanpurDehat @Uppolice @ECISVEEP
#KanpurDehat #VoterList #Election2027 #VoterRegistration #UttarPradesh #FMnews
57
जालौन ब्रेकिंग | तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 गंभीर घायल
जालौन के कालपी क्षेत्र में जोल्हूपुर के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
➡️ हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष घायल
➡️ बाइक को टक्कर मारने के बाद डंपर खाई में जा घुसा
➡️ हादसे के बाद चालक और क्लीनर मौके से फरार
➡️ सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया
@jalaunpolice @deo_jalaun @Uppolice
#Jalaun #Kalpi #RoadAccident #UttarPradesh #UPPolice #FMnews
2
63
बुलंदशहर ब्रेकिंग | मामूली कहासुनी में 55 वर्षीय व्यक्ति पर फरसे से हमला
बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
➡️ हमले में 55 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई
➡️ हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
➡️ सूचना मिलते ही CO शिकारपुर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
➡️ मौके से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
➡️ पुलिस ने आरोपी और फरसा बरामद किया
@bulandshahrpol @dmbulandshahr @Uppolice
#Bulandshahr #Shikarpur #UPPolice #UttarPradesh #CrimeNews #FMnews
1
57


