Pinned Tweet
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के निर्देश पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने फ़ैसला किया है कि #Rajasthan से अन्य राज्यों में भेजे जाने वाले प्रवासी श्रमिकों के किराये का भुगतान रेलवे को हमारी राज्य सरकार करेगी। @SachinPilot
#राजस्थान_सतर्क_है #COVIDー19
कांग्रेस के श्री छोटूलाल मेघवाल जी को चूरू उप जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मेरा कांग्रेस हाईकमान से निवेदन है की चूरू जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस पार्टी के साथ भितरघात और क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के जिला परिषद सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व उनका नार्को टेस्ट करवाया जाना चाहिए व कांग्रेस पार्टी द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
साथ ही, इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सबके सामने लाने के लिए सभी चूरू के नेताओं का नार्को टेस्ट करवाया जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। इससे भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि या नेता अपनी ही पार्टी के साथ गद्दारी करने का साहस न कर सके। जय कांग्रेस ✋ @INCIndia @SoniaGandhi @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @kcvenugopalmp @INCRajasthan @GovindDotasra @TikaRamJullyINC @Sukhjinder_INC
राष्ट्रीय संविधान दिवस की आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर जी एवं सभी निर्माताओं को सादर नमन जिन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई। आइए इस अवसर पर हम सभी संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लें। #ConstitutionDay2026
जय कांग्रेस 🤚
राजस्थान में कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप सभी के सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
🤖 Made with AI
अगर मेरी ज़िंदगी की कहानी दोबारा लिखी जाए, तो मैं उसमें कोई बदलाव नहीं चाहूँगी... बस हर पन्ने पर आपका नाम और हर जन्म में आपका साथ चाहूँगी।
Happy Anniversary to my dear husband! God bless you with endless happiness, great health, and prosperity. Here’s to our journey from 1999 to 2026 and beyond! ❤️✨
लगातार कांग्रेस की ताकत बढ़ रही है। तीसरे पंचायत समिति सदस्य ने भी कांग्रेस में अपनी आस्था दिखाई है।
विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर की पंचायत समिति राजगढ़ के वार्ड नं. 9 (सांखू) से निर्दलीय बीडीसी (BDC) प्रत्याशी कौशल्या श्योराण जी ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर पंचायत समिति राजगढ़ में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया है।
आपका कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर की चाँदगोठी पंचायत समिति के नैशल छोटी, नैशल बड़ी, जनाऊ खारी, जनाऊ मीठी व खातीवास (BDC वार्ड नं. 06) से निर्दलीय निर्वाचित सदस्य श्रीमती सरती कड़वासरा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है।
कांग्रेस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा जी और भाई केसरी सिंह जी के पुत्रो के विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर के सिंधमुख पंचायत समिति के हसियावास व न्यागल BDC वार्ड नं 10 से निर्दलीय निर्वाचित सदस्य श्री मॉगेराम जागिड (पिछले चार दशक से बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता) ने काँग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आपका कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
Dr. Krishna Poonia retweeted
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है।
ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को।
BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए।
गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है।
ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं।
जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ बम्पर जीत दिलाई है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की तूती बोली है।
ये नतीजे राजस्थान में BJP के भ्रष्टाचार और जंगलराज से निराश लोगों के गुस्से का जीता-जागता सबूत हैं।
जीत की ये लहर अब आंधी बनेगी और BJP की तानाशाह और जनविरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।
जय कांग्रेस - विजय कांग्रेस ✋
जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस। सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस परिवार का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। @INCIndia @INCRajasthan
विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर की तीनों पंचायत समितियों (राजगढ़, सिधमुख और चांदगोठी) में मिली कांग्रेस की यह एकतरफा जीत मेरे लिए गर्व का क्षण है, इसका पूरा श्रेय मेरे क्षेत्र के कांग्रेस के बब्बर शेरों और शेरनियों को जाता है। हर चुनौती की परवाह किए बिना जिस जज़्बे और एकजुटता के साथ आप सबने मैदान संभाला, उसी ने इस ऐतिहासिक जीत की नींव रखी है और वोट चोरों को सबक सिखाया है।
आप सभी का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार व धन्यवाद आपका यह विश्वास और परिश्रम जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करेगा। #जय_कांग्रेस @SoniaGandhi @INCIndia @RahulGandhi @kharge @priyankagandhi @kcvenugopalmp @INCRajasthan @GovindDotasra @TikaRamJullyINC @1stIndiaNews @zeerajasthan_
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी, भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनके निर्भीक नेतृत्व, दूरदर्शी फैसलों और भारत की प्रगति के प्रति अटूट समर्पण ने देश को नई दिशा दी। हरित क्रांति से लेकर बांग्लादेश की मुक्ति तक, उनके साहसिक निर्णयों ने एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी, ऐसा भारत जो किसी भी महाशक्ति के आगे नहीं झुका। आज उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं।
🤖 Made with AI
चूल्हे का धुआँ और सरकार के बड़े-बड़े वादे! मार्च से नए गैस कनेक्शन बंद करने का जिम्मेदार कौन?
टीवी और अखबारों के विज्ञापनों में 'अन्नदाता' की आय दोगुनी करने और हर घर में गैस चूल्हा पहुँचाने के बड़े-बड़े ढोल पीटे जाते हैं। लेकिन जब एक किसान या ग्रामीण असलियत जानने गैस एजेंसी जाता है, तो उसे बैरंग लौटा दिया जाता है! मैंने खुद 4 अलग-अलग गैस एजेंसियों पर बात की, सबका रटा-रटाया एक ही जवाब मिला— "मार्च से नए कनेक्शन पर ब्रेक लगा है, ऊपर से आदेश नहीं हैं!"
जरा सोचिए! पानी के नल की सप्लाई अचानक काट दी जाए तो इंसान कैसे तड़पेगा? ठीक वैसी ही हालत आज हमारे गाँवों के गरीब और किसान परिवारों की कर दी गई है। जब पोर्टल पर योजनाएं जिंदा हैं, तो फिर एजेंसियों के दरवाजों पर 'तालाबंदी' जैसे हालात क्यों हैं?
क्या सरकार के सारे दावे सिर्फ ठंडे कमरों की फाइलों और कागजों तक ही सीमित हैं? या अन्नदाता को बुनियादी हक पाने के लिए भी महीनों सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे?
जिला प्रशासन और संबंधित विभाग नींद से जागे और जनता को इसका स्पष्ट जवाब दे— आखिर मार्च से नए गैस कनेक्शन बंद होने के इस खेल का जिम्मेदार कौन है?
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्धायु जीवन की कामना करती हूँ। @sarika171174
समर्पण, स्नेह और अपनेपन की एक अनमोल कहानी — हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी की पुस्तक 'Belonging: A Journey of Love' @SoniaGandhi @RahulGandhi @priyankagandhi
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पी और 'भारत रत्न' पं. जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें कोटि- कोटि नमन।
पं. नेहरू जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच, प्रगतिशील विचारों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प ने ही आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी।
बच्चों से उनका खास लगाव था, वे उनमें देश का भविष्य देखते थे। चाचा नेहरू की जयंती पर मनाए जाने वाले 'बाल दिवस' की सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं।
Dr. Krishna Poonia retweeted
मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर?
लोग आपके, मंच आपका, माहौल आपका - फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं।
ख़ैर, कोई बात नहीं। मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए, जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए।
बस आइए तो सही। देश जानना चाहता है - असली देशद्रोही कौन है?


























