Ajayy Singh (@INCAjayy) header
Ajayy Singh (@INCAjayy) profile picture

AICC zonal head,Secretary RPCC | Grandson of well renowned freedom fighter, social activist and Former President of RPCC Late Shri Sardar Har Lal Singh Ji.

Joined January 2024
Photo by Ajayy Singh (@INCAjayy)Photo by Ajayy Singh (@INCAjayy)Photo by Ajayy Singh (@INCAjayy)Photo by Ajayy Singh (@INCAjayy)Photo by Ajayy Singh (@INCAjayy)Photo by Ajayy Singh (@INCAjayy)Photo by Ajayy Singh (@INCAjayy)Photo by Ajayy Singh (@INCAjayy)Photo by Ajayy Singh (@INCAjayy)Photo by Ajayy Singh (@INCAjayy)
It was nice meeting our leader and former Rajasthan Chief Minister @ashokgehlot51 ji.
3
12
169
7,474
Ajayy Singh retweeted
प्रश्न : सर बीजेपी का गढ़ कहा जाता है मेवाड़, लेकिन उस मेवाड़ में भी कांग्रेस ने जिस तरीके से काम किया, जोधपुर खासतौर पर अच्छे मार्जिन के साथ में…. जवाब : आज जोधपुर, अलवर, जयपुर, सब जगह इनकी स्थिति खराब हो गई और जनता ने ध्यान रखा है कि इतने बुरी तरह उनको हराओ, जिससे कि ये हॉर्स ट्रेडिंग नहीं कर सकें, खरीददारी नहीं कर सकें, वो भी जनता ने इंतजाम कर दिया। इतनी बड़ी मार्जिन रखी है जिससे कि ये पहले की तरह नगर पालिकाओं की तरह, नगर निगमों की तरह ,जो इन्होंने पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग किया था, उसकी गुंजाइश भी कम कर दी है। फिर भी मुझे लगता है कि आज रात को या आज रात से ही शुरू कर देंगे कि जहाँ संभव हो वहाँ कैसे चुनाव जीतें हॉर्स ट्रेडिंग करके। पुलिस का दुरुपयोग करके देख लिया। अब मैं उम्मीद करता हूँ कि अब पुलिस समझ गई होगी कि जनता का मूड क्या है। जनता का मूड सरकार बदलने का मूड है। ये बदलने का मूड है, लग गया है कि 2028 में सरकार भारी बहुमत से बनेगी कांग्रेस की। अब मैं उम्मीद करता हूँ कि पुलिस वाले भी समझ गए हैं, इनके दबाव में नहीं आएंगे, ये मेरा मानना है। हालांकि ये तो लग जाएंगे, इनकी फितरत है, कैसे हॉर्स ट्रेडिंग करें। धन की कमी नहीं है इनके पास में, पुलिस का दुरुपयोग खूब किया, सब देख लिया। पर झटका अच्छा लगा है इनको, मैं बहुत खुश हूँ। सवाल : सर, मदन राठौड़ ने कहा है कि मैं जिम्मेदारी लेता हूँ, तो क्या वो जिम्मेदारी वहीं तक ही सीमित रहनी चाहिए? जवाब : देखिए, ये तो उनकी पार्टी का मामला है। वो हैं क्या जो जिम्मेदारी लें? वो क्या हैं? वो तो बीजेपी के अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष ही तो हैं, पर जिम्मेदारी तो सरकार की है ना! सरकार की फेलियर से ये हुआ है। अब इनकी हाईकमान जो , हम तो चाहते हैं भजनलाल जी को ही रखें यहाँ पर। भले आदमी हैं, हम बार-बार कहते हैं। हमने कभी उन पर आरोप नहीं लगाया, बहुत भले आदमी हैं। उन्होंने गुस्से के अंदर पता नहीं... मैंने उनके साले का नाम ले लिया। अब मैंने गलत क्या कहा? उनका साला, कोई नाम है उसका... प्रमोद शर्मा। हमारे वक्त में भरतपुर के अंदर डीआईजी थे, उनके घर पे बैठ करके इसने करप्शन किए। शायद मेरे ख्याल से अरेस्ट कर दिए थे। हमारे वक्त में अरेस्ट हुए थे। मुख्यमंत्री की शपथ होने के दो दिन, एक दिन पहले एसीबी ने जो है मुख्यमंत्री जी को ऑब्लाइज करने के लिए एफआर लगा दी उस पे। ये मैंने जिक्र किया था, मेरी गलती ये थी कि मैंने इस बात का जिक्र कर दिया और ये कह दिया कि पुलिस उनकी तलाश तो कर रही है, राजस्थान के बाहर कर रही है, वो राजस्थान में ही घूम रहे हैं, जयपुर में ही घूम रहे हैं और बेईमानी हो रही है आज भी। मुख्यमंत्री मेरी भावना समझ नहीं पा रहे हैं। मैंने कहा आपके परिवार को दूर रखो सरकार से। मैंने क्या बुरा कहा? मैंने कहा आपका जो साले साहब हैं... प्रमोद शर्मा जी, उनको दूर रखो। उनका नाम मैंने नहीं लिया, मैंने परिवार की बात कही थी। अगर मेरी बात मानते, ज्यादा बेहतर होता भजनलाल जी के लिए पर वो समझ नहीं पाए। तो आप बताइए कि पता नहीं इतना गुस्सा आ गया कि पर्ची पढ़ ली जोधपुर के अंदर, आरोपों की झड़ी लगा दी मेरे ऊपर। वो आरोप जो लगाए मेरे ऊपर, मैं आज फिर कहता हूं आपको, वो आरोप भजनलाल का पीछा करते जाएंगे लगातार, मुख्यमंत्री रहेंगे तब भी करेंगे और मुख्यमंत्री हटने के बाद भी करेंगे क्योंकि ऐसे आरोप कैसे लगा दिए बिना कोई बेस के? कुछ तो बताओ तथ्य भाई! मैंने कहा माफी मांग लो पब्लिक से, मुझसे मत मांगो भाई, पब्लिक से मांग लो। मैंने कहा आप तथ्य बताओ, हमें बताओ, पब्लिक को बताओ, पब्लिक माई-बाप है, उनको बताने में उनको तकलीफ क्या हो रही थी? तो आप बता दीजिए। मैं तो कह दिया कि 5 साल की उम्र भी नहीं थी,जब मैंने दुकान खोली थी वहां पीपाड़ में, मुझे याद है, 56 साल हो गए, 56 साल पहले मैंने दुकान खोली, उसका जिक्र कर रहे हैं ये लोग। तो इसका मतलब है जानबूझकर कि कैसे बदनाम करें कांग्रेस नेताओं को, कभी डोटासरा जी का नाम लेते हैं, कभी मेरा नाम लेते हैं। कभी जिनका मौका लगता है, किसी का नाम ले लेते हैं ये। तथ्य इनके पास कोई है नहीं। अरे, पीसीसी प्रेसिडेंट के छापे डलवा दिए भाई इन लोगों ने। ईडी का छापा पड़ा है ना उनके यहां तो? कुछ मिला उनके यहां पे? आप बताइए, उनको मुंह लटका के वापस जाना पड़ा ईडी वालों को। तो कहने का मतलब है, आप कांग्रेस नेताओं से विचारधारा के आधार पर लड़ाई लड़ो, बजाय इसके कि आप झूठे आरोप लगाओ और दबाव मत रखो। मैं फिर मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहूंगा, मेरे तीनों कार्यकाल में हमने एसीबी पर कोई दबाव दिया ही नहीं कभी और इनको पूछो और एसीबी के डीजी साहब को पूछो कि भई आप दबाव में आते ही क्यों हो? और सीएमओ को चाहिए दबाव नहीं दे उनके ऊपर।
38
216
5
1,380
58,043
Ajayy Singh retweeted
वो ऐसी एजेंसी है जो क्रेडिबल होती है। उनकी क्रेडिबिलिटी खत्म होगी, फिर आप कैसे पकड़ोगे, अरेस्ट करोगे? ट्रैप कैसे करोगे? ट्रैप करोगे एक आदमी को तो वो कहेगा भई मेरे को ट्रैप कर रहे हो? ये पांच लोगों को आपने खुद ने बचाया है, एसीबी ने बचाया है उनको तो। तो कैसे आप ट्रैप करोगे? तो मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि वो पूरे अपने सीएमओ को मॉनिटर करके कहें कि कोई दबाव नहीं देवे एसीबी के ऊपर, काम करने देवे। और साले साहब को कहीं-कहीं जो पुलिस में केस दर्ज हुआ है,वो पता करें मुख्यमंत्री जी। आरोप लग रहे हैं कि कोई बहुत गरीब लोग रहते थे वहां पे, बरसों से उनका कब्जा था, उन बेचारे सबको वहां से फेंक दिया उठा करके। करोड़ों रुपए की जमीन है वो, खुर्द-बुर्द करने की बातें हो रही हैं, ऐसी बातें आ रही हैं मार्केट के अंदर। तो मैं तो मुख्यमंत्री को सलाह दे रहा हूं, वो मेरी सलाह मान नहीं रहे हैं। सवाल: तो सर, जो मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं की व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर के जनता में आक्रोश था, क्योंकि मुद्दों की बात नहीं हो रही थी, व्यक्तिगत टिप्पणियां हो रही थीं विपक्षी नेताओं पर यह भी एक वजह है? जवाब : डेमोक्रेसी है, डेमोक्रेसी में तो हर चीज का जो है जनता खुद जजमेंट कर लेती है। मैं यह बात कह के अपनी बात समाप्त कर रहा हूं, हमारे देश की जनता चाहे पढ़ी-लिखी कम हो सकती है, रोबस्ट कॉमन सेंस, अकल-होशियारी उनकी एक्स्ट्राऑर्डिनरी है। जब फैसले करते हैं पता नहीं लगता कि पूरा सफाया हो जाता है। कांग्रेस का सफाया हो गया था '77 के अंदर। और आंधी चली इंदिरा जी की, तो हम सब एमपी बन के चले गए। 45 साल हो गए इस बात को। ऐसी आंधी चली कि एकतरफा जीत हो गई इंदिरा जी की। कहने का मतलब है कि पब्लिक बहुत होशियार है, हर चीज का रिएक्शन भी होता है एक्शन का। तो जो करेगा वो भुगतेगा। सवाल : सर कल बजट फाइल का दूर एपिसोड आ रहा है ,शनिवार भी है। जवाब : आए तब देखना भैया ।
2
16
43
1,691
Ajayy Singh retweeted
पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की : देखिए जिस प्रकार से परिणाम आए हैं उससे लगता है कि जनता ने तीन साल पूरे होने पर इनको तोहफा दिया है, क्योंकि जिस प्रकार से इन्होंने बीहेव किया, गवर्नेंस में ध्यान दिया नहीं, शासन करने में ध्यान नहीं दिया, खाली दौरे करते रहे, दिल्ली दौरे किए होंगे 30-40 तो , पूरे प्रदेश में घूमते रहे। यहां शासन करना बहुत गंभीर और बहुत आवश्यक है। मेरा मानना है कि जनता ने जो इनका सूपड़ा साफ किया है उसमें मुख्य कुशासन कारण होगा। जनता परेशान थी, उनके काम हो नहीं रहे थे। करप्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया, सुनवाई करने वाला कोई नहीं रहा। गुस्सा बढ़ता ही गया और फिर ऊपर से कह रहे हैं कि एक साल बनाम पांच साल, मतलब हमने एक साल में इतने काम कर दिए जितना पिछली सरकार ने पांच साल में किए। अब बताइए आप यह कोई मान सकता है इस प्रकार से? तो इस प्रकार की जो स्थिति बनी है और फिर हमारी योजना इतनी शानदार थी कि अभी चुनाव 23 के होने के बाद में ही इम्मेडिएटली लोगों को महसूस भी हुआ कि चार महीने हो गए सरकार को और कोई काम कर नहीं रहे हैं तो पार्लियामेंट चुनाव में ही इन्होंने झटका दे दिया। 11 सीटें जीतना लोकसभा की बहुत बड़ी बात थी। तमाम लोगों ने एहसास कर लिया कि सरकार अच्छा काम कर रही थी और चुनाव में कामयाब नहीं हुई। सरकार हार गई या हमने हरा दी तो जनता ने महसूस करके ही मैं समझता हूं पार्लियामेंट के चुनाव से जो एक माहौल बन गया और फिर जो इनकी गुंडागर्दी हुई नगर निगम के अंदर, नगर पालिकाओं के अंदर, निकायों के अंदर तब मैंने कहा था, आह्वान किया मैंने प्रदेशवासियों से, मतदाताओं से इसका बदला आप लो पंचायत चुनाव के अंदर और मुझे खुशी है कि बदला ले लिया गया। हमारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके अध्यक्ष जी समेत पदाधिकारियों ने हम सबको इन्वॉल्व किया। मीटिंग भी हम लोगों ने करी और बकायदा मॉनिटरिंग होती रही। जो भी गए पर्यवेक्षक गए हों या जिनको भेजा गया PCC द्वारा, मॉनिटरिंग भी अच्छी हुई। जिला कांग्रेस कमेटियों ने, वहां के पदाधिकारियों ने, ब्लॉक अध्यक्षों ने इस बार सबने मिलकर काम किया और मतदाताओं को विश्वास हो गया कि वास्तव में हमारे साथ धोखा हो गया। जो वादे किए गए थे मैनिफेस्टो में, जो बजट में घोषणाएं हुई थी, वह लागू ही नहीं हो रही थी। तो मेरा मानना है कि यह जो जीत है हमारी यह कांग्रेस की नीतियों की, कार्यक्रमों की, सिद्धांतों की, जो खड़गे साहब के और राहुल गांधी के नेतृत्व में जिसके लिए संघर्ष हम कर रहे हैं, वो लोग पार्लियामेंट के अंदर कर रहे हैं। राहुल जी और खड़गे साहब जो विपक्ष है, राज्यों में वहां हम सब कर रहे हैं तो मैं समझता हूं वह बहुत बड़ा कारण रहा कि जनता ने विश्वास किया कांग्रेस पर।
34
183
1,093
24,343
“पंचायत चुनाव तो झांकी है, आगे के चुनाव बाक़ी हैं” राजस्थान पंचायत के चुनाव परिणाम कई मायनों में महत्वपूर्ण और भविष्य के लिए बहुत बड़ा संकेत देने वाले हैं। जननायक आदरणीय श्री @ashokgehlot51 साहब के दिल्ली से वापस आने पर जयपुर एयरपोर्ट के बाहर प्रेस मीडिया ने गहलोत साहब को रोक लिया और पंचायत चुनाव के परिणाम पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। प्रदेश की जनता अब भाजपा, मोदी-शाह, प्रदेश नेतृत्व और राजस्थान सरकार से तथा इनके जुमलों से भ्रमित होकर इनको जिताने व काँग्रेस तथा गहलोत सरकार को हराने की आत्मग्लानि से भर चुकी थी। यही कारण है कि राजस्थान पंचायत चुनाव से जनता ने अपनी भूल सुधारी है और भाजपा की विदाई का कार्यक्रम राजस्थान से शुरू हो चुका है। यह अब पूरे देश की जनता को प्रेरित करेगा। राजस्थान में मुख्यमंत्री का बड़बोलापन भी उनको भारी पड़ गया। उन्होंने श्री गहलोत साहब की सरकार के पाँच साल के काम की तुलना अपनी सरकार के एक-दो साल से करने का बचकाना बयान उल्टा उन पर ही पलटवार कर गया। इसके अतिरिक्त गहलोत साहब पर वाहियात आरोप लगा कर उन्होंने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। क्योंकि लोग तो पहले ही गहलोत सरकार को दुबारा नहीं चुनने की आत्मग्लानि से भरे थे, उप्र से यह दो बयान जले पर नमक छिड़कने जैसे हो गए। @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है। ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को। BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए। गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है। ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
4
5
319
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi सर के अमेरिका दौरे में जिस प्रकार अमेरिकन व वहां रह रहे भारतीयों में उत्साह, जोश व उनसे मिलने के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर वैसे ही गोदी मीडिया को लकवा मार गया था। लेकिन जब उनके लगातार कार्यक्रमों, संवादों और युनिवर्सिटी में युवा छात्रों के साथ हुए सवाल-जवाब में छात्रों द्वारा पूछने पर जो जवाब राहुल सर ने दिए, उसे सुन कर ‘आज तक’ की महिला एंकर अंजना ओम की तिलमिलाहट छुप नहीं सकी। चर्चा में बैठे स्वतंत्र पत्रकार श्री @ashutosh83B जी से जब एंकर ने सवाल किया, तो जो जवाब आशुतोष जी ने दिया, उसे सुनकर निःसंदेह एंकर की हताशा और बढ़ी होगी। @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
9
14
294
“राजस्थान पंचायत चुनाव में काँग्रेस की प्रचंड जीत” इसमें कोई शक नहीं कि एकजुटता में बड़ी ताकत है। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में मिली हार से सबक लेकर प्रदेश संगठन ने पंयायत चुनाव में अपनी भूल सुधारी और उसका परिणाम सामने है। लेकिन प्रदेश के निवासियों की जो दीवानगी और श्रद्धा अपने जननायक आदरणीय श्री @ashokgehlot51 साहब के लिए है, उसका प्रदर्शन इन चुनावों नतीजों से दिखाई दे रहा है। पंचायत चुनावों में जिस कारण ने काँग्रेस की जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, वो कारण है भाजपा सरकार के आने के बाद जनता की गहलोत साहब के प्रति ललक और उनके शासन की कल्पना। इसके अतिरिक्त गहलोत साहब का कार्यकाल उनकी छवि, उनका सुशासन, उनके द्वारा किए गए जनहित के काम और प्रदेश का विकास। सही मायने में इन ही सब कारणों का सबसे महत्वपूर्ण व असर रहा, इसलिए काँग्रेस की जयकार इन्हीं सब वजह से हुई है। “ये तो बस शुरुआत है” @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
1
19
23
617
अब तो सारी हद पार हो चुकी। नौबत यहां तक आ गई कि जो गोदी मीडिया कल तक साहब का महिमागान करता रहता था, वो भी शायद शर्मिंदा होकर अब साहब की बेबसी पर झुँझलाने लगा है। आखिर किसी को यदि प्रोटोकॉल की समझ नहीं है तो कोई कैसे बचाव करेगा। अक्सर हम किसी से बात कर रहे होते हैं, और कोई बीच में टोकता है तो हम उसे डाँट कर समझा देते हैं कि -“जब दो बड़े बात कर रहे हों तब बीच में नहीं बोलना चाहिए” ! अब प्रश्न यह है कि महा-मानव को क्या इतना भी ज्ञान नहीं है ? पूरे विश्व ने देखा है कि जब ट्रंप और प्रेस मीडिया का सवाल जवाब चल रहा था तब साहब कितने बेचैन और विचलित होकर मुंह बनाते नजर आ रहे थे। डर था कि कहीं कोई उनसे सवाल नहीं करे, इसलिए धैर्य टूट गया और अमेरिका के राष्ट्रपति की प्रेस वार्ता के बीच में उनको टोक कर कह दिया- “SHELL WE MOVE" ! लेकिन ट्रंप ने उनकी बात को अनसुनी कर अपनी वार्ता जारी रखी ! @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera @SupriyaShrinate @atullondhe @DharmendraS_inc @INCAjayy @_himanshuinc
फिलीपींस में QUAD नेताओं के फोटोशूट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार मीडिया के सवालों का जवाब देते जा रहे थे, इस बीच पीएम मोदी ने वहां खड़े बाक़ी लीडर्स से पूछा- "Shall we move?" #QUADSummit #NarendraModi #DonaldTrump #Phillippines #ABPNews
3
45
79
4,279
Ajayy Singh retweeted
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी को पंचायत राज चुनावों में भारी जीत दिलाकर भाजपा सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब उसके जाने का समय आ चुका है। नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन भाजपा ने गुंडागर्दी के दम पर जनादेश को हड़पने का काम किया। हम लगातार यह बात कह रहे थे कि गांवों में भाजपा के खिलाफ़ माहौल है। किसान, मजदूर, महिलाएं, सभी वर्ग भाजपा सरकार की उपेक्षा और वादाखिलाफ़ी से परेशान हैं। गांवों की समस्याओं को नजरअंदाज करना भाजपा को भारी पड़ा है। मुख्यमंत्री जी इस जनभावना को भांप नहीं पाए और पूरी भाजपा सत्ता के मद में चूर रही। आज ग्रामीण मतदाताओं ने अपने वोट के जरिए इसका जवाब दिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई चिरंजीवी योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाएं आज भी लोगों को याद आती हैं। सामाजिक सुरक्षा, किसानों को संबल, महिलाओं के लिए योजनाएं और आमजन को राहत देने वाले फैसलों ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया था। ग्रामीण जनता ने इन योजनाओं और उस शासनकाल की संवेदनशीलता को याद रखा है। यह जीत कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की नीतियों पर जनता की मुहर है। इस शानदार जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, समस्त नेताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का हृदय से आभार। यह जीत ग्रामीण जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
120
530
21
3,011
76,240
Ajayy Singh retweeted
श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। शीश के दानी, लखदातार बाबा श्याम की कृपा सभी पर बनी रहे और उनके आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। जय श्री श्याम।
13
100
2
729
18,778
Ajayy Singh retweeted
देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
13
55
1
228
12,204
Ajayy Singh retweeted
मणिपुर में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बेन्दों की ढाणी , फलोदी के वीर सपूत कैप्टन डॉ. हनुमानराम बेन्दा की शहादत को कोटि-कोटि नमन। इस बेहद कठिन समय में हम सभी शहीद के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें संबल तथा धैर्य प्रदान करें।
7
70
317
26,113
अपने अमेरिका दौरे पर कोलंबिया युनिवर्सिटी में हमारे नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi सर ने जब बताया कि “भारत एक आर्थिक आपदा की कगार पर बैठा है” और जैसे ही यह टिप्पणी वायरल हुई और पीएम की एक एडवाइज़री सामने आ गई कि “बचत को बढ़ावा दें……” आख़िर इससे एक तो यह प्रमाणित हो गया कि देश के गंभीर संकट व परिस्थितियाँ राहुल सर चिन्हित करते हैं, और प्रधानमंत्री जी अपरोक्ष रूप से उनको फ़ॉलो कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त यह भी लगता है कि सरकार को केवल चुनाव जीत कर सत्ता पर क़ाबिज़ रहने में दिलचस्पी है, देश या देशवासियों के लिए कुछ करने की सोच और सामर्थ्य नहीं है ! @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
2
26
25
614
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi सर का यह तर्क अकाट्य है, और यह एक तर्क ही काफ़ी है, मोदी सरकार के पतन के लिए, और इस सरकार को अवैधानिक ठहराने के लिए ! चुनाव आयोग ने एक सुनियोजित षडयंत्र से घुसपैठियों को मतदाता सूची से निकालने के नाम पर SIR कराई और लगभग 14 करोड़ वोटर्स को अवैध घोषित कर उनके नाम सूची से काट दिए ! ये वही वोटर हैं जिन्होंने 2024 में लोकसभा के चुनावों में सांसद चुनने के लिए मतदान किया था। ऐसे में अवैध मतदाताओं के मतों से बनी सरकार स्वतः ही अवैध मानी जाएगी। इसलिए तत्काल लोकसभा भंग कर पुनः चुनाव होने चाहिए ! @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
1
28
1
29
310
आज आदरणीय इंदिरा जी की जयंती है, ऐसे में यह वीडियो स्वतः ही प्रासंगिक हो जाता है। फर्क विचारधारा और नीयत का है। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री आदरणीय स्व० इंदिरा गांधी जी की विचारधारा केवल भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने की रही, और उन्होंने जो अपने संबोधन में कहा, उसे अपना बलिदान देकर साबित भी किया ! दूसरी तरफ ऑपरेशन सिंदूर के समय मोदी जी ने एक ज़बरदस्त जुमला गढ़ा और बता दिया कि उनकी रगों में गर्म सिंदूर बह रहा है। लेकिन वो सिंदूर देश के क्या काम आया ? मोदी जी की रगों में बहते गर्म सिंदूर को तो ट्रंप ने रोक कर ठंडा कर दिया और पाकिस्तान को गले लगा लिया ! दोनों संदेश और उसकी परिणति से समझा जा सकता था कि ’कथनी और करनी’ में किसकी नीयत सही रही ! @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
2
39
1
45
580
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, जिन्हें आइकन लेडी का ख़िताब मिला, भारत रत्न आदरणीय स्व० श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर भावभीनी हार्दिक श्रद्धांजलि व सादर नमन्🙏 जहां नेहरू जी ने विकसित भारत की मज़बूत नींव रखी, वही इंदिरा जी देश में व्याप्त बुराइयाँ, सामन्ती प्रथा, ग़रीबों का शोषण व उत्पीड़न तथा विकास के राह में आ रहे अवरोधों को दूर किया ! उनकी दृढ़ता का अहसास अमेरिका और पाकिस्तान को आज तक भी होगा। बांग्लादेश का जन्म इंदिरा जी की दृढ़ता के कारण हुआ ! कठोर अनुशासन और दृढ़ व मजबूत इरादा उनके लिए महत्वपूर्ण था। इंदिरा जी ने देश के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन कुर्बान किया और देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। देशहित को सर्वोपरि रखा और अंतिम साँस तक देश की सेवा की। आज जब देश की एकता और संस्थाओं की मज़बूती की चर्चा होती है, तो इंदिरा जी की दृढ़ता और दूरदर्शिता और भी याद आती है। उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। 🙏💐🌈🙏 @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
1
22
23
379
Ajayy Singh retweeted
Heartiest congratulations to Madame Graça Machel on being honoured with the Indira Gandhi Prize for Peace, Disarmament and Development today by Smt. Sonia Gandhi. As rightly said by Smt. Gandhi, "Both Indira Gandhi ji and Madame Graça Machel believed in people's power to shape their own future; their lives remind us that leadership is measured by the courage to challenge injustice and the commitment to bring about change." A distinguished Mozambican stateswoman and humanitarian, Madame Machel was her country's first Minister of Education and Culture, led the UN study on children in armed conflict, and co-founded The Elders and Girls Not Brides. She is also the only woman to have been First Lady of two nations, as the widow of Samora Machel and later the wife of Nelson Mandela. My best wishes to you.
6
72
304
14,659
Ajayy Singh retweeted
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा एवं ऊर्जावान अध्यक्ष, गुजरात में मेरे साथ प्रभारी सचिव रहे श्री जीतू पटवारी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। @jitupatwari
11
65
2
662
16,538
Ajayy Singh retweeted
*Watch*: Shri Rahul Gandhi on the Iran War & India's Role in the World at University Of Chicago
10
48
117
13,541
Ajayy Singh retweeted
प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहले तो सूखा घोषित करने में काफ़ी देर कर दी, उसके बाद जिन तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया उनके अतिरिक्त भी बड़ी संख्या में तहसीलों को छोड़ दिया गया। सितंबर के महीने में बाड़मेर के दौरे पर मुख्यमंत्री जी ने एक सूखा पैकेज की घोषणा की, जिसके डेढ़ महीने बाद भी गांवों में न तो पशु शिविर खुले और चारा डिपो तो सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित हैं। सिर्फ़ तीन तहसीलों में डिपो की स्वीकृति हुई, और वे भी शुरू नहीं हो पाए। अब राज्य सरकार ने 9,321 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज का ऐलान किया है। हम सभी इसका स्वागत करेंगे, यदि मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी ईमानदारी से इस पैकेज का विवरण बताएं। इस प्रकार प्रदेशवासियों को भ्रमित करना उचित नहीं है। वास्तविक स्थिति तो यह है कि टैंकरों से पानी पहुंचाने की जो योजना बनी थी, वह अब तक धरातल पर नहीं उतरी। गांवों में चारे का एक तिनका तक नहीं पहुंचा, और पशुपालक व मवेशी मीलों दूर पानी के लिए भटक रहे हैं। ऐसी परिस्थिति बनाने वाली भाजपा सरकार की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। राज्य सरकार को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि सूखे की स्थिति से केवल घोषणाओं से नहीं निपटा जा सकता। मुख्यमंत्री को स्वयं परिस्थितियों एवं अकाल राहत के कार्यों की मॉनिटरिंग करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि आखिरी व्यक्ति तक राहत पहुंचे। केवल पैकेज घोषित करना काफ़ी नहीं है।
41
99
4
265
14,728
Ajayy Singh retweeted
आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर नई दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके योगदान को नमन किया। इंदिरा जी ने हर कठिन घड़ी में देशहित को सर्वोपरि रखा और अंतिम साँस तक देश की सेवा की। आज जब देश की एकता और संस्थाओं की मज़बूती की चर्चा होती है, तो इंदिरा जी की दृढ़ता और दूरदर्शिता और भी याद आती है। उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
43
165
6
919
20,953