चोरों ने फिर बनाया राजनगर एक्सटेंशन के मंदिर को निशाना, अब शिव मंदिर आशियाना पाम कोर्ट में हुई चोरी
राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में बढ़ रहे अन्य अपराधों के साथ मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाएं रुक नहीं रहीं हैं। अभी तक हो चुकी लगभग छः चोरियों के क्रम में ताजा प्रकरण क्षेत्र की आशियाना पाम कोर्ट सोसाइटी के बाहर बने सोसाइटी के विशाल मंदिर का है, जिसमें मंदिर के दस में से तीन दान-पात्रों को तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. बी के त्यागी जी ने बताया कि प्रातः 4:48 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी पं. श्री नरेंद्र पचौरी ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि मंदिर के दान-पात्रों को तोड़ा गया है। जिसके बाद मंदिर पहुँचने पर पाया कि मंदिर के तीन दान-पात्रों को तोड़ कर दान में प्राप्त सम्पूर्ण दान-राशि की चोरी की गई है। दो दान-पात्रों के ताले तोड़ सम्पूर्ण राशि चोरी हुई है व तीसरा दान-पात्र गायब मिला, जोकि तलाशने पर मंदिर के पीछे स्थित मैदान में टूटी हालत व खाली पड़ा मिला। साथ ही मंदिर में सोए हुए सहयोगी पुजारी का मोबाइल फोन भी चोरी हुआ है। इसके बाद उन्होंने 112 पर फोन किया व पुलिस की दो पी. सी. आर. घटना स्थल पर पहुंची थीं, जिन्होंने मंदिर की सी. सी. टी. वी. फुटेज का निरीक्षण भी किया जिससे उन्हें ज्ञात हुआ है कि चोरी की यह घटना 28-29 अक्तूबर 2024 की रात्रि लगभग सवा तीन बजे की है, जिसमें एक चोर दिख रहा है। पूछने पर समिति अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य एवं त्योहारों के चलते चोरी हुई अनुमानित राशि लाखों में हो सकती है। हुई घटना की लिखित सूचना उनके द्वारा दे दी गई है, अब पुलिस की ओर से त्वरित कार्यवाही का इंतजार है।
फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन सोसाइटीज (फ्रेंस) के अध्यक्ष श्री सचिन त्यागी, जोकि मंदिर समिति के भी सदस्य हैं व समिति के पूर्व-अध्यक्ष भी रह चुके हैं ने उक्त घटना पर गहरा रोष प्रकट करते हुए बताया कि इस प्रकार मंदिर में चोरी की चली आ रही घटनाओं का आम होना चिंता का विषय है। पिछले कुछ ही माह के भीतर निरंतर मंदिरों में चोरियां हो रही हैं और यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आशियाना के शिव मंदिर का यह प्रकरण अत्यंत निंदनीय व चिंता योग्य इस लिए भी है कि मंदिर से अधिकांश 50 मीटर की दूरी पर स्थित आशियाना चौराहे पर पुलिस बीट है और लगभग पूरी ही रात पुलिस वाहन खड़े रहते हैं। इसके बाद भी इस मंदिर में चोरों द्वारा चोरी करने का दुस्साहस सम्पूर्ण राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र की सुरक्षा पर अपने आप में प्रश्न-चिन्ह व शर्मनाक घटना है। अतः और अधिक कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है, जिनमें नियमित गश्त, हाई रेजील्यूशन कैमरे आदि सभी शामिल हैं। साथ ही हमारी पुलिस से अपेक्षा है कि इस घटना का अतिशीघ्र खुलासा कर चोरों से मंदिर के धन को बरामद कर वापस कराएं, ताकि हम निवासियों का सुरक्षा स्तर पर भरोसा बना रहे।
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
यह #राजनगर एक्सटेंशन में ही संभव है अगर आप 10 वीं मंजिल से देखेंगे तो आपको बिल्कुल स्वर्ग जैसा अनुभव होगा
लेकिन ये #Pollution का ऐसा नर्क है जिससे हर बच्चा, बूढ़ा प्रभावित है
@ChiefSecyUP जिम्मेदार विभाग/अधिकारी अपने ऑफिस में एयर प्यूरीफायर लगा कर गहरी नींद में सोया है
#AQI
Replying to @ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP आपसे निवेदन है कल माननीय @myogiadityanath को #Ghaziabad न भेजे, @gdagzb एवं @AMRUTCityGzb की निष्क्रियता से यहां की हवा जहरीली हो चुकी है।
@CMOfficeUP के गाजियाबाद आने पर ये विभाग उनके रूट को चमका कर #गाजियाबाद की वास्तविक स्थिति को छुपाते है।
#पॉल्यूशन #AQI
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
Replying to @dm_ghaziabad
@dm_ghaziabad @gdagzb
#गाजियाबाद के #राजनगर एक्सटेंशन की महक जीवन सोसायटी के फ्लैट संख्या बी 1211 के किचन की छत गिरी महिला का सर फटने से बाल बाल बचा।
#सोसायटी की छतों और दीवारों का पलस्तर बगैर सीमेंट का बिल्डर ने 412 परिवारों की जिन्दगी अपने मुनाफे के लिए मुसिबत में डाली।
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
Replying to @uptrafficpolice
@uptrafficpolice प्रतिबंध के बाबजूद राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड पर गाजीपुर से आ रहे इस ट्रक के कारण यह सड़क पूरी तरह जाम है। जिसके कारण वाहन घंटों से फंसे हुए हैं, मजबूरी में लोग गलत लेन से निकलने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सख्त कार्यवाही करें।
Replying to @ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
#राजनगर एक्सटेंशन में @ghaziabadpolice पुलिसकर्मी की ही बाइक से हेलमेट चोरी, पॉश एरिया के नाम पर निवासियों को @AMRUTCityGzb का कमरतोड़ टैक्स, @gdagzb का अधूरा निर्माण, @Gzbtrafficpol का अनियंत्रित जाम एवं प्रदूषण मिला है।
कृपया संज्ञान लें एवं कुछ सार्थक प्रयास करें।
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
बांके बिहारी शरणम के घटिया निर्माण को देखिए। वे जल्द ही एक और टावर बनाने जा रहे हैं। एक और घटिया टावर पाने के लिए तैयार रहें।
@dm_ghaziabad @gdagzb @rne_residents @RNExtnResidents @Uninavgroup @Deepanshu_RNEx @UPGovt
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
How do huge trucks come on this road from Delhi to Ghaziabad?
Road fully closed by this
Raj Nagar Extension Elevated Road
@Gzbtrafficpol
@Uppolice
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
@Uppolice
People are stuck on the road and are trying to exit by taking the wrong lane, which can easily lead to an accident. Strict action should be taken against the truck driver
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
KW Delhi6 mall के सामने एक footover bridge होना चाहिए जिससे Paidal yatri आराम से सड़क paar कर सके और accident को avoid kar sake,मेरी @gdagzb और @dm_ghaziabad Sir से निवेदन है कि इसपर विचार करे और संज्ञान मे ले
धन्यवाद
@myogiadityanath @CMOfficeUP @JitinPrasada @sunilsharmamla
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
Replying to @gdagzb
@gdagzb @dm_ghaziabad आपके कॉन्ट्रैक्टर कैसा घटिया काम करते हैं उसका उदाहरण है चार्म्स कैसल सोसायटी राज नगर एक्सटेंशन के सामने सड़क किनारे लगी ये टाइल्स। कॉन्ट्रैक्टर ने काम आधा किया पर विभाग ने पैसे पूरे दिए। ग़ज़ब गाजियाबाद। @CMOfficeUP
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
Replying to @myogiadityanath
@myogiadityanath @mygovindia @CPCB_OFFICIAL
गाजियाबाद में दमघोंटू #प्रदूषण के बाद भी स्कूल प्रबंधक @BsaGhaziabad के निर्देशानुसार छोटे बच्चों को ऑनलाइन क्लास का विकल्प नहीं देकर जबरदस्ती स्कूल बुला रहे है, जिस से बच्चों बीमार पड़ रहे है। कृपया संज्ञान लें।
#pollution #aqi
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
Replying to @CPCB_OFFICIAL
@CPCB_OFFICIAL @UppcbG @CMOfficeUP @AMRUTCityGzb @UPGovt @upgovt9 @myogioffice @NagarVikas_UP
@SwachhBharatGov @SBM_UP @myogiadityanath @ChiefSecyUP @dm_ghaziabad
गाजियाबाद की आवोहवा जहरीली होती जा रही है, कृपया संज्ञान ले एवं जमानी स्तर पर ठोस कार्यवाही करें।
Replying to @myogiadityanath
@myogiadityanath @mygovindia @CPCB_OFFICIAL
गाजियाबाद में दमघोंटू #प्रदूषण के बाद भी स्कूल प्रबंधक @BsaGhaziabad के निर्देशानुसार छोटे बच्चों को ऑनलाइन क्लास का विकल्प नहीं देकर जबरदस्ती स्कूल बुला रहे है, जिस से बच्चों बीमार पड़ रहे है। कृपया संज्ञान लें।
#pollution #aqi
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
Replying to @ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP आपसे निवेदन है कल माननीय @myogiadityanath को #Ghaziabad न भेजे, @gdagzb एवं @AMRUTCityGzb की निष्क्रियता से यहां की हवा जहरीली हो चुकी है।
@CMOfficeUP के गाजियाबाद आने पर ये विभाग उनके रूट को चमका कर #गाजियाबाद की वास्तविक स्थिति को छुपाते है।
#पॉल्यूशन #AQI
Replying to @CPCB_OFFICIAL
@CPCB_OFFICIAL @UppcbG @CMOfficeUP @AMRUTCityGzb @UPGovt @upgovt9 @myogioffice @NagarVikas_UP
@SwachhBharatGov @SBM_UP @myogiadityanath @ChiefSecyUP @dm_ghaziabad
गाजियाबाद की आवोहवा जहरीली होती जा रही है, कृपया संज्ञान ले एवं जमानी स्तर पर ठोस कार्यवाही करें।
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
Replying to @gdagzb
@gdagzb राजनगर एक्सटेंशन में रेस्टोरेंट वाले खुलेआम सड़क पर कूड़ा और मांस के अवशेष डाल गंदगी के साथ विभाग को राजस्व का लगा रहे चूना।
फेडरेशन के वरिष्ठ सचिव अभिनव त्यागी ने जायका नामक नॉनवेज रेस्टोरेंट के कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा।
कृपया सख्त कार्यवाही करें...
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
Replying to @Uppolice
@Uppolice @dgpup @myogioffice
महोदय, राजनगर एक्सटेंशन में साप्ताहिक पैठ में खुलेआम बदमाशी और लूट चल रही है।
यहां कासिम 8745876985 नामक ठेकेदार और उसके गुर्गे सारे आम निवासियों और महिलाओं से तू तड़क और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
आज गलत तौल का विरोध करने पर कुछ फल विक्रेता इकट्ठा होकर मार पीट और गालीगलौच पर आमादा हो गए।
कृपया संज्ञान लेकर इनपर अंकुश लगाएं।
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
Replying to @sunitadayalbjp
@sunitadayalbjp @VikramadityaSM
राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड पर @AMRUTCityGzb गाजियाबाद नगर निगम के "रोड स्वीपर ट्रक" सफाई के समय किसी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते है, जिससे पीछे से गति में आती गाड़ियों को पता नहीं चल पाता कि ये रुके हुई है या चल रहे है, कृपया इनपर कार्यवाही करें।
साथ ही आप से अनुरोध है, पीक हॉर्स में (प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक) इसने सफाई न करवाई जाए, आप इस कार्य को भी प्रभात या दोपहर में भी करवा सकते हैं।
आज अजनारा इंटिग्रिटी सोसायटी निवासी का सफाई ट्रक से एक्सीडेंट हो गया है, एयर बैग खुल जाने से उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है, लेकिन गाड़ी में काफी नुकसान हुआ है।
Replying to @Uppolice
@Uppolice @uptrafficpolice @Gzbtrafficpol
महोदय, एलिवेटेड रोड पर खुलेआम बड़े वहां गलत दिशा में चल रहे है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं।
@GNN_Support अपने स्वामित्व वाले वाहनों को कानून न तोड़ने दें।
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
गाजियाबाद के दूसरे क्षेत्रों की सभी सोसाइटियों के निवासियों एक जुट होकर शासन और प्रशाशन पर दवाब बना कर अपने कार्य करवाने के हरसंभव प्रयास करते हैं।
परंतु राजनगर एक्सटेंशन की सोई हुई जनता इतनी बेपरवाह है...
• ट्रैफिक मिस मैनेजमेंट के कारण यहां पीक ऑवर्स में चंद किलोमीटर की दूरी के लिए घंटों लगते है।
• महीनों सड़कों की सफाई नहीं होती हैं, डिवाइडर पर मिट्टी की मोटी परत जमा रहती हैं।
• जगह जगह गड्ढों और टूटे डिवाइडरों की भरमार हैं।
• नियमित तौर पर यहां के हरे भरे पेड़ो को चंद पैसों के लिए काट दिया जाता है।
• कूड़े उठाने की व्यवस्था न होने के कारण रेहड़ी, पटरी एवं दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे कूदे के ढेर और उसमें लगाई जाने वाली नियमित आग का धुआं।
• राजनगर एक्सटेंशन की सबसे व्यस्ततम चौराहे पर कोई फुटओवर ब्रिज का न होना।
• कोई भी सार्वजनिक पार्क, सरकारी अस्पताल, स्कूल इत्यादि मूलभूत सुविधाओं का न होना।
राजनगर एक्सटेंशन निवासियों के संदर्भ में एक रोचक कहानी।
एक राजा ने जनता के लिए एक पुल बनवाया जिससे कुछ लोगो को दिक्कत थी। राजा ने एक बॉक्स रखवा दिया कि जिसका भी विरोध है वो एक पर्ची पर लिखकर बक्से में डाल दे। किसी ने कोई विरोध नहीं किया और पुल बनकर तैयार हो गया।
फिर राजा ने सोचा कि क्यों न इसपर चलने वाले के लिए कोई टोल लगा दिया जाए..? और राजा ने टोल लगाने से पहले फिर एक डब्बा रखवा दिया कि जिसको भी विरोध हो वो पर्ची पर लिखकर डब्बे में डाल दे, लेकिन फिर किसी ने विरोध नहीं किया।
राजा को घमंड हो गया कि मेरे सभी निर्णय सही हैं फिर राजा ने पुल पर दो आदमी बैठा दिए गुजरे वाले राहगीरों को दो दो जूत मारने के आदेश दे दिए। अब फिर एक डब्बा रखवा दिया कि जुत मारने का किसी को कोई विरोध है तो एक पर्ची पर विरोध दर्ज करके डब्बे में डाल दे।
एक आदमी ने एक पर्ची डालकर विरोध जता दिया। राजा बड़ा खुश हुआ कि कोई तो मर्द आदमी निकला जिसने विरोध किया और उसने एक आदमी भेजकर दरबार में बुलाया कि उसका क्या विरोध है। जब वो आदमी दरबार में हाजिर हुआ तो उससे पूछा कि बतावो आप क्या चाहते हो..?
तो उस आदमी ने कहा कि महाराज जूते मारने वाले आदमियों की संख्या बढ़ा दीजिए दो आदमी कम पड़ते है और लोगो को टाइम खराब हो रहा है और लाइन लग जाती है।
ठीक इसी प्रकार लगभग 2,00,000 की आबादी वाले राजनगर एक्सटेंशन की 95% जनता गूंगी बहरी सोई हुई हैं।
इन्हें टूटी सैकड़े, कूड़े के पहाड़, अवैध अतिक्रमण, अंधेरे में डूबी सर्विस रोड, लाचार कानून व्यवस्था एवं ट्रैफिक जाम से कोई दिक्कत नहीं हैं।
जिन्हें केवल अपनी घर ग्रस्ति से मतलब है और समय पर वोट और टैक्स दे रहे हैं।
@gdagzb
@atul_vats3 @ChiefSecy_UP @ChiefSecyUP
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
गुलमोहर गार्डन सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में रात की ड्यूटी करता एक सिक्योरिटी गार्ड पुनः आवारा कुत्तों का शिकार हुआ।पांच दिन पहले भी एक व्यक्ति शिकार हुआ था। आम निवासी कानून और पीएफए के सामने लाचार 😟
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
@atul_vats3 महोदय राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी सर्विस रोड का अभी से ये हाल है, बारिश में इसकी स्थिति और बदतर होगी, इस रोड पर तीन सोसायटी के हजारों परिवार दिन प्रतिदिन की समस्या से परेशान है, कृपया संज्ञान लेकर @gdagzb से शीघ्र इसकी मरम्मत कराएं।
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
राजनगर एक्सटेंशन में नियमित साफ-सफाई न होना बुनियादी रूप से चिंताजनक है. समस्याएं और भी हैं. कनेक्टिविटी, बस सर्विस, महिला सुरक्षा, अतिक्रमण, अस्पताल, पार्क, जॉगिंग ट्रैक, सामुदायिक भवन, निवासियों की ज़रूरतें ढेर सारी हैं. गंगाजल और क्रिकेट स्टेडियम का वादा करके सरकार भूल गई है.
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
Replying to @ghaziabadpolice
@ghaziabadpolice @AcpNandgram
पुलिस कमिश्नर, अजय मिश्र ने गाजियाबाद की सभी सड़कों को साप्ताहिक बाजार से लगने वाले जाम से मुक्त करने का वायदा किया था।
@DCPCityGZB क्या यह आदेश राजनगर एक्सटेंशन में लागू नहीं होता..?
आज के.डी.पी. से अग्रवाल हाइट तक सड़क पर लगा बाजार और जाम।
Federation of Rajnagar Extension Societies retweeted
@atul_vats3 @gdagzb
महोदय, राजनगर एक्सटेंशन की यूनिनव हाइट्स सोसाइटी के सामने निर्माणाधीन रेड एप्पल सोसाइटी के बेसमेंट में सीवर का गंदा पानी जमा हो रहा है।
इससे हवा में बदबू फैल रही है और भविष्य में गंभीर स्वांस बीमारियां फैलने का भय भी है।
22 जनवरी को जीडीए में इसकी शिकायत की गई थी, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।


















































