Pinned Tweet
जन क्रांति न्याय आंदोलन | अन्याय के ख़िलाफ़ न्याय की लड़ाई | 21 दिसंबर | हरदा teapawt.org/i/broadcasts/1yoKMPEEM…
गोमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के पावन पर्व गोपाष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
माँ गौ की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली लेकर आए।
जय गौ माता!
मां भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी और महान स्वतंत्रता सेनानी, 'पंजाब केसरी' के नाम से विख्यात अमर क्रांतिकारी लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
2
138
उत्तराखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोगों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
ॐ शांति! विनम्र श्रद्धांजलि।
गोकुलेश गोविन्द प्रभु, त्रिभुवन के प्रतिपाल।
गो-गोवर्धन-हेतु हरि, आपु बने गोपाल ॥
गोपाष्टमी भारतीय संस्कृति व गौमाता की आराधना के महापर्व गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
मध्यप्रदेश शासन, भोपाल।
विषय : प्रदेश के लगभग ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रस्तावित सेवा समाप्ति पर रोक लगाने एवं उनके रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में।
माननीय मुख्यमंत्री जी,
मध्यप्रदेश सरकार का आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं 31 मार्च 2027 तक समाप्त करने का प्रस्ताव प्रदेश के लाखों परिवारों के भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा करने वाला है। यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि उन परिवारों की आजीविका पर सीधा प्रहार है, जिनकी पूरी जिंदगी वर्षों से इसी रोजगार के सहारे चल रही है।
आज प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में लाखों आउटसोर्स कर्मचारी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। किसी ने स्वास्थ्य विभाग में, किसी ने बिजली विभाग में, किसी ने पंचायत, नगरीय निकाय, कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों में अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाई हैं। कई कर्मचारियों ने अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण वर्ष सरकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगा दिए। ऐसे में अचानक उनकी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय आखिर किस आधार पर उचित ठहराया जा सकता है?
मैं नियमित पदों पर नियमित भर्ती का समर्थन करता हूं, लेकिन नियमित भर्ती की राह उन कर्मचारियों का रोजगार छीनकर नहीं बनाई जानी चाहिए, जिन्होंने वर्षों तक सरकार की व्यवस्थाओं को अपने अनुभव और मेहनत से संभाला है।
सरकार से मेरी तीन स्पष्ट मांगें हैं—
31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की प्रस्तावित कार्रवाई तत्काल प्रभाव से रोकी जाए।
वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित भर्ती में उनके अनुभव और सेवावधि के आधार पर प्राथमिकता दी जाए तथा आयु सीमा में उचित छूट प्रदान की जाए।
जब तक नियमित भर्ती की प्रक्रिया पूरी होकर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल जाती, तब तक वर्तमान कर्मचारियों की सेवाएं और वेतन पूरी तरह सुरक्षित रखे जाएं।
मुख्यमंत्री जी, कभी उन घरों की स्थिति पर भी विचार कीजिए, जहां परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य आउटसोर्स कर्मचारी है। उसकी नौकरी समाप्त होने का अर्थ केवल एक व्यक्ति का बेरोजगार होना नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की दवाइयों, घर की किश्तों और पूरे परिवार की आर्थिक व्यवस्था का संकट में पड़ जाना है।
क्या वर्षों तक सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुभव का कोई मूल्य नहीं है? क्या सरकार की जरूरत के समय उनकी सेवाएं महत्वपूर्ण थीं और अब नियमित भर्ती की बात आते ही उनका भविष्य गैरजरूरी हो गया?
सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि कर्मचारी कोई मशीन नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों से बंधा एक इंसान है, जिसके पीछे एक पूरा परिवार खड़ा है।
मेरा मानना है कि किसी भी सरकार की जिम्मेदारी केवल नई भर्तियां करना नहीं, बल्कि पहले से काम कर रहे कर्मचारियों के साथ न्याय करना भी है। नियमित व्यवस्था स्थापित करने के नाम पर लाखों परिवारों को बेरोजगारी की ओर धकेलना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
अतः आपसे मांग है कि इस निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार कर आउटसोर्स कर्मचारियों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उनके भविष्य को लेकर एक स्पष्ट एवं न्यायसंगत नीति घोषित की जाए।
मैं इस विषय पर कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं। यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।
आशा है कि आप इस गंभीर विषय की संवेदनशीलता को समझते हुए लाखों परिवारों के हित में सकारात्मक निर्णय लेंगे ।
@DrMohanYadav51
@prahladspatel
@CMMadhyaPradesh
"राष्ट्रीय प्रेस दिवस" पर सभी पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई,शुभकामनाएं। देश और प्रदेश में अपनी कलम के जरिए चौथे स्तम्भ की भूमिका निभाने वाले पत्रकार साथियों को उनकी निष्पक्षता, कर्मशीलता और देशहित में उनकी निष्पक्ष भूमिका के लिए हार्दिक अभिनन्दन।
मां भारती की स्वाधीनता के लिए अल्पायु में ही अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिवीर, अदम्य साहस एवं राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक शहीद करतार सिंह सराभा जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रकृति के प्रति अथाह समर्पण, सामाजिक समरसता, सूर्योपासना एवं लोक आस्था के महापर्व “छठ पूजा " की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान सूर्य देव व छठी मैया सभी के जीवन में सौभाग्यता एवं सुख-समृद्धि लेकर आएं।
जल, जंगल, ज़मीन और आदिवासी अस्मिता के रक्षक!🏹🇮🇳
महान स्वतंत्रता सेनानी, 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन।
अंग्रेजों के अन्याय और शोषण के खिलाफ उनका ऐतिहासिक विद्रोह 'उलगुलान' आज भी हमें अन्याय के खिलाफ बेखौफ खड़े होने की प्रेरणा देता है। आदिवासी समाज के अधिकारों, उनके जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनका सर्वस्व बलिदान देश कभी नहीं भुला पाएगा।
#BirsaMundaJayanti
1
195
ऐतिहासिक जीत, हर भारतीय के लिए गर्व का पल!
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर चौका जड़कर मात देने वाली भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मोहित के शानदार प्रदर्शन और पूरी टीम के अदम्य साहस, मेहनत एवं जज्बे ने देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
भारतीय युवा टीम के सभी खिलाड़ियों को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई!
जय हिंद!
खालसा पंथ के संस्थापक, सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति ज्योत दिवस पर सादर नमन।
संस्कृति, स्वधर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी कट्टरपंथी आक्रांताओं के सामने अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। त्याग, वीरता और समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन अनंतकाल तक सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।
हम सभी साथी रतलाम पहुँच चुके हैं, अब आपकी बारी है! सभी साथी जल्द से जल्द राजपूत बोर्डिंग, रतलाम पहुँचें।
जब तक पुलिस प्रशासन हमारे सभी साथियों को सकुशल रिहा नहीं करता, तब तक संघर्ष का बिगुल बजता रहेगा। न हम पीछे हटेंगे, न हमारी आवाज़ दबेगी।
एकजुटता ही हमारी ताकत है, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा!
बड़े भाई श्री महिपाल सिंह जी मखराना को पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन राजस्थान बॉर्डर की ओर ले जाया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर यह प्रचारित किया जा रहा है कि वे अपनी मर्जी से जा रहे हैं।
आखिर प्रशासन इस तरह की भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह क्यों कर रहा है? यदि सब कुछ नियमानुसार हो रहा है,
तो सच्चाई को स्पष्ट रूप से सामने रखने में क्या परेशानी है?
जनता के सामने सच्चाई रखिए, झूठी बातें फैलाकर वास्तविकता को छिपाने का प्रयास मत कीजिए।
संघर्ष जारी है, न्याय मिलने तक।
हम सभी साथी रतलाम पहुँच चुके हैं, अब बारी आपकी है!
जो साथी अभी तक नहीं पहुँचे हैं, वे शीघ्रातिशीघ्र राजपूत बोर्डिंग, रतलाम पहुँचें।
जिला स्तर पर जिन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे सभी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार एवं सक्रिय रहें।
साथियों, न्याय की यह लड़ाई अभी जारी है। अब समय है एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करने का।
जल्द पहुँचें, क्योंकि यह संघर्ष हम सभी का है और न्याय की इस लड़ाई में आपकी उपस्थिति बेहद जरूरी है।
हम लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा जिस प्रकार का रवैया अपनाया जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है।
हमें खुशी है कि बड़े भाई श्री महिपाल सिंह जी को प्रशासन ने रिहा कर दिया है, लेकिन हमारा संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। जब तक हमारे सभी साथी रिहा नहीं हो जाते, तब तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
सभी साथियों की रिहाई के पश्चात हम एक बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें आगे की रणनीति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
आवश्यक सूचना
आज जो भी साथी रतलाम पहुँच रहे हैं, वे सभी यथाशीघ्र राजपूत बोर्डिंग, रतलाम पहुँचना सुनिश्चित करें।
साथ ही, जिन साथियों को जिला स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, वे सभी अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु पूरी तरह तैयार एवं सक्रिय रहें।
साथियों, हमारा संघर्ष अभी जारी है।
आवश्यक सूचना
आज जो भी साथी रतलाम पहुँच रहे हैं, वे सभी यथाशीघ्र राजपूत बोर्डिंग, रतलाम पहुँचना सुनिश्चित करें।
साथ ही, जिन साथियों को जिला स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, वे सभी अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु पूरी तरह तैयार एवं सक्रिय रहें।
साथियों, हमारा संघर्ष अभी जारी है।
साथियों मैं कल 12.30 बजे रतलाम पहुँच रहा हूँ, बड़े भाई महिपाल सिंह जी और साथियो को प्रशासन शीघ्र रिहा करें!
UGC रोलबैक की मांग को लेकर बड़े भाई श्री महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में रतलाम से भोपाल तक निकलने वाली यात्रा को शासन-प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए बीच में ही रोक दिया। इतना ही नहीं, श्री महिपाल सिंह जी एवं उनके साथियों को गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण विरोध की आवाज को कुचलने का अनुचित प्रयास है। हम शासन-प्रशासन की इस दमनकारी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा एवं विरोध करते हैं।
हमारी मांग है कि श्री महिपाल सिंह जी सहित सभी साथियों को तत्काल प्रभाव से बिना शर्त रिहा किया जाए। अब चुप बैठने का समय नहीं है, अपने अधिकारों और स्वाभिमान की आवाज बुलंद करनी होगी। समस्त सर्वसमाजजनों एवं साथियों से अपील है कि कल 12 नवम्बर, सुबह 12:30 बजे राजपूत बोर्डिंग रतलाम अवश्य पहुंचें और इस विरोध में अपनी एकजुटता एवं भागीदारी सुनिश्चित करें।
अन्याय के खिलाफ संघर्ष हमारा संकल्प है हम बड़े भाई महिपाल सिंह जी के संघर्ष में साथ खड़े है, कल आप सभी साथियों का रतलाम में इंतजार रहेगा...!!
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक पावन पर्व ‘भाई दूज’ की आप सभी को हृदय से हार्दिक शुभकामनाएँ!
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पवित्र रिश्ता सदैव सुदृढ़, प्रेममय एवं आनंद से परिपूर्ण बना रहे।
#BhaiDooj















