InKhabar (@Inkhabar) header
InKhabar (@Inkhabar) profile picture

InKhabar हर ख़बर पर नज़र Official Handle of InKhabar National Hindi News Youtube Channel :- https://teapawt.org/t.co/h9aR3WdCdN

Noida, India
Joined May 2011
उत्तराखंड के चर्चित IAS अधिकारी दीपक रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी अलग कार्यशैली, औचक निरीक्षण और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो के लिए पहचाने जाने वाले दीपक रावत को लेकर अब राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसकी वजह उत्तराखंड के सीएम धामी की एक टिप्पणी है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें दीपक रावत के बारे में.दीपक रावत उत्तराखंड कैडर के 2007 बैच के IAS ऑफिसर हैं. उनका जन्म 14 सितंबर, 1977 को हुआ था. वे असल में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के लोली गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग मसूरी के सेंट जॉर्ज कॉलेज से की. फिर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से हिस्ट्री में पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया. IAS ऑफिसर बनने से पहले, वे इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) ऑफिसर भी थे.
68
ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के व्यापारिक जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी है। ईरानी संसद की नेशनल सिक्योरिटी और फॉरेन पॉलिसी कमेटी के डिप्टी चेयरमैन आमिर हयात-मोघद्दाम ने इसकी जानकारी दी। ईरान के मुताबिक, भारत को यह छूट दवाइयों की आपूर्ति के लिए दी गई है, जबकि चीन को रास्ता देने के पीछे बीजिंग से राजनीतिक समर्थन हासिल करने की रणनीति है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक रास्तों में से एक है। ऐसे में ईरान का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। #Iran #StraitOfHormuz #India #InKhabar
63
Journalist Protection Act: क्या भारत में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए है कोई खास कानून,भ्रष्टाचार का खुलासा करना हो या सत्ता से सवाल पूछना, पत्रकारिता का काम कई बार जोखिम भरा हो जाता है। खबरों की कवरेज के दौरान पत्रकारों को धमकियां, मारपीट, कैमरा-मोबाइल छीनने और झूठे मुकदमों में फंसाने जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष कानून है? संविधान देता है अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार भारतीय संविधान में पत्रकारों के लिए अलग से कोई मौलिक अधिकार नहीं है। हालांकि, अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत हर नागरिक को बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है। इसी अधिकार के तहत मीडिया को भी खबरें प्रकाशित और प्रसारित करने की आजादी मिलती है। #JournalistProtectionAct #PressFreedom #Journalism #InKhabar
40
पद्मश्री से सम्मानित दिग्गज न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक कुमार महापात्रा का निधन हो गया। उन्हें 2017 में जुड़वां बच्चों जग्गा-कालिया को अलग करने वाली ऐतिहासिक सर्जरी का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। एम्स दिल्ली में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख रहते हुए उन्होंने 30 डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व किया था। यह जटिल सर्जरी भारत के चिकित्सा इतिहास की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हुई और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुई। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने चिकित्सा जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया और ओडिशा समेत पूरे देश को गौरवान्वित किया। #AshokMahapatra #Neurosurgeon #MedicalHistory #InKhabar
57
जनशताब्दी से उतरा यात्री, हावड़ा निकलने की थी फिराक में… तभी GRP ने दबोचा! बैग खुलते ही सुरक्षाकर्मियों के उड़े होश, अंदर ठसाठस भरे मिले नोटों के बंडल! #GRP #CrimeNews #ViralNews #InKhabar
59
गोरखपुर में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने कहा, अखिलेश यादव-राहुल गांधी की राजनीति परिवार तक सीमित
60
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: देश भर में 850 तक बढ़ेंगी फास्ट ट्रैक विशेष अदालतें
37
दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने अग्निपथ योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के पहले बैच के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है और उनके काम को लेकर सकारात्मक फीडबैक मिला है। CDS के मुताबिक, योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाएगा। वहीं, बाकी 75% अग्निवीरों के लिए दो साल के अतिरिक्त कार्यकाल का अवसर देने की बात कही गई है। इसके बाद इच्छुक अग्निवीर तय चयन प्रक्रिया के आधार पर सशस्त्र बलों में शामिल हो सकेंगे। #AgnipathScheme #Agniveer #IndianArmy #InKhabar
90
उमर अब्दुल्ला की पार्टी में फिर बगावत के सुर, 10-15 विधायकों की मीटिंग
50
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ICC टेस्ट रैंकिंग में मार्को यान्सन की पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. मिचेल स्टार्क ने हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने कुल 9 विकेट चटकाए थे. उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए. हालांकि ऑस्ट्रेलिया को उस मुकाबले में 176 रनों से करारी हार मिली थी. हालांकि मिचेल स्टार्क को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला. वहीं, साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यान्सन दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. यान्सन पिछले हफ्ते ही दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने थे.
43
महादेव ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया
37
🤖 Made with AI
28
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कि पंजाव में बदलाव की जरूरत है नशे से खराब हो रहा भविष्य
50
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है. फिल्म की ग्लोबल ओपनिंग वीकेंड एडवांस बुकिंग 115 करोड़ रुपये पार कर गई है. वहीं, भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग 35 करोड़ रुपये के करीब पहुंची है. #RamayanaMovie #ranbirkapoor #saipallavi #advancebooking #Bollywood #movieupdates #IndianCinema #inkhabar
1
1
241
अब्दुल अल -सैयद ने रचा इतिहास,अमेरिकी सीनेट पहुंचने वाले पहले मुस्लिम सांसद बने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव
44
सीएम योगी ने गोरखपुर रैली में कहा,इंडिया गठबंधन लोकतंत्र के लिए खतरा
44
इटली के कपल ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, मैटियो और कैटरीना भारतीय विवाह परंपरा से खुश हुए #UttarPradesah #Agra #ItalyCouple #IndianWedding
28
इटली के कपल ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, मैटियो और कैटरीना भारतीय विवाह परंपरा से खुश हुए #UttarPradesah #Agra #ItalyCouple #IndianWedding
74
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कबूलनामा, रिपब्लिकन पार्टी की हार में ईरान युद्ध भी जिम्मेदार
63
दिल्ली में प्रदूषण ग्राफ बढ़ा, 22 AQI स्टेशनों पर AQI 400 के पार पहुंचा
🤖 Made with AI
51