JinSwara (@JinSwara) header
JinSwara (@JinSwara) profile picture

JinSwara is a step to digitize Jainism, a small attempt to combine technology with Jainism. https://teapawt.org/t.co/Gitx0UqFFz mail us at [email protected]

India
Joined August 2017
Play Jain wordle. Share your score. Challenge friends. Tag us. Wordle.jinswara.com #jainwordle #wordle #jainism
1
3
14
कुछ रचनाएँ पुरानी नहीं होतीं, वे समय के साथ अमूल्य विरासत बन जाती हैं। जिनस्वर प्रस्तुत करता है जिनध्वनि: पुराने जैन कवियों के भजन, स्तवन और पद, एक पुराने कैसेट प्लेयर के रूप में। कोई ऐप डाउनलोड नहीं, कोई लॉगिन नहीं कोई विज्ञापन नहीं, बस भक्ति किसी भी फ़ोन पर, कभी भी!
1
19
Built a retro cassette player for Jain bhajans 📼 JinDhwani: pick a kavi's cassette, press play. Daulatram Ji to Dyanatrai Ji. Pure web app, no install, no login, no ads. 2,000+ plays since launch 🙏 jindhwani.jinswara.com/?src=… #JinDhwani #JinSwara #BuildInPublic
1
1
2
81
दस धर्म पढ़े… दस गुण समझे… लेकिन असली प्रश्न अब है— इनमें से कितना हमने अपने जीवन में उतारा? दसलक्षण केवल दस दिनों का पर्व नहीं, पूरे जीवन को बेहतर बनाने का मार्ग है। 🪷 आज एक गुण चुनिए। और उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाइए। #दसलक्षण #दशधर्म #आत्मचिंतन #JinSwara
1
32
ब्रह्मचर्य केवल किसी एक व्यवहार का नाम नहीं। यह अपनी ऊर्जा, विचार और चेतना को आत्मा की ओर मोड़ने की साधना है। जब मन विषयों से हटकर स्वयं की ओर लौटता है—वहीं से ब्रह्मचर्य की यात्रा शुरू होती है। #उत्तमब्रह्मचर्य #दसलक्षण #दशधर्म #JinSwara
1
19
‘यह मेरा है’ — यही भाव हमें बाँधता है। उत्तम आकिंचन्य सिखाता है कि वस्तुएँ हमारे पास हो सकती हैं, पर उनका ‘मेरा’ होना आवश्यक नहीं। जितना ‘मेरा’ कम होगा, उतना ही आत्मा का विस्तार होगा। 🤍 #उत्तमआकिंचन्य #दसलक्षण #दशधर्म #JinSwara
1
32
कुछ पाने के लिए छोड़ना पड़ता है। लेकिन उत्तम त्याग हमें इससे भी आगे ले जाता है— जो आत्मा के मार्ग में बाधा बने, उसे छोड़ देना। वस्तुओं से अधिक, आज अपने भीतर के आसक्ति भाव का त्याग करें। #उत्तमत्याग #दसलक्षण #दशधर्म #JinSwara
1
24
तप केवल शरीर को कष्ट देना नहीं है। तप है—आत्मशुद्धि के लिए स्वयं को अनुशासित करना। जब कठिनाई हमें तोड़ने के बजाय भीतर से निखारने लगे, तभी तप का वास्तविक अर्थ समझ आता है। आज थोड़ी असुविधा चुनिए, आत्मबल के लिए। 🪷 #उत्तमतप #दसलक्षण #दशधर्म #JinSwara
2
22
हर इच्छा पूरी कर लेना स्वतंत्रता नहीं है। अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण होना ही वास्तविक स्वतंत्रता है। उत्तम संयम हमें बाहरी दुनिया को नियंत्रित करना नहीं, स्वयं पर अधिकार करना सिखाता है। आज एक ऐसी इच्छा को रोककर देखिए, जो आपको भीतर से कमजोर करती है। #उत्तमसंयम #दसलक्षण #jinswara
1
21
सत्य केवल सही बात कहना नहीं है। सत्य है—विचार, वचन और व्यवहार में ईमानदार होना। उत्तम सत्य हमें सिखाता है कि सच बोलने से पहले, सच जीना सीखें। आज अपने सत्य के थोड़ा और करीब चलें। #उत्तमसत्य #दसलक्षण #दशधर्म #JinSwara
2
28
हम अपने घर को साफ रखते हैं, अपने वस्त्रों को साफ रखते हैं… लेकिन क्या अपने मन को भी उतना ही साफ रखते हैं? उत्तम शौच केवल बाहरी स्वच्छता नहीं, लोभ और अशुद्ध भावों से मन की निर्मलता है। आज मन की भी थोड़ी सफाई करें। 🌿 #उत्तमशौच #दसलक्षण #दशधर्म #JinSwara
2
20
मन में कुछ और, वचन में कुछ और और कर्म में कुछ और— यही तो जीवन की उलझन है। उत्तम आर्जव सिखाता है—जैसे भीतर हैं, वैसे ही बाहर भी रहें। सरल बनिए। सच्चे बनिए। सहज बनिए। 🪷 #उत्तमआर्जव #दसलक्षण #दशधर्म #JinSwara
1
3
94
जहाँ अहंकार झुकता है, वहीं मार्दव खिलता है। उत्तम मार्दव हमें याद दिलाता है कि ऊँचा बनने के लिए किसी को छोटा दिखाना आवश्यक नहीं। सच्ची महानता विनम्रता में है। आज थोड़ा कम ‘मैं’, थोड़ा अधिक ‘हम’। 🤍 #उत्तममार्दव #दसलक्षण #दशधर्म #JinSwara
2
46
🙏🏼 दशलक्षण महापर्व जयवंत वर्तें 🙏🏼 जिनस्वर द्वारा प्रस्तुत 🏆 दशलक्षण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता- 2026 की 🗒️ प्रथम प्रश्नोत्तरी- उत्तम क्षमा धर्म forms.gle/fPhMTqZY1cbsXGkH8 ⏳ समय: प्रातः 11 बजे से सायं 8 बजे तक 🎁 परिणाम: प्रत्येक रात्रि 10 बजे
1
16
गलती होना मनुष्य का स्वभाव है, लेकिन क्षमा माँगना और क्षमा करना — आत्मा की शक्ति है। उत्तम क्षमा हमें क्रोध से करुणा की ओर ले जाती है। आज स्वयं से पूछें—क्या मेरे मन में किसी के लिए अभी भी कोई शिकायत बाकी है? #उत्तमक्षमा #दसलक्षण #दशधर्म #JinSwara
1
19
दस दिन। दस धर्म। एक यात्रा — स्वयं की ओर। इस दशधर्म पर्व में आइए, हर दिन एक गुण को समझें, जिएँ और अपने भीतर उतारें। 🪷 आप हमारे साथ इस आत्मयात्रा पर चल रहे हैं? #दसलक्षण #दशधर्म #JinSwara
2
26
📵 इस दशलक्षण, एक संकल्प ऐसा भी… जो आपको स्वयं के थोड़ा और करीब ले आए। 10 दिन। स्क्रीन से थोड़ा विराम। स्वयं के लिए थोड़ा और समय। 🌱 SCROLL OFF. NIYAM ON. 👉 अपना संकल्प लें: digitaldetox.jinswara.com #ScrollOffNiyamOn
10
For 10 days, let’s step away from endless scrolling and make space for: Better focus; More creativity; Better rest; More time for ourselves This Daslakshan, JinSwara invites you to take a 10-Day Digital Detox Sankalp. 👉 Take your Sankalp at digitaldetox.jinswara.com
25
जिनस्वर द्वारा आयोजित ‘तात्त्विक काव्य सृजन प्रतियोगिता’ के विजेताओं (वरिष्ठ वर्ग) को हार्दिक बधाई! 🥳 आपकी लेखनी इसी प्रकार जिनधर्म प्रभावना हेतु चलती रहे, यही मंगल कामना है। ✍🏼 आप इनकी रचनाओं का आनंद JinSwara YouTube और Instagram channels पर ले सकते हैं। 😇 ~ टीम जिनस्वर
41
जिनस्वर द्वारा आयोजित ‘तात्त्विक काव्य सृजन प्रतियोगिता’ के विजेताओं (कनिष्ठ वर्ग) को हार्दिक बधाई! 🥳 आपकी लेखनी इसी प्रकार जिनधर्म प्रभावना हेतु चलती रहे, यही मंगल कामना है। ✍🏼 आप इनकी रचनाओं का आनंद JinSwara YouTube और Instagram channels पर ले सकते हैं। 😇 ~ टीम जिनस्वर
38
201 प्रविष्टियाँ. 201 कविताएँ. 201 सुन्दर अभिव्यक्तियाँ. ❤️ आप सभी ने जिस प्यार और उत्साह के साथ तात्त्विक काव्य सृजन प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की, उसके लिए आभार! 🙏 ये सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी, हम सबने मिलकर जैन काव्य को एक नई आवाज़ देने की कोशिश की है। ✨ अपना आभार 🙏🏼
44