*साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक हिसार ने ली साइबर क्राइम थाने की मासिक समीक्षा बैठक, जांच में तेजी लाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के दिए निर्देश*
हिसार, 18 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर क्राइम थाना की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम, दर्ज मामलों की जांच, लंबित शिकायतों एवं मामलों की प्रगति तथा साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत दिलाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में ASP हिसार, रीडर, पुलिस अधीक्षक , संबंधित सेल प्रभारी, इंचार्ज साइबर सेल आदि हिसार पुलिस मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों से संबंधित मामलों की गंभीरता से जांच करने, लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा करने तथा साइबर ठगी के मामलों में ठगी गई राशि को पीड़ितों के खातों में वापस करवाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों में समय पर कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसपी हिसार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए तथा आमजन को साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखें।
एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने और अपराधियों को कानून के दायरे में लाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
61
*महिला सुरक्षा टीम ने गांव दुर्जनपुर में चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक*
*आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में पहुंचकर दी कानूनी अधिकारों, महिला विरुद्ध अपराधों, साइबर सुरक्षा और डायल 112 की जानकारी; किसी भी परेशानी में चुप न रहें, पुलिस से करें संपर्क : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार 18 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में महिला सुरक्षा टीम हिसार द्वारा महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गांव दुर्जनपुर, ब्लॉक अग्रोहा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान प्रभारी महिला सुरक्षा टीम उप नि. ममता ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को तथा आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक स्टाफ एवं छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों, साइबर क्राइम और आपातकालीन सहायता सेवा डायल 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य महिला विरुद्ध अपराध को नजरअंदाज न करें और बिना किसी डर या संकोच के पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, अपनी निजी फोटो एवं जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने तथा साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति, छेड़छाड़ या सुरक्षा संबंधी परेशानी में तुरंत डायल 112 पर संपर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
*एसपी हिसार ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा हिसार पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, ताकि वे किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठा सकें। हिसार पुलिस द्वारा गांवों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।*
हिसार पुलिस की अपील: अपराध सहें नहीं, आवाज उठाएं। जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर पुलिस की सहायता लें।
2
119
*अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस की विशेष पहल 'ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस', डायल 112 पर कॉल करते ही पुलिस रखेगी आपकी यात्रा पर नजर*
*महिला कहीं भी और कभी भी करें सुरक्षित सफर, गंतव्य तक पहुंचने तक पुलिस रहेगी संपर्क में; आपात स्थिति में तुरंत मिलेगी पुलिस सहायता : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार 18 नवम्बर । महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं के सुरक्षित आवागमन के लिए 'ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस' शुरू की गई है। इस सुविधा के तहत अकेले यात्रा करने वाली महिलाएं, विशेषकर रात के समय कैब, ऑटो या अन्य सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाली महिलाएं डायल 112 के माध्यम से अपनी यात्रा की जानकारी देकर पुलिस की निगरानी सेवा का लाभ उठा सकती हैं।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का भरोसा देना और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध करवाना है। ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के माध्यम से महिला की यात्रा शुरू होने से लेकर उसके सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने की पुष्टि होने तक पुलिस संपर्क में रहती है।
*कैसे लें ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस का लाभ?*
1.डायल 112 पर कॉल करें: यात्रा के दौरान ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा का लाभ लेने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर अपनी यात्रा की निगरानी करवाने के लिए कहें।
2.यात्रा की जानकारी दें: पुलिस कंट्रोल रूम को अपना नाम, मोबाइल नंबर, यात्रा शुरू करने का स्थान, गंतव्य और अनुमानित समय की जानकारी दें।
3.लाइव लोकेशन साझा करें: पुलिस द्वारा उपलब्ध करवाए गए व्हाट्सऐप नंबर पर अपनी लाइव लोकेशन साझा करें, ताकि यात्रा के दौरान आपकी लोकेशन की निगरानी की जा सके।
4.पुलिस करती रहेगी संपर्क: यात्रा के दौरान कंट्रोल रूम द्वारा समय-समय पर फोन करके आपकी कुशलक्षेम पूछी जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आप सुरक्षित हैं।
5.गंतव्य तक पहुंचने पर होगी पुष्टि: आपके सुरक्षित पहुंचने की पुष्टि के बाद ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा समाप्त कर दी जाएगी। यदि यात्रा के दौरान कोई परेशानी या खतरा महसूस होता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जरूरत पड़ने पर नजदीकी इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) को सहायता के लिए भेजा जा सकता है।
*एसपी हिसार की महिलाओं से अपील*
एसपी हिसार ने कहा कि महिलाएं बिना किसी झिझक के हरियाणा पुलिस की इस सुविधा का लाभ उठाएं। खासकर रात के समय अकेले यात्रा करते हुए इस सेवा का उपयोग करें। महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। हिसार पुलिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
*याद रखें: अकेले सफर में असुरक्षित महसूस हो तो घबराएं नहीं, डायल 112 मिलाएं। आपकी सुरक्षित यात्रा हरियाणा पुलिस की प्राथमिकता है।*
1
88
*हिसार पुलिस की अपील: नशा तस्करों की सूचना देकर नागरिक बनें सुरक्षा प्रहरी, युवाओं का भविष्य बचाने में निभाएं अहम भूमिका*
*नशे के अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गोपनीय*
हिसार, 18 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हिसार पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
हिसार पुलिस ने नागरिकों से आह्वान किया है कि यदि उनके आसपास किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या अन्य किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। नागरिक केवल मूकदर्शक न बनें, बल्कि जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सुरक्षा प्रहरी बनें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस के साथ-साथ आमजन की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी युवा को नशे की गिरफ्त में जाने से बचा सकती है और समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।
हिसार पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नागरिक बिना किसी भय या संकोच के पुलिस को जानकारी दें।
आइए, मिलकर संकल्प लें कि नशे को न पनपने देंगे और न ही नशे का कारोबार करने वालों को बख्शेंगे। अपराध एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में हिसार पुलिस का सहयोग करें।
2
150
*ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 2 लाख रुपये की साइबर ठगी, साइबर थाना हिसार ने पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करवाकर दिलाई राहत*
*साइबर थाना के एएसआई संजय कुमार ने बैंक से समन्वय स्थापित कर वापस करवाए पीड़ित के 2 लाख रुपये, राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने हिसार पुलिस का तहेदिल से किया धन्यवाद।*
हिसार 18 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी धनराशि वापस दिलवाने के लिए हिसार पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना हिसार की टीम ने ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर हुई 2 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी राशि वापस करवाने में सफलता हासिल की है।
इस मामले में साइबर थाना हिसार में तैनात एएसआई संजय कुमार ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाकर पीड़ित के 2 लाख रुपये उसके बैंक खाते में वापस करवाए। अपनी मेहनत की कमाई की पूरी राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने हिसार पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए तहेदिल से धन्यवाद किया।
एसपी हिसार की आमजन से अपील: ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने से पहले कंपनी और उसके प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की अच्छी तरह जांच करें। अधिक मुनाफे के लालच में आकर अनजान व्यक्तियों या फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर पैसे ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं।
हिसार पुलिस का संदेश: साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक रहें। आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की कमाई की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
68
*गलती से दूसरे के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए 75 हजार रुपये साइबर थाना हिसार ने वापस करवाए, पीड़ित ने हिसार पुलिस का जताया आभार*
*साइबर थाना की टीम ने बैंक से समन्वय स्थापित कर पीड़ित की मेहनत की कमाई वापस दिलवाई : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार 18 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए हिसार पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में साइबर थाना हिसार की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलती से किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई 75,000 रुपये की राशि पीड़ित को वापस दिलवाने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि एक व्यक्ति से गलतीवश 75,000 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए थे। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर थाना हिसार में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजा राम ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाकर पीड़ित की पूरी 75,000 रुपये की राशि उसके बैंक खाते में वापस करवाने में सफलता प्राप्त की।
अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए पुलिस विभाग का तहेदिल से धन्यवाद किया।
एसपी हिसार की आमजन से अपील: ऑनलाइन लेन-देन करते समय बैंक खाता संख्या, IFSC कोड और लाभार्थी का नाम अच्छी तरह जांच लें। जल्दबाजी में की गई एक छोटी सी गलती आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। यदि गलती से किसी अन्य खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाएं तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
*हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा और उनकी मेहनत की कमाई की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।*
126
*सावधान! कूरियर या डिलीवरी एजेंट बनकर साइबर ठग खाली कर रहे हैं बैंक खाते, एक गलत कोड डायल करते ही ठगों के पास पहुंच सकती हैं आपकी कॉल!*
*कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम से रहें सतर्क, अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई भी USSD कोड डायल न करें : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार 18 नवंबर । पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन को साइबर अपराध के नए तरीके 'कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम' के प्रति सचेत करते हुए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अब कूरियर या डिलीवरी एजेंट बनकर लोगों को फोन कर रहे हैं और पार्सल डिलीवरी, पता सत्यापन या पार्सल संबंधी समस्या का बहाना बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
ठग पीड़ित को विश्वास में लेकर 21, 61, 67 या 401 जैसे विशेष USSD कोड डायल करने के लिए कहते हैं। जैसे ही व्यक्ति उनके बताए निर्देशों का पालन करता है, उसके मोबाइल नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो सकती है। इसके बाद मोबाइल पर आने वाली कॉल ठगों के नंबर पर डायवर्ट हो सकती हैं। इस तरीके का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी बैंकिंग से जुड़ी वेरिफिकेशन कॉल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों तक पहुंचने का प्रयास करते हैं। कई मामलों में इसका इस्तेमाल बैंक खातों और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए किया जाता है।
*एसपी हिसार ने आमजन को इन महत्वपूर्ण सावधानियों का पालन करने की अपील की है :*
1.कूरियर या डिलीवरी एजेंट के कहने पर कोई भी कोड डायल न करें। पार्सल डिलीवरी, पता सत्यापन या अन्य किसी बहाने से बताए गए USSD कोड को मोबाइल में डायल करने से साफ इनकार करें।
2.समय-समय पर कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग जांचते रहें। अपने मोबाइल की कॉल सेटिंग में जाकर देखें कि कहीं आपकी जानकारी के बिना कॉल फॉरवर्डिंग तो सक्रिय नहीं है।
3.अनजान लिंक और फोन कॉल पर भरोसा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल की सेटिंग में बदलाव न करें और न ही उसके बताए तकनीकी निर्देशों का पालन करें।
4.OTP और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। बैंक अधिकारी, कूरियर कर्मचारी या डिलीवरी एजेंट बनकर फोन करने वाले व्यक्ति को OTP, PIN, CVV या अन्य गोपनीय जानकारी बिल्कुल न दें।
5.संदेह होने पर कॉल फॉरवर्डिंग बंद करवाएं। यदि आपको लगता है कि आपके मोबाइल पर अनधिकृत कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो गई है, तो मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क कर इसे तुरंत बंद करवाएं। GSM नेटवर्क पर सभी कॉल फॉरवर्डिंग सेवाएं बंद करने के लिए सामान्यतः ##002# कोड का उपयोग किया जा सकता है।
*ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत*
यदि आपके साथ साइबर ठगी हो जाती है तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को रोकने की संभावना उतनी बेहतर हो सकती है।
एसपी हिसार ने कहा कि साइबर अपराधी रोजाना ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान कॉल पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। मोबाइल में कोई भी कोड डायल करने से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत की कमाई को साइबर ठगों के हाथों में जाने से बचा सकती है।
*हिसार पुलिस की अपील : जागरूक बनें, सतर्क रहें और साइबर अपराध मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें।*
77
*मंगाली गौशाला के पास नशा तस्करी करते भिवानी के युवक को एंटी नारकोटिक सेल ने किया गिरफ्तार, 9.990 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद*
*गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने की कार्रवाई, आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार 18 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल हिसार की टीम ने मंगाली गौशाला के पास से एक युवक को 9 ग्राम 990 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन निवासी हिसार के रूप में हुई है।
इस संबंध में सीआईए हिसार के सब इंस्पेक्टर इन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्की को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9 ग्राम 990 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे नशे की खरीद-फरोख्त के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके।
*एसपी हिसार की आमजन से अपील:* नशा समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। नशा तस्करों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
*नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें, नशा मुक्त हिसार के निर्माण में भागीदार बनें।*
2
106
- *9,000 नशीली गोलियों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार*
-
- *एंटी नारकोटिक सेल हिसार की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 152 ग्राम अल्प्राजोलम (ALPRAZOLAM) गोलियां बरामद*
-
- *बरामद नशीली गोलियों की कीमत लगभग 92 लाख 16 हजार रुपये, 1400 रुपये ड्रग मनी और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त*
-
- *भिवानी निवासी आरोपी गिरफ्तार, नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा*
हिसार, 18 नवंबर। हिसार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाणिज्यिक मात्रा में नशीली गोलियों की खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल हिसार की टीम ने साउथ बाईपास पर लाडवा मोड़ के नजदीक कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 9,000 अल्प्राजोलम (ALPRAZOLAM) गोलियां बरामद की हैं। इन गोलियों का कुल वजन 1 किलो 152 ग्राम है और इनकी कीमत करीब 92 लाख 16 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी से 1400 रुपये ड्रग मनी और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
- *भिवानी निवासी आरोपी मोटरसाइकिल सहित काबू, थैले में छिपाकर ले जा रहा था नशीली गोलियां*
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की निवासी भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल हिसार में तैनात सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिए जांच-पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान टीम बाईपास घोड़ा चौक पर मौजूद थी, जहां उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए साउथ बाईपास पर लाडवा मोड़ के नजदीक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया।
- *हरे और पीले रंग के थैले से बरामद हुईं 9,000 अल्प्राजोलम गोलियां*
मोटरसाइकिल के दाईं ओर हैंडल पर टंगी टंकी पर रखे हरे और पीले रंग के थैले की तलाशी लेने पर उसमें से 9000 अल्प्राजोलम (ALPRAZOLAM) नशीली गोलियां बरामद हुईं। इन गोलियों का कुल वजन 1 किलो 152 ग्राम पाया गया। बरामद नशीली गोलियों की कीमत करीब 92 लाख 16 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से 1400 रुपये ड्रग मनी भी बरामद की गई तथा नशीली गोलियों की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया।
- *पुलिस रिमांड पर लेकर खंगाला जाएगा नशा तस्करी का नेटवर्क*
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान नशीली गोलियों की खरीद के स्रोत, उनकी सप्लाई कहां की जानी थी तथा इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि इस तस्करी के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क का पता लगाकर इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों को भी कानून के शिकंजे में लाया जाए।
- *नशा तस्करों को एसपी हिसार की दोटूक चेतावनी*
पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोग किसी भी सूरत में पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। हिसार पुलिस नशा तस्करों और उनके नेटवर्क पर लगातार निगरानी रख रही है। नशीले पदार्थों की सप्लाई, खरीद-फरोख्त अथवा इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के प्रति पुलिस किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगी।
- *एसपी हिसार की आमजन से अपील*
एसपी हिसार ने आमजन से अपील की कि नशा तस्करी अथवा नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस के साथ-साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है।
*बुलेट से पटाखे बजाना पड़ा महंगा, कैंची चौक पर PCR-18 ने किया 10 हजार रुपये का चालान*
*सड़क पर दहशत फैलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्ती जारी, मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे बजाने वालों को नहीं मिलेगी कोई छूट : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार 18 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों की अवहेलना करने तथा सड़क पर आमजन के लिए परेशानी पैदा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत PCR नंबर 18 की टीम ने मिल गेट क्षेत्र के कैंची चौक पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने के मामले में कार्रवाई करते हुए चालक का 10,000 रुपये का चालान किया।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया कि बुलेट मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे बजाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और आम नागरिकों को भी परेशानी होती है। तेज और कर्कश आवाज से बुजुर्गों, बच्चों तथा बीमार व्यक्तियों को विशेष रूप से परेशानी होती है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*एसपी हिसार की वाहन चालकों को सख्त हिदायत:*
•मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे न बजाएं।
•वाहनों में निर्धारित मानकों से अधिक शोर करने वाले साइलेंसर का प्रयोग न करें।
•सड़क पर स्टंटबाजी, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें।
•यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
*एसपी हिसार ने कहा कि सड़कें किसी की स्टंटबाजी या शोर-शराबे का मंच नहीं हैं। नियमों को ताक पर रखकर आमजन की सुरक्षा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।*
*हिसार पुलिस की अपील: सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।*
हिसार पुलिस
🚨 हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कैथल में डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अध्यापिका से ₹1.23 करोड़ की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
📌 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मात्र 4 दिन में दोनों आरोपियों को दबोचा।
📌 पुलिस ने करीब ₹40 लाख की राशि फ्रीज करवाई।
📌 आरोपियों ने पुलिस अधिकारी और फर्जी वकील बनकर फर्जी कोर्ट सुनवाई के जरिए महिला को डिजिटल अरेस्ट किया था।
📌 दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल, नेटवर्क और अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी।
हरियाणा पुलिस की अपील: डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। किसी भी अनजान कॉल पर डरकर पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
@cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
84
*सेक्टर-13 मार्केट में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वेट कमांडो टीम तैनात, संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग*
*पुलिस कप्तान हिसार के निर्देशानुसार स्वेट कमांडो एवं डॉग स्क्वायड टीम द्वारा लगातार चलाया जा रहा चेकिंग अभियान।*
हिसार 17 नवंबर ।हिसार पुलिस द्वारा शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-13 मार्केट में स्वेट कमांडो टीम को तैनात किया गया है, जो क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग कर रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व सेक्टर-13 के निवासियों द्वारा पुलिस कप्तान को शिकायत दी गई थी कि मार्केट में कुछ असामाजिक तत्व अपनी गाड़ियों में बैठकर शराब का सेवन करते हैं तथा हुड़दंगबाजी कर माहौल खराब करते हैं। स्थानीय निवासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया और सेक्टर-13 मार्केट में स्वेट कमांडो टीम की तैनाती के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि मार्केट में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंगबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंगबाजी करने, आमजन को परेशान करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि मार्केट एवं सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी सुरक्षा हिसार पुलिस की प्राथमिकता है।
6
366
*अपराधियों में खौफ, आमजन में सुरक्षा का विश्वास!*
*भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हिसार पुलिस की पैदल गश्त तेज, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल उतरा सड़कों पर*
*अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हिसार पुलिस मुस्तैद : एसपी सिद्धान्त जैन, IPS*
हिसार, 17 नवंबर । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार जिला हिसार में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है।
*पैदल गश्त से बढ़ेगा पुलिस-जन सहयोग, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर*
हिसार पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन के बीच पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करना, लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना है। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मी बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थिति का जायजा लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
*अपराधियों को स्पष्ट संदेश—कानून से ऊपर कोई नहीं*
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अपराध करने वाले व्यक्तियों और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*आमजन की सुरक्षा और विश्वास हिसार पुलिस की प्राथमिकता*
पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को समझने तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाने का प्रयास कर रही है। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
हिसार पुलिस की अपील: आमजन किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें। आपकी जागरूकता और पुलिस का सहयोग एक सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
*हिसार पुलिस — अपराधियों पर सख्ती, आमजन की सुरक्षा और विश्वास हमारी प्राथमिकता।*
1
119
*सर्दी और धुंध में अपराधियों की हर गतिविधि पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी हिसार ने विभिन्न संस्थानों के संचालकों के साथ की अहम बैठक, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई*
*पेट्रोल पंपों पर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को ईंधन न देने, मेडिकल स्टोर पर बिना वैध डॉक्टर की पर्ची दवाई न बेचने और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश*
*सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के आदेश*
हिसार, 17 नवंबर। सर्दी एवं धुंध के मौसम में चोरी, लूटपाट तथा अन्य आपराधिक वारदातों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज अपने कार्यालय में पेट्रोल पंप संचालकों, कोचिंग सेंटर संचालकों, शराब ठेकेदारों, ज्वैलर्स, होटल एवं धर्मशाला संचालकों, मेडिकल स्टोर संचालकों, बैंक प्रबंधकों, स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यों, आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा ग्राम सरपंचों के साथ बैठक की।
बैठक में एसपी हिसार ने सभी को अपने-अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू रखने तथा रात्रि के समय निर्धारित स्थानों पर चौकीदारों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्दी और धुंध के मौसम में दृश्यता कम होने का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में प्रत्येक प्रतिष्ठान की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना और सभी का सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
*एसपी हिसार ने विभिन्न वर्गों को दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश:*
1. पेट्रोल पंप संचालक: बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों में पेट्रोल-डीजल न डालें। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखें। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखें, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पहचान की जा सके।
2. कोचिंग सेंटर संचालक: कोचिंग सेंटर में आने-जाने वाले विद्यार्थियों का उचित रिकॉर्ड रखें। मुख्य प्रवेश द्वार एवं परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं तथा उनकी नियमित जांच सुनिश्चित करें।
3. स्कूल-कॉलेज के प्राचार्य: स्कूल के मुख्य गेट के साथ-साथ स्कूल के आंगन एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रवेश एवं निकास व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखें।
4. शराब ठेकेदार: शराब ठेकों के आसपास किसी भी व्यक्ति को शराब पीने की अनुमति न दें। यदि कोई व्यक्ति ठेके के पास शराब पीकर हुड़दंगबाजी करता या शांति व्यवस्था भंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
5. आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधि: सर्दी एवं धुंध के मौसम को देखते हुए अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करें। रात्रि के समय चौकीदारों की नियमित ड्यूटी निर्धारित करें और उनकी निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाएं।
6. बैंक प्रबंधक: बैंक के अंदर एवं बाहर, कैश काउंटर, प्रवेश द्वार तथा एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करें। नकदी के अधिक लेन-देन या कैश के सुरक्षित आवागमन से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि आवश्यक सुरक्षा सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
7. मेडिकल स्टोर संचालक: बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के ऐसी दवाइयों की बिक्री न करें, जिनके लिए डॉक्टर की लिखित पर्ची अनिवार्य है। मेडिकल स्टोर पर निर्धारित लाइसेंस एवं नियमों के अनुसार योग्य व्यक्ति ही दवाइयों की बिक्री और वितरण का कार्य करे। प्रतिबंधित नशीली टैबलेट एवं दवाइयों की अवैध बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
8. ज्वैलर्स: रात के समय अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में कीमती आभूषणों को सुरक्षित स्थान पर रखें। सुरक्षा अलार्म, मजबूत ताले एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था दुरुस्त रखें। दुकान बंद करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।
9. होटल एवं धर्मशाला संचालक: अपने यहां ठहरने वाले व्यक्तियों का नियमानुसार पहचान पत्र एवं रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। सीसीटीवी कैमरों को चालू रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
10. ग्राम सरपंच: गांवों में रात्रि चौकीदारों की ड्यूटी निर्धारित करवाएं। गांव के प्रमुख रास्तों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
44
*हिसार पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं*
*एसपी सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशानुसार पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पहल*
हिसार, 17 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन व जिला मुख्यालय हिसार की वेलफेयर ब्रांच प्रभारी निरीक्षक कविता के नेतृत्व में आज पुलिस अस्पताल, बरवाला रोड, हिसार में मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के सहयोग से हरियाणा पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस विभाग के विभिन्न कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर में मेडांता अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग एवं सांस संबंधी बीमारियों की जांच और परामर्श प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त निःशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट, ईसीजी, हड्डियों में कैल्शियम की जांच तथा फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।
शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय रहते बीमारियों की पहचान करना तथा उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाना रहा। पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी की व्यस्तता को देखते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर उनके लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस कर्मचारी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य एवं परिवारजनों की देखभाल भी पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की पहल जारी रखी जाएगी।
66
*महिलाओं को फोन पर धमकी देने और ब्लैकमेल करने वालों की खैर नहीं, शिकायत मिलते ही होगी सख्त कानूनी कार्रवाई : एसपी सिद्धान्त जैन*
*फोन कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज या सोशल मीडिया के जरिए डराने-धमकाने और निजी तस्वीरों के नाम पर ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ तुरंत पुलिस को दें शिकायत, डरें नहीं और चुप्पी न साधें*
हिसार, 17 नवंबर: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने महिलाओं को फोन कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी देने, परेशान करने तथा ब्लैकमेल करने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आमजन से ऐसी हरकतों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी महिला को बार-बार फोन करके परेशान करना, अभद्र भाषा का प्रयोग करना, जान से मारने या बदनाम करने की धमकी देना, निजी फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे मांगना अथवा अनुचित दबाव बनाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने कहा कि कई बार आरोपी किसी महिला की जान-पहचान, पुराने संबंध, सोशल मीडिया संपर्क या निजी बातचीत का फायदा उठाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। कुछ लोग निजी तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने या अपनी अनुचित मांगें मनवाने का प्रयास करते हैं। ऐसी स्थिति में पीड़िता डर या सामाजिक बदनामी के भय से शिकायत करने में देरी न करें। हिसार पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
हिसार पुलिस की महिलाओं एवं आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी:
1.धमकी भरे फोन और मैसेज को नजरअंदाज न करें। कोई व्यक्ति बार-बार फोन करके परेशान करता है, अभद्र भाषा बोलता है या धमकी देता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
2.ब्लैकमेलिंग के दबाव में पैसे न दें। निजी फोटो, वीडियो या बातचीत सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे मांगने वालों के सामने न झुकें।
3.डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखें। आरोपी के मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप चैट, कॉल रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, सोशल मीडिया प्रोफाइल और अन्य संबंधित साक्ष्य सुरक्षित रखें।
4.निजी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतें। अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी निजी तस्वीरें, वीडियो, मोबाइल नंबर और अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
5.आरोपी की धमकी से डरकर चुप न रहें। बदनामी या सामाजिक दबाव के डर से शिकायत करने में देरी न करें। आपकी पहचान और निजता का सम्मान करते हुए पुलिस से सहायता लें।
6.पीड़िता का सहयोग करें। यदि आपके आसपास कोई महिला फोन या सोशल मीडिया के माध्यम से प्रताड़ना अथवा ब्लैकमेलिंग का शिकार है तो उसे दोषी ठहराने के बजाय पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित करें।
7.बिना अनुमति निजी सामग्री साझा न करें। किसी महिला की फोटो, वीडियो या व्यक्तिगत जानकारी को उसकी अनुमति के बिना प्रसारित करना उसकी निजता का गंभीर उल्लंघन है और परिस्थितियों के अनुसार दंडनीय अपराध हो सकता है।
एसपी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और निजता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा शिकायत के तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*पुलिस सहायता के लिए महत्वपूर्ण नंबर:*
•महिला हेल्पलाइन: 1091
•आपातकालीन पुलिस सहायता: 112
•साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930
•ऑनलाइन साइबर शिकायत: cybercrime.gov.in
114
*युवाओं को नशा तस्करी का मोहरा बनाने वालों पर हिसार पुलिस की पैनी नजर, लालच में आकर नशीले पदार्थों की डिलीवरी करना पड़ सकता है भारी : एसपी सिद्धान्त जैन*
*चंद पैसों के लालच में अपना भविष्य बर्बाद न करें युवा, नशा तस्करी में किसी का साथ देना भी आपको पहुंचा सकता है जेल*
हिसार, 17 नवंबर: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने युवाओं को नशा तस्करों के बहकावे और लालच में आकर नशीले पदार्थों की डिलीवरी करने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर अपने अवैध कारोबार को बढ़ाने और पुलिस से बचने के लिए युवाओं को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं। शुरुआत में छोटी रकम का लालच देकर युवाओं से नशीले पदार्थ एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने, पैकेट रखने या किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने जैसे काम करवाए जाते हैं।
एसपी ने कहा कि नशा तस्कर अक्सर युवाओं की आर्थिक मजबूरी और जल्दी पैसा कमाने की चाह का फायदा उठाते हैं। उन्हें यह कहकर गुमराह किया जाता है कि केवल सामान पहुंचाना है, इसमें कोई जोखिम नहीं है या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होगी। जबकि वास्तविकता यह है कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, भंडारण, परिवहन या डिलीवरी में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई हो सकती है। ऐसे गलत काम में शामिल होकर युवा अपना भविष्य, शिक्षा, नौकरी और सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लगा देते हैं।
हिसार पुलिस की युवाओं एवं आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी:
1.चंद पैसों के लालच में नशा तस्करी का हिस्सा न बनें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर नशीले पदार्थों का पैकेट एक स्थान से दूसरे स्थान तक न पहुंचाएं।
2.बिना जानकारी किसी का सामान न ले जाएं। किसी व्यक्ति के कहने पर बंद पैकेट, बैग या पार्सल की डिलीवरी करने से पहले उसकी वास्तविक सामग्री और उद्देश्य की पुष्टि करें।
3.किसी के लिए नशीले पदार्थ छिपाकर न रखें। घर, वाहन, दुकान या अन्य स्थान पर किसी का संदिग्ध सामान रखने की अनुमति न दें।
4.सोशल मीडिया के लालच भरे ऑफर से बचें। ऑनलाइन या व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से मिलने वाले आसान कमाई और डिलीवरी के प्रस्तावों की सत्यता जांचें।
5.नशा तस्करों के दबाव में न आएं। यदि कोई व्यक्ति आपको नशीले पदार्थों की सप्लाई या डिलीवरी के लिए मजबूर करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
6.युवाओं की गतिविधियों पर अभिभावक ध्यान दें। बच्चों की अचानक बढ़ी नकदी, संदिग्ध लोगों से मेलजोल और बिना स्पष्ट कारण बार-बार होने वाली यात्राओं पर संवाद के माध्यम से नजर रखें।
7.नशा तस्करी की सूचना पुलिस को दें। आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या सप्लाई किए जाने की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें।
एसपी ने स्पष्ट किया कि हिसार पुलिस नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के साथ-साथ युवाओं को इस धंधे में धकेलने वाले नेटवर्क पर भी निगरानी रख रही है। नशा तस्करों के लालच में आकर अपना भविष्य बर्बाद न करें। युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, रोजगार, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।
हिसार पुलिस का संदेश: नशा तस्करों का छोटा सा लालच आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। डिलीवरी के नाम पर नशे का सामान पहुंचाने से इनकार करें, तस्करों से दूर रहें और पुलिस का सहयोग करें।
*ऑनलाइन दोस्ती और शादी के झूठे वादों में न फंसें, भावनाओं का फायदा उठाकर ठगी करने वालों से रहें सतर्क : एसपी सिद्धान्त जैन*
*अनजान व्यक्ति की मीठी बातों और शादी के प्रस्ताव के बहाने खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, निजी तस्वीरों का भी हो सकता है दुरुपयोग*
हिसार, 17 नवंबर: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन को सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर होने वाली फर्जी ऑनलाइन दोस्ती तथा शादी के झूठे प्रस्तावों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग सोशल मीडिया, डेटिंग ऐप और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों के माध्यम से लोगों से संपर्क कर पहले विश्वास और भावनात्मक रिश्ता बनाते हैं। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये, महंगे उपहार या निजी जानकारी हासिल कर ठगी को अंजाम देते हैं।
एसपी ने बताया कि ठग अक्सर खुद को विदेश में रहने वाला, प्रतिष्ठित परिवार से जुड़ा या अच्छी नौकरी करने वाला बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। कुछ समय तक बातचीत कर विश्वास जीतने के बाद महंगे गिफ्ट भेजने, विदेश से पार्सल आने, कस्टम ड्यूटी या किसी आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसों की मांग करते हैं। कई मामलों में निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल करने के बाद उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया जाता है।
हिसार पुलिस की आमजन से अपील एवं साइबर सुरक्षा एडवाइजरी:
1.अनजान ऑनलाइन दोस्ती पर तुरंत भरोसा न करें। सोशल मीडिया या मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मिले व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि की पुष्टि किए बिना उससे निजी संबंध न बनाएं।
2.शादी के झूठे प्रस्ताव से सावधान रहें। जल्द शादी करने, विदेश से आने या परिवार से मिलवाने के नाम पर पैसे मांगने वालों के झांसे में न आएं।
3.पैसे या महंगे गिफ्ट न भेजें। ऑनलाइन दोस्ती के नाम पर गिफ्ट, पार्सल, कस्टम ड्यूटी, वीजा फीस या अन्य किसी बहाने से मांगी गई रकम ट्रांसफर न करें।
4.निजी तस्वीरें और वीडियो साझा न करें। किसी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी फोटो, वीडियो या संवेदनशील जानकारी भेजने से बचें। इनका दुरुपयोग कर आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है।
5.वीडियो कॉल से पहचान की पुष्टि करें। केवल प्रोफाइल फोटो और बातचीत के आधार पर किसी की पहचान को सही न मानें। फर्जी फोटो और दूसरे व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल किया जा सकता है।
6.ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी को भी बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन, ओटीपी या यूपीआई पिन न बताएं।
7.ब्लैकमेल होने पर डरें नहीं। निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी मिलने पर घबराकर पैसे न दें। संबंधित चैट, मोबाइल नंबर, प्रोफाइल और भुगतान के साक्ष्य सुरक्षित रखें तथा पुलिस को शिकायत दें।
एसपी ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधी लोगों की भावनाओं, विश्वास और निजी संबंधों का फायदा उठाकर आर्थिक एवं मानसिक नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए ऑनलाइन किसी से भी संबंध बनाने से पहले पूरी सावधानी बरतें। यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन दोस्ती या शादी के प्रस्ताव के बहाने पैसे मांगता है तो इसे संभावित साइबर ठगी मानकर सतर्क हो जाएं।
यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं।
हिसार पुलिस का संदेश: ऑनलाइन रिश्तों में भरोसा करने से पहले पहचान की जांच करें, आपकी एक छोटी सी सावधानी आपको आर्थिक नुकसान और ब्लैकमेलिंग से बचा सकती है।
56

























