Pinned Tweet
FLAT BUYER SOLUTION @myogiadityanath @Satishmahanaup @SharmilaBTOI @nefowa2 @priyankasambhav @NDTVProperty @ZeeNews @vinodrajputs @republic
indrish gupta retweeted
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर NEFOWA पिछले कई वर्षों से लगातार संघर्ष करता रहा है और लाखों निवासियों की आवाज बुलंद करता रहा है।
हम विशेष रूप से माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए उनकी आवाज को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा और इस सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज इसी खुशी के अवसर पर NEFOWA के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद @dr_maheshsharma जी से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी साथियों का मुंह मीठा कराकर इस खुशी को और भी खास बना दिया।
साथ ही, हम अपने स्थानीय विधायक श्री @tejpalnagarMLA जी का भी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने मेट्रो की इस महत्वपूर्ण मांग पर अपना सहयोग और समर्थन दिया तथा इस मुद्दे को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया। हमें विश्वास है कि उनके निरंतर प्रयासों और सकारात्मक पहल से जल्द ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर भी मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और बेहतर भविष्य से जुड़ा सपना है।
इस लंबे संघर्ष में साथ देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों और निवासियों का NEFOWA हृदय से आभार व्यक्त करता है।
हमने कुछ दिन पहले ही आप सभी के साथ यह सूचना साझा किया था, जल्द ही मेट्रो को लेकर अच्छी खबर आने वाली है… और आज उस दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। 🚇🎉
नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक मेट्रो रेल कॉरिडोर के लिए ₹2,390 करोड़ की परियोजना को आज कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
यह पूरे क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए राहत और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी लंबे समय से बेहतर सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे हैं। आज की यह खबर उस उम्मीद को और मजबूत करती है।
इस अवसर पर हम अपने सभी जनप्रतिनिधियों का भी उनके प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
हमारा प्रयास और संघर्ष जारी रहेगा। अब जरूरत है कि इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो और ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो पहुंचाने का वर्षों पुराना सपना भी जल्द साकार हो।
एक कदम मंजिल की ओर… उम्मीद है, अगली खुशखबरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो को लेकर होगी। 💐
#GreaterNoidaWest #MetroForGNW #NEFOWA #NoidaMetro #MetroConnectivity
indrish gupta retweeted
As Noida and Greater Noida grow, why should daily commutes become longer?
Here is some good news for the people of Noida and Greater Noida!
The Cabinet has approved an extension of the Aqua Line Metro.
Key advantages:
Easier access to offices, schools, hospitals and commercial hubs.
Less congestion.
Shorter commutes.
A major boost to connectivity and Ease of Living indeed.
pib.gov.in/PressReleaseDetai…
indrish gupta retweeted
Replying to @nefowaoffice @narendramodi @PMOIndia @myogiadityanath @dr_maheshsharma @PankajSinghBJP @DhirendraGBN @tejpalnagarMLA @PTI_News
Replying to @Samjaihind @nefowaoffice @narendramodi @PMOIndia @myogiadityanath @mlkhattar @MoHUA_India @ChiefSecyUP @CeoNoida @Dkumarchandel @ShyamNBT @MeenakshiSTOI @shafaquealamTOI @siddharth2596 @Ankurtripathie @Pravendra_Sikar @RupalRathi12
नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक मेट्रो कॉरिडोर की ₹2,390 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलना स्वागतयोग्य कदम है अब इसे धरातल पर उतारने और जल्द निर्माण शुरू कराने के लिए हमें और प्रयास करने होंगे विश्वास है कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह सपना साकार होगा..
indrish gupta retweeted
हमने कुछ दिन पहले ही आप सभी के साथ यह सूचना साझा किया था, जल्द ही मेट्रो को लेकर अच्छी खबर आने वाली है… और आज उस दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। 🚇🎉
नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक मेट्रो रेल कॉरिडोर के लिए ₹2,390 करोड़ की परियोजना को आज कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
यह पूरे क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए राहत और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी लंबे समय से बेहतर सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे हैं। आज की यह खबर उस उम्मीद को और मजबूत करती है।
इस अवसर पर हम अपने सभी जनप्रतिनिधियों का भी उनके प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
हमारा प्रयास और संघर्ष जारी रहेगा। अब जरूरत है कि इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो और ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो पहुंचाने का वर्षों पुराना सपना भी जल्द साकार हो।
एक कदम मंजिल की ओर… उम्मीद है, अगली खुशखबरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो को लेकर होगी। 💐
#GreaterNoidaWest #MetroForGNW #NEFOWA #NoidaMetro #MetroConnectivity
🚇 ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी आने वाली है
@MoHUA_India
@PMOIndia @mlkhattar @myogiadityanath
मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब मेट्रो के आने में कोई अड़चन नहीं है। यह हम सभी ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों के वर्षों के संघर्ष, एकजुटता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
NEFOWA Foundation ने इस मांग को मजबूती से उठाने, लोगों को एकजुट करने और लगातार आवाज़ बुलंद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह किसी एक व्यक्ति या संस्था की जीत नहीं, बल्कि पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता के संघर्ष की जीत है। ✊
हम इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आप सभी को अग्रिम बधाई देते हैं। बहुत जल्द वह दिन आने वाला है जब हमारा सपना हकीकत में बदलेगा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।
संघर्ष जारी रहा, आवाज़ बुलंद रही और अब जीत की दस्तक सुनाई दे रही है। 🚇❤️
@dr_maheshsharma
NEFOWA Foundation
जनता की आवाज़, जनता के साथ
indrish gupta retweeted
🚇 ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी आने वाली है
@MoHUA_India
@PMOIndia @mlkhattar @myogiadityanath
मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब मेट्रो के आने में कोई अड़चन नहीं है। यह हम सभी ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों के वर्षों के संघर्ष, एकजुटता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
NEFOWA Foundation ने इस मांग को मजबूती से उठाने, लोगों को एकजुट करने और लगातार आवाज़ बुलंद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह किसी एक व्यक्ति या संस्था की जीत नहीं, बल्कि पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता के संघर्ष की जीत है। ✊
हम इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आप सभी को अग्रिम बधाई देते हैं। बहुत जल्द वह दिन आने वाला है जब हमारा सपना हकीकत में बदलेगा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।
संघर्ष जारी रहा, आवाज़ बुलंद रही और अब जीत की दस्तक सुनाई दे रही है। 🚇❤️
@dr_maheshsharma
NEFOWA Foundation
जनता की आवाज़, जनता के साथ
, @narendramodi
@PMOIndia @myogiadityanath
@mlkhattar @MoHUA_India
#Metro4GreaterNoidaWest
केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किए जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा (NEFOWA) द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है।
नेफोवा अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।”
प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही।आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए।
आज सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना को स्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
टीम नेफोवा
indrish gupta retweeted
नेफोवा की मांग — अब तारीख नहीं, जमीन पर काम चाहिए
आज NCLAT में सुनवाई के दौरान जनवरी 2027 से निर्माण शुरू करने की बात सामने आई। लेकिन “ड्यू डिलिजेंस पूरी होने के बाद” वाली शर्त इसे फिर एक सशर्त समयसीमा बनाती है। यानी अब निर्माण शुरू करने की नई तारीख 16 जनवरी 2027 दी गई है।
पहले भी 1 मई 2025 → 31 जुलाई 2026 → 1 अक्टूबर 2026 जैसी समयसीमाएं आईं और बदलती रहीं, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। अब हमारी माँग है ACC/@OfficialNBCC जनवरी 2027 में काम शुरू करने के लिए कोर्ट में बिना शर्त के शपथपत्र दें, नहीं तो जनवरी में ये फिर नई तारीख दे देंगे।
साथ ही करीब 25,000 परिवार वर्षों से अपने घरों में रह रहे हैं, लेकिन उनकी रजिस्ट्री अब तक नहीं हुई है। उनकी रजिस्ट्री के लिए भी निश्चित समयसीमा तय हो।
NEFOWA की 3 प्रमुख मांगें:
1️⃣ कोर्ट के आदेशों का जल्द से जल्द पालन हो।
2️⃣ NBCC बिना किसी और देरी के निर्माण कार्य शुरू करे।
3️⃣ जिन घरों की रजिस्ट्री लंबित है, उनकी रजिस्ट्री के लिए तत्काल ठोस कदम और निश्चित समयसीमा तय हो।
अब न नई तारीख चाहिए, न सशर्त आश्वासन—जमीन पर निर्माण, घरों की रजिस्ट्री और जवाबदेही चाहिए।
#Supertech #Homebuyers #NEFOWA #NBCC #NCLAT
🤖 Made with AI
indrish gupta retweeted
नेफोवा की सुप्रीम कोर्ट से स्पष्ट मांग:
1. कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
2. सुपरटेक की अधूरी परियोजनाओं में NBCC @OfficialNBCC बिना किसी और देरी के जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करे। हजारों घर खरीदार वर्षों से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे हैं और उनके सपनों का घर आज भी अधूरा पड़ा है।
3. लगभग 25,000 सुपरटेक घर खरीदारों की रजिस्ट्री तत्काल कराई जाए। वर्षों से बिना रजिस्ट्री के रह रहे इन परिवारों को उनके घर का वैध मालिकाना हक मिलना चाहिए। किसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की स्थिति में बीमा और मुआवजे को लेकर गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
जो भी लोग इस प्रक्रिया में जानबूझकर देरी करने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी तय की जाए। इस मामले का बिना किसी और देरी के शीघ्र समाधान हो तथा देरी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ न्यायालय में सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
indrish gupta retweeted
सुपरटेक के हजारों घर खरीदार वर्षों से अपने घर और रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। सुपरटेक से मिले धोखे के बाद अब खरीदारों को Apex Committee और @OfficialNBCC से उम्मीद है।लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद पिछले 21 महीनों से सुपरटेक की 16 अधूरी परियोजनाओं पर निर्माण शुरू नहीं हुआ है। NEFOWA की मांग है कि Apex Committee और @OfficialNBCC बिना किसी और देरी के तत्काल टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराएं।
साथ ही, लगभग 25,000 घर खरीदार पिछले करीब 10 वर्षों से बिना रजिस्ट्री के रह रहे हैं। पिछले 21 महीनों में रजिस्ट्री के मुद्दे पर Greater Noida Authority के साथ एक भी बैठक नहीं होना बेहद चिंताजनक है।
हमें उम्मीद है कि Apex Committee और NBCC जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के साथ-साथ रजिस्ट्री के समाधान के लिए Greater Noida Authority के साथ भी तत्काल बातचीत शुरू करेंगे।
अब आश्वासन नहीं—जमीन पर काम चाहिए।
#Supertech #NBCC #Homebuyers #NEFOWA
indrish gupta retweeted
Replying to @eco_village1 @tejpalnagarMLA @iabhishek4bjp @mppchaudhary @UPGovt @NitinNabin @BJP4UP @nawabsnagar @narendramodi @BJP4India @myogiadityanath @myogioffice @CMOfficeUP @surendrasnaagar @dr_maheshsharma
What is benefit of CAM rollback if it cuts basic amenities?Less manpower.Towers are crumbling with falling plaster,risking lives.We moved in society for safe,comfortable life,not for worse conditions like villages.
our society detoriated just to satisfy personal egos & ambitions – at Noida, India
indrish gupta retweeted
निर्माणाधीन परियोजनाओं मे महिला श्रमिकों के बच्चों की देखभाल हेतु क्रेच की व्यवस्था जरूरी है। इस संबंध मे @dmgbnagar @MedhaRoopam जी ने श्रम नियमों के प्रावधान कड़ाई से लागू करने हेतु निर्देश दिए हैं, जिलाधिकारी महोदया का बहुत बहुत धन्यवाद।
अब जरूरत है कि इन प्रावधानों का कड़ाई से पालन करवाते हुए सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं मे श्रमिकों के बच्चों की देखभाल हेतु क्रेच की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। @CREDAINCR @CREDAINational @NaredcoNational @UPRERAofficial से अनुरोध है कि सभी सदस्य बिल्डरों से इसका पालन करवाना सुनिश्चित करें। NEFOWA सदस्य भी निर्माणाधीन परियोजनाओं मे बच्चों की सुविधा के लिए क्रेच और स्कूल पर नजर रखेंगे। @myogiadityanath @myogioffice @CMOfficeUP @UPGovt
indrish gupta retweeted
आखिर @OfficialNBCC को @UPRERAofficial से पूरी छूट क्यों चाहिए?
क्या इसकी एक वजह Structural Defect Liability से बचना भी है?
RERA के तहत किसी भी संस्था/बिल्डर द्वारा निर्मित भवन में Structural Defect Liability की जिम्मेदारी होती है। निर्माण में किसी भी प्रकार की संरचनात्मक कमी या दोष पाए जाने पर संबंधित संस्था की 5 वर्ष तक जिम्मेदारी बनी रहती है।
इसके साथ Possession की तारीख को बार-बार मनमाने तरीके से बढ़ाने की गुंजाइश भी नहीं रहती। जैसे इन्होंने आम्रपाली में कियाl
@OfficialNBCC द्वारा आम्रपाली में कंस्ट्रक्शन क्वॉलिटी को लेकर buyers की शिकायतें बेहद गंभीर रही हैं तथा बार-बार पज़ेशन की तारीख बढ़ाई गई, ऐसे में RERA से बाहर होने पर buyers की सुरक्षा और accountability कमजोर हो सकती है।
हम NBCC के खिलाफ नहीं हैं। उसे सिर्फ जरूरी और सीमित रियायतें मिलनी चाहिए जैसे किसी surplus project का पैसा, नियमों के तहत, funding की कमी वाले दूसरे project में लगाया जा सके।
लेकिन Quality, Structural Defect Liability और Possession timeline से जुड़े RERA प्रावधानों से पूरी छूट नहीं दी जानी चाहिए।
Project पूरा करने की सुविधा NBCC को मिले, लेकिन Buyers के अधिकारों की कीमत पर नहीं।
नोट: नीचे दिए गए तस्वीर NBCC द्वारा निर्मित आम्रपाली प्रोजेक्ट की है, रेरा exemption के वजह से ख़रीदारों की शिकायत कोई नहीं सुन रहाl
indrish gupta retweeted
आज नेफोवा फाउंडेशन की विभिन्न सोसाइटी के निवासियों संग बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना में हो रहे अनावश्यक विलंब और आगामी आंदोलन कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
नेफोवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री @abhishek_nefowa ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 5 अप्रैल 2026 को सेक्टर-71 के चौराहे पर स्थित अंतिम मेट्रो पिलर को रस्सी से खींचकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक लाने का एक सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा केंद्र सरकार से मेट्रो परियोजना को शीघ्र पूरा करने और क्षेत्रवासियों को मेट्रो की सौगात देने की मांग की जाएगी। श्री कुमार ने कहा कि पहले प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 तक सभी मेट्रो परियोजनाओं का शिलान्यास होना था, लेकिन अब इसकी संभावना लगभग समाप्त नजर आ रही है।
बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने एकमत से सहमति जताई कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के अभाव में ट्रैफिक जाम की समस्या को कभी भी हल नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मेट्रो परियोजना में हो रहा विलंब पूरी तरह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे हर संभव माध्यम से दबाव बनाते हुए मेट्रो परियोजना को हरी झंडी दिलाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। नेफोवा फाउंडेशन का मानना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास और निवासियों की सुविधा के लिए मेट्रो परियोजना अत्यंत आवश्यक है। संगठन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से इस मांग को आगे बढ़ाएगा।
#Metro4GreaterNoidaWest
#KabAayegiMetro
#NEFOWA #Protest4GreaterNoidaWestMetro
indrish gupta retweeted
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा चेरी काउंटी पुलिस चौकी के इंचार्ज अंकित जी से फोन पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी और खुले में शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम उम्मीद करते हैं कि प्रशासन अपने दिए गए आश्वासन पर सख्ती से अमल करेगा और ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाएगा। @CP_Noida
@DCPCentralNoida
@noidapolice
@Uppolice @dmgbnagar
#GreaterNoidaWest #LawAndOrder
माननीय @CP_Noida महोदया, @DCPCentralNoida @noidapolice @Uppolice कृपया संज्ञान लें।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
सिर्फ उफैरिया मॉल ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में खुलेआम शराब का सेवन, देर रात तक अवैध रेहड़ी-पटरी का संचालन, असामाजिक गतिविधियाँ तथा अवैध मसाज पार्लरों का संचालन लगातार जारी है।
स्थानीय निवासियों द्वारा इन समस्याओं की कई बार @SHObisrakh से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण लोगों में निराशा एवं असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। खुले में शराब पीने वालों तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले और अधिक बढ़ रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों परिवार सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में रहने का अधिकार रखते हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो मजबूर होकर स्थानीय निवासी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाने के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
indrish gupta retweeted
माननीय @CP_Noida महोदया, @DCPCentralNoida @noidapolice @Uppolice कृपया संज्ञान लें।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
सिर्फ उफैरिया मॉल ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में खुलेआम शराब का सेवन, देर रात तक अवैध रेहड़ी-पटरी का संचालन, असामाजिक गतिविधियाँ तथा अवैध मसाज पार्लरों का संचालन लगातार जारी है।
स्थानीय निवासियों द्वारा इन समस्याओं की कई बार @SHObisrakh से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण लोगों में निराशा एवं असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। खुले में शराब पीने वालों तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले और अधिक बढ़ रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों परिवार सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में रहने का अधिकार रखते हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो मजबूर होकर स्थानीय निवासी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाने के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
Replying to @Uppolice
@Uppolice @DCPCentralNoida @2_noida @noidapolice मेरे बार बार कंप्लेंट करने के बाजूद बिसरख पुलिस संज्ञान नंही लेता। उफैरिया मॉल में लोग रोज़ दारू पी के हुड़दंग करते है। चौकी इंचार्ज दारू पीने वाले बात को हल्के में लेते है। @myogiadityanath महाराज आप ही कुछ करिए।
indrish gupta retweeted
ग्रेटर नोएडा वेस्ट को अलग विधानसभा सीट मिलनी चाहिए । ये सिर्फ मांग नहीं, जरूरत है! ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) आज सिर्फ सोसाइटियों का इलाका नहीं रह गया है। यह NCR का सबसे तेजी से बढ़ता शहरी केंद्र बन चुका है। लाखों लोग यहां रह रहे हैं, रोज नए परिवार आ रहे हैं, हाई-राइज सोसाइटियां भर गई हैं। फिर भी यह क्षेत्र अभी भी दादरी विधानसभा के अंतर्गत आता है।
दादरी सीट में ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाके ज्यादा हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समस्याएं पूरी तरह अलग हैं – मेट्रो कनेक्टिविटी, ट्रैफिक, पानी-बिजली की गुणवत्ता, सीवेज, स्कूल-अस्पताल, रजिस्ट्री ऑफिस, सार्वजनिक परिवहन। इन मुद्दों पर पर्याप्त फोकस नहीं हो पाता क्योंकि विधायक को पूरे दादरी की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है।
क्यों जरूरी है अलग विधानसभा? आबादी और मतदाता: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहले से ही बहुत बड़ी आबादी है। पिछले चुनावों में यहां नए मतदाताओं का प्रतिशत काफी ऊंचा रहा है। तेजी से बढ़ते इस शहरी क्षेत्र को अलग सीट मिलने पर प्रतिनिधित्व बेहतर होगा।
इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट तीनों अलग-अलग चरित्र वाले क्षेत्र हैं। वेस्ट की जरूरतें पूरी तरह शहरी हैं। अलग सीट से स्थानीय मुद्दों पर सीधे फोकस होगा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र अब उतना बड़ा और महत्वपूर्ण हो चुका है कि उसे अलग पहचान मिलनी चाहिए। जिससे स्थानीय मुद्दों पर तेज कार्रवाई हो सके। अत: यहां के निवासी अब सिर्फ “एक्सटेंशन” नहीं रहना चाहते, वे अपना विधायक, अपनी आवाज और अपना भविष्य चाहते हैं।
@PushpinderCC @AmarUjalaNews
indrish gupta retweeted
Share it till it reaches Dipke and his gang.
This is what Congress said when Anna Hazare sat in protest.
indrish gupta retweeted
"लाखों की आबादी वाले शहर #GreaterNoidaWest में एक अदद सरकारी कॉलेज क्यों नहीं? कब तक हमारे बच्चे अपनों से दूर और सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर रहेंगे?"
ग्रेटर नोएडा वेस्ट का क्षेत्र बुनियादी शिक्षा के एक ऐसे गंभीर संकट से जूझ रहा है, जिसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यहाँ चमचमाती सोसायटियों के बीच रहने वाले परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि 12वीं के बाद उनके बच्चों का भविष्य क्या होगा?
इस पूरे क्षेत्र में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज, टेक्निकल इंस्टीट्यूट या केंद्रीय विद्यालय न होने का खामियाजा यहाँ के मासूम बच्चों और उनके परिवारों को हर दिन भुगतना पड़ रहा है।
1. उच्च शिक्षा के लिए यहाँ के छात्र-छात्राओं को हर दिन 25 से 40 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा (परी चौक), दिल्ली या गाजियाबाद का सफर तय करना पड़ता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बदहाली के कारण बच्चों के दिन के 3 से 4 घंटे सिर्फ आने-जाने (सफर) में बर्बाद हो जाते हैं। जो समय पढ़ाई, सेल्फ-स्टडी या आराम में लगना चाहिए, वह धूल, प्रदूषण और ट्रैफिक जाम में खत्म हो रहा है।
2. रोज़ाना के इस जानलेवा सफर और सुरक्षा के डर से तंग आकर कई परिवारों को भारी मन से अपने बच्चों (विशेषकर बेटियों) को घर से दूर हॉस्टल या PG में शिफ्ट करना पड़ रहा है। जिस उम्र में बच्चों को माता-पिता के साथ, उनके मार्गदर्शन और घरेलू माहौल की जरूरत होती है, उस उम्र में उन्हें अकेले अजनबी शहरों में रहना पड़ रहा है। इसके अलावा हर माता-पिता चौबीसों घंटे इस चिंता में रहते हैं कि उनका बच्चा घर से दूर सुरक्षित है या नहीं।
3. एक आम नौकरीपेशा या मध्यमवर्गीय परिवार जो पहले से ही घर की EMI, मेंटेनेंस और बढ़ती महंगाई से जूझ रहा है, उसके लिए यह स्थिति एक दोहरी आर्थिक मार जैसी है। सरकारी विकल्प न होने के कारण कई लोग मजबूरी में पास के महंगे प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला दिलाते हैं, जिनकी फीस आसमान छू रही है।
यदि बच्चा बाहर रहकर पढ़ता है, तो हर महीने हॉस्टल/PG का किराया, खाने का खर्च और आने-जाने का अतिरिक्त खर्च बजट को पूरी तरह बिगाड़ देता है।
अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश सरकार से यहां की जनता का सीधा सवाल: क्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट सिर्फ कंक्रीट का जंगल है? क्या यहाँ रहने वाले टैक्सपेयर्स के बच्चों को अपने ही शहर में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार नहीं है?
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के लिए तुरंत जमीन निकाल देती है, तो शिक्षा (Degree & Technical College) के लिए जमीन क्यों नहीं आरक्षित की जा रही?
केंद्र और राज्य सरकार के हजारों कर्मचारी यहाँ रहते हैं, आखिर बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कब होगी ?
हम अपने सभी जनप्रतिनिधियों , प्रशासन और केंद्र व राज्य सरकार से मांग करते हैं कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सरकारी डिग्री कॉलेज, टेक्निकल/इंजीनियरिंग संस्थान मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय जैसे संस्थान की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाए।
indrish gupta retweeted
.@myogiadityanath @myogioffice @CMOfficeUP योगी जी, क्या @UPGovt के शो विंडो कहलाने वाली नोएडा मे एक आम इंसान के जीवन की कीमत कुछ भी नहीं? क्या एक आम इंसान को उसके मौत के बाद न्याय भी नहीं मिल सकता? क्या @noida_authority @CeoNoida के अधिकारी शासन प्रशासन से भी सर्वोपरि हैं?
नोएडा सैक्टर-150 मे स्व० युवराज मेहता के पिता ने अब न्याय की उम्मीद ही छोड़ दिया, कहा - .....अब न्याय की उम्मीद नहीं बची, कार्यवाई के नाम पर हुई खानापूर्ति
वहीं अभी के ताजा मामले मे नोएडा के सैक्टर-58 मे आर्यन की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि @noida_authority और @UPPCLLKO @PVVNLHQ की लापरवाही का नतीजा है।
क्या किसी को न्याय मिलेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाई होगी? क्या आम इंसान @myogiadityanath जी से कोई उम्मीद रखे?
@anandibenpatel @PMOIndia @narendramodi @ChiefSecyUP @spgoyal @dmgbnagar @MedhaRoopam @CommissionerMe3
indrish gupta retweeted
.@CP_Noida @DCPCentralNoida @noidapolice @Uppolice
स्कूटी की हालत देखकर सहज ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी तेज़ रही होगी। गनीमत रही कि कार पहले स्कूटी से टकराई, जिससे उसकी रफ्तार कुछ कम हो गई। यदि सामने स्कूटी न होती, तो यह हादसा कहीं अधिक भयावह हो सकता था और बड़ी जनहानि भी हो सकती थी।
पंचशील ग्रीन-2 में गंभीर सड़क हादसा:
आज सुबह पंचशील ग्रीन-2 में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रही महिला कथित तौर पर मोबाइल फोन देख रही थी और अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बताया जा रहा है कि गेट से निकलते समय महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। गनीमत रही कि सामने एक स्कूटी खड़ी थी, जिससे कार पहले स्कूटी से टकराई और उसकी रफ्तार कुछ कम हो गई। इसके बावजूद कार अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और सड़क पर मौजूद करीब 8–10 बच्चों तथा कुछ अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कई बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद महिला अपनी कार लेकर घटनास्थल से चली गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
@CP_Noida @DCPCentralNoida @2_noida @SHObisrakh
indrish gupta retweeted
पंचशील ग्रीन-2 में गंभीर सड़क हादसा:
आज सुबह पंचशील ग्रीन-2 में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रही महिला कथित तौर पर मोबाइल फोन देख रही थी और अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बताया जा रहा है कि गेट से निकलते समय महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। गनीमत रही कि सामने एक स्कूटी खड़ी थी, जिससे कार पहले स्कूटी से टकराई और उसकी रफ्तार कुछ कम हो गई। इसके बावजूद कार अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और सड़क पर मौजूद करीब 8–10 बच्चों तथा कुछ अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कई बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद महिला अपनी कार लेकर घटनास्थल से चली गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
@CP_Noida @DCPCentralNoida @2_noida @SHObisrakh













































