
छात्रों और युवाओं के लिए @TheLallantop की नई पहल. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए [email protected] पर. Youtube पर हमसे जुड़िए- https://teapawt.org/t.co/TBnUyEg8Da
Joined May 2022
- Tweets381
- Following20
- Followers6.6K
- Likes0
अनिकेत ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम में 26वीं रैंक हासिल की है. वो भी पहले ही अटेम्प्ट में.
परिवार की सीमित आय के कारण अनिकेत को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए पैसे जुटाने के लिए गर्मियों में मजदूरी तक करनी पड़ी. thelallantop.com/education/p…
बिहार में BPSC नॉर्मलाइजेशन को लेकर बवाल हो रहा है. BPSC प्रोटेस्ट के बीच क्या-क्या हुआ छात्रों ने बताई आंखो-देखी.
देखिए रजत और प्रशांत की ये रिपोर्ट.
Full Report: youtu.be/Yn6sJpx4IzA?si=rOK7…
@RajatpandeyJF @sfe_999 #BPSC #Normalization #StudentProtest
छात्रों का कहना है कि उनकी मांग और समस्या खत्म नहीं हुई है. इस रिपोर्ट में जानेंगे कि BPSC परीक्षा को लेकर विवाद शुरू कहां से हुआ और छात्रों की दूसरी मांगें क्या हैं?
#BPSC #Protest
thelallantop.com/india/post/…
RO/ARO परीक्षा दो दिन कराए जाने का मुद्दा अभी हल नहीं हुआ है. अभी भी तमाम छात्र प्रयागराज स्थित लोक सेवा आयोग के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.
#UPPSC #ExamDates
thelallantop.com/education/p…
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बाद PCS परीक्षा में एक दिन में कराने की मांग मान ली है. हालांकि अभी परीक्षा की अगली डेट का एलान नहीं किया गया है.
#UPPSC #StudentProtest
thelallantop.com/news/post/u…
UPPSC के PCS और RO ARO Exam का नोटिफिकेशन जारी होते ही तैयारी कर रहे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. उसी दिन सड़कों पर उतर गए.
11 नवंबर को छात्र UP लोक सेवा आयोग के सामने 'महाआंदोलन' की तैयारी कर रहे हैं. पूरे बवाल की वजह क्या है?
#UPPCS #ROARO @saketanand95
thelallantop.com/education/p…
5 नवंबर को UPPSC ने PCS प्रीलिम्स और RO/ARO प्रीलिम्स परीक्षा की डेट जारी की है. इसके बाद से कई छात्र परीक्षा के शेड्यूल को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. दोनों परीक्षाओं को लेकर आपकी क्या आपत्ति है, हमें ई-मेल पर विस्तार से बताएं.
हमारा पता- [email protected]
#UPPSC #PCS
भर्ती परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों को रोजगार पंजीयन न होने के कारण डिसक्वालीफाई किया जा चुका है जिस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है.
#MadhyaPradeshPoliceRecruitment
thelallantop.com/education/p…
छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से अनशन कर रहे हैं. SI भर्ती परीक्षा पिछले 6 साल से अटकी हुई है.
#Chhattisgarh #SIRecruitmentExam
thelallantop.com/news/post/c…
फिलहाल लॉ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर हैं. यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट छात्रों से बातचीत कर मामले को सुलझाने में लगा हुआ है, लेकिन छात्रों की सिर्फ एक ही मांग है कि VC अपने पद से इस्तीफा दें.
thelallantop.com/education/p…
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती की नई मेरिट बनाने पर फिलहाल रोक लगा दी है. शीर्ष अदालत ने मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को पलटते हुए भर्तियों की यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है.
#UPTeacherRecruitment #SupremeCourt
thelallantop.com/education/p…
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने क्लास 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स के लिए नया इवैल्यूएशन मॉडल प्रस्तावित किया है. नए मॉडल के तहत वोकेशनल और स्किल बेस्ड ट्रेनिंग पर अधिक जोर देने की बात कही गई है.
#NCERT #12thBoard
thelallantop.com/education/p…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार #LateralEntry के जरिये SC, ST और OBC के आरक्षण को छीन रही है. लेकिन सरकार के मंत्री तर्क दे रहे हैं कि लेटरल एंट्री के लिए कांग्रेस ने ही आयोग का गठन किया था. पूरा विवाद क्या है जानिए. thelallantop.com/education/p…
ओवरऑल इंस्टीट्यूट्स की टॉप-10 लिस्ट में सात IIT शामिल हैं. IISc बेंगलुरू, JNU और एक मेडिकल कॉलेज AIIMS Delhi ने अपनी जगह टॉप-10 में बनाई है. thelallantop.com/education/p…
पिछले 6 साल से अटकी #UPSSSC की जेई भर्ती का रिजल्ट आखिर जारी कर दिया गया है. फाइनल रिजल्ट के लिए अभ्यर्थी सालों से लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. कई बार वो यूपी सरकार के नेताओं और अधिकारियों से भी मिले थे.
thelallantop.com/education/p…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा सेंटरवाइज़ रिजल्ट जारी किया जाए. लेकिन छात्रों की पहचान सार्वजनिक नहींं होनी चाहिए. कोर्ट ने NTA से कहा है कि 20 जुलाई, 2024 को दोपहर 12 बजे तक NEET परीक्षा का रिजल्ट जारी करे.
#SupremeCourt #NTA #NEET
thelallantop.com/news/post/n…
'मनुस्मृति' को सिलेबस में शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर हुए विरोध के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने इसे वापस लेने का फैसला लिया है.
#DelhiUniversity #Manusmriti
thelallantop.com/education/p…
UPSSSC की कई भर्तियां अभी भी पूरी नहीं हो पाई हैं. कुछ इंटरव्यू स्टेज पर अटकी हैं. कुछ का अंतिम परिणाम लंबित हैं. तो ज्यादातर भर्ती परीक्षाओं का पेपर ही नहीं हुआ है.
#UPSSSC #Vacancy #StudentProtest
thelallantop.com/education/p…
NbeMS ने बताया है कि उसके नाम से सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस फैल रहा है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि NEET PG 2024 के संशोधित शेड्यूल को उनके नाम से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.
thelallantop.com/education/p…
2 जुलाई को NEET-PG परीक्षा को लेकर गृह मंत्रालय में साइबर सेल अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में कथित तौर पर ये फैसला लिया गया कि #NEETPG एग्जाम के प्रश्नपत्र अब परीक्षा से महज कुछ घंटे पहले ही तैयार किए जाएंगे.
thelallantop.com/news/post/n…
